Shuru
Apke Nagar Ki App…
BJP सरकार बिहार के युवाओं को भेड़-बकरी समझती है क्या?
Prasant kishor ki sena
BJP सरकार बिहार के युवाओं को भेड़-बकरी समझती है क्या?
More news from Patna and nearby areas
- BJP सरकार बिहार के युवाओं को भेड़-बकरी समझती है क्या?1
- शेखपुरा - आज 21 अप्रैल, 2026 समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद एवं पुलिस अधीक्षक श्री बलिराम कुमार चौधरी की संयुक्त अध्यक्षता में सोमवारीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस उच्चस्तरीय बैठक में जिले के सभी विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की प्रगति और कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने 'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम पर विशेष बल दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को सभी सरकारी कार्यालयों में आने वाले आमजनों की सुविधा का खास ख्याल रखा जाए। साथ ही सभी कार्यालयों में शुद्ध पेयजल, शौचालय और बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभी कार्यालय अपने स्तर पर साफ-सफाई और पंजियों का अद्यतन कराने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पंचायतों में विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे। जिला पदाधिकारी महोदय एवं और पुलिस अधीक्षक महोदय ने विभिन्न विभागों के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए निम्नलिखित दिशा-निर्देश जारी किया जिनमें भू-स्थानांतरण और भूमि विवाद के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने के निर्देश दिए गए। साथ नीलाम पत्रवाद के तहत बड़े बकायेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया। सभी थानाध्यक्षों को अपने अपने क्षेत्रों में शराब माफियाओं के विरुद्ध अभियान तेज करने और सघन वाहन जांच चलाने के निर्देश पुलिस विभाग को दिए गए। मनरेगा, भवन निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और खनन से जुड़ी फाइलों का त्वरित निष्पादन करने तथा लंबित आवेदनों को जल्द से जल्द क्लियर करने का आदेश दिया गया। गर्मी के मौसम को देखते हुए लोक स्वास्थ्य कार्य प्रमंडल को जिले के 250 चापाकालों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश अपर समाहर्ता द्वारा दिया गया, ताकि मरम्मती और रख-रखाव समय पर हो सके। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा आगामी स्व-जनगणना 2027 को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में उपस्थित मुख्य अधिकारी समीक्षा बैठक में प्रशासन और पुलिस के सभी प्रमुख चेहरे शामिल रहे, जिनमें मुख्य रूप से अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, अपर समाहर्ता (जांच), जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, वरीय उपसमाहर्ता सह जिला गोपनीय प्रभारी सहित सभी जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना और कार्यालयों में लंबित मामलों को शून्य करना है। जिला पदाधिकारी महोदय ने स्पष्ट किया कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों पर जवाबदेही तय की जाएगी। डी॰पी॰आर॰ओ॰, शेखपुरा।1
- Post by JMBNEWS1
- आज दिनांक 21.04.2016 को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार, शेखपुरा में अरुण कुमार भारती, माननीय सांसद, जमुई की अध्यक्षता में विद्युत विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत मे माननीय सांसद जमुई, माननीय विधायक शेखपुरा सभी जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारीगण को जल जीवन हरियाली के प्रतीक के रूप मे पौधा एवं विष्णुधाम की मूर्ति भेट कर सम्मानित किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिले की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करना और आमजनों को हो रही समस्याओं का त्वरित समाधान करना था। बैठक के दौरान सांसद महोदय ने विभाग के कामकाज पर विस्तृत चर्चा की और सम्बंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जहां भी ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना मिले, उसे यथाशीघ्र बदला जाए ताकि ग्रामीणों को अंधेरे में न रहना पड़े। भीषण गर्मी को देखते हुए 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया। ट्रिपिंग की समस्या और लो वोल्टेज की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का आदेश दिया गया। अरियरी प्रखंड सहित विभिन्न क्षेत्रों में 'मनमाने बिल' की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने सुधार के लिए विशेष कैंप लगाने और डोर-टू-डोर अभियान चलाने का निर्देश दिया। बैठक में नए पावर सब स्टेशन) के निर्माण, तारों को बदलने और औद्योगिक क्षेत्रों के लिए अलग फीडर तैयार करने पर भी चर्चा हुई ताकि राजस्व और विकास दोनों को गति मिल सके। इस दरम्यान जिला परिषद अध्यक्षा द्वारा निम्मी मे विधुत सब स्टेशन बनाने का अनुरोध किया गया। सांसद महोदय ने कहा कि "जनता की समस्याओं का समाधान हमारी पहली प्राथमिकता है। जनप्रतिनिधियों का सम्मान और आम जनता की शिकायतों का समय पर निपटारा बिजली विभाग की जिम्मेदारी है। माननीय विधायक महोदय ने भी जिले मे विधुत व्यवस्था मे सुधार लाने हेतु सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश सम्बंधित पदाधिकारी को दिया। जिला पदाधिकारी महोदय ने इस अवसर पर विधुत विभाग के पदाधिकारियों को कहा कि गर्मी के दिनों मे विधुत व्यवस्था के समाधान के लिए हर संभव कार्रवाई की जाय ताकि आमजनों को असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि निर्वाध विधुत आपूर्ति सुनिश्चित कराया जाय। बैठक में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारी शामिल थे जिनमे श्री रणधीर कुमार सोनी, माननीय विधायक, शेखपुरा विधानसभा, जिला परिषद अध्यक्षा, अपर समाहर्ता एवं उप विकास आयुक्त, विद्युत अधीक्षण अभियंता (जमुई), कार्यपालक अभियंता (शेखपुरा) एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी। 1
- #बिहारऔर_उत्तर प्रदेश (UP) के आम जनमानस की वर्तमान स्थित #रोजगार की कमी, पलायन सूरत के उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार-यूपी जाने वाले प्रवासियों की भारी भीड़ @sauravjbt1
- बिहार की राजनीति में एक नया विवाद छिड़ गया है… डिप्टी सीएम Samrat Choudhary की शैक्षणिक डिग्री को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। Rashtriya Janata Dal और अन्य दलों का कहना है कि बड़े पद पर बैठे नेताओं की शिक्षा पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए। वहीं Bharatiya Janata Party और समर्थकों का दावा है कि ये सिर्फ सियासी मुद्दा बनाकर असली समस्याओं से ध्यान भटकाया जा रहा है। 👉 क्या आपको लगता है ये पारदर्शिता का मुद्दा है या राजनीति का खेल? कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं 👇1
- नयागांव थाना की पुलिस ने 01 जिंदा गोली के साथ 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी सोमवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि नयागांव डायल 112 को सूचना मिली कि बलहपुर में 01 व्यक्ति हथियार गोली के साथ घूम रहा है. तुरंत पुलिस स्थल पर पहुंचकर कन्हैया कुमार को 01 जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.1
- बोल रहा है क्या अब नहीं आएंगे1