logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रियांबड़ी में भाजपा प्रत्याशी रामकिशोर महेला ने घर-घर जाकर मांगे वोट, विकास के लिए मांगा समर्थन रियांबड़ी : (नागौर) नगर पालिका चुनाव 2026 के तहत भारतीय जनता पार्टी के वार्ड नंबर 1 के प्रत्याशी रामकिशोर महेला ने बुधवार को वार्ड में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की, उनका अभिवादन किया और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान रामकिशोर महेला ने कहा कि यदि उन्हें वार्डवासियों का आशीर्वाद और समर्थन मिलता है तो वार्ड के समग्र विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने साफ-सफाई, सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि वार्ड के प्रत्येक नागरिक की समस्याओं का समाधान करवाने और विकास कार्यों को गति देने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

16 hrs ago
user_CITY PRESS  RIYAN BARI
CITY PRESS RIYAN BARI
Voice of people रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
16 hrs ago
b42b9dfb-c268-403b-bd5e-1f20baf532aa
0711fea4-1b97-4680-9414-59391decbc7e
fef9ff1a-29a3-4b0a-977e-9e2619bb0105

रियांबड़ी में भाजपा प्रत्याशी रामकिशोर महेला ने घर-घर जाकर मांगे वोट, विकास के लिए मांगा समर्थन रियांबड़ी : (नागौर) नगर पालिका चुनाव 2026 के तहत भारतीय जनता पार्टी के वार्ड नंबर 1 के प्रत्याशी रामकिशोर महेला ने बुधवार को वार्ड में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की, उनका अभिवादन किया और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान रामकिशोर महेला ने कहा कि यदि उन्हें वार्डवासियों का आशीर्वाद और समर्थन मिलता है तो वार्ड के समग्र विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने साफ-सफाई, सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि वार्ड के प्रत्येक नागरिक की समस्याओं का समाधान करवाने और विकास कार्यों को गति देने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • रियांबड़ी में भाजपा प्रत्याशी रामकिशोर महेला ने घर-घर जाकर मांगे वोट, विकास के लिए मांगा समर्थन रियांबड़ी : (नागौर) नगर पालिका चुनाव 2026 के तहत भारतीय जनता पार्टी के वार्ड नंबर 1 के प्रत्याशी रामकिशोर महेला ने बुधवार को वार्ड में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की, उनका अभिवादन किया और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान रामकिशोर महेला ने कहा कि यदि उन्हें वार्डवासियों का आशीर्वाद और समर्थन मिलता है तो वार्ड के समग्र विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने साफ-सफाई, सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि वार्ड के प्रत्येक नागरिक की समस्याओं का समाधान करवाने और विकास कार्यों को गति देने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
    4
    रियांबड़ी में भाजपा प्रत्याशी रामकिशोर महेला ने घर-घर जाकर मांगे वोट, विकास के लिए मांगा समर्थन

रियांबड़ी : (नागौर) नगर पालिका चुनाव 2026 के तहत भारतीय जनता पार्टी के वार्ड नंबर 1 के प्रत्याशी रामकिशोर महेला ने बुधवार को वार्ड में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की, उनका अभिवादन किया और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान रामकिशोर महेला ने कहा कि यदि उन्हें वार्डवासियों का आशीर्वाद और समर्थन मिलता है तो वार्ड के समग्र विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने साफ-सफाई, सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि वार्ड के प्रत्येक नागरिक की समस्याओं का समाधान करवाने और विकास कार्यों को गति देने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
    user_CITY PRESS  RIYAN BARI
    CITY PRESS RIYAN BARI
