Shuru
Apke Nagar Ki App…
होली पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाएं रखें : अजीत वैध होली पर्व की देशवासियों को बधाई देते हुए पार्षद अजीत वैध ने कहा होली पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाएं रखें ।
हक़ की आवाज़ छत्तीसगढ़
होली पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाएं रखें : अजीत वैध होली पर्व की देशवासियों को बधाई देते हुए पार्षद अजीत वैध ने कहा होली पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाएं रखें ।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- भिलाई शहर में होली से पहले चाकुबाजी घटना से क्षेत्र में दहसत आपको बता दें की दुर्ग जिले के भिलाई में होली से पहले चाकूबाजी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार नमाज पढ़कर घर लौट रहे नौशाद नामक युवक पर कैम्प-1 के पास कुछ युवकों ने हमला कर दिया। पहले गाली-गलौज और मारपीट की गई, फिर एक युवक ने चाकू निकालकर ताबड़तोड़ वार कर दिया। घायल नौशाद को तुरंत सुपेला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपियों की तलाश में जुट गई। दुर्ग पुलिस कप्तान द्वारा होली में चाकुबाजी सहित उपद्रव करने वाले के उपर खास नजर रखा जाएगा।1
- होली पर्व की देशवासियों को बधाई देते हुए पार्षद अजीत वैध ने कहा होली पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाएं रखें ।1
- जोगलकर माता का भव्य मंदिर देखिये कैसे माता का भव्य मंदिर मिला जमीन क़े अंडर, देखिये और ज्यादा से ज्यादा लोगो तक शेयर करे लाइक करे...1
- बिलासपुर में जिस तरीके से घटनाओं को अंजाम दिया गया उन अपराधियों का पुलिस ने सरे आम निकाला जुलूस ताकि आने वाले समय में कोई ऐसा कृत्य कर पाए1
- होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस अलर्ट मोड पर हैं. वहीं 500 से ज्यादा पुलिस जवानों को खास ब्रीफिंग की गई. संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च कर सख्ती दिखाई.1
- Post by Pravakar srivastav1
- 2 मार्च सोमवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार नगर पंचायत गंडई में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर आज 2 फरवरी को कांग्रेसजनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नगर पंचायत कार्यालय में तालाबंदी कर दी। प्रदर्शन का नेतृत्व नगर पंचायत अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह खुशरो एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शत्रूहन मन्नू चंदेल ने किया। कांग्रेस पदाधिकारियों का आरोप है कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी, जिनका मूल प्रभार गंडई में है, उन्हें नगर पालिका खैरागढ़ का अतिरिक्त प्रभार भी सौंप दिया गया है। दोहरी जिम्मेदारी के कारण अधिकारी गंडई को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं, जिससे नगर के विकास कार्य और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे हैं। प्रदर्शनकारी सुबह 10 बजे स्थानीय विश्रामगृह में एकत्र हुए और वहां से रैली निकालकर नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। इसके बाद कार्यालय में प्रतीकात्मक रूप से तालाबंदी कर विरोध दर्ज कराया गया। कांग्रेसजनों ने शासन-प्रशासन से मांग की कि गंडई के लिए शीघ्र पूर्णकालिक अधिकारी की नियुक्ति की जाए, ताकि नगर में लंबित कार्यों को गति मिल सके और आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।1
- धमधा में दिनदहाड़े चाकू की नोक पर लूट, कपड़ा व्यापारी से वारदात से नगर में दहशत - धमधा नगर में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। धमधा स्थित ब्लू लाइट ढाबा के सामने दिनदहाड़े एक कपड़ा व्यापारी से चाकू की नोक पर लूट की वारदात हो गई। घटना के बाद से व्यापारियों में भय और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे कपड़ों की दुकान लगाने वाले व्यापारी के पास तीन युवक बाइक से पहुंचे। उन्होंने करीब 9 हजार रुपये के कपड़े खरीदे और बाइक पर बैठ गए। जैसे ही व्यापारी ने पैसे मांगने की कोशिश की, आरोपियों में से एक युवक बाइक से उतरा और चाकू निकालकर व्यापारी को डराते हुए उसकी ओर दौड़ा। जान बचाने के लिए व्यापारी मौके से भागा और सीधे थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक ओर दुर्ग पुलिस लगातार मजबूत पेट्रोलिंग और सख्त कार्रवाई का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर दोपहर 12 बजे मुख्य मार्ग पर इस तरह की घटना ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यापारियों का कहना है कि यदि दिनदहाड़े इस तरह चाकू लहराकर लूट की जा सकती है, तो सुरक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति क्या है1