Shuru
Apke Nagar Ki App…
*गौरव को समय पर इलाज मिलता तो आज हमारे बीच होते : अखिलेश यादव* *गौरव को समय पर इलाज मिलता तो आज हमारे बीच होते : अखिलेश यादव* औरैया - बिधूना में रविवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव दिवंगत कार्यकर्ता गौरव रघुवंशी के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा - गौरव जिम्मेदार कार्यकर्ता थे, समय पर इलाज मिलता तो आज हमारे बीच होते। > > इस दौरान अखिलेश ने महंगाई, बेरोजगारी, बिधूना फोरलेन की गड्ढा वाली सड़कों, स्वास्थ्य सेवाओं और कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। सहारनपुर मामले पर कहा - देश की ताकत भाईचारे में है, देश संविधान से चलेगा।
Rajneesh kumar पत्रकार
*गौरव को समय पर इलाज मिलता तो आज हमारे बीच होते : अखिलेश यादव* *गौरव को समय पर इलाज मिलता तो आज हमारे बीच होते : अखिलेश यादव* औरैया - बिधूना में रविवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव दिवंगत कार्यकर्ता गौरव रघुवंशी के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा - गौरव जिम्मेदार कार्यकर्ता थे, समय पर इलाज मिलता तो आज हमारे बीच होते। > > इस दौरान अखिलेश ने महंगाई, बेरोजगारी, बिधूना फोरलेन की गड्ढा वाली सड़कों, स्वास्थ्य सेवाओं और कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। सहारनपुर मामले पर कहा - देश की ताकत भाईचारे में है, देश संविधान से चलेगा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- खबर औरैया से शहर की ऐतिहासिक धरोहर सुभाष चौक पर हुआ पौधारोपण * शहर की ऐतिहासिक धरोहर सुभाष चौक पर हुआ पौधारोपण* *० विभिन्न प्रकार के फूलों की खुशबू से महकेगा, सुभाष चौराहा* *० पौधों के देखभाल व सुरक्षा की जिम्मेदारी समिति के सदस्यों को सौंपी गई* समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए शहर के प्रमुख मंदिरों, सार्वजनिक पार्कों, स्कूलों, ऐतिहासिक धरोहरों, महाविद्यालयों, सार्वजनिक स्थानों व धार्मिक स्थलों को क्लीन व ग्रीन रखने के उद्देश्य से लक्ष्य 5100 पौधों के पौधारोपण का जीवनधारा पौधारोपण अभियान निरंतर चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज दिनांक 6 सितंबर-2026 दिन रविवार को प्रातः 7 बजे समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में औरैया जनपद की ऐतिहासिक धरोहर सुभाष चौक, औरैया पर सफाई अभियान के उपरांत पौधारोपण अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत चांदनी, क्रोटन, सदाबहार व रंग-बिरंगे फूलों के कई पौधों का पौधारोपण किया गया व लोगों को उनके मनपसंद के पौधे निःशुल्क भेंट किए गए, पौधों के देखभाल व सुरक्षा की जिम्मेदारी समिति के सदस्यों को सौंपी गई। पौधारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि सुभाष चौक, औरैया शहर के केंद्र बिंदु के साथ जनपद औरैया का हृदय स्वरूप हैं, इसके देखरेख व सौंदरीकरण हम सवकी नैतिक जिम्मेदारी हैं, सुभाष चौक के हरे-भरे रहने व पौधों व रंग बिरंगे फूलों की खुशबू से महकने पर आसपास का वातावरण खुशनुमा होगा व चौक के आसपास से कदमताल कर रहे लोगों को आत्मिक प्रसन्नता के साथ अपार आनंद की अनुभूति होगी। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि भविष्य की विनाशकारी आपदाओं की आहट व पर्यावरण असंतुलन को दृष्टिगत रखते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण नितांत आवश्यक हैं, पौधारोपण अभियान के उपरांत लोगों को उनके मनपसंद के पौधों का वितरण किया गया। संस्थापक ने बताया कि अभी तक 4890 पौधों का पौधारोपण व वितरण किया गया, जबकि लक्ष्य पूरा होने तक जीवनधारा पौधारोपण अभियान व लोगों के मनपसंद के पौधों का वितरण जारी रहेगा, पौधारोपण अभियान में प्रमुख रूप से बैंक से सेवानिवृत तेज बहादुर वर्मा, राकेश गुप्ता, डॉ. शिवकुमार सोनी, मोहन पुरवार, समाजसेवी एल.एन. गुप्ता, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद, औरैया के जिला महामंत्री नरेश चंद्र शिवहरे, नगर अध्यक्ष देवमुनि पोरवाल, पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु), राम आसरे गुप्ता व संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट आदि पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।3
