Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोतवाली थाना अंतर्गत 7 कछुओं के साथ 4 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Ashish parihar Parihar
कोतवाली थाना अंतर्गत 7 कछुओं के साथ 4 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- Post by Ashish parihar Parihar1
- पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत का असर छत्तीसगढ़ में, कोंडागांव में जमकर मना जश्न कोंडागांव | पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत की गूंज अब छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में भी सुनाई दे रही है। कोंडागांव जिले में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस जीत को एक उत्सव के रूप में मनाया। विधायक लता उसेंडी ने बढ़ाया उत्साह स्थानीय भाजपा कार्यालय और मुख्य चौराहों पर कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। इस जश्न में विशेष रूप से कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी शामिल हुईं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आतिशबाजी की और जीत की बधाई दी। विधायक उसेंडी ने कहा कि यह जीत विकास और विश्वास की जीत है, जिसका उत्साह पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के कोने-कोने में देखा जा रहा है। मिठाई और झालमुड़ी का अनूठा संगम जश्न के दौरान एक खास नजारा देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने न केवल मिठाइयां बांटकर मुंह मीठा कराया, बल्कि पश्चिम बंगाल की संस्कृति को याद करते हुए "झालमुड़ी" का भी वितरण किया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता झूमते नजर आए और पूरे शहर में जय श्रीराम के नारों के साथ विजय जुलूस जैसी स्थिति बनी रही।ब्यूरो रिपोर्ट कोंडागांव1
- Pakhanjore में आज West Bengal में Bharatiya Janata Party की प्रचंड जीत की खुशी साफ नजर आई। Chhattisgarh के मिनी बंगाल कहे जाने वाले पखांजूर में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मिलकर जीत का जश्न मनाया। खुशी के इस अवसर पर लोगों को Jhalmuri खिलाई गई, मिठाइयां बांटी गईं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी। पूरे क्षेत्र में देर तक उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा।1
- मैनपुर में 'सही दवा, शुद्ध आहार' अभियान के तहत 2 मेडिकल स्टोर पर छापा, फेस वॉश का सैंपल जब्त *गरियाबंद।* सचिव एवं नियंत्रक महोदय के निर्देश पर "सही दवा, शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार" अभियान के तहत मंगलवार दिनांक 05.05.2026 को मैनपुर ब्लॉक में औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की। टीम ने लक्ष्मी मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स और बालाजी मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया। दोनों दुकानों में सघन रूप से दवाओं के क्रय-विक्रय दस्तावेज, स्टॉक रजिस्टर और लाइसेंस की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान लक्ष्मी मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स से 1 फेस वॉश कॉस्मेटिक सामग्री का नमूना जांच के लिए लिया गया। अधिकारियों ने दोनों मेडिकल संचालकों को अभियान की थीम के अनुसार नियमानुसार दवा विक्रय और रिकॉर्ड संधारण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य जनता को गुणवत्तापूर्ण दवा उपलब्ध कराना है।1
- गरियाबंद। असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में उत्साह का माहौल है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस को कड़ी टक्कर देते हुए भाजपा ने बड़ी बढ़त हासिल की है। इस जीत को लेकर गरियाबंद में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। शहर के तिरंगा चौक पर जिला अध्यक्ष अनिल चंद्रकार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में पदाधिकारी और समर्थक मौजूद रहे। ढोल-नगाड़ों की थाप, आतिशबाजी और नारों के बीच पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। जश्न की खास बात यह रही कि कार्यकर्ताओं ने बंगाल की पारंपरिक डिश ‘झालमुड़ी’ और मिठाई ‘रसगुल्ला’ बांटकर जीत का जश्न मनाया। आम लोगों को भी इसमें शामिल कर उत्सव को जनभागीदारी का रूप दिया गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने इस अनोखे जश्न में हिस्सा लिया। गौरतलब है कि चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘झालमुड़ी’ को लेकर किए गए प्रतीकात्मक संदेश के बाद यह पूरे देश में चर्चा में आया था। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए गरियाबंद में ‘झालमुड़ी पार्टी’ आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि यह जीत केवल एक राजनीतिक विजय नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, विकास और सुशासन की जीत है। कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से वातावरण को देशभक्ति से भर दिया। जिला अध्यक्ष अनिल चंद्रकार ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है और जनता का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से देश में पारदर्शी शासन, बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और गरीब कल्याण की योजनाओं ने आमजन के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। गांव से लेकर शहर तक सड़कों, बिजली, पानी और बुनियादी ढांचे में तेजी से सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के उसी अटूट विश्वास और भाजपा की जनहितकारी नीतियों की स्वीकृति है, जिसने पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा दी है। तिरंगा चौक पर देर तक जश्न का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी महिला मोर्चा सहित सभी प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और गले मिलकर जीत की खुशी साझा की गई।1
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कार्यक्रम में भारी तुफान से मची अफरातफरी आज नगर पंचायत धमधा में विकास कार्य का भुमिपुजन लोकार्पण का कार्यक्रम बाजार चौक में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुण साव के पहुंचने के पहले ही भारी तुफान आ गया जिससे पुरा पंडाल गिर गया और भिड़ में अफरातफरी मच गई। कार्यक्रम का स्थगित कर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्वेता अग्रवाल के निवास में स्वागत सम्मान सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।3
- मौसम ने ली करवट, हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत,लोगों को मिला सुकून नवापारा राजिम. इन दिनों भीषण गर्मी ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया था। आसमान से मानो आग बरस रही थी और चिलचिलाती धूप के कारण लोग घरों में दुबके रहने को मजबूर हो गए थे। तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने से वातावरण अत्यंत तप्त हो गया था। सड़कें सूनी नजर आ रही थीं और दोपहर के समय बाहर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं था। गर्म हवाओं और उमस ने लोगों की बेचैनी और बढ़ा दी थी, जिससे आमजन काफी परेशान थे। इसी बीच अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में घने बादल छा गए। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने माहौल को पूरी तरह बदल दिया। लगभग एक घंटे तक हुई जोरदार वर्षा ने तपती धरती को ठंडक पहुंचाई और वातावरण में ताजगी घोल दी। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और लोगों ने राहत की सांस ली। बच्चे और युवा बारिश का आनंद लेते नजर आए, वहीं किसानों के चेहरों पर भी खुशी झलकने लगी। इस अप्रत्याशित बारिश ने न केवल गर्मी से राहत दी, बल्कि लोगों के मन को भी सुकून पहुंचाया।1
- Post by Ashish parihar Parihar1