मैनपुर में 'सही दवा, शुद्ध आहार' अभियान के तहत 2 मेडिकल स्टोर पर छापा, फेस वॉश का सैंपल जब्त मैनपुर में 'सही दवा, शुद्ध आहार' अभियान के तहत 2 मेडिकल स्टोर पर छापा, फेस वॉश का सैंपल जब्त *गरियाबंद।* सचिव एवं नियंत्रक महोदय के निर्देश पर "सही दवा, शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार" अभियान के तहत मंगलवार दिनांक 05.05.2026 को मैनपुर ब्लॉक में औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की। टीम ने लक्ष्मी मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स और बालाजी मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया। दोनों दुकानों में सघन रूप से दवाओं के क्रय-विक्रय दस्तावेज, स्टॉक रजिस्टर और लाइसेंस की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान लक्ष्मी मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स से 1 फेस वॉश कॉस्मेटिक सामग्री का नमूना जांच के लिए लिया गया। अधिकारियों ने दोनों मेडिकल संचालकों को अभियान की थीम के अनुसार नियमानुसार दवा विक्रय और रिकॉर्ड संधारण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य जनता को गुणवत्तापूर्ण दवा उपलब्ध कराना है।

- गरियाबंद:_ जिले के तौरेगा इलाके में आवारा कुत्तों के हमले का शिकार हुआ एक मासूम हिरण आखिरकार जिंदगी की जंग हार गया। जानकारी के मुताबिक, कुत्तों के झुंड ने जंगल से भटककर आए इस हिरण को दौड़ा लिया और बुरी तरह नोच डाला, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल हिरण को उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सबसे हैरानी की बात यह है कि घटनास्थल के पास ही जांच नाका मौजूद था, इसके बावजूद समय पर पर्याप्त मदद नहीं मिल पाई। अब बड़ा सवाल-क्या समय रहते उचित कार्रवाई होती तो बच सकती थी इस बेबस हिरण की जान? इस घटना के बाद वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल मामले को लेकर जांच की मांग तेज हो गई है।1
- राजनीति का असली मतलब समझा रहा भाई......मुझे तो समझ आ🤗🤗 गया.......आपको समझ आया कि नहीं यह जानना है❓❓1
- Post by Ashish parihar Parihar1
- हरियाणा के ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष ने संत रामपाल जी महाराज को पगड़ी पहनकर सम्मानित किया1
- खैरागढ़ के सर्रागोंदी गांव में बदहाली, 20 दिनों से कीचड़ और गंदगी से परेशान ग्रामीण, 5 मई मंगलवार को सुबह 8 बजे मिली जानकारी अनुसार खैरागढ़ क्षेत्र के ग्राम सर्रागोंदी में विकास के दावों के बीच हालात चिंताजनक बने हुए हैं। पिछले 20 दिनों से गांव की नालियां जाम पड़ी हैं, जिसके कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है और गलियां कीचड़ व गंदगी से पट गई हैं। जलजमाव के चलते आवागमन बाधित हो रहा है, वहीं मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि अब तक न तो नालियों की सफाई कराई गई है और न ही अधूरे नाली एवं सड़क निर्माण कार्य पूरे किए गए हैं। ग्रामीणों में स्थानीय सरपंच के प्रति गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। उनका कहना है कि समस्या गंभीर होने के बावजूद सरपंच ने गांव का दौरा तक नहीं किया और उनकी परेशानियों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। जनप्रतिनिधियों की लगातार अनुपस्थिति से ग्रामीण खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि यदि शीघ्र ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई और अधूरे कार्य पूरे नहीं हुए, तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। गांव की मौजूदा स्थिति विकास के दावों पर सवाल खड़े कर रही1
- 🔴 Breaking News झुमरकोन्हा, KCG जिला छुईखदान में आज शाम करीब 5:20 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। तेज गर्मी से परेशान लोगों को उस वक्त राहत मिली जब अचानक काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। 🌧️ कुछ ही मिनटों में गांव का माहौल पूरी तरह बदल गया। जहां पहले तेज धूप और उमस थी, वहीं अब ठंडी हवाएं और बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। 🌬️ तेज हवा और बारिश से गांव के रास्तों पर पानी भर गया और लोग मौसम का आनंद लेते नजर आए। 👉 पानी गिरने से गर्मी से राहत मिली है और पूरे गांव में सुकून का माहौल बन गया है। ✍️ रिपोर्ट: Bhuneshwar Netam #BreakingNews #RainAlert #GarmiSeRahat #Chhattisgarh #ViralNews”2
- सही दवा, शुद्ध आहार' अभियान: फिंगेश्वर में नीलम मेडिकल स्टोर पर छापा, नशीली दवा में गड़बड़ी; गोरा करने वाली क्रीम का सैंपल जब्त राजिम, नियंत्रक महोदय के निर्देश पर चलाए जा रहे "सही दवा, शुद्ध आहार-यही है छत्तीसगढ़ का आधार" अभियान के तहत सोमवार दिनांक 04.05.2026 को फिंगेश्वर ब्लॉक में औषधि विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने थोक दवा दुकान नीलम मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नशीली दवा के क्रय-विक्रय में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। दस्तावेजों में गड़बड़ी मिलने पर विभाग ने फर्म से नशीली दवा से संबंधित समस्त रिकॉर्ड तुरंत प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर लाइसेंस निरस्तीकरण तक की कार्रवाई की जा सकती है। इसके साथ ही टीम ने दुकान से एक क्रीम का नमूना जांच के लिए जब्त किया। अधिकारियों ने बताया कि इस क्रीम का उपयोग खासकर युवा वर्ग गलत और अनियंत्रित ढंग से चेहरा गोरा करने के लिए कर रहा है, जिससे त्वचा संबंधी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। सैंपल को जांच हेतु राज्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि अभियान का मकसद जनता को नकली, नशीली और अमानक दवाओं से बचाना है। मेडिकल संचालकों को चेतावनी दी गई कि बिना डॉक्टर की पर्ची के नशीली दवा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।1
- इन लोगों कलाकारी मुझे बहुत उत्तम लगी ........ऐसे कलाकारी को मेरे विचार से सपोर्ट करना चाहिए....... बाकी आप की मर्जी .....🤗🤗🙏1
- Post by Ashish parihar Parihar1