logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कांकेर में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश, गिरे ओले—गर्मी से राहत, आम फसल को नुकसान

18 hrs ago
user_Ashish parihar Parihar
Ashish parihar Parihar
पत्रकार कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
18 hrs ago

कांकेर में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश, गिरे ओले—गर्मी से राहत, आम फसल को नुकसान

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • Post by Ashish parihar Parihar
    1
    Post by Ashish parihar Parihar
    user_Ashish parihar Parihar
    Ashish parihar Parihar
    पत्रकार कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    36 min ago
  • अबूझमाड़ के जंगलों से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। नारायणपुर और कांकेर जिले की सीमा पर स्थित 'माड़ पहाड़' के दुर्गम जंगलों में नक्सलियों द्वारा छिपाए गए विस्फोटक डंप को निष्क्रिय (Diffuse) करते समय एक भीषण धमाका हुआ। इस दर्दनाक हादसे में हमारे 4 जांबाज जवान शहीद हो गए। हमारी टीम ने अपनी जान जोखिम में डालकर, जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर और 850 मीटर ऊंची खड़ी पहाड़ी की चढ़ाई कर ग्राउंड जीरो तक पहुँचने का साहस किया। इस वीडियो में देखिए: धमाके के बाद घटनास्थल पर बने 7 फीट गहरे गड्ढे की पहली तस्वीर। नक्सलियों के तकनीकी उपकरणों (प्रिंटर कार्ट्रिज, सर्किट बोर्ड) के अवशेष। सुरक्षा बलों का वह कठिन रास्ता जहाँ हर कदम पर खतरा है। एसपी कांकेर के अनुसार विस्फोट की तीव्रता और उसमें प्रयुक्त विस्फोटक की जानकारी। यह वीडियो उन शहीदों को समर्पित है जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। ग्राउंड जीरो से देखिए यह विशेष रिपोर्ट। शहीद जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि: निरीक्षक सुखराम वट्टी (बीजापुर) आरक्षक कृष्णा कोमरा (कांकेर) आरक्षक संजय गढ़पाले (कांकेर) आरक्षक परमानंद कोर्राम (कांकेर) #Chhattisgarh #NaxalUpdate #IndianArmy #SaluteToSoldiers #Abujhmad #GroundReporting
    1
    अबूझमाड़ के जंगलों से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। नारायणपुर और कांकेर जिले की सीमा पर स्थित 'माड़ पहाड़' के दुर्गम जंगलों में नक्सलियों द्वारा छिपाए गए विस्फोटक डंप को निष्क्रिय (Diffuse) करते समय एक भीषण धमाका हुआ। इस दर्दनाक हादसे में हमारे 4 जांबाज जवान शहीद हो गए।
हमारी टीम ने अपनी जान जोखिम में डालकर, जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर और 850 मीटर ऊंची खड़ी पहाड़ी की चढ़ाई कर ग्राउंड जीरो तक पहुँचने का साहस किया। इस वीडियो में देखिए:
धमाके के बाद घटनास्थल पर बने 7 फीट गहरे गड्ढे की पहली तस्वीर।
नक्सलियों के तकनीकी उपकरणों (प्रिंटर कार्ट्रिज, सर्किट बोर्ड) के अवशेष।
सुरक्षा बलों का वह कठिन रास्ता जहाँ हर कदम पर खतरा है।
एसपी कांकेर के अनुसार विस्फोट की तीव्रता और उसमें प्रयुक्त विस्फोटक की जानकारी।
यह वीडियो उन शहीदों को समर्पित है जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। ग्राउंड जीरो से देखिए यह विशेष रिपोर्ट।
शहीद जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि:
निरीक्षक सुखराम वट्टी (बीजापुर)
आरक्षक कृष्णा कोमरा (कांकेर)
आरक्षक संजय गढ़पाले (कांकेर)
आरक्षक परमानंद कोर्राम (कांकेर)
#Chhattisgarh #NaxalUpdate #IndianArmy #SaluteToSoldiers #Abujhmad #GroundReporting
    user_AKASH singh thakur
    AKASH singh thakur
    Narayanpur, Chhattisgarh•
    22 hrs ago
  • पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत का असर छत्तीसगढ़ में, कोंडागांव में जमकर मना जश्न ​कोंडागांव | पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत की गूंज अब छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में भी सुनाई दे रही है। कोंडागांव जिले में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस जीत को एक उत्सव के रूप में मनाया। ​विधायक लता उसेंडी ने बढ़ाया उत्साह स्थानीय भाजपा कार्यालय और मुख्य चौराहों पर कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। इस जश्न में विशेष रूप से कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी शामिल हुईं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आतिशबाजी की और जीत की बधाई दी। विधायक उसेंडी ने कहा कि यह जीत विकास और विश्वास की जीत है, जिसका उत्साह पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के कोने-कोने में देखा जा रहा है। ​मिठाई और झालमुड़ी का अनूठा संगम जश्न के दौरान एक खास नजारा देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने न केवल मिठाइयां बांटकर मुंह मीठा कराया, बल्कि पश्चिम बंगाल की संस्कृति को याद करते हुए "झालमुड़ी" का भी वितरण किया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता झूमते नजर आए और पूरे शहर में जय श्रीराम के नारों के साथ विजय जुलूस जैसी स्थिति बनी रही।ब्यूरो रिपोर्ट कोंडागांव
    1
    पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत का असर छत्तीसगढ़ में, कोंडागांव में जमकर मना जश्न
​कोंडागांव | पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत की गूंज अब छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में भी सुनाई दे रही है। कोंडागांव जिले में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस जीत को एक उत्सव के रूप में मनाया।
​विधायक लता उसेंडी ने बढ़ाया उत्साह
