logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*आज़ादी के बाद पहली बार सुभानी खेड़ेगांव पहुंचीं विधायक सावित्री मंडावी, ग्रामवासियों में उत्साह की लहर* *कबड्डी प्रतियोगिता के समापन में पहुंची सावित्री मंडावी विधायक नहीं 6: 50 लाख के सामुदायिक भवन की घोषणा की* *वनांचल में विकास की दस्तक:- विधायक सावित्री मंडावी नी सुनी ग्रामीणों की समस्याएं*। दुर्गूकोंदल, 1 मार्च 2026। दुर्गूकोंदल ब्लॉक के अति सुदूर वनांचल क्षेत्र स्थित कोड़े पंचायत के आश्रित ग्राम सुभानी खेड़ेगांव में आज़ादी के बाद पहली बार किसी विधायक का आगमन हुआ। सावित्री मंडावी के गांव पहुंचते ही ग्रामवासी अत्यंत उत्साहित और भावुक हो उठे। नदी-नालों से घिरे इस दुर्गम क्षेत्र में आज तक न कोई विधायक और न ही कोई सांसद पहुंच पाया था। ऐसे में विधायक के आगमन को ग्रामीणों ने ऐतिहासिक क्षण बताया। ग्रामवासियों ने विधायक के समक्ष पेयजल, सड़क, बिजली और सामुदायिक भवन जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग रखी। ग्रामीणों ने बताया कि विकास के नाम पर क्षेत्र आज भी काफी पिछड़ा हुआ है और शासन-प्रशासन की योजनाओं का पूरा लाभ यहां तक नहीं पहुंच पाया है। विधायक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए निराकरण का आश्वासन दिया। ग्राम में “जय सेवा युवा कबड्डी प्रतियोगिता” के नेतृत्व में आयोजित खेल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम को जनपद सदस्य धनसाय हुर्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि यह गांव के लिए ऐतिहासिक दिन है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धनेश नरेटी ने कहा कि कोड़े पंचायत के खेड़ेगांव में विधायक का पहुंचना गर्व का विषय है और इससे विकास की नई उम्मीद जगी है। जनपद अध्यक्ष गोपी बढ़ाई ने अपने संबोधन में कहा कि भानुप्रतापपुर की लोकप्रिय विधायक का इस वनांचल क्षेत्र में पहुंचना हम सभी के लिए हर्ष और गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र मूलभूत सुविधाओं से अभी भी दूर है, लेकिन अब विकास की किरण यहां तक अवश्य पहुंचेगी। मुख्य अतिथि विधायक सावित्री मंडावी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वनांचल क्षेत्र में अपने आदिवासी भाइयों-बहनों के बीच आकर उन्हें आत्मीय खुशी का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। ग्रामवासियों की मांग पर उन्होंने 6.50 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यक्रम में विशेष रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धनेश नरेटी, जनपद अध्यक्ष गोपी बढ़ाई, विधायक प्रतिनिधि हुमन मरकाम, जनपद सदस्य धनसाय हुर्रा, सरपंच ग्राम पंचायत कोड़े प्रेम पूडो, सरपंच घमरे मने सिंह सलाम, सरपंच कोदापाखा सोमनाथ नेताम, सरपंच भूसकी मुकेश गावडे, सियाराम पोटाई, हीरालाल कोमरे, परमेश बघेल, कावे राम नरेटी, ग्राम गायता कौम नरेटी, बोधन साहू, नंदकुमार गुरुवार, रजमन यादव सहित बड़ी संख्या में वार्ड पंच एवं आसपास के ग्रामीण उपस्थित रहे। विधायक के इस ऐतिहासिक दौरे ने सुभानी खेड़ेगांव में विकास की नई आशा जगा दी है। ग्रामीणों का कहना है कि आज का दिन उनके गांव के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।

16 hrs ago
user_Punit markam
Punit markam