    Voice of people रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • दोनों नगरीय निकायों के 50 वार्डो के लिए 32 हजार 806 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे जिले में द्वितीय चरण के मतदान के लिए मतदान दल रवाना 2 नगरीय निकायों के बूथों के लिए मतदान दलों की हुई रवानगी दोनों नगरीय निकायों के 50 वार्डो के लिए 32 हजार 806 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे ब्यावर जिले में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिले में द्वितीय चरण में 11 सितम्बर को 2 नगरीय निकायों के लिए होने वाले मतदान के लिए गुरुवार को मतदान दलों की रवानगी की गई। द्वितीय चरण में जिले की दो नगरपालिकाओं जैतारण व रायपुर के लिए नियुक्त 50 मतदान दलों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उनके संबंधित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया। रवानगी स्थल पर मतदान दलों को आवश्यक निर्वाचन सामग्री उपलब्ध कराने, प्रशिक्षण तथा वाहनों की व्यवस्था की गई थी। जिला निर्वाचन अधिकारी कमल राम मीना ने बताया कि द्वितीय चरण के मतदान के लिए जिले के दो नगरपालिकाओं जैतारण व रायपुर के मतदान दलों की रवानगी उनके निर्धारित स्थानों से की गई। उन्होंने सभी मतदान कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराना हम सब कि नैतिक जिम्मेदारी है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप नगर निकायों के चुनावों को निष्पक्षता के साथ सुचारू रूप से संपन्न कराना है। उन्होंने सभी पीठासीन अधिकारी व कार्मिकों को मतदान के दिन आयोग के निर्देशानुसार सुचारु रूप से मतदान कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण में कुल 50 बूथों पर मतदान होगा। निकायों के लिए संबंधित रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों से मतदान दलों की रवानगी की गई है। द्वितीय चरण में नगर पालिका रायपुर के 25 वार्डो के 13 हजार 927 एवं जैतारण में 25 वार्डो के 18 हजार 879 तथा दोनों नगरपालिकाओं के कुल 32 हजार 806 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस मोबाइल यूनिट बारी-बारी से गश्त करेंगी।
    1
    दोनों नगरीय निकायों के 50 वार्डो के लिए 32 हजार 806 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे


जिले में द्वितीय चरण के मतदान के लिए मतदान दल रवाना
2 नगरीय निकायों के बूथों के लिए मतदान दलों की हुई रवानगी
दोनों नगरीय निकायों के 50 वार्डो के लिए 32 हजार 806 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे
ब्यावर जिले में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिले में द्वितीय चरण में 11 सितम्बर को 2 नगरीय निकायों के लिए होने वाले मतदान के लिए गुरुवार को मतदान दलों की रवानगी की गई। द्वितीय चरण में जिले की दो नगरपालिकाओं जैतारण व रायपुर के लिए नियुक्त 50 मतदान दलों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उनके संबंधित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया। रवानगी स्थल पर मतदान दलों को आवश्यक निर्वाचन सामग्री उपलब्ध कराने, प्रशिक्षण तथा वाहनों की व्यवस्था की गई थी। 
जिला निर्वाचन अधिकारी कमल राम मीना ने बताया कि द्वितीय चरण के मतदान के लिए जिले के   दो नगरपालिकाओं जैतारण व रायपुर के मतदान दलों की रवानगी उनके निर्धारित स्थानों से  की गई। 
उन्होंने सभी मतदान कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराना हम सब कि नैतिक जिम्मेदारी है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप नगर निकायों के चुनावों को निष्पक्षता के साथ सुचारू रूप से संपन्न कराना है। उन्होंने सभी पीठासीन अधिकारी व कार्मिकों को मतदान के दिन आयोग के निर्देशानुसार सुचारु रूप से मतदान कराने के निर्देश दिये। 
उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण में कुल 50 बूथों पर मतदान होगा। निकायों के लिए संबंधित रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों से मतदान दलों की रवानगी की गई है। 
