logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अनुमति नहीं मिली तो स्थगित हुई सिकंदरा प्रीमियर लीग, खिलाड़ियों को बांटी गई स्पोर्ट्स किट कानपुर देहात। प्रशासनिक अनुमति नहीं मिलने के कारण सिकंदरा प्रीमियर लीग (एसपीएल-2026) स्थगित कर दी गई। गुरुवार को डेरापुर के प्रकाश गेस्ट हाउस में एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति की ओर से सम्मान एवं समापन समारोह आयोजित किया गया। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष दीक्षा यादव ने खिलाड़ियों और कप्तानों को स्पोर्ट्स किट व टी-शर्ट वितरित कीं। आयोजन स्थगित होने से युवाओं और खेल प्रेमियों में निराशा देखने को मिली। इस दौरान खिलाड़ियों का समर्थन और स्नेह देखकर दीक्षा यादव भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अड़चनों से युवाओं की प्रतिभा और सपनों को नहीं रोका जा सकता। मैदान भले ही छिन जाए, लेकिन युवाओं के सपनों के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने भविष्य में और भव्य आयोजन कराने का भरोसा दिया। समारोह में सैकड़ों खिलाड़ी, युवा और संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

39 min ago
user_कुमार पंकज
कुमार पंकज
Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
39 min ago

अनुमति नहीं मिली तो स्थगित हुई सिकंदरा प्रीमियर लीग, खिलाड़ियों को बांटी गई स्पोर्ट्स किट कानपुर देहात। प्रशासनिक अनुमति नहीं मिलने के कारण सिकंदरा प्रीमियर लीग (एसपीएल-2026) स्थगित कर दी गई। गुरुवार को डेरापुर के प्रकाश गेस्ट हाउस में एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति की ओर से सम्मान एवं समापन समारोह आयोजित किया गया। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष दीक्षा यादव ने खिलाड़ियों और कप्तानों को स्पोर्ट्स किट व टी-शर्ट वितरित कीं। आयोजन स्थगित होने से युवाओं

f45ea3a8-0028-47d8-8343-b9b56f7904a1

और खेल प्रेमियों में निराशा देखने को मिली। इस दौरान खिलाड़ियों का समर्थन और स्नेह देखकर दीक्षा यादव भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अड़चनों से युवाओं की प्रतिभा और सपनों को नहीं रोका जा सकता। मैदान भले ही छिन जाए, लेकिन युवाओं के सपनों के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने भविष्य में और भव्य आयोजन कराने का भरोसा दिया। समारोह में सैकड़ों खिलाड़ी, युवा और संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अनुमति नहीं मिली तो स्थगित हुई सिकंदरा प्रीमियर लीग, खिलाड़ियों को बांटी गई स्पोर्ट्स किट कानपुर देहात। प्रशासनिक अनुमति नहीं मिलने के कारण सिकंदरा प्रीमियर लीग (एसपीएल-2026) स्थगित कर दी गई। गुरुवार को डेरापुर के प्रकाश गेस्ट हाउस में एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति की ओर से सम्मान एवं समापन समारोह आयोजित किया गया। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष दीक्षा यादव ने खिलाड़ियों और कप्तानों को स्पोर्ट्स किट व टी-शर्ट वितरित कीं। आयोजन स्थगित होने से युवाओं और खेल प्रेमियों में निराशा देखने को मिली। इस दौरान खिलाड़ियों का समर्थन और स्नेह देखकर दीक्षा यादव भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अड़चनों से युवाओं की प्रतिभा और सपनों को नहीं रोका जा सकता। मैदान भले ही छिन जाए, लेकिन युवाओं के सपनों के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने भविष्य में और भव्य आयोजन कराने का भरोसा दिया। समारोह में सैकड़ों खिलाड़ी, युवा और संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
    2
    अनुमति नहीं मिली तो स्थगित हुई सिकंदरा प्रीमियर लीग, खिलाड़ियों को बांटी गई स्पोर्ट्स किट
कानपुर देहात। प्रशासनिक अनुमति नहीं मिलने के कारण सिकंदरा प्रीमियर लीग (एसपीएल-2026) स्थगित कर दी गई। गुरुवार को डेरापुर के प्रकाश गेस्ट हाउस में एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति की ओर से सम्मान एवं समापन समारोह आयोजित किया गया। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष दीक्षा यादव ने खिलाड़ियों और कप्तानों को स्पोर्ट्स किट व टी-शर्ट वितरित कीं।
आयोजन स्थगित होने से युवाओं और खेल प्रेमियों में निराशा देखने को मिली। इस दौरान खिलाड़ियों का समर्थन और स्नेह देखकर दीक्षा यादव भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अड़चनों से युवाओं की प्रतिभा और सपनों को नहीं रोका जा सकता। मैदान भले ही छिन जाए, लेकिन युवाओं के सपनों के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने भविष्य में और भव्य आयोजन कराने का भरोसा दिया। समारोह में सैकड़ों खिलाड़ी, युवा और संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    39 min ago
