हौसला बुलंद रहना चाहिए: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री ने बलरामपुर- रामानुजगंज जिले के दसवीं और बारहवीं के टॉपर छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित हौसला बुलंद रहना चाहिए: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री ने बलरामपुर- रामानुजगंज जिले के दसवीं और बारहवीं के टॉपर छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित बलरामपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया तथा उन्हें आगे भी इसी उत्साह, समर्पण और आत्मविश्वास के साथ निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बलरामपुर सर्किट हाउस में इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि "हौसला बुलंद रहना चाहिए।" सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने छात्रों से उनके भविष्य के सपनों के बारे में जाना। अधिकांश विद्यार्थियों ने डॉक्टर और इंजीनियर बनने की इच्छा व्यक्त की, जबकि कुछ ने IAS अधिकारी और न्यायाधीश बनने का संकल्प जताया। श्री साय ने सभी के सपनों को सराहते हुए कहा कि कठिन परिश्रम से निश्चित रूप से सफलता मिलती है और सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, "सपना भी देखना चाहिए और एक लक्ष्य भी तय करके आगे बढ़ना चाहिए — सफलता जरूर कदम चूमती है।"उन्होंने छात्रों के अभिभावकों एवं शिक्षकों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और कहा कि आप सभी की मेहनत आज रंग लाई है। 10वीं, 12वीं के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री से मिलने का मिला अवसर जिले के कक्षा 12वीं के 5 मेधावी विद्यार्थियों जिसके अंतर्गत विकासखण्ड वाड्रफनगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करमडीहा की कुमारी प्रतिभा गुप्ता, रामचंद्रपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामवंतपुर की कुमारी स्नेहा कुशवाहा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सनवाल के सोनू, वाड्राफनगर के श्री कृष्णा, आदर्श हायर सेकंडरी विद्यालय बलंगी की कुमारी प्रिया लता कश्यप, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बर्तीकला के अजय गुप्ता को मुख्यमंत्री से मिलने का अवसर मिला। इसी प्रकार कक्षा 10वीं के रामचंद्रपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामवंतपुर के आर्यन गुप्ता वाड्रफनगर के नेशनल पब्लिक इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल रजखेता की कुमारी आराधना पटेल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रधुनाथनगर की कुमारी रोशनी कांशी, स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सेमरा कुसमी की आलिया परवीन, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय रामानुजगंज की आरजू परवीन को मिलने का अवसर मिला।
हौसला बुलंद रहना चाहिए: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री ने बलरामपुर- रामानुजगंज जिले के दसवीं और बारहवीं के टॉपर छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित हौसला बुलंद रहना चाहिए: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री ने बलरामपुर- रामानुजगंज जिले के दसवीं और बारहवीं के टॉपर छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित बलरामपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया तथा उन्हें आगे भी इसी उत्साह, समर्पण और आत्मविश्वास के साथ निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बलरामपुर सर्किट
हाउस में इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि "हौसला बुलंद रहना चाहिए।" सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने छात्रों से उनके भविष्य के सपनों के बारे में जाना। अधिकांश विद्यार्थियों ने डॉक्टर और इंजीनियर बनने की इच्छा व्यक्त की, जबकि कुछ ने IAS अधिकारी और न्यायाधीश बनने का संकल्प जताया। श्री साय ने सभी के सपनों को सराहते हुए कहा कि कठिन परिश्रम से निश्चित रूप से सफलता मिलती है और सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, "सपना भी देखना
चाहिए और एक लक्ष्य भी तय करके आगे बढ़ना चाहिए — सफलता जरूर कदम चूमती है।"उन्होंने छात्रों के अभिभावकों एवं शिक्षकों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और कहा कि आप सभी की मेहनत आज रंग लाई है। 10वीं, 12वीं के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री से मिलने का मिला अवसर जिले के कक्षा 12वीं के 5 मेधावी विद्यार्थियों जिसके अंतर्गत विकासखण्ड वाड्रफनगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करमडीहा की कुमारी प्रतिभा गुप्ता, रामचंद्रपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामवंतपुर की कुमारी स्नेहा कुशवाहा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सनवाल के सोनू, वाड्राफनगर के श्री कृष्णा,
आदर्श हायर सेकंडरी विद्यालय बलंगी की कुमारी प्रिया लता कश्यप, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बर्तीकला के अजय गुप्ता को मुख्यमंत्री से मिलने का अवसर मिला। इसी प्रकार कक्षा 10वीं के रामचंद्रपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामवंतपुर के आर्यन गुप्ता वाड्रफनगर के नेशनल पब्लिक इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल रजखेता की कुमारी आराधना पटेल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रधुनाथनगर की कुमारी रोशनी कांशी, स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सेमरा कुसमी की आलिया परवीन, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय रामानुजगंज की आरजू परवीन को मिलने का अवसर मिला।
