अबूझमाड़ ग्राउंड जीरो: नक्सली डंप ब्लास्ट में 4 जवान शहीद, धमाके वाली जगह से रोंगटे खड़े कर देने वाली रिपोर्ट! अबूझमाड़ के जंगलों से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। नारायणपुर और कांकेर जिले की सीमा पर स्थित 'माड़ पहाड़' के दुर्गम जंगलों में नक्सलियों द्वारा छिपाए गए विस्फोटक डंप को निष्क्रिय (Diffuse) करते समय एक भीषण धमाका हुआ। इस दर्दनाक हादसे में हमारे 4 जांबाज जवान शहीद हो गए। हमारी टीम ने अपनी जान जोखिम में डालकर, जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर और 850 मीटर ऊंची खड़ी पहाड़ी की चढ़ाई कर ग्राउंड जीरो तक पहुँचने का साहस किया। इस वीडियो में देखिए: धमाके के बाद घटनास्थल पर बने 7 फीट गहरे गड्ढे की पहली तस्वीर। नक्सलियों के तकनीकी उपकरणों (प्रिंटर कार्ट्रिज, सर्किट बोर्ड) के अवशेष। सुरक्षा बलों का वह कठिन रास्ता जहाँ हर कदम पर खतरा है। एसपी कांकेर के अनुसार विस्फोट की तीव्रता और उसमें प्रयुक्त विस्फोटक की जानकारी। यह वीडियो उन शहीदों को समर्पित है जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। ग्राउंड जीरो से देखिए यह विशेष रिपोर्ट। शहीद जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि: निरीक्षक सुखराम वट्टी (बीजापुर) आरक्षक कृष्णा कोमरा (कांकेर) आरक्षक संजय गढ़पाले (कांकेर) आरक्षक परमानंद कोर्राम (कांकेर) #Chhattisgarh #NaxalUpdate #IndianArmy #SaluteToSoldiers #Abujhmad #GroundReporting

- *🔥 BREAKING NEWS* *🟥बस्तर से उत्तर प्रदेश 16 चक्का ट्रक में भरकर लकड़ी ले जाते "पुष्पा" पकड़ा गया* *🛑Pushpa was caught carrying wood in a 16-wheeler truck from Bastar to Uttar Pradesh.* *📽️ VIDEO पूरा अंत तक देखें ...* *🟥 बस्तर संभाग का लोकप्रिय BASTAR NEWS NO. 1 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब (SUBSCRIBE), लाइक 👍और ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिए...* *⭕bastar news no.1*1
- *छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का आज पुलिस लाईन राजनांदगांव हेलीपैड (PTS) में राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद व पूर्व सांसद, भाजपा जिलाध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष स्वागत की।*1
- सही दवा, शुद्ध आहार' अभियान: फिंगेश्वर में नीलम मेडिकल स्टोर पर छापा, नशीली दवा में गड़बड़ी; गोरा करने वाली क्रीम का सैंपल जब्त राजिम, नियंत्रक महोदय के निर्देश पर चलाए जा रहे "सही दवा, शुद्ध आहार-यही है छत्तीसगढ़ का आधार" अभियान के तहत सोमवार दिनांक 04.05.2026 को फिंगेश्वर ब्लॉक में औषधि विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने थोक दवा दुकान नीलम मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नशीली दवा के क्रय-विक्रय में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। दस्तावेजों में गड़बड़ी मिलने पर विभाग ने फर्म से नशीली दवा से संबंधित समस्त रिकॉर्ड तुरंत प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर लाइसेंस निरस्तीकरण तक की कार्रवाई की जा सकती है। इसके साथ ही टीम ने दुकान से एक क्रीम का नमूना जांच के लिए जब्त किया। अधिकारियों ने बताया कि इस क्रीम का उपयोग खासकर युवा वर्ग गलत और अनियंत्रित ढंग से चेहरा गोरा करने के लिए कर रहा है, जिससे त्वचा संबंधी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। सैंपल को जांच हेतु राज्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि अभियान का मकसद जनता को नकली, नशीली और अमानक दवाओं से बचाना है। मेडिकल संचालकों को चेतावनी दी गई कि बिना डॉक्टर की पर्ची के नशीली दवा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।1
- अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी,अवैध शराब बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 33 पौवा अंग्रेजी शराब जप्त ▪️ *मुखबिर सूचना पर पुरैना चौक क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करते आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया* ▪️ *आरोपी के कब्जे से 33 पौवा अंग्रेजी गोवा स्पेशल व्हिस्की कुल कीमत 3960 रुपये बरामद कर जप्त किया गया* ▪️ *आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत विधिवत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया* ▪️ *नशा मुक्ति अभियान के तहत अवैध शराब कारोबार पर लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी* संक्षिप्त विवरण : दिनांक 04.05.2026 को थाना पुरानी भिलाई क्षेत्रांतर्गत मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पुरैना चौक भिलाई के पास एक व्यक्ति सफेद रंग की बोरी में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपना नाम प्रकाश पारधी बताया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 33 नग अंग्रेजी गोवा स्पेशल व्हिस्की (प्रत्येक 180 एमएल) बरामद हुआ। आरोपी द्वारा शराब रखने एवं बिक्री संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। ▪️ घटना का कारण : अवैध रूप से आर्थिक लाभ अर्जित करने हेतु शराब का अवैध भंडारण एवं बिक्री ▪️ घटनास्थल : पुरैना चौक के पास, भिलाई ▪️ आरोपी का विवरण : 1. प्रकाश पारधी, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम गनियारी पारधी पारा, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग ▪️ जप्त सामग्री : 1. 33 पौवा अंग्रेजी गोवा स्पेशल व्हिस्की (कुल मात्रा 5.940 बल्क लीटर) 2. कुल कीमत 3960 रुपये ▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना पुरानी भिलाई पुलिस टीम के अधिकारी एवं कर्मचारियों की सक्रिय एवं तत्पर भूमिका रही, जिनके द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। ▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब एवं नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशा मुक्त समाज के निर्माण में सभी का सहयोग अपेक्षित है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। —0000—1
- कानपुर में दिल दहला देने वाली वारदात! पत्नी ने सोते समय पति का गला रेत दिया, फिर थाने पहुंचकर किया सरेंडर 😱🔪 उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। लगातार घरेलू विवाद के बीच एक महिला ने कथित तौर पर अपने सो रहे पति पर धारदार हथियार से हमला कर उसका गला रेत दिया। घटना के बाद आरोपी महिला खुद पुलिस स्टेशन पहुंची और सरेंडर कर दिया। गंभीर रूप से घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। इस सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। नीचे वीडियो में देखें इस खौफनाक वारदात की पूरी जानकारी...1
- Post by Kishor Sahu1
- Post by News4u361
- Post by हमर जशपुर1
- रायपुर के राम मंदिर परिसर स्थित बाल्मिकी हॉल में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा आयोजित निःशुल्क सामूहिक विवाह समारोह में सेवा, संस्कार और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला 🙏1