logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का आज पुलिस लाईन राजनांदगांव हेलीपैड (PTS) में राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद व पूर्व सांसद, भाजपा जिलाध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष स्वागत की।*

12 hrs ago
user_Kamal Kumar meshram
Kamal Kumar meshram
छुरिया, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
12 hrs ago

*छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का आज पुलिस लाईन राजनांदगांव हेलीपैड (PTS) में राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद व पूर्व सांसद, भाजपा जिलाध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष स्वागत की।*

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • सुशासन तिहार के तहत पीएम जनमन योजना के तहत सरोधी के सुभान सिंह को मिला नया आवास, मुख्यमंत्री ने सौंपी चाबी, 5 मई मंगलवार को सुबह 8 बजे मिली जानकारी अनुसार सुशासन तिहार के तहत ग्राम सरोधी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुभान सिंह मेरावी को प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत नवनिर्मित आवास की चाबी सौंपकर गृह प्रवेश कराया। इस दौरान सुभान सिंह भावुक हो उठे और इसे अपने जीवन का सबसे बड़ा सपना पूरा होना बताया। छह सदस्यीय परिवार खेती पर निर्भर है। वन अधिकार पट्टा से मिली भूमि और महतारी वंदन योजना से मिल रही सहायता से परिवार को संबल मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने जन चौपाल में ग्रामीणों से संवाद करते हुए योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। जिले में योजना के तहत 858 बैगा परिवारों को आवास स्वीकृत, जिनमें 806 पूर्ण हो चुके हैं।
    1
    सुशासन तिहार के तहत पीएम जनमन योजना के तहत सरोधी के सुभान सिंह को मिला नया आवास, मुख्यमंत्री ने सौंपी चाबी,
5 मई मंगलवार को सुबह 8 बजे मिली जानकारी अनुसार सुशासन तिहार के तहत ग्राम सरोधी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुभान सिंह मेरावी को प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत नवनिर्मित आवास की चाबी सौंपकर गृह प्रवेश कराया। इस दौरान सुभान सिंह भावुक हो उठे और इसे अपने जीवन का सबसे बड़ा सपना पूरा होना बताया।
छह सदस्यीय परिवार खेती पर निर्भर है। वन अधिकार पट्टा से मिली भूमि और महतारी वंदन योजना से मिल रही सहायता से परिवार को संबल मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने जन चौपाल में ग्रामीणों से संवाद करते हुए योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। जिले में योजना के तहत 858 बैगा परिवारों को आवास स्वीकृत, जिनमें 806 पूर्ण हो चुके हैं।
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • Post by Kishor Sahu
    1
    Post by Kishor Sahu
    user_Kishor Sahu
    Kishor Sahu
    औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • Post by News4u36
    1
    Post by News4u36
    user_News4u36
    News4u36
    Local News Reporter Raipur, Chhattisgarh•
    12 hrs ago
  • Post by हमर जशपुर
    1
    Post by हमर जशपुर
    user_हमर जशपुर
    हमर जशपुर
    Raipur, Chhattisgarh•
    17 hrs ago
  • रायपुर के राम मंदिर परिसर स्थित बाल्मिकी हॉल में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा आयोजित निःशुल्क सामूहिक विवाह समारोह में सेवा, संस्कार और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला 🙏
    1
    रायपुर के राम मंदिर परिसर स्थित बाल्मिकी हॉल में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा आयोजित निःशुल्क सामूहिक विवाह समारोह में सेवा, संस्कार और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला 🙏
    user_सत्य के अंजोर न्यूज
    सत्य के अंजोर न्यूज
