logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रेमिका ने प्रेमी को जिंदा जलाया बंद कमरे में। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के बरहुंआ गांव की है पूरी घटना। ब्रेकिंग बस्ती............. प्रेमिका ने प्रेमी को पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाकर मार डालने का किया प्रयास,मचा हड़कंप। घर के कमरे में सो रहा था 32 वर्षीय रामचंद्र गुप्ता कि अचानक कमरे में प्रेमिका ने लगा दी आग। जब आग ने लिया विकराल रूप तो बाहर से दरवाजा कर दिया बंद,हो गई फरार। जब खुली आंख चारों तरफ आग देख चीखने चिल्लाने और दरवाजा पीटने लगा प्रेमी। आग से घिरता देख मकान में बने दो छतिया पर गया चढ़ और बयाले के रास्ते घर के बाहर गया कूद। शोर सुनकर आसपास के लोग हुए इकट्ठा, गंभीर हालत देख लोगों ने पहुंचाया पीएचसी बनकटी। स्थिति नाजुक देख डॉक्टरों ने जांच उपरांत झुलसे व्यक्ति को जिला अस्पताल के लिए किया रेफर। जहां लगातार स्थिति में सुधार न आने पर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए किया गया रेफर। महिला की पहले हो चुकी है शादी है दो बच्चे,चार वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में रहते थे दोनों। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण और मां की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के बरहुंआ गांव की है पूरी घटना। रिपोर्टर- रोहित चौहान 8957106526

3 hrs ago
user_रोहित चौहान
रोहित चौहान
बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

प्रेमिका ने प्रेमी को जिंदा जलाया बंद कमरे में। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के बरहुंआ गांव की है पूरी घटना। ब्रेकिंग बस्ती............. प्रेमिका ने प्रेमी को पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाकर मार डालने का किया प्रयास,मचा हड़कंप। घर के कमरे में सो रहा था 32 वर्षीय रामचंद्र गुप्ता कि अचानक कमरे में प्रेमिका ने लगा दी आग। जब आग ने लिया विकराल रूप तो बाहर से दरवाजा कर दिया बंद,हो गई फरार। जब खुली आंख चारों तरफ आग देख चीखने चिल्लाने और दरवाजा पीटने लगा प्रेमी। आग से घिरता देख मकान में बने दो छतिया पर गया चढ़ और बयाले के रास्ते घर के बाहर गया कूद। शोर सुनकर आसपास के लोग हुए इकट्ठा, गंभीर हालत देख लोगों ने पहुंचाया पीएचसी बनकटी। स्थिति नाजुक देख डॉक्टरों ने जांच उपरांत झुलसे व्यक्ति को जिला अस्पताल के लिए किया रेफर। जहां लगातार स्थिति में सुधार न आने पर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए किया गया रेफर। महिला की पहले हो चुकी है शादी है दो बच्चे,चार वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में रहते थे दोनों। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण और मां की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के बरहुंआ गांव की है पूरी घटना। रिपोर्टर- रोहित चौहान 8957106526

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मगहर शेरपुर चौराहा पर आंधी आने के बाद गिरे हुए पेड़ के मलबे और लटकता बिजली का पोल नहीं सही किया गया।
    1
    मगहर शेरपुर चौराहा पर आंधी आने के बाद गिरे हुए पेड़ के मलबे और लटकता बिजली का पोल नहीं सही किया गया।
    user_Kuldeep Verma
    Kuldeep Verma
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Bhimsen
    1
    Post by Bhimsen
    user_Bhimsen
    Bhimsen
    घनघटा, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • संतकबीरनगर जनपद के खलीलाबाद स्थित गोला बाजार में आज एक बार फिर जश्न का माहौल देखने को मिला। बंगाल एवं असम चुनाव में मिले शानदार जनसमर्थन और परिणामों को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता बनर्जी लाल अग्रहरि के नेतृत्व में स्थानीय व्यापारियों और नेताओं ने भव्य उत्सव का आयोजन किया।कार्यक्रम की कमान नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा ने संभाली। इस अवसर पर मुरलीधर जायसवाल, कपीस अग्रहरि, कमलेश जायसवाल, श्रीधर अग्रहरि, पियूष सिंह, मृत्युंजय राय सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर जोरदार आतिशबाजी की, मिठाइयां बांटीं और जीत की खुशी में एक-दूसरे को बधाई दी।आज के कार्यक्रम में खास बात यह रही कि सभी शीर्ष नेताओं ने मंच से अपने संबोधन में अतीत के संघर्षों और संगठन की यात्रा को विस्तार से याद किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता अचानक नहीं मिली, बल्कि वर्षों की मेहनत, समर्पण और कार्यकर्ताओं की निष्ठा का परिणाम है। नेताओं ने पुराने कार्यकर्ताओं और वरिष्ठजनों के योगदान को विशेष रूप से नमन करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। वक्ताओं ने पश्चिम बंगाल और असम में मिले जनसमर्थन को “जनता के विश्वास की जीत” बताते हुए कहा कि यह परिणाम देश में विकास, सुशासन और मजबूत नेतृत्व के प्रति जनता की आस्था को दर्शाता है। सभी ने शीर्ष नेतृत्व, कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी।इस दौरान “प्रचंड जीत” को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। उपस्थित व्यापारियों और नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और भविष्य में भी इसी एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में कहा कि वे आगे भी समाज, व्यापार और राष्ट्रहित में इसी प्रकार सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे। गोला बाजार में समस्त व्यापारीगणों की गरिमामयी उपस्थिति ने आज के इस आयोजन को और भी भव्य, जीवंत और यादगार बना दिया।