द्वितीय चरण में नगर पालिका रायपुर के 25 वार्डो के 13 हजार 927 एवं जैतारण में 25 वार्डो के 18 हजार 879 तथा दोनों नगरपालिकाओं के कुल 32 हजार 806 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस मोबाइल यूनिट बारी-बारी से गश्त करेंगी।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Local News Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • झूँठा में वीर तेजाजी की भव्य प्रतिमा की स्थापना, बावरी समाज के सहयोग से झूँठा में वीर तेजाजी की भव्य प्रतिमा स्थापित, बावरी समाज के सहयोग से हुआ आयोजन झूँठा। गांव झूँठा में लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज की भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई। प्रतिमा स्थापना को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा। इस आयोजन में बावरी समाज की ओर से विशेष सहयोग किया गया। प्रतिमा स्थापना के दौरान श्रद्धालुओं ने वीर तेजाजी महाराज के जयकारे लगाए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। आयोजन में समाज के लोगों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्रामीणों ने कहा कि वीर तेजाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित होने से क्षेत्र में धार्मिक आस्था को और मजबूती मिलेगी। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने लोकदेवता वीर तेजाजी के आदर्शों और उनके बलिदान को याद किया।
    1
    झूँठा में वीर  तेजाजी  की भव्य प्रतिमा की स्थापना, बावरी समाज के सहयोग से 
झूँठा में वीर तेजाजी की भव्य प्रतिमा स्थापित, बावरी समाज के सहयोग से हुआ आयोजन
झूँठा। गांव झूँठा में लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज की भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई। प्रतिमा स्थापना को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा। इस आयोजन में बावरी समाज की ओर से विशेष सहयोग किया गया।
प्रतिमा स्थापना के दौरान श्रद्धालुओं ने वीर तेजाजी महाराज के जयकारे लगाए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। आयोजन में समाज के लोगों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
ग्रामीणों ने कहा कि वीर तेजाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित होने से क्षेत्र में धार्मिक आस्था को और मजबूती मिलेगी। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने लोकदेवता वीर तेजाजी के आदर्शों और उनके बलिदान को याद किया।
    user_Atma Ram Saini
    Atma Ram Saini
    Journalist Raipur, Pali•
    17 hrs ago
  • जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश नई-नई बाइक चोरी कर बनाते थे निशाना, पुलिस ने दबोचे आरोपी जयपुर। राजधानी जयपुर में वाहन चोरी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 51 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई से जयपुर सहित आसपास के इलाकों में हुई करीब 80 वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि आरोपी नई और कीमती मोटरसाइकिलों को निशाना बनाते थे। मौका मिलते ही बाइक चोरी कर उन्हें अलग-अलग स्थानों पर छिपा देते थे और बाद में बेचने की कोशिश करते थे। लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर संदिग्धों पर नजर रखी। पुलिस की जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य अलग-अलग इलाकों में घूमकर बाइक की रेकी करते थे और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी के वाहनों के खरीदारों के बारे में जानकारी जुटा रही है। बड़ी बरामदगी से पुलिस को मिली सफलता 51 चोरी की बाइक बरामद होने के बाद पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में वाहन चोरी की कई अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है। पुलिस की इस कार्रवाई को वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
    1
    जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश

नई-नई बाइक चोरी कर बनाते थे निशाना, पुलिस ने दबोचे आरोपी
जयपुर। राजधानी जयपुर में वाहन चोरी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 51 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई से जयपुर सहित आसपास के इलाकों में हुई करीब 80 वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है।
बताया जा रहा है कि आरोपी नई और कीमती मोटरसाइकिलों को निशाना बनाते थे। मौका मिलते ही बाइक चोरी कर उन्हें अलग-अलग स्थानों पर छिपा देते थे और बाद में बेचने की कोशिश करते थे। लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर संदिग्धों पर नजर रखी।
पुलिस की जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य अलग-अलग इलाकों में घूमकर बाइक की रेकी करते थे और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी के वाहनों के खरीदारों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
