Shuru
Apke Nagar Ki App…
अलख गुसाईमहाराज जी की विशाल भजन संध्या 12 सितंबर को तैयारी जोरों पर जैतारण राधेश्याम दाधीच
Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
अलख गुसाईमहाराज जी की विशाल भजन संध्या 12 सितंबर को तैयारी जोरों पर जैतारण राधेश्याम दाधीच
More news from राजस्थान and nearby areas
- रियान बड़ी में नवगठित नगर पालिका के पहले चुनाव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। गुरुवार को 20 मतदान दलों को चुनाव सामग्री और ईवीएम मशीनों के साथ पोलिंग केंद्रों के लिए रवाना किया गया। ये दल कड़ी सुरक्षा के बीच अपने निर्धारित 20 मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं संभालेंगे। मतदान दलों की रवानगी से पहले उपखंड अधिकारी और निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया ने टीमों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से चुनाव सामग्री, ईवीएम मशीन, जरूरी दस्तावेज और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद सभी दलों को पुलिस सुरक्षा के साथ मतदान केंद्रों पर भेजा गया। प्रशासन ने मतदान दलों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। हर टीम के साथ पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। ईवीएम मशीनों को भी सुरक्षा के बीच मतदान केंद्रों तक पहुंचाया गया। मतदान दलों को निर्देश मिले हैं कि केंद्र पर पहुंचने के बाद ईवीएम समेत सभी चुनाव सामग्री सुरक्षित रखें। मतदान शुरू होने से पहले तय प्रक्रिया के अनुसार मशीनों की जांच भी कर लें। एसडीएम विनीत कुमार सुखाड़िया ने मतदान अधिकारियों से कहा कि यह नगर पालिका का पहला चुनाव है। इसलिए सभी अधिकारी चुनाव आयोग के निर्देशों और नियमों का पूरी तरह पालन करें। उन्होंने जोर दिया कि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से पूरी करवाना प्रशासन की प्राथमिकता है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे किसी भी प्रत्याशी या राजनीतिक दल के दबाव में आए बिना तय नियमों के अनुसार चुनाव प्रक्रिया पूरी करें। प्रशासन ने मतदान दलों को केंद्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए हैं। मतदाताओं को बिना डर के मतदान करने का मौका मिलना चाहिए। मतदान केंद्रों पर पुलिस मौजूद रहेगी और प्रशासनिक स्तर पर भी लगातार निगरानी रखी जाएगी। नगर पालिका के पहले चुनाव के लिए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा की व्यापक तैयारियां की हैं। रियान बड़ी में नवगठित नगर पालिका के पहले चुनाव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। गुरुवार को 20 मतदान दलों को चुनाव सामग्री और ईवीएम मशीनों के साथ पोलिंग केंद्रों के लिए रवाना किया गया। ये दल कड़ी सुरक्षा के बीच अपने निर्धारित 20 मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं संभालेंगे। मतदान दलों की रवानगी से पहले उपखंड अधिकारी और निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया ने टीमों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से चुनाव सामग्री, ईवीएम मशीन, जरूरी दस्तावेज और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद सभी दलों को पुलिस सुरक्षा के साथ मतदान केंद्रों पर भेजा गया। प्रशासन ने मतदान दलों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। हर टीम के साथ पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। ईवीएम मशीनों को भी सुरक्षा के बीच मतदान केंद्रों तक पहुंचाया गया। मतदान दलों को निर्देश मिले हैं कि केंद्र पर पहुंचने के बाद ईवीएम समेत सभी चुनाव सामग्री सुरक्षित रखें। मतदान शुरू होने से पहले तय प्रक्रिया के अनुसार मशीनों की जांच भी कर लें। एसडीएम विनीत कुमार सुखाड़िया ने मतदान अधिकारियों से कहा कि यह नगर पालिका का पहला चुनाव है। इसलिए सभी अधिकारी चुनाव आयोग के निर्देशों और नियमों का पूरी तरह पालन करें। उन्होंने जोर दिया कि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से पूरी करवाना प्रशासन की प्राथमिकता है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे किसी भी प्रत्याशी या राजनीतिक दल के दबाव में आए बिना तय नियमों के अनुसार चुनाव प्रक्रिया पूरी करें। प्रशासन ने मतदान दलों को केंद्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए हैं। मतदाताओं को बिना डर के मतदान करने का मौका मिलना चाहिए। मतदान केंद्रों पर पुलिस मौजूद रहेगी और प्रशासनिक स्तर पर भी लगातार निगरानी रखी जाएगी। नगर पालिका के पहले चुनाव के लिए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा की व्यापक तैयारियां की हैं।1
- रियांबड़ी में भाजपा प्रत्याशी रामकिशोर महेला ने घर-घर जाकर मांगे वोट, विकास के लिए मांगा समर्थन रियांबड़ी : (नागौर) नगर पालिका चुनाव 2026 के तहत भारतीय जनता पार्टी के वार्ड नंबर 1 के प्रत्याशी रामकिशोर महेला ने बुधवार को वार्ड में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की, उनका अभिवादन किया और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान रामकिशोर महेला ने कहा कि यदि उन्हें वार्डवासियों का आशीर्वाद और समर्थन मिलता है तो वार्ड के समग्र विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने साफ-सफाई, सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि वार्ड के प्रत्येक नागरिक की समस्याओं का समाधान करवाने और विकास कार्यों को गति देने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।4