  • नैपलापुर में सरकारी राशन के गबन मामले में कोटेदार और पुत्र पर मुकदमा दर्ज नैपलापुर में सरकारी राशन के गबन मामले में कोटेदार और पुत्र पर मुकदमा दर्ज संदलपुर ब्लॉक के नैपलापुर गांव में सरकारी उचित दर की दुकान पर अनियमितता पाए जाने के मामले में कोटेदार और उनके सहयोगी पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। जांच में 121.87 कुंतल सरकारी खाद्यान्न के दुरुपयोग का आरोप सामने आया है। जिलाधिकारी की अनुमति मिलने के बाद दोनों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार, नैपलापुर गांव में ग्रेसा देवी के नाम से सरकारी उचित दर की दुकान आवंटित थी। दुकान में अनियमितता की शिकायत मिलने पर तत्कालीन पूर्ति निरीक्षक अशोक कुमार ने 16 जुलाई 2026 को गांव पहुंचकर जांच की थी। जांच आख्या के आधार पर 29 जुलाई को ग्रेसा देवी की उचित दर दुकान का अनुबंध निलंबित कर दिया गया था। साथ ही दुकान में उपलब्ध अवशेष खाद्यान्न का हस्तांतरण कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद तीन अगस्त को ग्राम पंचायत असवी के उचित दर विक्रेता सत्येंद्र बाबू ने अवशेष खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराए जाने की जानकारी दी। आठ अगस्त को खाद्यान्न हस्तांतरण के लिए दोबारा जांच की गई। इस दौरान मौके पर ई-पास मशीन, चार्जर, कांटा और आईरिस उपकरण तो मिले, लेकिन स्टॉक रजिस्टर उपलब्ध नहीं कराया जा सका। वहीं, ग्रेसा देवी ने भी दुकान में अवशेष खाद्यान्न नहीं होने की बात कही। भौतिक सत्यापन के दौरान खाद्यान्न का स्टॉक शून्य पाया गया, जिसके चलते खाद्यान्न हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। जांच में 121.87 कुंतल सरकारी खाद्यान्न के दुरुपयोग का आरोप सामने आने के बाद जिलाधिकारी से मुकदमा दर्ज कराने की अनुमति ली गई। मंगलपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार यादव ने गुरुवार सुबह 11 बजे बताया कि जिलाधिकारी की अनुमति मिलने के बाद कोटेदार ग्रेसा देवी और उनके पुत्र अमित चौबे के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
    1
    नैपलापुर में सरकारी राशन के गबन मामले में  कोटेदार और पुत्र पर मुकदमा दर्ज
नैपलापुर में सरकारी राशन के गबन मामले में  कोटेदार और पुत्र पर मुकदमा दर्ज
संदलपुर ब्लॉक के नैपलापुर गांव में सरकारी उचित दर की दुकान पर अनियमितता पाए जाने के मामले में कोटेदार और उनके सहयोगी पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। जांच में 121.87 कुंतल सरकारी खाद्यान्न के दुरुपयोग का आरोप सामने आया है। जिलाधिकारी की अनुमति मिलने के बाद दोनों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
जानकारी के अनुसार, नैपलापुर गांव में ग्रेसा देवी के नाम से सरकारी उचित दर की दुकान आवंटित थी। दुकान में अनियमितता की शिकायत मिलने पर तत्कालीन पूर्ति निरीक्षक अशोक कुमार ने 16 जुलाई 2026 को गांव पहुंचकर जांच की थी। जांच आख्या के आधार पर 29 जुलाई को ग्रेसा देवी की उचित दर दुकान का अनुबंध निलंबित कर दिया गया था। साथ ही दुकान में उपलब्ध अवशेष खाद्यान्न का हस्तांतरण कराने के निर्देश दिए गए थे।
इसके बाद तीन अगस्त को ग्राम पंचायत असवी के उचित दर विक्रेता सत्येंद्र बाबू ने अवशेष खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराए जाने की जानकारी दी। आठ अगस्त को खाद्यान्न हस्तांतरण के लिए दोबारा जांच की गई। इस दौरान मौके पर ई-पास मशीन, चार्जर, कांटा और आईरिस उपकरण तो मिले, लेकिन स्टॉक रजिस्टर उपलब्ध नहीं कराया जा सका। वहीं, ग्रेसा देवी ने भी दुकान में अवशेष खाद्यान्न नहीं होने की बात कही।
भौतिक सत्यापन के दौरान खाद्यान्न का स्टॉक शून्य पाया गया, जिसके चलते खाद्यान्न हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। जांच में 121.87 कुंतल सरकारी खाद्यान्न के दुरुपयोग का आरोप सामने आने के बाद जिलाधिकारी से मुकदमा दर्ज कराने की अनुमति ली गई।
मंगलपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार यादव ने गुरुवार सुबह 11 बजे बताया कि जिलाधिकारी की अनुमति मिलने के बाद कोटेदार ग्रेसा देवी और उनके पुत्र अमित चौबे के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