Voice of people भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
16 hrs ago

*आज़ादी के बाद पहली बार सुभानी खेड़ेगांव पहुंचीं विधायक सावित्री मंडावी, ग्रामवासियों में उत्साह की लहर* *कबड्डी प्रतियोगिता के समापन में पहुंची सावित्री मंडावी विधायक नहीं 6: 50 लाख के सामुदायिक भवन की घोषणा की* *वनांचल में विकास की दस्तक:- विधायक सावित्री मंडावी नी सुनी ग्रामीणों की समस्याएं*। दुर्गूकोंदल, 1 मार्च 2026। दुर्गूकोंदल ब्लॉक के अति सुदूर वनांचल क्षेत्र स्थित कोड़े पंचायत के आश्रित ग्राम सुभानी खेड़ेगांव में आज़ादी के बाद पहली बार किसी विधायक का आगमन हुआ। सावित्री मंडावी के गांव पहुंचते ही ग्रामवासी अत्यंत उत्साहित और भावुक हो उठे। नदी-नालों से घिरे इस दुर्गम क्षेत्र में आज तक न कोई विधायक और न ही कोई सांसद पहुंच पाया था। ऐसे में विधायक के आगमन को ग्रामीणों ने ऐतिहासिक क्षण बताया। ग्रामवासियों ने विधायक के समक्ष पेयजल, सड़क, बिजली और सामुदायिक भवन जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग रखी। ग्रामीणों ने बताया कि विकास के नाम पर क्षेत्र आज भी काफी पिछड़ा हुआ है और शासन-प्रशासन की योजनाओं का

पूरा लाभ यहां तक नहीं पहुंच पाया है। विधायक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए निराकरण का आश्वासन दिया। ग्राम में “जय सेवा युवा कबड्डी प्रतियोगिता” के नेतृत्व में आयोजित खेल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम को जनपद सदस्य धनसाय हुर्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि यह गांव के लिए ऐतिहासिक दिन है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धनेश नरेटी ने कहा कि कोड़े पंचायत के खेड़ेगांव में विधायक का पहुंचना गर्व का विषय है और इससे विकास की नई उम्मीद जगी है। जनपद अध्यक्ष गोपी बढ़ाई ने अपने संबोधन में कहा कि भानुप्रतापपुर की लोकप्रिय विधायक का इस वनांचल क्षेत्र में पहुंचना हम सभी के लिए हर्ष और गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र मूलभूत सुविधाओं से अभी भी दूर है, लेकिन अब विकास की किरण यहां तक अवश्य पहुंचेगी। मुख्य अतिथि विधायक सावित्री मंडावी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वनांचल क्षेत्र में अपने

5661fab3-f0c9-46b4-81c8-51555209a082

आदिवासी भाइयों-बहनों के बीच आकर उन्हें आत्मीय खुशी का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। ग्रामवासियों की मांग पर उन्होंने 6.50 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यक्रम में विशेष रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धनेश नरेटी, जनपद अध्यक्ष गोपी बढ़ाई, विधायक प्रतिनिधि हुमन मरकाम, जनपद सदस्य धनसाय हुर्रा, सरपंच ग्राम पंचायत कोड़े प्रेम पूडो, सरपंच घमरे मने सिंह सलाम, सरपंच कोदापाखा सोमनाथ नेताम, सरपंच भूसकी मुकेश गावडे, सियाराम पोटाई, हीरालाल कोमरे, परमेश बघेल, कावे राम नरेटी, ग्राम गायता कौम नरेटी, बोधन साहू, नंदकुमार गुरुवार, रजमन यादव सहित बड़ी संख्या में वार्ड पंच एवं आसपास के ग्रामीण उपस्थित रहे। विधायक के इस ऐतिहासिक दौरे ने सुभानी खेड़ेगांव में विकास की नई आशा जगा दी है। ग्रामीणों का कहना है कि आज का दिन उनके गांव के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • होली के पूर्व कापसी बाजार में शांति समिति की