जल जीवन मिशन के प्रभाव मूल्यांकन हेतु लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम ने दोहरीघाट के ग्रामों का किया भ्रमण मऊ । जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइपलाइन के माध्यम से शुद्ध पेयजल आपूर्ति का आमजन के जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव के मूल्यांकन हेतु लखनऊ विश्वविद्यालय के सामाजिक कार्य विभाग से जनपद मऊ के लिए नामित अध्ययन दल द्वारा शुक्रवार को विकास खंड दोहरीघाट के ग्राम गोफा एवं बन्धनपुर का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान टीम ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित पेयजल योजनाओं की जमीनी स्थिति का अवलोकन किया तथा पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता एवं प्रभावशीलता का मूल्यांकन किया। इस अवसर पर जल निगम के जिला समन्वयक, जूनियर इंजीनियर, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि तथा संबंधित ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। अध्ययन दल ने ग्राम स्थित विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वयं सहायता समूहों, जल सखियों एवं ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर पाइपलाइन के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे शुद्ध पेयजल से होने वाले लाभों एवं जनसंतुष्टि की जानकारी प्राप्त की। साथ ही ग्रामीणों से नियमित जलापूर्ति, पानी की उपलब्धता तथा जल आपूर्ति के प्रेशर के संबंध में भी विस्तृत जानकारी ली तथा मौके पर इसकी जांच की। टीम द्वारा भ्रमण के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं स्थानीय लोगों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर जल जीवन मिशन की प्रगति एवं उसके सामाजिक प्रभाव का मूल्यांकन किया जाएगा, जिससे भविष्य में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आवश्यक सुधार के संबंध में सुझाव तैयार किए जा सकें।
जल जीवन मिशन के प्रभाव मूल्यांकन हेतु लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम ने दोहरीघाट के ग्रामों का किया भ्रमण मऊ । जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइपलाइन के माध्यम से शुद्ध पेयजल आपूर्ति का आमजन के जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव के मूल्यांकन हेतु लखनऊ विश्वविद्यालय के सामाजिक कार्य विभाग से जनपद मऊ के लिए नामित अध्ययन दल द्वारा शुक्रवार को विकास खंड दोहरीघाट के ग्राम गोफा एवं बन्धनपुर का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान टीम ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित पेयजल योजनाओं की जमीनी स्थिति का अवलोकन किया तथा पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता एवं प्रभावशीलता का मूल्यांकन किया। इस अवसर पर जल निगम के जिला समन्वयक, जूनियर इंजीनियर, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि तथा संबंधित ग्राम
प्रधान उपस्थित रहे। अध्ययन दल ने ग्राम स्थित विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वयं सहायता समूहों, जल सखियों एवं ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर पाइपलाइन के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे शुद्ध पेयजल से होने वाले लाभों एवं जनसंतुष्टि की जानकारी प्राप्त की। साथ ही ग्रामीणों से नियमित जलापूर्ति, पानी की उपलब्धता तथा जल आपूर्ति के प्रेशर के संबंध में भी विस्तृत जानकारी ली तथा मौके पर इसकी जांच की। टीम द्वारा भ्रमण के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं स्थानीय लोगों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर जल जीवन मिशन की प्रगति एवं उसके सामाजिक प्रभाव का मूल्यांकन किया जाएगा, जिससे भविष्य में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आवश्यक सुधार के संबंध में सुझाव तैयार किए जा सकें।
- अवैध कब्जे दारों ने घर में छोड़ रखा था विद्युत करेंट क्रिकेट बॉल लाने गए बच्चे को लगा करंट क्रिकेट बाल लाने गए 9 वर्षीय बच्चे को लगा करंट मकान मालिक का आरोप अवैध कब्जेदारों ने घर मे छोड़ रखा है विधुत करंट गली में मोहल्ले के बच्चे खेलते है क्रिकेट मकान मालिक पर भी किरायेदार ने किया जानलेवा हमला करेंट की चपेट में आए 9 वर्षिय मासूम को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में कराया भर्ती अवैध तरीके से विधुत कनेक्शन कर पूरे घर मे किराये दार ने दौड़ा रखा है करेंट दिनेश वर्मा ने दिया बयान पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के बललीपुरा इलाके का4
- माफिया मुख्तार के गढ़ गाजीपुर में पहुंचे सीएम योगी! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर दौरे के दौरान मंच से हुंकार भरते हुए कृष्णानंद राय हत्याकांड का बड़ा जिक्र किया। सीएम योगी के इस तीखे बयान और राजनीतिक हलचल से जुड़ी इस वक्त की सबसे बड़ी खबर पर देखिए हमारी यह खास ग्राउंड रिपोर्ट। इस पूरे घटनाक्रम और सीएम के बयान पर आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। #CMYogi #YogiAdityanath #GhazipurNews #MukhtarAnsari #KrishnanandRai #BreakingNews #AbdulRahmanJournalist #UPPolitics1
- पुलिस विभाग की 07 कर्मयोगियों को सम्मानपूर्ण विदाई, पुलिस लाइन में सेवा सम्मान समारोह आयोजित आजमगढ़। पुलिस लाइन आजमगढ़ में शुक्रवार को पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए सात पुलिसकर्मियों के सम्मान में सेवा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह ने सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पुष्पमाला पहनाकर, मोमेंटो भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानपूर्वक विदाई दी। साथ ही उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने कहा कि पुलिस विभाग में लंबे समय तक निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ सेवाएं देने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी विभाग की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगी। उन्होंने कहा कि सेवा से सेवानिवृत्ति केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया है, जबकि समाज और राष्ट्र के प्रति उनका अनुभव एवं योगदान सदैव अमूल्य बना रहता है। इस अवसर पर जिन पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर विदाई दी गई, उनमें उपनिरीक्षक वासूदेव साहनी, वरुणेश कुमार मिश्रा, दयाकांत सिंह, करमुल्ला, अनिल कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी अयूब अली खां तथा लीडिंग फायरमैन लल्लन राम शामिल रहे। समारोह में प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की दीर्घकालीन सेवाओं की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सम्मानपूर्ण एवं सुखद जीवन की शुभकामनाएं दीं।1
- विद्यालय की भोजन व्यवस्था पर सवाल, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप। बेल्थरारोड। तहसील क्षेत्र के पलिया गांव स्थित कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चे हाथ में रोटी लेकर विद्यालय परिसर में घूमते हुए खाते दिखाई दे रहे हैं, जिससे भोजन व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। भाजपा नेता एवं मंडल महामंत्री सीयर शैलेंद्र सिंह ने इसे विद्यालय प्रशासन की लापरवाही बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि मामले में जांच के बाद क्या कार्रवाई की जाती है।4
- . के. आज़ाद ने सेक्टर अध्यक्षों के साथ की अहम बैठक, चुनावी तैयारियों का लिया जायजा बहुजन समाज पार्टी के मोहम्दाबाद गोहाना विधानसभा के विधायक प्रत्याशी जे. के. आज़ाद ने आज विधानसभा क्षेत्र के सभी सेक्टर अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति, संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक पार्टी को सक्रिय करने पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान जे. के. आज़ाद ने सभी सेक्टर अध्यक्षों से पूरे जोश और समर्पण के साथ चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि "आप सभी पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण ताकत हैं। संगठन ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है और आपकी मेहनत से ही बहुजन समाज पार्टी को सफलता मिलेगी।" बैठक में चुनावी तैयारियों को लेकर संगठन को और मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। जे. के. आज़ाद ने सभी पदाधिकारियों से जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की।1
- Post by RISHI RAI1