  • सिकंदरा के मालवीय नगर में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, 49 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण ले गए चोर सिकंदरा कस्बे के मालवीय नगर में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर 49 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। गुरुवार सुबह पड़ोसियों ने मकान का ताला टूटा देखा तो पीड़ित को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पीड़ित ने घर के अंदर देखा तो सामान बिखरा और नकदी व आभूषण गायब मिले। इसके बाद पीड़ित ने सिकंदरा थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और चोरी का खुलासा कर माल बरामद करने की मांग की। जानकारी के मुताबिक, सिकंदरा कस्बे के शास्त्री नगर निवासी रईस ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मालवीय नगर में उनका एक मकान है, जहां उनकी माताजी रहती हैं। बुधवार रात वह दूसरे मकान में सो रही थीं। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मालवीय नगर स्थित मकान का ताला तोड़कर अंदर रखे 49 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। गुरुवार सुबह करीब सात बजे पड़ोसियों ने ताला टूटा देखा तो उन्हें घटना की जानकारी दी। पीड़ित ने पुलिस से अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांचकर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
    1
    सिकंदरा के मालवीय नगर में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, 49 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण ले गए चोर
सिकंदरा कस्बे के मालवीय नगर में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर 49 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। गुरुवार सुबह पड़ोसियों ने मकान का ताला टूटा देखा तो पीड़ित को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पीड़ित ने घर के अंदर देखा तो सामान बिखरा और नकदी व आभूषण गायब मिले। इसके बाद पीड़ित ने सिकंदरा थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और चोरी का खुलासा कर माल बरामद करने की मांग की।
जानकारी के मुताबिक, सिकंदरा कस्बे के शास्त्री नगर निवासी रईस ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मालवीय नगर में उनका एक मकान है, जहां उनकी माताजी रहती हैं। बुधवार रात वह दूसरे मकान में सो रही थीं। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मालवीय नगर स्थित मकान का ताला तोड़कर अंदर रखे 49 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। गुरुवार सुबह करीब सात बजे पड़ोसियों ने ताला टूटा देखा तो उन्हें घटना की जानकारी दी। पीड़ित ने पुलिस से अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांचकर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मंगलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 38 साल से फरार 15 हजार का इनामी गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश कानपुर देहात, मंगलपुर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए करीब 38 साल से फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी वारंटी अभियुक्त को औरैया जनपद से गिरफ्तार कर लिया। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही थी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बालिस्टर उर्फ रमेशचन्द्र (65) पुत्र स्वर्गीय मौजीलाल यादव निवासी ग्राम मुरादपुर, थाना मंगलपुर के रूप में हुई है। आरोपी वर्ष 1986 के सेशन विचारण संख्या 127/1986 में धारा 394 के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित था। 4 नवंबर 2026 को मंगलपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को औरैया कस्बे में काशीराम कॉलोनी के गेट के पास मुख्य मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के बाद उसे नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। मंगलपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार यादव ने बुधवार शाम करीब 4:30 बजे बताया कि अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून और पुलिस की कार्रवाई से बच नहीं सकता। फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
    1
    मंगलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 38 साल से फरार 15 हजार का इनामी गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश  
कानपुर देहात, मंगलपुर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए करीब 38 साल से फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी वारंटी अभियुक्त को औरैया जनपद से गिरफ्तार कर लिया। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही थी।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बालिस्टर उर्फ रमेशचन्द्र (65) पुत्र स्वर्गीय मौजीलाल यादव निवासी ग्राम मुरादपुर, थाना मंगलपुर के रूप में हुई है। आरोपी वर्ष 1986 के सेशन विचारण संख्या 127/1986 में धारा 394 के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित था।
