Shuru
Apke Nagar Ki App…
West Bengal में B.J.P के प्रचंड जीत का असर, छत्तीसगढ़ के मिनी बंगाल कहे जाने वाले Pakhanjore में भाजपा समर्थकों का उत्साह, देर तक चला जश्न, लोगों को खिलाई गई Jhalmuri Pakhanjore में आज West Bengal में Bharatiya Janata Party की प्रचंड जीत की खुशी साफ नजर आई। Chhattisgarh के मिनी बंगाल कहे जाने वाले पखांजूर में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मिलकर जीत का जश्न मनाया। खुशी के इस अवसर पर लोगों को Jhalmuri खिलाई गई, मिठाइयां बांटी गईं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी। पूरे क्षेत्र में देर तक उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा।
Dipen Mandal
West Bengal में B.J.P के प्रचंड जीत का असर, छत्तीसगढ़ के मिनी बंगाल कहे जाने वाले Pakhanjore में भाजपा समर्थकों का उत्साह, देर तक चला जश्न, लोगों को खिलाई गई Jhalmuri Pakhanjore में आज West Bengal में Bharatiya Janata Party की प्रचंड जीत की खुशी साफ नजर आई। Chhattisgarh के मिनी बंगाल कहे जाने वाले पखांजूर में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मिलकर जीत का जश्न मनाया। खुशी के इस अवसर पर लोगों को Jhalmuri खिलाई गई, मिठाइयां बांटी गईं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी। पूरे क्षेत्र में देर तक उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- Pakhanjore में आज West Bengal में Bharatiya Janata Party की प्रचंड जीत की खुशी साफ नजर आई। Chhattisgarh के मिनी बंगाल कहे जाने वाले पखांजूर में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मिलकर जीत का जश्न मनाया। खुशी के इस अवसर पर लोगों को Jhalmuri खिलाई गई, मिठाइयां बांटी गईं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी। पूरे क्षेत्र में देर तक उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा।1
- *छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का आज पुलिस लाईन राजनांदगांव हेलीपैड (PTS) में राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद व पूर्व सांसद, भाजपा जिलाध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष स्वागत की।*1
- अबूझमाड़ के जंगलों से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। नारायणपुर और कांकेर जिले की सीमा पर स्थित 'माड़ पहाड़' के दुर्गम जंगलों में नक्सलियों द्वारा छिपाए गए विस्फोटक डंप को निष्क्रिय (Diffuse) करते समय एक भीषण धमाका हुआ। इस दर्दनाक हादसे में हमारे 4 जांबाज जवान शहीद हो गए। हमारी टीम ने अपनी जान जोखिम में डालकर, जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर और 850 मीटर ऊंची खड़ी पहाड़ी की चढ़ाई कर ग्राउंड जीरो तक पहुँचने का साहस किया। इस वीडियो में देखिए: धमाके के बाद घटनास्थल पर बने 7 फीट गहरे गड्ढे की पहली तस्वीर। नक्सलियों के तकनीकी उपकरणों (प्रिंटर कार्ट्रिज, सर्किट बोर्ड) के अवशेष। सुरक्षा बलों का वह कठिन रास्ता जहाँ हर कदम पर खतरा है। एसपी कांकेर के अनुसार विस्फोट की तीव्रता और उसमें प्रयुक्त विस्फोटक की जानकारी। यह वीडियो उन शहीदों को समर्पित है जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। ग्राउंड जीरो से देखिए यह विशेष रिपोर्ट। शहीद जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि: निरीक्षक सुखराम वट्टी (बीजापुर) आरक्षक कृष्णा कोमरा (कांकेर) आरक्षक संजय गढ़पाले (कांकेर) आरक्षक परमानंद कोर्राम (कांकेर) #Chhattisgarh #NaxalUpdate #IndianArmy #SaluteToSoldiers #Abujhmad #GroundReporting1
- Post by Ashish parihar Parihar1
- पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत का असर छत्तीसगढ़ में, कोंडागांव में जमकर मना जश्न कोंडागांव | पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत की गूंज अब छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में भी सुनाई दे रही है। कोंडागांव जिले में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस जीत को एक उत्सव के रूप में मनाया। विधायक लता उसेंडी ने बढ़ाया उत्साह स्थानीय भाजपा कार्यालय और मुख्य चौराहों पर कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। इस जश्न में विशेष रूप से कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी शामिल हुईं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आतिशबाजी की और जीत की बधाई दी। विधायक उसेंडी ने कहा कि यह जीत विकास और विश्वास की जीत है, जिसका उत्साह पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के कोने-कोने में देखा जा रहा है। मिठाई और झालमुड़ी का अनूठा संगम जश्न के दौरान एक खास नजारा देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने न केवल मिठाइयां बांटकर मुंह मीठा कराया, बल्कि पश्चिम बंगाल की संस्कृति को याद करते हुए "झालमुड़ी" का भी वितरण किया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता झूमते नजर आए और पूरे शहर में जय श्रीराम के नारों के साथ विजय जुलूस जैसी स्थिति बनी रही।ब्यूरो रिपोर्ट कोंडागांव1
