सिंगरौली में 2026 में भी नाले का पानी पीने को मजबूर ग्रामीण, कुशेड़ी की तस्वीरें खोल रही विकास के दावों की पोल विंध्य भूमि| सिंगरौली सिंगरौली। देश में वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन सिंगरौली जिले के ग्रामीण अंचलों की तस्वीरें आज भी बुनियादी सुविधाओं की हकीकत बयां कर रही हैं। जनपद पंचायत देवसर अंतर्गत ग्राम पंचायत कुशेड़ी में ग्रामीणों को कथित तौर पर पीने के पानी के लिए नाले के पानी पर निर्भर होना पड़ रहा है। सामने आई तस्वीरों में एक व्यक्ति नाले के किनारे पानी भरता दिखाई दे रहा है। स्थानीय स्तर पर सामने आई जानकारी के अनुसार, गांव में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों को नाले से पानी लाकर उपयोग करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में नाले का पानी पीने के लिए इस्तेमाल करना स्वास्थ्य के लिहाज से भी गंभीर चिंता का विषय है। कागजों में विकास, जमीन पर पानी के लिए संघर्ष एक ओर गांव-गांव तक नल से जल पहुंचाने और हर परिवार को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की योजनाएं संचालित होने के दावे किए जाते हैं, वहीं दूसरी ओर यदि ग्रामीणों को नाले से पानी भरकर घर ले जाना पड़ रहा है तो यह स्थानीय स्तर पर व्यवस्थाओं और निगरानी पर सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों का कहना है कि पीने के पानी जैसी मूलभूत जरूरत के लिए भी उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। ऐसे में जिम्मेदार विभागों को मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति का जायजा लेते हुए स्थायी पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने की जरूरत है। सवाल यह है कि जब वर्ष 2047 तक विकसित भारत का सपना देखा जा रहा है, तब 2026 में भी ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के लिए नाले तक जाना पड़े तो विकास का लाभ आखिर किस तक पहुंच रहा है? यदि जिम्मेदार अधिकारी इसी तरह जमीनी समस्याओं से बेखबर रहे, तो 2047 तक विकसित भारत का सपना तो दूर, ऐसी बुनियादी समस्याओं का समाधान 2080 तक भी मुश्किल नजर आएगा।

- सीधी जिले के ग्राम पंचायत कठौली ग्राम मोर्चा और ग्राम पंचायत कारीमाटी ग्राम लोहरा की आदिवासी बस्ती में रोड की मांग की जा रही है जो की कोई सुनने वाला नहीं है इतनी समस्याएं हो रही है रोड की आए दिन बच्चों को स्कूल जाने के लिए भी प्रॉब्लम हो रहा है रोड ना होने के कारण गांव में एंबुलेंस तक नहीं आ रही है1
- घोरावल तहसील जनपद सोनभद्र के ग्राम पंचायत भैसवार सेमरीहवा टोला बछनार बिरबाबा देवस्थान पर धरनारत किसानों का धरना प्रदर्शन 494 मैं पहुंच गया इस धरने का नेतृत्व कर रहे हैं जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा ,सचिव संजय कुमार यादव ने बताया कि डॉक्टर अनिल कुमार मौर्य घोरावल विधानसभा के आदेशों का पालन चकबंदी विभाग द्वारा नहीं किया गया इस धरने पर मौजूद रहे भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे2
