अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी,अवैध शराब बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 33 पौवा अंग्रेजी शराब जप्त अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी,अवैध शराब बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 33 पौवा अंग्रेजी शराब जप्त ▪️ *मुखबिर सूचना पर पुरैना चौक क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करते आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया* ▪️ *आरोपी के कब्जे से 33 पौवा अंग्रेजी गोवा स्पेशल व्हिस्की कुल कीमत 3960 रुपये बरामद कर जप्त किया गया* ▪️ *आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत विधिवत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया* ▪️ *नशा मुक्ति अभियान के तहत अवैध शराब कारोबार पर लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी* संक्षिप्त विवरण : दिनांक 04.05.2026 को थाना पुरानी भिलाई क्षेत्रांतर्गत मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पुरैना चौक भिलाई के पास एक व्यक्ति सफेद रंग की बोरी में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपना नाम प्रकाश पारधी बताया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 33 नग अंग्रेजी गोवा स्पेशल व्हिस्की (प्रत्येक 180 एमएल) बरामद हुआ। आरोपी द्वारा शराब रखने एवं बिक्री संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। ▪️ घटना का कारण : अवैध रूप से आर्थिक लाभ अर्जित करने हेतु शराब का अवैध भंडारण एवं बिक्री ▪️ घटनास्थल : पुरैना चौक के पास, भिलाई ▪️ आरोपी का विवरण : 1. प्रकाश पारधी, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम गनियारी पारधी पारा, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग ▪️ जप्त सामग्री : 1. 33 पौवा अंग्रेजी गोवा स्पेशल व्हिस्की (कुल मात्रा 5.940 बल्क लीटर) 2. कुल कीमत 3960 रुपये ▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना पुरानी भिलाई पुलिस टीम के अधिकारी एवं कर्मचारियों की सक्रिय एवं तत्पर भूमिका रही, जिनके द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। ▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब एवं नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशा मुक्त समाज के निर्माण में सभी का सहयोग अपेक्षित है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। —0000—

- सही दवा, शुद्ध आहार' अभियान: फिंगेश्वर में नीलम मेडिकल स्टोर पर छापा, नशीली दवा में गड़बड़ी; गोरा करने वाली क्रीम का सैंपल जब्त राजिम, नियंत्रक महोदय के निर्देश पर चलाए जा रहे "सही दवा, शुद्ध आहार-यही है छत्तीसगढ़ का आधार" अभियान के तहत सोमवार दिनांक 04.05.2026 को फिंगेश्वर ब्लॉक में औषधि विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने थोक दवा दुकान नीलम मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नशीली दवा के क्रय-विक्रय में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। दस्तावेजों में गड़बड़ी मिलने पर विभाग ने फर्म से नशीली दवा से संबंधित समस्त रिकॉर्ड तुरंत प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर लाइसेंस निरस्तीकरण तक की कार्रवाई की जा सकती है। इसके साथ ही टीम ने दुकान से एक क्रीम का नमूना जांच के लिए जब्त किया। अधिकारियों ने बताया कि इस क्रीम का उपयोग खासकर युवा वर्ग गलत और अनियंत्रित ढंग से चेहरा गोरा करने के लिए कर रहा है, जिससे त्वचा संबंधी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। सैंपल को जांच हेतु राज्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि अभियान का मकसद जनता को नकली, नशीली और अमानक दवाओं से बचाना है। मेडिकल संचालकों को चेतावनी दी गई कि बिना डॉक्टर की पर्ची के नशीली दवा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।1
- *छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का आज पुलिस लाईन राजनांदगांव हेलीपैड (PTS) में राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद व पूर्व सांसद, भाजपा जिलाध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष स्वागत की।*1
