Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिला कलेक्टर पाली , डॉ रवीन्द्र गोस्वामी ने HPV वैक्सीन को लेकर आम जान से की अपील
मनोज शर्मा
जिला कलेक्टर पाली , डॉ रवीन्द्र गोस्वामी ने HPV वैक्सीन को लेकर आम जान से की अपील
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by मनोज शर्मा1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- पाली जिले के रानी रेलवे स्टेशन पर कल रात्रि में पार्किंग वालों ने महिला और छोटे बच्चों के सामने की मारपीट ,पाली सांसद पीपी चौधरी ने लिया संज्ञान पाली एसपी एवं रेलवे पुलिस अधिकारियों को आरोपियों को जल्द पकड़ने उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने को किया निर्देशित2
- फालना गैराज मौत मामला: समझाइश के बाद परिजनों ने लिया शव, दोषियों पर कार्रवाई की मांग। फालना। फालना थाना क्षेत्र के विजयनगर स्थित गैराज में 19 वर्षीय युवक प्रवीण जोगी की मौत के मामले में शुक्रवार को दिनभर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। युवक का शव फालना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां दोपहर करीब 12 बजे मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। मेडिकल बोर्ड में चिकित्सक अशोक बीसलपुर, हिमांशु सुथार और अनिल मीणा शामिल रहे। पोस्टमार्टम के बाद भी परिजन और समाज बंधुओं ने मामले का खुलासा नहीं होने तक शव लेने से इनकार कर दिया तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में समाज बंधु और परिवारजन मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों और समाज प्रतिनिधियों के बीच कई दौर की वार्ता चली, लेकिन लंबे समय तक सहमति नहीं बन सकी। मौके पर डिप्टी जितेंद्र सिंह (सुमेरपुर), बाली तहसीलदार जितेंद्र सिंह, बाली थाना अधिकारी परबत सिंह भाटी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने परिजनों से लगातार समझाइश की। बाद में पुलिस प्रशासन के आश्वासन पर परिजन मान गए और शव को अंतिम संस्कार के लिए रवाना किया गया। इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पाली से विशेष जांच टीम भी बुलाई गई, जिसने मौके पर पहुंचकर जांच करते हुए आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। परिजनों ने दावा किया कि इस मामले में 6 से 7 लोगों की भूमिका है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।2
- श्रीमान जिला कलेक्टर महोदय पाली , डॉ रवीन्द्र गोस्वामी के द्वारा HPV वैक्सीन को लेकर आम जन को जारी की गई अपील ।*1
- हेडलाइन: सांगावास में रामदेव जी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा जनसैलाब, मंत्री अविनाश गहलोत ने किया संबोधन सांगावास (जैतारण)। ग्राम पंचायत सांगावास में मेघवाल समाज एवं ग्रामवासियों के सहयोग से बाबा रामदेव जी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस दौरान मंत्री गहलोत ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। उन्होंने मंदिर निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के लिए ग्रामवासियों और समाज के प्रयासों की सराहना की। मंत्री ने बाबा रामदेव जी के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं निरंतर विकास की कामना की। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव जी का आशीर्वाद सदैव क्षेत्रवासियों पर बना रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, समाज के गणमान्य लोगों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। सभी ने भक्ति भाव से पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम को सफल बनाया।1
- देश प्रदेश की सेवा व अच्छा कार्य करने के लिये किया प्रेरित पाली,ब्यूरो चीफ मनीष राठौड़। जिले से जुडे प्रेरणास्पद एवं सकारात्मक कार्यों विभिन्न कार्य सेवाओं में अच्छा कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को व अन्य लोगों को भी प्रेरणा प्रोत्साहित करने लिये प्रारंभ की गयी पहल कॉफी विद कलक्टर के अन्तर्गत जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने शुक्रवार को उनके कक्ष में जिले से अंतिम रूप से चयनित सफल अभ्यर्थियो से संवाद कर उनका उत्सावर्धन किया। उन्होंने अभ्यर्थियो को देश राज्य व आमजन के लिये अच्छा व सकारात्मक कार्य करने के लिये प्रेरित किया। जिला कलक्टर ने इस अवसर पर उनके अनुभवों को साझा किया व आत्मीयता से मिले। सफल अभ्यर्थियो से उनके जीवन वृत्तातं, चुनौतियो और शैक्षणिक, पारिवारीक पृष्ठभूमि व उनकी सफलताओं व असफलताओं के बारे में जानकारी ली और भविष्य की आगामी योजनाओ के बारे में पूछा उन्हे आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रगतिशील पाली से संबधी मोमेन्टो भी प्रदान किया। *जिला कलक्टर ने सभी को आगे के लिये किया उत्साहवर्धन* जिला कलक्टर गोस्वामी ने इस अवसर पर भारतीय प्रशसनिक सेवा से गरिमा परमार, 326वीं रैंक, याशिका कच्छवाह, रानी 75वीं रैंक, पायल चौधरी, पाली शहर 207वीं रैंक, मनीषा प्रजापत, सिरियारी 2127वीं रैंक, अक्षिका, तिवाड़ी 756वीं रैंक, अशोक पटेल, पाली 292वीं रैंक, आरएएस सभी ने अपने जीवन वृत्तांत के बारे में बताया। इस अवसर पर एडीएम सीलींग ओम प्रभा आदि मौजूद रहे।3
- Post by मनोज शर्मा1
- *राजीव गांधी नगर में हिस्ट्रीशीटर की गाड़ी को लगाई आग* राजीव गांधी नगर क्षेत्र में आज सालोङी गांव में चामू थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर पोलाराम जाखड़ की फॉर्च्यूनर गाड़ी को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।1