- पौधरोपण के बारे में एडवोकेट आनंद नाथ गुप्ता ने दी जानकारी औरैया। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि भविष्य की विनाशकारी आपदाओं की आहट व पर्यावरण असंतुलन को दृष्टिगत रखते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण नितांत आवश्यक हैं, पौधारोपण अभियान के उपरांत लोगों को उनके मनपसंद के पौधों का वितरण किया गया। संस्थापक ने बताया कि अभी तक 4890 पौधों का पौधारोपण व वितरण किया गया1
- सुभाष चौक पर विचित्र पहल सेवा समिति ने किया पौधारोपण, बांटे निःशुल्क पौधे औरैया। पर्यावरण संरक्षण के लिए समाजसेवी संगठन 'एक विचित्र पहल सेवा समिति' द्वारा चलाए जा रहे 'जीवनधारा पौधारोपण अभियान' के तहत रविवार, 6 सितंबर 2026 को शहर की ऐतिहासिक धरोहर सुभाष चौक पर सफाई के बाद पौधारोपण किया गया। समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में चौक पर चांदनी, क्रोटन, सदाबहार और रंग-बिरंगे फूलों के पौधे लगाए गए और आम लोगों को मनपसंद पौधे मुफ्त बांटे गए। पौधों की सुरक्षा का जिम्मा समिति के सदस्यों को सौंपा गया है। समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता (एडवोकेट) ने बताया कि सुभाष चौक औरैया का हृदय स्थल है और इसका सौंदर्यीकरण सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि 5,100 पौधों के लक्ष्य में से अब तक 4,890 पौधों का पौधारोपण व वितरण किया जा चुका है। लक्ष्य पूरा होने तक यह अभियान और पौधों का वितरण लगातार जारी रहेगा। इस दौरान बैंक से सेवानिवृत्त तेज बहादुर वर्मा, राकेश गुप्ता, डॉ. शिवकुमार सोनी, मोहन पुरवार, समाजसेवी एल.एन. गुप्ता, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के जिला महामंत्री नरेश चंद्र शिवहरे, नगर अध्यक्ष देवमुनि पोरवाल, पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु), हरिओम तिवारी और राम आसरे गुप्ता सहित कई पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।4
- भंदेमऊ में लगातार बारिश से भरभराकर गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबकर गृहस्थी का सामान बर्बाद, बाल-बाल बचा परिवार सिकंदरा तहसील क्षेत्र के भंदेमऊ गांव में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे लगातार हो रही बारिश के चलते एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान के मलबे में दबने से गृहस्थी का सामान बर्बाद हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय मकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के मुताबिक भंदेमऊ गांव निवासी अजब सिंह का कच्चा मकान लगातार बारिश के कारण कमजोर हो गया था। शनिवार दोपहर अचानक मकान भरभराकर गिर पड़ा। मकान के गिरने से अंदर रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया और क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। बारिश के मौसम में परिवार खुले में रहने को मजबूर है। मामले की जानकारी मिलने पर सिकंदरा उपजिलाधिकारी ऊषा सिंह ने बताया कि स्थानीय लेखपाल मानसिंह को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।2
- ब्रेकिंग न्यूज़ शाहाबाद जिला हरदोई जिला शाहबाद जिला हरदोई लैपटॉप चोरी के मामले में को जेल भेजा गया लैपटॉप चोरी के मामले में शाहबाद पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है जिससे शाहबाद में शांति व्यवस्था बनी रहे नालंदा स्कूल के पास विकास पुत्र श्रीपाल निवासी पदहता1