बैठक आयोजित । पखांजूर । कांकेर /पखांजूर थाना अंतर्गत ग्राम कापसी में होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कापसी बाजार के व्यापारी, ग्रामीणजन एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान थाना प्रभारी लक्ष्मण केवट ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि होली आपसी भाईचारे और प्रेम का त्योहार है जिसे शांति और सद्भाव के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने सभी से अपील की कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, नशाखोरी एवं हुड़दंग से दूर रहें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने यह भी कहा कि त्योहार के दौरान पुलिस द्वारा सतत गश्त एवं निगरानी की जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। बैठक में उपस्थित नागरिकों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और शांति एवं भाईचारे के साथ होली मनाने का संकल्प लिया। इस दौरान बाजार अध्यक्ष राजेश साहा, उपाध्यक्ष आनन्द देवनाथ, सचिव किरण पाल, सहसचिव देवाशीष नाग, कोषाध्यक्ष विप्लव हालदार, लेखा परीक्षक दीपेश साहा, संरक्षक मनमथ मंडल, से आकाश पोद्दार, सौमित्र दे, शंकर पोद्दार, माधव पाल , सुशील पाल, मनोज खंडेलवाल, शिक्षक जीडी जैन , ग्राम समिति से वासु बैनर्जी, लक्ष्मण दास, अजय साहा, मुकेश राय, भोचा दास, अमित सरकार, श्रीवास देवनाथ, सुजीत विश्वास , नारायण देवनाथ, समेत अन्य की उपस्थिति रही
    2
    होली के पूर्व कापसी बाजार में शांति समिति की बैठक आयोजित ।
पखांजूर ।
कांकेर /पखांजूर थाना अंतर्गत ग्राम कापसी में होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कापसी बाजार के व्यापारी, ग्रामीणजन एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान थाना प्रभारी लक्ष्मण केवट ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि होली आपसी भाईचारे और प्रेम का त्योहार है जिसे शांति और सद्भाव के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने सभी से अपील की कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, नशाखोरी एवं हुड़दंग से दूर रहें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
उन्होंने यह भी कहा कि त्योहार के दौरान पुलिस द्वारा सतत गश्त एवं निगरानी की जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।
बैठक में उपस्थित नागरिकों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और शांति एवं भाईचारे के साथ होली मनाने का संकल्प लिया। इस दौरान बाजार अध्यक्ष राजेश साहा, उपाध्यक्ष आनन्द देवनाथ, सचिव किरण पाल, सहसचिव देवाशीष नाग, कोषाध्यक्ष विप्लव हालदार, लेखा परीक्षक दीपेश साहा, संरक्षक मनमथ मंडल, से आकाश पोद्दार, सौमित्र दे, शंकर पोद्दार, माधव पाल , सुशील पाल, मनोज खंडेलवाल, शिक्षक जीडी जैन , ग्राम समिति से वासु बैनर्जी, लक्ष्मण दास, अजय साहा, मुकेश राय, भोचा दास, अमित सरकार,  श्रीवास देवनाथ, सुजीत विश्वास , नारायण देवनाथ, समेत अन्य की उपस्थिति रही
    user_Punit markam
    Punit markam
    Voice of people भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • आमाबेड़ा पुलिस ने 12.78 लीटर अवैध शराब के साथ दो आरोपी पकड़े
    1
    आमाबेड़ा पुलिस ने 12.78 लीटर अवैध शराब के साथ दो आरोपी पकड़े