    TV News Anchor औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • अबूझमाड़ के जंगलों से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। नारायणपुर और कांकेर जिले की सीमा पर स्थित 'माड़ पहाड़' के दुर्गम जंगलों में नक्सलियों द्वारा छिपाए गए विस्फोटक डंप को निष्क्रिय (Diffuse) करते समय एक भीषण धमाका हुआ। इस दर्दनाक हादसे में हमारे 4 जांबाज जवान शहीद हो गए। हमारी टीम ने अपनी जान जोखिम में डालकर, जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर और 850 मीटर ऊंची खड़ी पहाड़ी की चढ़ाई कर ग्राउंड जीरो तक पहुँचने का साहस किया। इस वीडियो में देखिए: धमाके के बाद घटनास्थल पर बने 7 फीट गहरे गड्ढे की पहली तस्वीर। नक्सलियों के तकनीकी उपकरणों (प्रिंटर कार्ट्रिज, सर्किट बोर्ड) के अवशेष। सुरक्षा बलों का वह कठिन रास्ता जहाँ हर कदम पर खतरा है। एसपी कांकेर के अनुसार विस्फोट की तीव्रता और उसमें प्रयुक्त विस्फोटक की जानकारी। यह वीडियो उन शहीदों को समर्पित है जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। ग्राउंड जीरो से देखिए यह विशेष रिपोर्ट। शहीद जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि: निरीक्षक सुखराम वट्टी (बीजापुर) आरक्षक कृष्णा कोमरा (कांकेर) आरक्षक संजय गढ़पाले (कांकेर) आरक्षक परमानंद कोर्राम (कांकेर) #Chhattisgarh #NaxalUpdate #IndianArmy #SaluteToSoldiers #Abujhmad #GroundReporting
    1
    अबूझमाड़ के जंगलों से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। नारायणपुर और कांकेर जिले की सीमा पर स्थित 'माड़ पहाड़' के दुर्गम जंगलों में नक्सलियों द्वारा छिपाए गए विस्फोटक डंप को निष्क्रिय (Diffuse) करते समय एक भीषण धमाका हुआ। इस दर्दनाक हादसे में हमारे 4 जांबाज जवान शहीद हो गए।
हमारी टीम ने अपनी जान जोखिम में डालकर, जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर और 850 मीटर ऊंची खड़ी पहाड़ी की चढ़ाई कर ग्राउंड जीरो तक पहुँचने का साहस किया। इस वीडियो में देखिए:
धमाके के बाद घटनास्थल पर बने 7 फीट गहरे गड्ढे की पहली तस्वीर।
नक्सलियों के तकनीकी उपकरणों (प्रिंटर कार्ट्रिज, सर्किट बोर्ड) के अवशेष।
सुरक्षा बलों का वह कठिन रास्ता जहाँ हर कदम पर खतरा है।
एसपी कांकेर के अनुसार विस्फोट की तीव्रता और उसमें प्रयुक्त विस्फोटक की जानकारी।
यह वीडियो उन शहीदों को समर्पित है जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। ग्राउंड जीरो से देखिए यह विशेष रिपोर्ट।
शहीद जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि:
निरीक्षक सुखराम वट्टी (बीजापुर)
आरक्षक कृष्णा कोमरा (कांकेर)
आरक्षक संजय गढ़पाले (कांकेर)
आरक्षक परमानंद कोर्राम (कांकेर)
#Chhattisgarh #NaxalUpdate #IndianArmy #SaluteToSoldiers #Abujhmad #GroundReporting
    user_AKASH singh thakur
    AKASH singh thakur
    Narayanpur, Chhattisgarh•
    20 hrs ago
  • 5 मई मंगलवार को सुबह 8 बजे मिली जानकारी अनुसार छुईखदान ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सुराडबरी में सीसी रोड निर्माण एवं प्राथमिक स्कूल में प्रार्थना शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से गांव में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी तथा स्कूल के विद्यार्थियों को प्रार्थना एवं अन्य गतिविधियों के लिए सुरक्षित एवं व्यवस्थित स्थान मिलेगा। ग्रामीणों ने शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने की अपेक्षा जताई।
    1
    5 मई मंगलवार को सुबह 8 बजे मिली जानकारी अनुसार 
छुईखदान ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सुराडबरी में सीसी रोड निर्माण एवं प्राथमिक स्कूल में प्रार्थना शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से गांव में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी तथा स्कूल के विद्यार्थियों को प्रार्थना एवं अन्य गतिविधियों के लिए सुरक्षित एवं व्यवस्थित स्थान मिलेगा। ग्रामीणों ने शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने की अपेक्षा जताई।