- भीलवाड़ा में बारिश का दौरा थमने से उमस बढ़ी: लोग पसीने से तर हुए, चार दिन बाद फिर मौसम बदलने की उम्मीद1
- पुलिस ने निकला फ्लैग मार्च भयमुक्त मतदान करने को लेकर आमजन को की गई अपील नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में कल 25 वार्डो डाले जाएंगे वोट आसींद/ नगर निकाय चुनाव 2026 के दुसरे चरण में कल आशान कस्बे के 25 वार्डों में कल सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक मतदान होना है वहीं आज प्रशासन ने बड़ी पहल करते हुऎ पुलिस के जवानों ने आसींद पुलिस सहित बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों ने आसींद उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी,आसींद तहसीलदार जय सिंह, पुलिस उपाधीक्षक जयसिंह सीआई श्रीमती श्रद्धा शर्मा की मौजूदगी में पूरे कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला और पालिका चुनावों में मतदाताओं को भय मुक्त होकर अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की इस मौके पर आसींद उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी बताया लोकतंत्र के महा पर्व में लोगों अधिक अधिक मतदान करे हर पोलिंग बूथ पर सुरक्षा के माकूल इंतजाम हैं लोग भय मुक्त होकर मतदान करे आसींद मंजूर 94138895964
- सेहवाज हिंगलाज माता पहाड़ी पर तेंदुआ दिखने से दहशत ।वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी मारवाड़ जंक्शन ,पाली मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र के बांता गांव से करीब दो किलोमीटर दूर सेहवाज हिंगलाज माता मंदिर की पहाड़ी पर तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ पहाड़ी क्षेत्र में बकरियों सहित अन्य मवेशियों का शिकार कर रहा है। सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी। वन विभाग की टीम रेंजर सुरेंद्र सिंह के निर्देशन में बांता-सेहवाज माता पहाड़ी क्षेत्र में पहुंची और संभावित स्थानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने तेंदुए की गतिविधियों और उसके आवागमन वाले क्षेत्रों का जायजा लिया। विभाग ने क्षेत्र में लगातार निगरानी बढ़ाने की बात कही। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया साथ ही संभावित स्थानों पर ट्रैकिंग कैमरे भी लगाए गए हैं।वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने तथा जंगल व पहाड़ी क्षेत्र में अकेले नहीं जाने की अपील की है। किसानों और पशुपालकों को भी अपने मवेशियों की सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।4
- नगर पालिका चुनाव भोपालगढ़ रतियों की ढाणी वार्ड नंबर 21 से निर्दलीय प्रत्याशी मुकेश भगत देवड़ा ने प्रशासन से निवेदन किया है जो चलने फिरने में असमर्थ हैं उनका भी मतदान किया जाए और पूरी व्यवस्था बनाई जाए नगर पालिका चुनाव भोपालगढ़ रतियों की ढाणी वार्ड नंबर 21 से निर्दलीय प्रत्याशी मुकेश भगत देवड़ा ने प्रशासन से निवेदन किया है जो चलने फिरने में असमर्थ हैं उनका भी मतदान किया जाए और पूरी व्यवस्था बनाई जाए1
- रायपुर नगर पालिका चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी, पर्यवेक्षक ने मतदान बूथों का किया निरीक्षण रायपुर नगर पालिका चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी, पर्यवेक्षक ने मतदान बूथों का किया निरीक्षण ब्यावर जिले के रायपुर नगर पालिका के दूसरे चरण में 11 सितम्बर शुक्रवार को होने वाले नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर प्रशासन ने गुरुवार को तैयारियां पूरी कर ली हैं। गुरुवार को चुनाव व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान द्वारा ब्यावर जिले में नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक असलम शेर खान ने रायपुर उपखंड अधिकारी ज्वाला सहाय मीणा के साथ विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पर्यवेक्षक ने मतदान बूथों पर मतदाताओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, मतदान प्रक्रिया से संबंधित तैयारियों सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर रायपुर उपखंड अधिकारी ज्वाला सहाय मीणा ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में 11 सितम्बर को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। सभी मतदान स्थलों पर मतदान को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।1
- आमेट में वोटिंग खत्म,76.16% मतदान हुआ: 102 साल की बुजुर्ग व्हील चेयर पर पहुंची वोट देने, 57 प्रत्याशी मैदान में1
- मलसा बावडी गांव में घर में घुसकर किया हमला ।।पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष ।। ब्रेकिंग खबर मारवाड़ जंक्शन,पाली पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष ।। मलसा बावडी गांव में घर में घुसकर किया हमला ।। हमले में कई लोग हुए घायल ।। महिला पर देसी बंदूक से फायरिंग करने का लगा रहे हैं आरोप ।। पति पत्नी सहित एक ही परिवार के चार लोग हुए घायल ।। सभी घायलों को पाली के बांगड़ अस्पताल में करवाया भर्ती ।। दूसरे पक्ष में परसराम बावरी भी हुआ घायल ।। सूचना पर सिरीयारी पुलिस कर रही है जांच ।। पुलिस ने कुछ हमलावरों को किया डिटेन ।। देर रात की है घटना ।। सिरियारी थाना अधिकारी हुकम गिरी ने दी जानकारी ।। सिरीयारी थाने का है पूरा मामला ।।1