    user_Ashish parihar Parihar
    Ashish parihar Parihar
    पत्रकार कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • अन्नपुर्णा मूहिम, संत रामपाल जी महाराज द्वारा संचालित मिशन, जिसमे कोई भी गरीब भूखा नहीं रहेगा, कोई भी बच्चा अशिक्षित नहीं रहेगा, आदि, अधिक जानकारी के लिए संत रामपाल जी महाराज युट्युब चैनल पर वीजिट करें।
    1
    अन्नपुर्णा मूहिम, संत रामपाल जी महाराज द्वारा संचालित मिशन, जिसमे कोई भी गरीब भूखा नहीं रहेगा, कोई भी बच्चा अशिक्षित नहीं रहेगा, आदि, अधिक जानकारी के लिए संत रामपाल जी महाराज युट्युब चैनल पर वीजिट करें।
    user_सतभक्ति संदेश
    सतभक्ति संदेश
    Fraternal organization केसकाल, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • जिला कार्यालय में स्व-सहायता समूह ने लगाया हर्बल गुलाल स्टॉल कलेक्टर ने खरीदा हर्बल गुलाल, दिया प्राकृतिक रंगों के उपयोग का संदेश।
    1
    जिला कार्यालय में स्व-सहायता समूह ने लगाया हर्बल गुलाल स्टॉल
कलेक्टर ने खरीदा हर्बल गुलाल, दिया प्राकृतिक रंगों के उपयोग का संदेश।
    user_ESHENDRA PATEL
    ESHENDRA PATEL
    पत्रकार कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • भिलाई शहर में होली से पहले चाकुबाजी घटना से क्षेत्र में दहसत आपको बता दें की दुर्ग जिले के भिलाई में होली से पहले चाकूबाजी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार नमाज पढ़कर घर लौट रहे नौशाद नामक युवक पर कैम्प-1 के पास कुछ युवकों ने हमला कर दिया। पहले गाली-गलौज और मारपीट की गई, फिर एक युवक ने चाकू निकालकर ताबड़तोड़ वार कर दिया। घायल नौशाद को तुरंत सुपेला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपियों की तलाश में जुट गई। दुर्ग पुलिस कप्तान द्वारा होली में चाकुबाजी सहित उपद्रव करने वाले के उपर खास नजर रखा जाएगा।
    1
    भिलाई शहर में होली से पहले चाकुबाजी घटना से क्षेत्र में दहसत
आपको बता दें की दुर्ग जिले के भिलाई में होली से पहले चाकूबाजी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार नमाज पढ़कर घर लौट रहे नौशाद नामक युवक पर कैम्प-1 के पास कुछ युवकों ने हमला कर दिया। पहले गाली-गलौज और मारपीट की गई, फिर एक युवक ने चाकू निकालकर ताबड़तोड़ वार कर दिया।
घायल नौशाद को तुरंत सुपेला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपियों की तलाश में जुट गई।
दुर्ग पुलिस कप्तान द्वारा होली में चाकुबाजी सहित उपद्रव करने वाले के उपर खास नजर रखा जाएगा।
    user_हेमंत उमरे
    हेमंत उमरे
    पत्रकार दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • होली पर्व की देशवासियों को बधाई देते हुए पार्षद अजीत वैध ने कहा होली पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाएं रखें ।
    1
    होली पर्व की देशवासियों को बधाई देते हुए पार्षद अजीत वैध ने कहा होली पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाएं रखें ।
    user_हक़ की आवाज़ छत्तीसगढ़
    हक़ की आवाज़ छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़ का पहला युवा संचालित न्यूज़ पो Durg, Chhattisgarh•
    16 hrs ago
  • जोगलकर माता का भव्य मंदिर देखिये कैसे माता का भव्य मंदिर मिला जमीन क़े अंडर, देखिये और ज्यादा से ज्यादा लोगो तक शेयर करे लाइक करे...