- विभिन्न प्रकार के फूलों की खुशबू से महकेगा शहर का सुभाष चौराहा औरैया। समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए रविवार को समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में औरैया जनपद की ऐतिहासिक धरोहर सुभाष चौक, औरैया पर सफाई अभियान के उपरांत पौधारोपण अभियान चलाया गया । जिसके अंतर्गत चांदनी, क्रोटन, सदाबहार व रंग-बिरंगे फूलों के कई पौधों का पौधारोपण किया गया व लोगों को उनके मनपसंद के पौधे निःशुल्क भेंट किए गए। पौधों के देखभाल व सुरक्षा की जिम्मेदारी समिति के सदस्यों को सौंपी गई। पौधारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि सुभाष चौक औरैया शहर के केंद्र बिंदु के साथ जनपद औरैया का हृदय स्वरूप हैं, इसके देखरेख व सौंदरीकरण हम सवकी नैतिक जिम्मेदारी हैं, सुभाष चौक के हरे-भरे रहने व पौधों व रंग बिरंगे फूलों की खुशबू से महकने पर आसपास का वातावरण खुशनुमा होगा व चौक के आसपास से कदमताल कर रहे लोगों को आत्मिक प्रसन्नता के साथ अपार आनंद की अनुभूति होगी। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि भविष्य की विनाशकारी आपदाओं की आहट व पर्यावरण असंतुलन को दृष्टिगत रखते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण नितांत आवश्यक हैं, पौधारोपण अभियान के उपरांत लोगों को उनके मनपसंद के पौधों का वितरण किया गया। संस्थापक ने बताया कि अभी तक 4890 पौधों का पौधारोपण व वितरण किया गया, जबकि लक्ष्य पूरा होने तक जीवनधारा पौधारोपण अभियान व लोगों के मनपसंद के पौधों का वितरण जारी रहेगा।1
- बैजामऊ में यमुना का बढ़ता जलस्तर देख प्रशासन अलर्ट, एसडीएम उषा सिंह ने घाटों का किया निरीक्षण, ग्रामीणों को सतर्क रहने के दिए निर्देश लगातार हो रही बारिश के चलते नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए शासन के निर्देश पर रविवार को सिकंदरा उपजिलाधिकारी उषा सिंह, तहसीलदार दीपक कुमार और नायब तहसीलदार अनिरुद्ध सिंह करीब दो बजे बैजामऊ गांव पहुंचे। अधिकारियों ने यमुना नदी के किनारे स्थित घाटों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों को नदी के किनारे जाने से बचने और अपने पशुओं को भी नदी से दूर रखने के निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारी बाढ़ प्रभावित चौकी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता कर नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर जानकारी ली। उपजिलाधिकारी उषा सिंह ने ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश देते हुए कहा कि लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। यदि जलस्तर में और तेजी से बढ़ोतरी होती है तो ग्रामीण सावधानी बरतें और किसी भी तरह की आपात स्थिति होने पर तत्काल प्रशासन को सूचना दें। इस दौरान ग्राम प्रधान हरीश कुमार यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें संयम बरतने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी।1
- बारिश के दौरान टला बड़ा हादसा* इटावा शहर के मोहल्ला बरहीपुरा में जैन मंदिर के बगल स्थित बृजेश प्रजापति के मकान में रविवार को भीषण बारिश के दौरान अचानक मकान का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। मकान का हिस्सा गिरने के बाद वहां करीब 70 फीट गहरा प्राचीन कुआं दिखाई देने से लोगों में हड़कंप मच गया। बताया गया कि हादसे के समय बिजली नहीं आ रही थी, जिसके चलते परिवार के सदस्य मकान के बाहर बैठे हुए थे। इस कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना को परिवार के लोग ईश्वर की कृपा मान रहे हैं। मकान का हिस्सा गिरने से गृहस्थी का काफी सामान कुएं में समा गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और स्थिति का जायजा लिया। गृहस्वामी बृजेश प्रजापति की आर्थिक स्थिति दयनीय बताई जा रही है। अचानक हुए इस हादसे के बाद परिवार के सामने रहने और गृहस्थी का सामान सुरक्षित करने की समस्या खड़ी हो गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है। रिपोर्ट: रजत यादव जन नीति 24 इटावा मो.74171970644
- मंगलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ई-रिक्शा से टक्कर मारकर महिला की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार मंगलपुर थाना क्षेत्र के दत्तपुर गांव में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। मृतका की पहचान इंद्रानी देवी के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि विवाद के बाद आरोपी ने ई-रिक्शा से टक्कर मारकर इंद्रानी देवी को गिरा दिया और इसके बाद ई-रिक्शा को उनके ऊपर चढ़ा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। घटना के बाद परिजन इंद्रानी देवी को उपचार के लिए पहले झींझक सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर उन्हें हैलट अस्पताल, कानपुर रेफर किया गया। परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल भी लेकर गए, लेकिन राहत न मिलने पर दोबारा हैलट अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान 16 अगस्त को उनकी मौत हो गई। मृतका के पति बाबू सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 10 अगस्त को पड़ोसी राजेंद्र शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था। पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद वह मौके से भाग गया। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच रंजिश बढ़ गई। बाबू सिंह के मुताबिक, 11 अगस्त की सुबह करीब छह बजे उनकी पत्नी कूड़ा डालने जा रही थीं, तभी राजेंद्र ने पीछे से ई-रिक्शा से टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया और कथित तौर पर दो-तीन बार ई-रिक्शा को आगे-पीछे कर उन्हें कुचल दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। मंगलपुर पुलिस ने आरोपी राजेंद्र पुत्र सोनेलाल को झींझक कस्बे में क्रय-विक्रय केंद्र के पास से गिरफ्तार कर लिया। वहीं थाना प्रभारी मंगलपुर प्रवीण कुमार ने रविवार शाम 7 बजे जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। मंगलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ई-रिक्शा से टक्कर मारकर महिला की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार मंगलपुर थाना क्षेत्र के दत्तपुर गांव में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। मृतका की पहचान इंद्रानी देवी के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि विवाद के बाद आरोपी ने ई-रिक्शा से टक्कर मारकर इंद्रानी देवी को गिरा दिया और इसके बाद ई-रिक्शा को उनके ऊपर चढ़ा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। घटना के बाद परिजन इंद्रानी देवी को उपचार के लिए पहले झींझक सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर उन्हें हैलट अस्पताल, कानपुर रेफर किया गया। परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल भी लेकर गए, लेकिन राहत न मिलने पर दोबारा हैलट अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान 16 अगस्त को उनकी मौत हो गई। मृतका के पति बाबू सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 10 अगस्त को पड़ोसी राजेंद्र शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था। पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद वह मौके से भाग गया। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच रंजिश बढ़ गई। बाबू सिंह के मुताबिक, 11 अगस्त की सुबह करीब छह बजे उनकी पत्नी कूड़ा डालने जा रही थीं, तभी राजेंद्र ने पीछे से ई-रिक्शा से टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया और कथित तौर पर दो-तीन बार ई-रिक्शा को आगे-पीछे कर उन्हें कुचल दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। मंगलपुर पुलिस ने आरोपी राजेंद्र पुत्र सोनेलाल को झींझक कस्बे में क्रय-विक्रय केंद्र के पास से गिरफ्तार कर लिया। वहीं थाना प्रभारी मंगलपुर प्रवीण कुमार ने रविवार शाम 7 बजे जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।1