स्थानीय भाजपा कार्यालय और मुख्य चौराहों पर कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। इस जश्न में विशेष रूप से कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी शामिल हुईं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आतिशबाजी की और जीत की बधाई दी। विधायक उसेंडी ने कहा कि यह जीत विकास और विश्वास की जीत है, जिसका उत्साह पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के कोने-कोने में देखा जा रहा है।
​मिठाई और झालमुड़ी का अनूठा संगम
जश्न के दौरान एक खास नजारा देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने न केवल मिठाइयां बांटकर मुंह मीठा कराया, बल्कि पश्चिम बंगाल की संस्कृति को याद करते हुए "झालमुड़ी" का भी वितरण किया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता झूमते नजर आए और पूरे शहर में जय श्रीराम के नारों के साथ विजय जुलूस जैसी स्थिति बनी रही।ब्यूरो रिपोर्ट कोंडागांव
    user_ESHENDRA PATEL
    ESHENDRA PATEL
    पत्रकार कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • *छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का आज पुलिस लाईन राजनांदगांव हेलीपैड (PTS) में राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद व पूर्व सांसद, भाजपा जिलाध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष स्वागत की।*
    1
    *छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का आज  पुलिस लाईन राजनांदगांव हेलीपैड (PTS) में राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद व पूर्व सांसद, भाजपा जिलाध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष स्वागत की।*
    user_Kamal Kumar meshram
    Kamal Kumar meshram
    छुरिया, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • Pakhanjore में आज West Bengal में Bharatiya Janata Party की प्रचंड जीत की खुशी साफ नजर आई। Chhattisgarh के मिनी बंगाल कहे जाने वाले पखांजूर में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मिलकर जीत का जश्न मनाया। खुशी के इस अवसर पर लोगों को Jhalmuri खिलाई गई, मिठाइयां बांटी गईं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी। पूरे क्षेत्र में देर तक उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा।
    1
    Pakhanjore में आज West Bengal में Bharatiya Janata Party की प्रचंड जीत की खुशी साफ नजर आई। Chhattisgarh के मिनी बंगाल कहे जाने वाले पखांजूर में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मिलकर जीत का जश्न मनाया।
खुशी के इस अवसर पर लोगों को Jhalmuri खिलाई गई, मिठाइयां बांटी गईं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी। पूरे क्षेत्र में देर तक उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा।
    user_Dipen Mandal
    Dipen Mandal
    पाखनजूर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • गरियाबंद। असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में उत्साह का माहौल है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस को कड़ी टक्कर देते हुए भाजपा ने बड़ी बढ़त हासिल की है। इस जीत को लेकर गरियाबंद में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। शहर के तिरंगा चौक पर जिला अध्यक्ष अनिल चंद्रकार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में पदाधिकारी और समर्थक मौजूद रहे। ढोल-नगाड़ों की थाप, आतिशबाजी और नारों के बीच पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। जश्न की खास बात यह रही कि कार्यकर्ताओं ने बंगाल की पारंपरिक डिश ‘झालमुड़ी’ और मिठाई ‘रसगुल्ला’ बांटकर जीत का जश्न मनाया। आम लोगों को भी इसमें शामिल कर उत्सव को जनभागीदारी का रूप दिया गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने इस अनोखे जश्न में हिस्सा लिया। गौरतलब है कि चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘झालमुड़ी’ को लेकर किए गए प्रतीकात्मक संदेश के बाद यह पूरे देश में चर्चा में आया था। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए गरियाबंद में ‘झालमुड़ी पार्टी’ आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि यह जीत केवल एक राजनीतिक विजय नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, विकास और सुशासन की जीत है। कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से वातावरण को देशभक्ति से भर दिया। जिला अध्यक्ष अनिल चंद्रकार ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है और जनता का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से देश में पारदर्शी शासन, बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और गरीब कल्याण की योजनाओं ने आमजन के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। गांव से लेकर शहर तक सड़कों, बिजली, पानी और बुनियादी ढांचे में तेजी से सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के उसी अटूट विश्वास और भाजपा की जनहितकारी नीतियों की स्वीकृति है, जिसने पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा दी है। तिरंगा चौक पर देर तक जश्न का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी महिला मोर्चा सहित सभी प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और गले मिलकर जीत की खुशी साझा की गई।
    1
    गरियाबंद। असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में उत्साह का माहौल है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस को कड़ी टक्कर देते हुए भाजपा ने बड़ी बढ़त हासिल की है। इस जीत को लेकर गरियाबंद में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया।