- NH-39 की बदहाल हालत पर बड़ा सवाल: गड्ढे, झाड़ियां और सड़क किनारे बढ़ता खतरा—आखिर जिम्मेदार कब जागेंगे? विंढमगंज–दुद्धी। लगातार बारिश के बाद नेशनल हाईवे-39 पर कई जगह गड्ढे बन गए हैं। वहीं विंढमगंज से दुद्धी तक सड़क के दोनों किनारों की पटरियों पर झाड़ियां और घास बढ़ जाने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे नियमित साफ-सफाई और झाड़ियों की कटाई नहीं होने से कई स्थानों पर सामने से आने वाले वाहनों को देखने में परेशानी होती है। इससे दुर्घटना का खतरा बढ़ रहा है। हाल के सड़क हादसों के बाद ग्रामीणों में सड़क की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ी है। ग्रामीणों का सवाल है कि जब वाहन चालक सड़क से जुड़े टैक्स और टोल का भुगतान करते हैं, तो सड़क की नियमित मरम्मत, गड्ढों की भराई और पटरी की साफ-सफाई की जिम्मेदारी कौन निभाएगा? भारत दृष्टि लाइव न्यूज़ के माध्यम से PWD विभाग, जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मांग है कि NH-39 का स्थलीय निरीक्षण कर गड्ढों की मरम्मत, झाड़ियों की सफाई और सड़क सुरक्षा के जरूरी इंतजाम तत्काल कराए जाएं, ताकि किसी और परिवार को हादसे का दर्द न झेलना पड़े।1
- बरैया के झुंड के हमले में एक ही परिवार के सात लोग घायल,एक गंभीर,सीएचसी दुद्धी में इलाज जारी दुद्धी (सोनभद्र)। कोन थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव में शुक्रवार को बरैया (बिरनी) के झुंड के हमले में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। घायलों में लीलावती देवी (55) पत्नी बीगन यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, सभी लोग शुक्रवार अपराह्न करीब तीन बजे घर से लगभग एक किलोमीटर दूर जंगल में बकरियों के लिए चारा लेने गए थे। इसी दौरान पत्तों के बीच छिपे बरैया के झुंड पर गलती से कुल्हाड़ी लग गई। इसके बाद बरैया ने वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। हमले में लीलावती देवी के अलावा पूजा देवी (30) पत्नी अवधेश यादव, निर्जला यादव (12) पुत्री अवधेश यादव, अमित (7) प्रियंका (14), पुष्पा (11) तीनों पुत्र-पुत्री शिवमुनि, और शिवानी (7) पुत्री विनोद यादव घायल हो गए। सभी घायलों को परिजन निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है।4
- मम्मी महलों की रानी है पापा है रंगदार होरि लंबा के दादी है मुखिया इन दादा है थानेदार मम्मी महलों की रानी है पापा है रंगदार होरिलबा के दादी है मुखिया इन दादा है थानेदार1
- 🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र 19 वर्षीय निर्जला पत्नी धीरज, निवासी डाला चढ़ाई, की मौत से परिवार में कोहराम। बताया जा रहा है कि भोर करीब 5 बजे अचानक तबीयत बिगड़ी और रक्तस्राव हुआ। परिजन टेंपो से CHC चोपन पहुंचे, जहां जांच में खून की कमी बताई गई। हालत गंभीर होने पर रेफर किया गया, लेकिन एंबुलेंस समय से न पहुंचने की बात सामने आई। मामले में चिकित्सकों ने प्रतिक्रिया देने से इनकार किया। Yogi Adityanath DM Sonbhadra SP Sonbhadra #Sonbhadra #BreakingNews #Chopan1
- रोड की समस्या सीधी जिले के ग्राम पंचायत कठौली ग्राम मोर्चा और ग्राम पंचायत कारीमाटी ग्राम लोहरा दोनों पंचायत के रोड आदिवासी बस्ती तक जाती है जो की आने-जाने के लिए समस्याएं बढ़ रही हैं1
- जनपद वाराणसी में 501 वर्ष मुगल साम्राज्य के मंदिर गोरखनाथ बाबा में अखंड भजन एवं भंडारा में संपन्न इस भंडारा में रहे गोरखनाथ यादव जी पति बाबा अवधेश राय आदि अपने भंडारा के साथियों के साथ पूजा संपन्न करें1
- *थाना पिपरी क्षेत्रान्तर्गत हिण्डालको गेस्ट हाउस में एक व्यक्ति (DLM, मिर्जापुर) द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के संबंध में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा की बाइट-👆👆* *थाना पिपरी क्षेत्रान्तर्गत हिण्डालको गेस्ट हाउस में एक व्यक्ति (DLM, मिर्जापुर) द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के संबंध में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा की बाइट-👆👆*1