- Post by हमर जशपुर1
- रायपुर के राम मंदिर परिसर स्थित बाल्मिकी हॉल में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा आयोजित निःशुल्क सामूहिक विवाह समारोह में सेवा, संस्कार और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला 🙏1
- Post by R.m. dhiwar1
- अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी,अवैध शराब बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 33 पौवा अंग्रेजी शराब जप्त ▪️ *मुखबिर सूचना पर पुरैना चौक क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करते आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया* ▪️ *आरोपी के कब्जे से 33 पौवा अंग्रेजी गोवा स्पेशल व्हिस्की कुल कीमत 3960 रुपये बरामद कर जप्त किया गया* ▪️ *आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत विधिवत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया* ▪️ *नशा मुक्ति अभियान के तहत अवैध शराब कारोबार पर लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी* संक्षिप्त विवरण : दिनांक 04.05.2026 को थाना पुरानी भिलाई क्षेत्रांतर्गत मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पुरैना चौक भिलाई के पास एक व्यक्ति सफेद रंग की बोरी में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपना नाम प्रकाश पारधी बताया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 33 नग अंग्रेजी गोवा स्पेशल व्हिस्की (प्रत्येक 180 एमएल) बरामद हुआ। आरोपी द्वारा शराब रखने एवं बिक्री संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। ▪️ घटना का कारण : अवैध रूप से आर्थिक लाभ अर्जित करने हेतु शराब का अवैध भंडारण एवं बिक्री ▪️ घटनास्थल : पुरैना चौक के पास, भिलाई ▪️ आरोपी का विवरण : 1. प्रकाश पारधी, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम गनियारी पारधी पारा, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग ▪️ जप्त सामग्री : 1. 33 पौवा अंग्रेजी गोवा स्पेशल व्हिस्की (कुल मात्रा 5.940 बल्क लीटर) 2. कुल कीमत 3960 रुपये ▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना पुरानी भिलाई पुलिस टीम के अधिकारी एवं कर्मचारियों की सक्रिय एवं तत्पर भूमिका रही, जिनके द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। ▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब एवं नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशा मुक्त समाज के निर्माण में सभी का सहयोग अपेक्षित है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। —0000—1
- कानपुर में दिल दहला देने वाली वारदात! पत्नी ने सोते समय पति का गला रेत दिया, फिर थाने पहुंचकर किया सरेंडर 😱🔪 उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। लगातार घरेलू विवाद के बीच एक महिला ने कथित तौर पर अपने सो रहे पति पर धारदार हथियार से हमला कर उसका गला रेत दिया। घटना के बाद आरोपी महिला खुद पुलिस स्टेशन पहुंची और सरेंडर कर दिया। गंभीर रूप से घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। इस सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। नीचे वीडियो में देखें इस खौफनाक वारदात की पूरी जानकारी...1
- *छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का आज पुलिस लाईन राजनांदगांव हेलीपैड (PTS) में राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद व पूर्व सांसद, भाजपा जिलाध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष स्वागत की।*1
- Pakhanjore में आज West Bengal में Bharatiya Janata Party की प्रचंड जीत की खुशी साफ नजर आई। Chhattisgarh के मिनी बंगाल कहे जाने वाले पखांजूर में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मिलकर जीत का जश्न मनाया। खुशी के इस अवसर पर लोगों को Jhalmuri खिलाई गई, मिठाइयां बांटी गईं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी। पूरे क्षेत्र में देर तक उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा।1
- खैरागढ़ के सर्रागोंदी गांव में बदहाली, 20 दिनों से कीचड़ और गंदगी से परेशान ग्रामीण, 5 मई मंगलवार को सुबह 8 बजे मिली जानकारी अनुसार खैरागढ़ क्षेत्र के ग्राम सर्रागोंदी में विकास के दावों के बीच हालात चिंताजनक बने हुए हैं। पिछले 20 दिनों से गांव की नालियां जाम पड़ी हैं, जिसके कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है और गलियां कीचड़ व गंदगी से पट गई हैं। जलजमाव के चलते आवागमन बाधित हो रहा है, वहीं मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि अब तक न तो नालियों की सफाई कराई गई है और न ही अधूरे नाली एवं सड़क निर्माण कार्य पूरे किए गए हैं। ग्रामीणों में स्थानीय सरपंच के प्रति गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। उनका कहना है कि समस्या गंभीर होने के बावजूद सरपंच ने गांव का दौरा तक नहीं किया और उनकी परेशानियों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। जनप्रतिनिधियों की लगातार अनुपस्थिति से ग्रामीण खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि यदि शीघ्र ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई और अधूरे कार्य पूरे नहीं हुए, तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। गांव की मौजूदा स्थिति विकास के दावों पर सवाल खड़े कर रही1
- नकली धर्मगुरुओं को पहचाने1