बड़ी बरामदगी से पुलिस को मिली सफलता
51 चोरी की बाइक बरामद होने के बाद पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में वाहन चोरी की कई अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है। पुलिस की इस कार्रवाई को वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
    user_रामचंद्र प्रजापत
    रामचंद्र प्रजापत
    Security Guard रूपनगढ़, अजमेर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • रूपनगढ़ में स्व. डॉ. रामचंद्र मेघवाल की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 351 यूनिट रक्त संग्रह रूपनगढ़ में स्व. डॉ. रामचंद्र मेघवाल की पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 351 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर अन्नु मार्बल एंड हैंडीक्राफ्ट्स की ओर से अस्पताल प्रभारी डॉ. संजय प्रजापति एवं राजेश बांगड़ा को अस्पताल उपयोग के लिए व्हीलचेयर तथा 21 कुर्सियां सप्रेम भेंट की गईं। शिविर में किशनगढ़ ब्लॉक सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में रक्तदाता पहुंचे और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
    1
    रूपनगढ़ में स्व. डॉ. रामचंद्र मेघवाल की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 351 यूनिट रक्त संग्रह

रूपनगढ़ में स्व. डॉ. रामचंद्र मेघवाल की पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 351 यूनिट रक्तदान किया।
इस अवसर पर अन्नु मार्बल एंड हैंडीक्राफ्ट्स की ओर से अस्पताल प्रभारी डॉ. संजय प्रजापति एवं राजेश बांगड़ा को अस्पताल उपयोग के लिए व्हीलचेयर तथा 21 कुर्सियां सप्रेम भेंट की गईं।
शिविर में किशनगढ़ ब्लॉक सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में रक्तदाता पहुंचे और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
    user_सुजीत सिंह चौहान
    सुजीत सिंह चौहान
    Local News Reporter रूपनगढ़, अजमेर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • नगर पालिका चुनाव भोपालगढ़ रतियों की ढाणी वार्ड नंबर 21 से निर्दलीय प्रत्याशी मुकेश भगत देवड़ा ने प्रशासन से निवेदन किया है जो चलने फिरने में असमर्थ हैं उनका भी मतदान किया जाए और पूरी व्यवस्था बनाई जाए नगर पालिका चुनाव भोपालगढ़ रतियों की ढाणी वार्ड नंबर 21 से निर्दलीय प्रत्याशी मुकेश भगत देवड़ा ने प्रशासन से निवेदन किया है जो चलने फिरने में असमर्थ हैं उनका भी मतदान किया जाए और पूरी व्यवस्था बनाई जाए
    1
    नगर पालिका चुनाव भोपालगढ़ रतियों की ढाणी वार्ड नंबर 21 से निर्दलीय प्रत्याशी मुकेश भगत देवड़ा ने प्रशासन से निवेदन किया है जो चलने फिरने में असमर्थ हैं उनका भी मतदान किया जाए और पूरी व्यवस्था बनाई जाए
नगर पालिका चुनाव भोपालगढ़ रतियों की ढाणी वार्ड नंबर 21 से निर्दलीय प्रत्याशी मुकेश भगत देवड़ा ने प्रशासन से निवेदन किया है जो चलने फिरने में असमर्थ हैं उनका भी मतदान किया जाए और पूरी व्यवस्था बनाई जाए
    user_Gordhan ram
    Gordhan ram
    भोपालगढ़, जोधपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • रायपुर नगर पालिका चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी, पर्यवेक्षक ने मतदान बूथों का किया निरीक्षण रायपुर नगर पालिका चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी, पर्यवेक्षक ने मतदान बूथों का किया निरीक्षण ब्यावर जिले के रायपुर नगर पालिका के दूसरे चरण में 11 सितम्बर शुक्रवार को होने वाले नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर प्रशासन ने गुरुवार को तैयारियां पूरी कर ली हैं। गुरुवार को चुनाव व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान द्वारा ब्यावर जिले में नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक असलम शेर खान ने रायपुर उपखंड अधिकारी ज्वाला सहाय मीणा के साथ विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पर्यवेक्षक ने मतदान बूथों पर मतदाताओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, मतदान प्रक्रिया से संबंधित तैयारियों सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर रायपुर उपखंड अधिकारी ज्वाला सहाय मीणा ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में 11 सितम्बर को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। सभी मतदान स्थलों पर मतदान को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