    1
    संतकबीरनगर जनपद के खलीलाबाद स्थित गोला बाजार में आज एक बार फिर जश्न का माहौल देखने को मिला। बंगाल एवं असम चुनाव में मिले शानदार जनसमर्थन और परिणामों को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता बनर्जी लाल अग्रहरि के नेतृत्व में स्थानीय व्यापारियों और नेताओं ने भव्य उत्सव का आयोजन किया।कार्यक्रम की कमान नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा ने संभाली। इस अवसर पर मुरलीधर जायसवाल, कपीस अग्रहरि, कमलेश जायसवाल, श्रीधर अग्रहरि, पियूष सिंह, मृत्युंजय राय सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर जोरदार आतिशबाजी की, मिठाइयां बांटीं और जीत की खुशी में एक-दूसरे को बधाई दी।आज के कार्यक्रम में खास बात यह रही कि सभी शीर्ष नेताओं ने मंच से अपने संबोधन में अतीत के संघर्षों और संगठन की यात्रा को विस्तार से याद किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता अचानक नहीं मिली, बल्कि वर्षों की मेहनत, समर्पण और कार्यकर्ताओं की निष्ठा का परिणाम है। नेताओं ने पुराने कार्यकर्ताओं और वरिष्ठजनों के योगदान को विशेष रूप से नमन करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।
वक्ताओं ने पश्चिम बंगाल और असम में मिले जनसमर्थन को “जनता के विश्वास की जीत” बताते हुए कहा कि यह परिणाम देश में विकास, सुशासन और मजबूत नेतृत्व के प्रति जनता की आस्था को दर्शाता है। सभी ने शीर्ष नेतृत्व, कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी।इस दौरान “प्रचंड जीत” को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। उपस्थित व्यापारियों और नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और भविष्य में भी इसी एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में कहा कि वे आगे भी समाज, व्यापार और राष्ट्रहित में इसी प्रकार सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे। गोला बाजार में समस्त व्यापारीगणों की गरिमामयी उपस्थिति ने आज के इस आयोजन को और भी भव्य, जीवंत और यादगार बना दिया।
    user_खबरें 24
    खबरें 24
    Court reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Bp News Hanswar
    1
    Post by Bp News Hanswar
    user_Bp News Hanswar
    Bp News Hanswar
    Court reporter Tanda, Ambedkar Nagar•
    7 hrs ago
  • संत कबीर नगर। खलीलाबाद के बंजरिया मोहल्ला स्थित पैगाम पीसीओ वाली गली इन दिनों बदहाल स्थिति में है। हालिया बारिश के चलते पूरी गली कीचड़ से पट गई है, जिससे आमजन का पैदल चलना भी बेहद कठिन हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा पानी पाइप लाइन डालने के लिए सड़क को खोदा गया था, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं कराया गया, जिससे यह समस्या उत्पन्न हो गई है। मोहल्लेवासियों के अनुसार, गली में आए दिन फिसलकर गिरने की घटनाएं हो रही हैं। बुधवार को ही तीन लोग कीचड़ में फिसलकर गिर गए, जिससे उन्हें चोटें भी आईं। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का घर से निकलना तक जोखिम भरा हो गया है। स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों में इस बात को लेकर खासा आक्रोश है कि जिम्मेदार अधिकारी समस्या को नजरअंदाज कर रहे हैं और किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं। मोहल्ले के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क का निर्माण नहीं कराया गया और समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे सामूहिक रूप से बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल क्षेत्र के लोग भय और असुविधा के बीच जीवन यापन कर रहे हैं।
    1
    संत कबीर नगर।
खलीलाबाद के बंजरिया मोहल्ला स्थित पैगाम पीसीओ वाली गली इन दिनों बदहाल स्थिति में है। हालिया बारिश के चलते पूरी गली कीचड़ से पट गई है, जिससे आमजन का पैदल चलना भी बेहद कठिन हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा पानी पाइप लाइन डालने के लिए सड़क को खोदा गया था, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं कराया गया, जिससे यह समस्या उत्पन्न हो गई है।
मोहल्लेवासियों के अनुसार, गली में आए दिन फिसलकर गिरने की घटनाएं हो रही हैं। बुधवार को ही तीन लोग कीचड़ में फिसलकर गिर गए, जिससे उन्हें चोटें भी आईं। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का घर से निकलना तक जोखिम भरा हो गया है।
स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों में इस बात को लेकर खासा आक्रोश है कि जिम्मेदार अधिकारी समस्या को नजरअंदाज कर रहे हैं और किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं।