- कोटेश्वर मंदिर परिसर में मधुमक्खी का आतंक: घायल श्रद्धालुओं को सिविल अस्पताल में कराया गया भर्ती लांजी। नगर मुख्यालय अंतर्गत आने वाले कोटेश्वर मंदिर परिसर में स्थित बरगद के पेड़ पर बने मधुमक्खी के छत्ते सोमवार 4 मई को कोटेश्वर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिये दर्दनाक कहर बन गये, जानकारी के अनुसार प्रति सोमवार कोटेश्वर मंदिर में शिवलिंग के दर्शन व पूजन के लिये लोगों की भीड़ रहती है, लेकिन 4 मई को सुबह लगभग 9.30 बजे के दरम्यानी अचानक मधुमक्खी आक्रोशित होकर वहां मौजूद लोगों को अपना शिकार बनाने लगी, ऐसे में लगभग 10 से 15 लोग मधुमक्खी के डंक से घायल हो गये, जिन्हे उपचार के लिये सिविल अस्पताल लांजी लाया गया, जहां चिकित्सकीय टीम के द्वारा उपचार प्रारंभ कर दिया गया। वहीं लांजी पार्षद किशोर रामटेक्कर ने बताया कि किसी अज्ञात शख्स के द्वारा रात के समय कोटेश्वर मंदिर परिसर स्थित इन मधुमक्खी के छातों से शहर निकाला गया जिसके बाद से मधुमक्खी आसपास उड़ रही थी और अचानक सुबह जब श्रद्धालु मंदिर पंहुचने लगे तो उन पर हमला कर दिया।1
- पुणे से दरिंदा गिरफ्तार! नाबालिग का दैहिक शोषण करने वाला मुंगेली पुलिस की गिरफ्त में। छत्तीसगढ़ के मुंगेली से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री भोजराम पटेल के कड़े निर्देश पर मुंगेली पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। महाराष्ट्र के पुणे से एक नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया है, जिसे एक आरोपी बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। पूरा मामला क्या है? एक मार्च 2026 को सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति एक नाबालिग को भगा ले गया है। पुलिस ने तत्परता से जांच की और पुणे में दबिश देकर आरोपी, दुजे राम ध्रुव (उम्र 23 वर्ष), को गिरफ्तार किया। आरोपी ने नाबालिग का शारीरिक शोषण करने की बात कबूल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की गंभीर धाराओं और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। इस वीडियो में देखें मुंगेली पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई का पूरा विवरण और जानिए कैसे पुलिस ने इतनी दूर जाकर आरोपी को दबोचा। वीडियो में शामिल प्रमुख बिंदु: मुंगेली एसएसपी भोजराम पटेल का निर्देश। सिटी कोतवाली पुलिस की तत्परता। पुणे, महाराष्ट्र में पुलिस की दबिश। नाबालिग की सकुशल बरामदगी। पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी की गिरफ्तारी। आरोपी जेल दाखिल। लेटेस्ट ख़बरों और अपडेट के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें! डिस्क्लेमर: यह खबर कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है। वीडियो में दी गई जानकारी रिपोर्ट दर्ज होने तक की स्थिति को दर्शाती है। #MungeliNews #ChhattisgarhPolice #BhojramPatel #PuneArrest #PocsoAct #BreakingNewsHindi #CGPoliceAction #BNS #CrimeNews #IndiaAgainstCrime #ChildProtection #MungeliPoliceSSTT #PoliceAction #MungeliSamachar #LawAndOrder #justice1
- सीएम विष्णु देव साय का हेलीकॉप्टर अचानक कुई-कुकदुर में हुआ लैंड सुशासन तिहार के तीसरे दिन लिया जमीनी हालात का जायजा कवर्धा। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार के तीसरे दिन अचानक कबीरधाम जिले के कुई-कुकदुर पहुंचे, जहां उनका हेलीकॉप्टर अप्रत्याशित रूप से लैंड हुआ। सीएम के इस दौरे को लेकर प्रशासन और ग्रामीणों में हलचल तेज हो गई। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने की सीएम का स्वागत, बंगाल चुनाव के नतीजे को लेकर भावना बोहरा ने सीएम विष्णु देव साय को दी जानकारी है सीएम की अचानक कुई कुकदूर पहुंचने पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात है जिले के कलेक्टर,एसपी, dfo सहित आला अधिकारी मौके पर मौजूद है मुख्यमंत्री सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के एक हितग्राही के घर पहुंचकर उनसे सीधा संवाद करेंगे और योजनाओं की जमीनी स्थिति का फीडबैक लेंगे। इसके बाद वे कमराखोल गांव में आम के पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधे चर्चा करेंगे। इस दौरान सीएम ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे और प्रदेश व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। साथ ही अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जा सकते हैं कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। सीएम का यह अचानक दौरा प्रशासनिक व्यवस्था की हकीकत जानने और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।1