4 नवंबर 2026 को मंगलपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को औरैया कस्बे में काशीराम कॉलोनी के गेट के पास मुख्य मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के बाद उसे नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
मंगलपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार यादव ने बुधवार शाम करीब 4:30 बजे बताया कि अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून और पुलिस की कार्रवाई से बच नहीं सकता। फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • साधन सहकारी समितियों पर खत्म हुई हड़ताल किसानों को मिलने लगी खाद रसूलाबाद कानपुर देहात। पिछले कई दिनों से साधन सहकारी समितियों पर हड़ताल के चलते खाद का वितरण नहीं हो पा रहा था हड़ताल खत्म होने के बाद अब खाद का वितरण शुरू हो गया है जिससे किसानों को अब राहत मिलेगी। ग्रामीण सहकारी समितियों के सचिवों के द्वारा वेतन व अन्य सुविधाओं को लेकर हड़ताल की जा रहे थी। शासन स्तर पर उनके संगठन की बात होने के बाद 13 दिन बाद हड़ताल वापस ले ली गई और सचिवों ने खाद बांटना शुरू कर दिया। ग्रामीण सहकारी समिति (बी पैक्स) मल्हपुर के सचिव नरेंद्र सिंह ने बताया की हमारी मांगों को लेकर सरकार का रुख नरम है और उन्होंने जल्दी हमारी मांगों पर विचार करने को कहा है। सरकार से वार्ता होने के बाद हड़ताल खत्म हो गई और खाद वितरण का काम शुरू हो गया है। गुरुवार को समिति पर मौजूद तिश्ती,सूरजपुर, सरैया, रामपुर तालुका, पिम्मा निवादा, मक्का निवादा, आदि गांवों के किसान बलवीर सिंह,मनोज कुमार, गोरेलाल, सूर्य, विशंभर,मोहित,राकेशबाबू, राजवीर,बृजपाल,विमलेश आदि किसानों ने बताया कि इस समय बहुत तेजी से गेहूं की बुवाई का काम शुरू है अभी तक खाद न मिलने से किसान प्राइवेट दुकानों पर चार सौ से पांच सौ रुपए महंगी डीएपी खरीद रहे थे अब समितियों की हड़ताल खत्म हो गई है इससे अब किसानों को राहत मिलेगी और महंगी खाद खरीदने से भी बचेंगे।
    4
    साधन सहकारी समितियों पर खत्म हुई हड़ताल किसानों को मिलने लगी खाद
रसूलाबाद कानपुर देहात। पिछले कई दिनों से साधन सहकारी समितियों पर हड़ताल के चलते खाद का वितरण नहीं हो पा रहा था हड़ताल खत्म होने के बाद अब खाद का वितरण शुरू हो गया है जिससे किसानों को अब राहत मिलेगी।
ग्रामीण सहकारी समितियों के सचिवों के द्वारा वेतन व अन्य सुविधाओं को लेकर हड़ताल की जा रहे थी। शासन स्तर पर उनके संगठन की बात होने के बाद 13 दिन बाद हड़ताल वापस ले ली गई और सचिवों ने खाद बांटना शुरू कर दिया। ग्रामीण सहकारी समिति (बी पैक्स) मल्हपुर के सचिव नरेंद्र सिंह ने बताया की हमारी मांगों को लेकर सरकार का रुख नरम है और उन्होंने जल्दी हमारी मांगों पर विचार करने को कहा है। सरकार से वार्ता होने के बाद हड़ताल खत्म हो गई और खाद वितरण का काम शुरू हो गया है। गुरुवार को समिति पर मौजूद तिश्ती,सूरजपुर, सरैया, रामपुर तालुका, पिम्मा निवादा, मक्का निवादा, आदि गांवों के किसान बलवीर सिंह,मनोज कुमार, गोरेलाल, सूर्य, विशंभर,मोहित,राकेशबाबू, राजवीर,बृजपाल,विमलेश आदि किसानों ने बताया कि इस समय बहुत तेजी से गेहूं की बुवाई का काम शुरू है अभी तक खाद न मिलने से किसान प्राइवेट दुकानों पर चार सौ से पांच सौ रुपए महंगी डीएपी खरीद रहे थे अब समितियों की हड़ताल खत्म हो गई है इससे अब किसानों को राहत मिलेगी और महंगी खाद खरीदने से भी बचेंगे।
    user_योगेन्द्र सिंह
    योगेन्द्र सिंह
    Rasulabad, Kanpur Dehat•
    4 hrs ago
  • *आगामी त्योहारों धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा आदि के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु औरैया पुलिस द्वारा की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं तैयारियों के संबंध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाइट।*
    1
    *आगामी त्योहारों धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा आदि के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु औरैया पुलिस द्वारा की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं तैयारियों के संबंध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाइट।*
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • agar..budhape..men..dukhi..nhin..honachahetehoto..echar..baten..jivanmen..utarlo..