    1
    रायपुर नगर पालिका चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी, पर्यवेक्षक ने मतदान बूथों का किया निरीक्षण


रायपुर नगर पालिका चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी, पर्यवेक्षक ने मतदान बूथों का किया निरीक्षण
ब्यावर जिले के रायपुर नगर पालिका के दूसरे चरण में 11 सितम्बर शुक्रवार को होने वाले नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर प्रशासन ने गुरुवार को तैयारियां पूरी कर ली हैं। गुरुवार को चुनाव व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान द्वारा ब्यावर जिले में नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक असलम शेर खान ने रायपुर उपखंड अधिकारी ज्वाला सहाय मीणा के साथ विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पर्यवेक्षक ने मतदान बूथों पर मतदाताओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, मतदान प्रक्रिया से संबंधित तैयारियों सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर रायपुर उपखंड अधिकारी ज्वाला सहाय मीणा ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में 11 सितम्बर को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। सभी मतदान स्थलों पर मतदान को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Local News Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • रूपनगढ़ में कृष्ण की माखन चोरी लीला ने बांधा समां, सजीव झांकियों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन रूपनगढ़ के लाल दरवाजा झेला सिद्ध गणेश मंदिर प्रांगण में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस कथाव्यास संत शिवानंद महाराज, निर्भय आश्रम करणसर ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मनोहारी वर्णन किया। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की ग्वाल-बालों के साथ माखन चोरी लीला का प्रसंग सुनाया गया। इस अवसर पर माखन चोरी लीला की सजीव झांकी सजाई गई, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कथाव्यास ने भगवान श्रीकृष्ण एवं पूतना के प्रसंग का भी झांकी के माध्यम से भावपूर्ण वर्णन किया। भजन गायक हरिश द्वारका की टीम ने कृष्ण लीला से जुड़े भजनों की प्रस्तुतियां देकर कथा स्थल को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण और मीरा के प्रसंग का वर्णन किया गया। कथा स्थल पर संत-महात्माओं का सानिध्य भी रहा। आरती में मुख्य यजमान मोहनलाल दुबलदिया, चोथुराम जालंधरा, देवीलाल प्रजापत, छीतर माचिवाल, भागचंद कुसुमीवाल, चंद्रप्रकाश लाला महाराज, नितेश पारीक, कुणाल, रामदयाल नांगल, सुखदेव मरेठिया, श्योराम दुबलदिया, सुरेश बारावाल, मोनू जांगिड़ कैलाश जांगिड़ एवं प्रेमचंद वैष्णव सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।
    1
    रूपनगढ़ में कृष्ण की माखन चोरी लीला ने बांधा समां, सजीव झांकियों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
रूपनगढ़ के लाल दरवाजा झेला सिद्ध गणेश मंदिर प्रांगण में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस कथाव्यास संत शिवानंद महाराज, निर्भय आश्रम करणसर ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मनोहारी वर्णन किया। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की ग्वाल-बालों के साथ माखन चोरी लीला का प्रसंग सुनाया गया। इस अवसर पर माखन चोरी लीला की सजीव झांकी सजाई गई, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
कथाव्यास ने भगवान श्रीकृष्ण एवं पूतना के प्रसंग का भी झांकी के माध्यम से भावपूर्ण वर्णन किया। भजन गायक हरिश द्वारका की टीम ने कृष्ण लीला से जुड़े भजनों की प्रस्तुतियां देकर कथा स्थल को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण और मीरा के प्रसंग का वर्णन किया गया।