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • सही दवा, शुद्ध आहार' अभियान: फिंगेश्वर में नीलम मेडिकल स्टोर पर छापा, नशीली दवा में गड़बड़ी; गोरा करने वाली क्रीम का सैंपल जब्त राजिम, नियंत्रक महोदय के निर्देश पर चलाए जा रहे "सही दवा, शुद्ध आहार-यही है छत्तीसगढ़ का आधार" अभियान के तहत सोमवार दिनांक 04.05.2026 को फिंगेश्वर ब्लॉक में औषधि विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने थोक दवा दुकान नीलम मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नशीली दवा के क्रय-विक्रय में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। दस्तावेजों में गड़बड़ी मिलने पर विभाग ने फर्म से नशीली दवा से संबंधित समस्त रिकॉर्ड तुरंत प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर लाइसेंस निरस्तीकरण तक की कार्रवाई की जा सकती है। इसके साथ ही टीम ने दुकान से एक क्रीम का नमूना जांच के लिए जब्त किया। अधिकारियों ने बताया कि इस क्रीम का उपयोग खासकर युवा वर्ग गलत और अनियंत्रित ढंग से चेहरा गोरा करने के लिए कर रहा है, जिससे त्वचा संबंधी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। सैंपल को जांच हेतु राज्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि अभियान का मकसद जनता को नकली, नशीली और अमानक दवाओं से बचाना है। मेडिकल संचालकों को चेतावनी दी गई कि बिना डॉक्टर की पर्ची के नशीली दवा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
    1
    सही दवा, शुद्ध आहार' अभियान: फिंगेश्वर में नीलम मेडिकल स्टोर पर छापा, नशीली दवा में गड़बड़ी; गोरा करने वाली क्रीम का सैंपल जब्त
राजिम, नियंत्रक महोदय के निर्देश पर चलाए जा रहे "सही दवा, शुद्ध आहार-यही है छत्तीसगढ़ का आधार" अभियान के तहत सोमवार दिनांक 04.05.2026 को फिंगेश्वर ब्लॉक में औषधि विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने थोक दवा दुकान नीलम मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान नशीली दवा के क्रय-विक्रय में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। दस्तावेजों में गड़बड़ी मिलने पर विभाग ने फर्म से नशीली दवा से संबंधित समस्त रिकॉर्ड तुरंत प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर लाइसेंस निरस्तीकरण तक की कार्रवाई की जा सकती है।
इसके साथ ही टीम ने दुकान से एक क्रीम का नमूना जांच के लिए जब्त किया। अधिकारियों ने बताया कि इस क्रीम का उपयोग खासकर युवा वर्ग गलत और अनियंत्रित ढंग से चेहरा गोरा करने के लिए कर रहा है, जिससे त्वचा संबंधी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। सैंपल को जांच हेतु राज्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
अधिकारियों ने कहा कि अभियान का मकसद जनता को नकली, नशीली और अमानक दवाओं से बचाना है। मेडिकल संचालकों को चेतावनी दी गई कि बिना डॉक्टर की पर्ची के नशीली दवा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • हौसला बुलंद रहना चाहिए: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री ने बलरामपुर- रामानुजगंज जिले के दसवीं और बारहवीं के टॉपर छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित बलरामपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया तथा उन्हें आगे भी इसी उत्साह, समर्पण और आत्मविश्वास के साथ निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बलरामपुर सर्किट हाउस में इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि "हौसला बुलंद रहना चाहिए।" सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने छात्रों से उनके भविष्य के सपनों के बारे में जाना। अधिकांश विद्यार्थियों ने डॉक्टर और इंजीनियर बनने की इच्छा व्यक्त की, जबकि कुछ ने IAS अधिकारी और न्यायाधीश बनने का संकल्प जताया। श्री साय ने सभी के सपनों को सराहते हुए कहा कि कठिन परिश्रम से निश्चित रूप से सफलता मिलती है और सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, "सपना भी देखना चाहिए और एक लक्ष्य भी तय करके आगे बढ़ना चाहिए — सफलता जरूर कदम चूमती है।"उन्होंने छात्रों के अभिभावकों एवं शिक्षकों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और कहा कि आप सभी की मेहनत आज रंग लाई है। 