    1
    agar..budhape..men..dukhi..nhin..honachahetehoto..echar..baten..jivanmen..utarlo..
    user_MD ANISH KURAISHI
    MD ANISH KURAISHI
    Mechanic भोगनीपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • डेरापुर ब्लॉक में 15 नवंबर तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, गांव-गांव स्वच्छता पर रहेगा जोर डेरापुर ब्लॉक में 15 नवंबर तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, गांव-गांव स्वच्छता पर रहेगा जोर संचारी रोगों की रोकथाम और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए गुरुवार को डेरापुर ब्लॉक के अटल सभागार में सफाई कर्मियों की बैठक आयोजित की गई। दोपहर तीन बजे हुई बैठक की अध्यक्षता एडीओ पंचायत अश्वनी कुमार ने की। उन्होंने सफाई कर्मियों को अभियान के तहत गांव-गांव विशेष सफाई अभियान चलाने और नियमित रूप से स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। एडीओ पंचायत ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान को अब 15 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। इसके तहत ब्लॉक क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने सफाई कर्मियों को गांव की गलियों, सार्वजनिक स्थलों, नालियों और जलभराव वाले स्थानों की नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहीं भी कूड़ा-करकट और गंदगी एकत्र न होने देने को कहा, ताकि मच्छरों के पनपने और संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखना सफाई कर्मियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। ग्रामीणों की ओर से सफाई संबंधी मिलने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध निस्तारण किया जाए। अभियान के दौरान सभी कर्मचारी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में नियमित भ्रमण कर सफाई व्यवस्था की निगरानी करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारी की जवाबदेही तय की जाएगी। बैठक में सफाई कर्मी दयाशंकर, रवि कुमार, मोहन कुमार, कृष्ण कुमार, गौरंगधर, नीलम देवी, सुमन, पूनम और ममता सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    डेरापुर ब्लॉक में 15 नवंबर तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, गांव-गांव स्वच्छता पर रहेगा जोर
डेरापुर ब्लॉक में 15 नवंबर तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, गांव-गांव स्वच्छता पर रहेगा जोर
संचारी रोगों की रोकथाम और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए गुरुवार को डेरापुर ब्लॉक के अटल सभागार में सफाई कर्मियों की बैठक आयोजित की गई। दोपहर तीन बजे हुई बैठक की अध्यक्षता एडीओ पंचायत अश्वनी कुमार ने की। उन्होंने सफाई कर्मियों को अभियान के तहत गांव-गांव विशेष सफाई अभियान चलाने और नियमित रूप से स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
एडीओ पंचायत ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान को अब 15 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। इसके तहत ब्लॉक क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने सफाई कर्मियों को गांव की गलियों, सार्वजनिक स्थलों, नालियों और जलभराव वाले स्थानों की नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहीं भी कूड़ा-करकट और गंदगी एकत्र न होने देने को कहा, ताकि मच्छरों के पनपने और संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका को कम किया जा सके।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखना सफाई कर्मियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। ग्रामीणों की ओर से सफाई संबंधी मिलने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध निस्तारण किया जाए। अभियान के दौरान सभी कर्मचारी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में नियमित भ्रमण कर सफाई व्यवस्था की निगरानी करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारी की जवाबदेही तय की जाएगी।
बैठक में सफाई कर्मी दयाशंकर, रवि कुमार, मोहन कुमार, कृष्ण कुमार, गौरंगधर, नीलम देवी, सुमन, पूनम और ममता सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    54 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.