    1
    जोगलकर माता का भव्य मंदिर देखिये कैसे माता का भव्य मंदिर मिला  जमीन क़े अंडर, देखिये और ज्यादा से ज्यादा लोगो तक शेयर करे लाइक करे...
    user_Dainik News🏪 Pradeep Singh
    Dainik News🏪 Pradeep Singh
    Voice of people दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • *भागवत कथा के आयोजन में अस्तरा पहुंची विधायक श्री मति सावित्री मंडावी* *भानुप्रतापपुर आज ग्राम अस्तरा ( कोरर ) में पोटाई परिवार श्री नवल पोटाई श्री सोमनाथ पोटाई द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में सम्मिलित होकर भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी जी ने कथा अमृत का रसपान किया।* *साथ हि अपने संबोधन में विधायक श्री मति सावित्री मंडावी जी ने कहा कि मेरा सौभाग्य है पोटाई परिवार के निमंत्रण के माध्यम से मुझे कथा का रसपान करने का अवसर मिला दोनों चुनाव में मुझे राड़वाही अस्तरा बुथ से वोटो के माध्यम से आपसे जो प्यार मिला उसे कभी नहीं भूला पाऊंगी* *जिला कांग्रेस सचिव अकरम कुरैशी ने कहा कि कथा सुनने के बाद इसे अपने जीवन में उतारने का प्रयास करे तब जाके ऐसा आयोजन सफल होगा साथ हि पोटाई परिवार और कांग्रेस नेता सुनहेर गजेंद्र जी को भी धन्यवाद जो आपके निवेदन पर विधायक महोदय और कांग्रेस के सभी नेता यहां उपस्थित हुए* *इस अवसर पर अकरम कुरैशी (सचिव जिला कांग्रेस कमेटी) गणेश सोनी( सयुक्त महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी)सरोज मरकाम (जनपद सदस्य) शोएब अहमद( उपाध्यक्ष जिला युवक कांग्रेस, बृज मंडावी (मंडल अध्यक्ष)सुन्हेर गजेन्द्र(पूर्व मंडी उपाध्यक्ष ) गोपाल मौहान (कांग्रेस नेता)महेन्द्र सिन्हा, समरेश शोरी जितेंद्र साहू सुरेश राजपूत लिलेश साहू रोहित यादव(उपसरपंच डोंगरगांव) आदि उपस्थित रहे।*
    4
    *भागवत कथा के आयोजन में अस्तरा पहुंची विधायक श्री मति सावित्री मंडावी*
*भानुप्रतापपुर आज ग्राम अस्तरा ( कोरर ) में पोटाई परिवार श्री नवल पोटाई श्री सोमनाथ पोटाई द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में सम्मिलित होकर भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी जी ने कथा अमृत का रसपान किया।* 
*साथ हि अपने संबोधन में विधायक श्री मति सावित्री मंडावी जी ने कहा कि मेरा सौभाग्य है पोटाई परिवार के निमंत्रण के माध्यम से मुझे कथा का रसपान करने का अवसर मिला दोनों चुनाव में मुझे राड़वाही अस्तरा बुथ से वोटो के माध्यम से आपसे जो प्यार मिला उसे कभी नहीं भूला पाऊंगी*
*जिला कांग्रेस सचिव अकरम कुरैशी ने कहा कि कथा सुनने के बाद इसे अपने जीवन में उतारने का प्रयास करे तब जाके ऐसा आयोजन सफल होगा साथ हि पोटाई परिवार और कांग्रेस नेता सुनहेर गजेंद्र जी को भी धन्यवाद जो आपके निवेदन पर विधायक महोदय और कांग्रेस के सभी नेता यहां उपस्थित हुए*
*इस अवसर पर अकरम कुरैशी (सचिव जिला कांग्रेस कमेटी) गणेश सोनी( सयुक्त महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी)सरोज मरकाम (जनपद सदस्य)  शोएब अहमद( उपाध्यक्ष  जिला युवक कांग्रेस, बृज मंडावी (मंडल अध्यक्ष)सुन्हेर गजेन्द्र(पूर्व मंडी उपाध्यक्ष ) गोपाल मौहान (कांग्रेस नेता)महेन्द्र सिन्हा, समरेश शोरी  जितेंद्र साहू सुरेश राजपूत लिलेश साहू रोहित यादव(उपसरपंच डोंगरगांव) आदि उपस्थित रहे।*
    user_Punit markam
    Punit markam
    Voice of people भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.