10वीं, 12वीं के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री से मिलने का मिला अवसर जिले के कक्षा 12वीं के 5 मेधावी विद्यार्थियों जिसके अंतर्गत विकासखण्ड वाड्रफनगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करमडीहा की कुमारी प्रतिभा गुप्ता, रामचंद्रपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामवंतपुर की कुमारी स्नेहा कुशवाहा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सनवाल के सोनू, वाड्राफनगर के श्री कृष्णा, आदर्श हायर सेकंडरी विद्यालय बलंगी की कुमारी प्रिया लता कश्यप, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बर्तीकला के अजय गुप्ता को मुख्यमंत्री से मिलने का अवसर मिला। इसी प्रकार कक्षा 10वीं के रामचंद्रपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामवंतपुर के आर्यन गुप्ता वाड्रफनगर के नेशनल पब्लिक इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल रजखेता की कुमारी आराधना पटेल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रधुनाथनगर की कुमारी रोशनी कांशी, स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सेमरा कुसमी की आलिया परवीन, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय रामानुजगंज की आरजू परवीन को मिलने का अवसर मिला।
    4
    हौसला बुलंद रहना चाहिए: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री ने बलरामपुर- रामानुजगंज जिले के दसवीं और बारहवीं के टॉपर छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
बलरामपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया तथा उन्हें आगे भी इसी उत्साह, समर्पण और आत्मविश्वास के साथ निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बलरामपुर सर्किट हाउस में इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि "हौसला बुलंद रहना चाहिए।"
सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने छात्रों से उनके भविष्य के सपनों के बारे में जाना। अधिकांश विद्यार्थियों ने डॉक्टर और इंजीनियर बनने की इच्छा व्यक्त की, जबकि कुछ ने IAS अधिकारी और न्यायाधीश बनने का संकल्प जताया। श्री साय ने सभी के सपनों को सराहते हुए कहा कि कठिन परिश्रम से निश्चित रूप से सफलता मिलती है और सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, "सपना भी देखना चाहिए और एक लक्ष्य भी तय करके आगे बढ़ना चाहिए — सफलता जरूर कदम चूमती है।"उन्होंने छात्रों के अभिभावकों एवं शिक्षकों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और कहा कि आप सभी की मेहनत आज रंग लाई है।
10वीं, 12वीं के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री से मिलने का मिला अवसर
जिले के कक्षा 12वीं के 5 मेधावी विद्यार्थियों जिसके अंतर्गत विकासखण्ड वाड्रफनगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करमडीहा की कुमारी प्रतिभा गुप्ता, रामचंद्रपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामवंतपुर की कुमारी स्नेहा कुशवाहा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सनवाल के सोनू, वाड्राफनगर के श्री कृष्णा, आदर्श हायर सेकंडरी विद्यालय बलंगी की कुमारी प्रिया लता कश्यप, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बर्तीकला के अजय गुप्ता को मुख्यमंत्री से मिलने का अवसर मिला। 
इसी प्रकार कक्षा 10वीं के रामचंद्रपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामवंतपुर के आर्यन गुप्ता वाड्रफनगर के नेशनल पब्लिक इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल रजखेता की कुमारी आराधना पटेल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रधुनाथनगर की कुमारी रोशनी कांशी, स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सेमरा कुसमी की आलिया परवीन, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय रामानुजगंज की आरजू परवीन को मिलने का अवसर मिला।
    user_ANIL XALXO
    ANIL XALXO
    Farmer राजपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.