कथा स्थल पर संत-महात्माओं का सानिध्य भी रहा। आरती में मुख्य यजमान मोहनलाल दुबलदिया, चोथुराम जालंधरा, देवीलाल प्रजापत, छीतर माचिवाल, भागचंद कुसुमीवाल, चंद्रप्रकाश लाला महाराज, नितेश पारीक, कुणाल, रामदयाल नांगल, सुखदेव मरेठिया, श्योराम दुबलदिया, सुरेश बारावाल, मोनू जांगिड़ कैलाश जांगिड़ एवं प्रेमचंद वैष्णव
सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।
    user_सुजीत सिंह चौहान
    सुजीत सिंह चौहान
    Local News Reporter रूपनगढ़, अजमेर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • रूपनगढ़ सार्वजनिक पुस्तकालय और गार्डन बदहाल, असामाजिक तत्वों ने कुर्सियों में की तोड़फोड़ रूपनगढ़। पुरानी तहसील के समीप स्थित सार्वजनिक पुस्तकालय एवं गार्डन इन दिनों बदहाली और अनदेखी का शिकार है। लोगों के बैठने, पढ़ने और कुछ समय आराम करने के उद्देश्य से लगाए गए कुर्सियों को रात के समय नशे में रहने वाले युवकों एवं अन्य उपद्रवी तत्वों द्वारा नुकसान पहुंचाने की शिकायत सामने आ रही है। गार्डन में लगी कई कुर्सियां टूटने से इसकी व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक उपयोग के लिए विकसित किए गए इस स्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों, बुजुर्गों और आमजन को शांत वातावरण उपलब्ध कराना था, लेकिन देखरेख के अभाव में यहां की व्यवस्थाएं लगातार खराब होती जा रही हैं। रात के समय असामाजिक गतिविधियों के कारण आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। व्यवस्थाओं की निगरानी और सुरक्षा की मांग लोगों ने प्रशासन एवं नगर निकाय से सार्वजनिक पुस्तकालय और गार्डन की नियमित साफ-सफाई, क्षतिग्रस्त कुर्सियों की मरम्मत तथा रात के समय निगरानी व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। साथ ही असामाजिक तत्वों पर सख्ती बरतने की भी मांग उठाई गई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जनता के पैसे से बनाई गई सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना गंभीर विषय है। यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो यह सुंदर परिसर पूरी तरह बदहाल हो सकता है। प्रशासन को पुस्तकालय एवं गार्डन की व्यवस्था सुधारकर इसे विद्यार्थियों और आमजन के लिए फिर से उपयोगी एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।
    1
    रूपनगढ़ सार्वजनिक पुस्तकालय और गार्डन बदहाल, असामाजिक तत्वों ने कुर्सियों में की तोड़फोड़
रूपनगढ़। पुरानी तहसील के समीप स्थित सार्वजनिक पुस्तकालय एवं गार्डन इन दिनों बदहाली और अनदेखी का शिकार है। लोगों के बैठने, पढ़ने और कुछ समय आराम करने के उद्देश्य से लगाए गए कुर्सियों को रात के समय नशे में रहने वाले युवकों एवं अन्य उपद्रवी तत्वों द्वारा नुकसान पहुंचाने की शिकायत सामने आ रही है। गार्डन में लगी कई कुर्सियां टूटने से इसकी व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक उपयोग के लिए विकसित किए गए इस स्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों, बुजुर्गों और आमजन को शांत वातावरण उपलब्ध कराना था, लेकिन देखरेख के अभाव में यहां की व्यवस्थाएं लगातार खराब होती जा रही हैं। रात के समय असामाजिक गतिविधियों के कारण आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
व्यवस्थाओं की निगरानी और सुरक्षा की मांग
लोगों ने प्रशासन एवं नगर निकाय से सार्वजनिक पुस्तकालय और गार्डन की नियमित साफ-सफाई, क्षतिग्रस्त कुर्सियों की मरम्मत तथा रात के समय निगरानी व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। साथ ही असामाजिक तत्वों पर सख्ती बरतने की भी मांग उठाई गई है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जनता के पैसे से बनाई गई सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना गंभीर विषय है। यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो यह सुंदर परिसर पूरी तरह बदहाल हो सकता है। प्रशासन को पुस्तकालय एवं गार्डन की व्यवस्था सुधारकर इसे विद्यार्थियों और आमजन के लिए फिर से उपयोगी एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।
    user_रामचंद्र प्रजापत
    रामचंद्र प्रजापत
    Security Guard रूपनगढ़, अजमेर, राजस्थान•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.