- गरियाबंद में विकास की नई शुरुआत हुई है, जहां उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने 44 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। करीब 8 करोड़ 15 लाख रुपए की लागत से शहर की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की तैयारी है। नालंदा परिसर सहित कई अहम परियोजनाएं शुरू होंगी, जो शहर की तस्वीर बदलने में अहम भूमिका निभाएंगी।1
- 5 मई मंगलवार को सुबह 8 बजे मिली जानकारी अनुसार छुईखदान ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सुराडबरी में सीसी रोड निर्माण एवं प्राथमिक स्कूल में प्रार्थना शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से गांव में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी तथा स्कूल के विद्यार्थियों को प्रार्थना एवं अन्य गतिविधियों के लिए सुरक्षित एवं व्यवस्थित स्थान मिलेगा। ग्रामीणों ने शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने की अपेक्षा जताई।1
- पुणे से दरिंदा गिरफ्तार! नाबालिग का दैहिक शोषण करने वाला मुंगेली पुलिस की गिरफ्त में वीडियो विवरण (Video Description):** छत्तीसगढ़ के मुंगेली से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) भोजराम पटेल के कड़े निर्देश पर मुंगेली पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। महाराष्ट्र के पुणे से एक नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया है, जिसे एक आरोपी बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। **पूरा मामला क्या है?** एक मार्च 2026 को सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति एक नाबालिग को भगा ले गया है। पुलिस ने तत्परता से जांच की और पुणे में दबिश देकर आरोपी, दुजे राम ध्रुव (उम्र 23 वर्ष), को गिरफ्तार किया। आरोपी ने नाबालिग का शारीरिक शोषण करने की बात कबूल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की गंभीर धाराओं और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। इस वीडियो में देखें मुंगेली पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई का पूरा विवरण और जानिए कैसे पुलिस ने इतनी दूर जाकर आरोपी को दबोचा। **वीडियो में शामिल प्रमुख बिंदु:** * मुंगेली एसएसपी भोजराम पटेल का निर्देश। * सिटी कोतवाली पुलिस की तत्परता। * पुणे, महाराष्ट्र में पुलिस की दबिश। * नाबालिग की सकुशल बरामदगी। * पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी की गिरफ्तारी। * आरोपी जेल दाखिल। लेटेस्ट ख़बरों और अपडेट के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें! **डिस्क्लेमर:** यह खबर कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है। वीडियो में दी गई जानकारी रिपोर्ट दर्ज होने तक की स्थिति को दर्शाती है। #MungeliNews #ChhattisgarhPolice #BhojramPatel #PuneArrest #PocsoAct #BreakingNewsHindi #CGPoliceAction #BNS #CrimeNews #IndiaAgainstCrime #ChildProtection #MungeliPoliceSSTT #PoliceAction #MungeliSamachar #LawAndOrder #justice1
- दुर्ग जिले के ग्राम चिंगरी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद विवाद बढ़ता जा रहा है। 7 मकान तोड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने सरपंच पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है। ग्रामसभा में जमकर हंगामा हुआ, वहीं एक बुजुर्ग महिला की हालत ने सभी को भावुक कर दिया, जो अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। देखिए ग्राउंड रिपोर्ट UNA News पर।1