- हौसला बुलंद रहना चाहिए: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री ने बलरामपुर- रामानुजगंज जिले के दसवीं और बारहवीं के टॉपर छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित बलरामपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया तथा उन्हें आगे भी इसी उत्साह, समर्पण और आत्मविश्वास के साथ निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बलरामपुर सर्किट हाउस में इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि "हौसला बुलंद रहना चाहिए।" सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने छात्रों से उनके भविष्य के सपनों के बारे में जाना। अधिकांश विद्यार्थियों ने डॉक्टर और इंजीनियर बनने की इच्छा व्यक्त की, जबकि कुछ ने IAS अधिकारी और न्यायाधीश बनने का संकल्प जताया। श्री साय ने सभी के सपनों को सराहते हुए कहा कि कठिन परिश्रम से निश्चित रूप से सफलता मिलती है और सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, "सपना भी देखना चाहिए और एक लक्ष्य भी तय करके आगे बढ़ना चाहिए — सफलता जरूर कदम चूमती है।"उन्होंने छात्रों के अभिभावकों एवं शिक्षकों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और कहा कि आप सभी की मेहनत आज रंग लाई है। 10वीं, 12वीं के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री से मिलने का मिला अवसर जिले के कक्षा 12वीं के 5 मेधावी विद्यार्थियों जिसके अंतर्गत विकासखण्ड वाड्रफनगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करमडीहा की कुमारी प्रतिभा गुप्ता, रामचंद्रपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामवंतपुर की कुमारी स्नेहा कुशवाहा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सनवाल के सोनू, वाड्राफनगर के श्री कृष्णा, आदर्श हायर सेकंडरी विद्यालय बलंगी की कुमारी प्रिया लता कश्यप, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बर्तीकला के अजय गुप्ता को मुख्यमंत्री से मिलने का अवसर मिला। इसी प्रकार कक्षा 10वीं के रामचंद्रपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामवंतपुर के आर्यन गुप्ता वाड्रफनगर के नेशनल पब्लिक इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल रजखेता की कुमारी आराधना पटेल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रधुनाथनगर की कुमारी रोशनी कांशी, स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सेमरा कुसमी की आलिया परवीन, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय रामानुजगंज की आरजू परवीन को मिलने का अवसर मिला।4
- अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी,अवैध शराब बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 33 पौवा अंग्रेजी शराब जप्त ▪️ *मुखबिर सूचना पर पुरैना चौक क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करते आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया* ▪️ *आरोपी के कब्जे से 33 पौवा अंग्रेजी गोवा स्पेशल व्हिस्की कुल कीमत 3960 रुपये बरामद कर जप्त किया गया* ▪️ *आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत विधिवत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया* ▪️ *नशा मुक्ति अभियान के तहत अवैध शराब कारोबार पर लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी* संक्षिप्त विवरण : दिनांक 04.05.2026 को थाना पुरानी भिलाई क्षेत्रांतर्गत मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पुरैना चौक भिलाई के पास एक व्यक्ति सफेद रंग की बोरी में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपना नाम प्रकाश पारधी बताया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 33 नग अंग्रेजी गोवा स्पेशल व्हिस्की (प्रत्येक 180 एमएल) बरामद हुआ। आरोपी द्वारा शराब रखने एवं बिक्री संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। ▪️ घटना का कारण : अवैध रूप से आर्थिक लाभ अर्जित करने हेतु शराब का अवैध भंडारण एवं बिक्री ▪️ घटनास्थल : पुरैना चौक के पास, भिलाई ▪️ आरोपी का विवरण : 1. प्रकाश पारधी, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम गनियारी पारधी पारा, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग ▪️ जप्त सामग्री : 1. 33 पौवा अंग्रेजी गोवा स्पेशल व्हिस्की (कुल मात्रा 5.940 बल्क लीटर) 2. कुल कीमत 3960 रुपये ▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना पुरानी भिलाई पुलिस टीम के अधिकारी एवं कर्मचारियों की सक्रिय एवं तत्पर भूमिका रही, जिनके द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। ▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब एवं नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशा मुक्त समाज के निर्माण में सभी का सहयोग अपेक्षित है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। —0000—1
- Post by Ashish parihar Parihar1