मोहल्ले के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क का निर्माण नहीं कराया गया और समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे सामूहिक रूप से बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल क्षेत्र के लोग भय और असुविधा के बीच जीवन यापन कर रहे हैं।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • घर गिराकर किया उत्पात पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार। संवाददाता आलापुर अम्बेडकरनगर अम्बेडकर नगर जिले के थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सराय हंकार में पुरानी रंजिश के चलते एक महिला के घर को गिराने और सामान तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता इंद्रावती पत्नी सुक्खू मांझी ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 4 मई 2026 को लगभग दोपहर 12 बजे जब इंद्रावती अपने घर पर मौजूद नहीं थीं, तभी गांव के ही सोनू , विनोद व सुनील पुत्रगण चंद्रिका मांझी तथा साजन पुत्र बंसी मांझी ने मिलकर उनके करकट से बने घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोप है कि विपक्षियों ने न केवल घर की दीवारें गिरा दीं, बल्कि करकट तोड़कर घर में रखे सामान को भी बुरी तरह नुकसान पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता ने तत्काल डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस वाहन को आता देख दो आरोपी मौके से फरार हो गए जबकि दो को पुलिस ने पकड़कर थाने ले आई।इंद्रावती ने थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई और प्रशासन से न्याय की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि वह न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है।इस संबंध में थाना अध्यक्ष से बात करने पर उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया हुआ है मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    5
    घर गिराकर किया उत्पात पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार।
संवाददाता आलापुर अम्बेडकरनगर 
अम्बेडकर नगर जिले के थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सराय हंकार में पुरानी रंजिश के चलते एक महिला के घर को गिराने और सामान तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता इंद्रावती पत्नी सुक्खू मांझी ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 4 मई 2026 को लगभग दोपहर 12 बजे जब इंद्रावती अपने घर पर मौजूद नहीं थीं, तभी गांव के ही सोनू , विनोद व सुनील पुत्रगण चंद्रिका मांझी तथा साजन पुत्र बंसी मांझी ने मिलकर उनके करकट से बने घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोप है कि विपक्षियों ने न केवल घर की दीवारें गिरा दीं, बल्कि करकट तोड़कर घर में रखे सामान को भी बुरी तरह नुकसान पहुंचाया।
घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता ने तत्काल डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस वाहन को आता देख दो आरोपी मौके से फरार हो गए जबकि दो को पुलिस ने पकड़कर थाने ले आई।इंद्रावती ने थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई और प्रशासन से न्याय की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि वह न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है।इस संबंध में थाना अध्यक्ष से बात करने पर उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया हुआ है मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    user_पंकज कुमार  पत्रकार आलापुर  अम्बेडकर नगर
    पंकज कुमार पत्रकार आलापुर अम्बेडकर नगर
    Farmer Allapur, Ambedkar Nagar•
    3 hrs ago
  • *सतविंदर पाल सिंह जज्जी* के नेतृत्व में गोला बाजार में पटाखे फोड़े गए और झालमुरी बांटकर जीत का उत्सव मनाया गया। इस दौरान सतविंदर पाल सिंह जज्जी ने सभी कार्यकर्ताओं व देशवासियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मजबूत नेतृत्व, संगठन की सुदृढ़ नीतियों और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। जनता ने केंद्र और राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विश्वास जताते हुए भाजपा को व्यापक समर्थन दिया है। #BJPVictory #WestBengal #Khaleelabad #BJP #NarendraModi #AmitShah #YogiAdityanath #VictoryCelebration #IndiaWins #PartyWorkers #PoliticalNews
    2
    *सतविंदर पाल सिंह जज्जी* के नेतृत्व में गोला बाजार में पटाखे फोड़े गए और झालमुरी बांटकर जीत का उत्सव मनाया गया। इस दौरान सतविंदर पाल सिंह जज्जी ने सभी कार्यकर्ताओं व देशवासियों को हार्दिक बधाई दी।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मजबूत नेतृत्व, संगठन की सुदृढ़ नीतियों और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। जनता ने केंद्र और राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विश्वास जताते हुए भाजपा को व्यापक समर्थन दिया है।
#BJPVictory #WestBengal #Khaleelabad #BJP #NarendraModi #AmitShah #YogiAdityanath #VictoryCelebration #IndiaWins #PartyWorkers #PoliticalNews
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    1
    Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    user_रवि चन्द्र पत्रकार
    रवि चन्द्र पत्रकार
    Nurse सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by BALRAM
    1
    Post by BALRAM
    user_BALRAM
    BALRAM
    पत्रकार Allapur, Ambedkar Nagar•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.