शहर के तिरंगा चौक पर जिला अध्यक्ष अनिल चंद्रकार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा।  बड़ी संख्या में पदाधिकारी और समर्थक मौजूद रहे। ढोल-नगाड़ों की थाप, आतिशबाजी और नारों के बीच पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
जश्न की खास बात यह रही कि कार्यकर्ताओं ने बंगाल की पारंपरिक डिश ‘झालमुड़ी’ और मिठाई ‘रसगुल्ला’ बांटकर जीत का जश्न मनाया। आम लोगों को भी इसमें शामिल कर उत्सव को जनभागीदारी का रूप दिया गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने इस अनोखे जश्न में हिस्सा लिया।
गौरतलब है कि चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘झालमुड़ी’ को लेकर किए गए प्रतीकात्मक संदेश के बाद यह पूरे देश में चर्चा में आया था। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए गरियाबंद में ‘झालमुड़ी पार्टी’ आकर्षण का केंद्र रही।
इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि यह जीत केवल एक राजनीतिक विजय नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, विकास और सुशासन की जीत है। कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से वातावरण को देशभक्ति से भर दिया।
जिला अध्यक्ष अनिल चंद्रकार ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है और जनता का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से देश में पारदर्शी शासन, बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और गरीब कल्याण की योजनाओं ने आमजन के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। गांव से लेकर शहर तक सड़कों, बिजली, पानी और बुनियादी ढांचे में तेजी से सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के उसी अटूट विश्वास और भाजपा की जनहितकारी नीतियों की स्वीकृति है, जिसने पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा दी है।
तिरंगा चौक पर देर तक जश्न का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान भाजपा  पदाधिकारी महिला मोर्चा सहित सभी प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और गले मिलकर जीत की खुशी साझा की गई।
    user_Doman sahu
    Doman sahu
    Local News Reporter राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    26 min ago
  • सही दवा, शुद्ध आहार' अभियान: फिंगेश्वर में नीलम मेडिकल स्टोर पर छापा, नशीली दवा में गड़बड़ी; गोरा करने वाली क्रीम का सैंपल जब्त राजिम, नियंत्रक महोदय के निर्देश पर चलाए जा रहे "सही दवा, शुद्ध आहार-यही है छत्तीसगढ़ का आधार" अभियान के तहत सोमवार दिनांक 04.05.2026 को फिंगेश्वर ब्लॉक में औषधि विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने थोक दवा दुकान नीलम मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नशीली दवा के क्रय-विक्रय में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। दस्तावेजों में गड़बड़ी मिलने पर विभाग ने फर्म से नशीली दवा से संबंधित समस्त रिकॉर्ड तुरंत प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर लाइसेंस निरस्तीकरण तक की कार्रवाई की जा सकती है। इसके साथ ही टीम ने दुकान से एक क्रीम का नमूना जांच के लिए जब्त किया। अधिकारियों ने बताया कि इस क्रीम का उपयोग खासकर युवा वर्ग गलत और अनियंत्रित ढंग से चेहरा गोरा करने के लिए कर रहा है, जिससे त्वचा संबंधी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। सैंपल को जांच हेतु राज्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि अभियान का मकसद जनता को नकली, नशीली और अमानक दवाओं से बचाना है। मेडिकल संचालकों को चेतावनी दी गई कि बिना डॉक्टर की पर्ची के नशीली दवा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
    1
    सही दवा, शुद्ध आहार' अभियान: फिंगेश्वर में नीलम मेडिकल स्टोर पर छापा, नशीली दवा में गड़बड़ी; गोरा करने वाली क्रीम का सैंपल जब्त
राजिम, नियंत्रक महोदय के निर्देश पर चलाए जा रहे "सही दवा, शुद्ध आहार-यही है छत्तीसगढ़ का आधार" अभियान के तहत सोमवार दिनांक 04.05.2026 को फिंगेश्वर ब्लॉक में औषधि विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने थोक दवा दुकान नीलम मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान नशीली दवा के क्रय-विक्रय में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। दस्तावेजों में गड़बड़ी मिलने पर विभाग ने फर्म से नशीली दवा से संबंधित समस्त रिकॉर्ड तुरंत प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर लाइसेंस निरस्तीकरण तक की कार्रवाई की जा सकती है।
इसके साथ ही टीम ने दुकान से एक क्रीम का नमूना जांच के लिए जब्त किया। अधिकारियों ने बताया कि इस क्रीम का उपयोग खासकर युवा वर्ग गलत और अनियंत्रित ढंग से चेहरा गोरा करने के लिए कर रहा है, जिससे त्वचा संबंधी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। सैंपल को जांच हेतु राज्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
अधिकारियों ने कहा कि अभियान का मकसद जनता को नकली, नशीली और अमानक दवाओं से बचाना है। मेडिकल संचालकों को चेतावनी दी गई कि बिना डॉक्टर की पर्ची के नशीली दवा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • Post by Ashish parihar Parihar
    1
    Post by Ashish parihar Parihar
    user_Ashish parihar Parihar
    Ashish parihar Parihar
    पत्रकार कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.