Shuru
Apke Nagar Ki App…
पौधरोपण के बारे में एडवोकेट आनंद नाथ गुप्ता ने दी जानकारी औरैया। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि भविष्य की विनाशकारी आपदाओं की आहट व पर्यावरण असंतुलन को दृष्टिगत रखते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण नितांत आवश्यक हैं, पौधारोपण अभियान के उपरांत लोगों को उनके मनपसंद के पौधों का वितरण किया गया। संस्थापक ने बताया कि अभी तक 4890 पौधों का पौधारोपण व वितरण किया गया
रवि वर्मा
पौधरोपण के बारे में एडवोकेट आनंद नाथ गुप्ता ने दी जानकारी औरैया। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि भविष्य की विनाशकारी आपदाओं की आहट व पर्यावरण असंतुलन को दृष्टिगत रखते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण नितांत आवश्यक हैं, पौधारोपण अभियान के उपरांत लोगों को उनके मनपसंद के पौधों का वितरण किया गया। संस्थापक ने बताया कि अभी तक 4890 पौधों का पौधारोपण व वितरण किया गया
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- औरैया | दिबियापुर 💔 सात बेटियों ने मां की अर्थी को कंधा देकर निभाया बेटे का फर्ज पति की मौत के बाद कृष्णा देवी ने अकेले अपनी सातों बेटियों की परवरिश औरैया | दिबियापुर 💔 सात बेटियों ने मां की अर्थी को कंधा देकर निभाया बेटे का फर्ज पति की मौत के बाद कृष्णा देवी ने अकेले अपनी सातों बेटियों की परवरिश की। शनिवार को मां के निधन के बाद बेटियों ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के सामने एक मिसाल पेश की। मां की अर्थी को सातों बेटियों ने कंधा दिया, जबकि सबसे छोटी बेटी सोनी सविता ने मुखाग्नि देने का फैसला लिया। दिबियापुर मुक्तिधाम में सोनी ने पूरे रीति-रिवाज के साथ अपनी मां का अंतिम संस्कार किया। बेटा होना जरूरी नहीं, औलाद का फर्ज निभाने वाला दिल होना जरूरी है। 🙏💐1
- दत्तपुर गाँव मे ई-रिक्शा से टक्कर मारकर महिला को कुचलने का आरोप, इलाज के दौरान मौत; गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज दत्तपुर गाँव मे ई-रिक्शा से टक्कर मारकर महिला को कुचलने का आरोप, इलाज के दौरान मौत; गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज मंगलपुर थाना क्षेत्र के दत्तपुर गांव में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। परिजनों ने पड़ोसी पर ई-रिक्शा से पीछे से टक्कर मारने और महिला के ऊपर ई-रिक्शा चढ़ाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। दत्तपुर निवासी बाबू सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 अगस्त को उसके पड़ोस के रहने वाले राजेंद्र शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे थे। मना करने के बावजूद वह नहीं माने, जिस पर उसकी पत्नी इंद्रानी देवी ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले राजेंद्र मौके से भाग गया। इसी घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच रंजिश बढ़ गई। बाबू सिंह का आरोप है कि अगले दिन उसकी भैंस की मौत हो गई। इस पर उसने परिजनों से आशंका जताई कि कहीं राजेंद्र ने भैंस को कुछ खिला तो नहीं दिया। आरोप है कि यह बात राजेंद्र तक पहुंच गई, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया। तहरीर के मुताबिक, 11 अगस्त की सुबह करीब छह बजे इंद्रानी देवी घूरे पर कूड़ा डालने जा रही थीं। इसी दौरान राजेंद्र ने ई-रिक्शा से उन्हें पीछे से टक्कर मारकर गिरा दिया और आरोप है कि उनके ऊपर दो-तीन बार ई-रिक्शा आगे-पीछे करके चढ़ा दिया। हादसे में इंद्रानी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें झींझक अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से हालत में सुधार न होने पर उन्हें हैलट अस्पताल रेफर किया गया। परिजन बाद में उन्हें एक निजी अस्पताल भी ले गए, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें दोबारा हैलट अस्पताल ले जाया गया, जहां 16 अगस्त को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पीड़ित ने तहरीर में इस घटना में देव कुमार और कन्हैयालाल की भी साजिश होने की आशंका जताई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलपुर इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार यादव ने शनिवार शाम करीब छह बजे बताया कि पीड़ित की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- सिकंदरा में संपूर्ण समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 47 शिकायतें पहुंचीं, एक का मौके पर हुआ निस्तारण शनिवार को सिकंदरा तहसील में उपजिलाधिकारी उषा सिंह की अध्यक्षता में सुबह करीब 10 बजे से संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस दोपहर करीब दो बजे तक चला। इस दौरान फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर कुल 47 शिकायतें अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं। उपजिलाधिकारी उषा सिंह ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। जबकि अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस दौरान सिकंदरा सीओ सौरभ वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।1
- सुभाष चौक पर पौधारोपण, रंग-बिरंगे फूलों से महकेगा ऐतिहासिक चौराहा जीवनधारा अभियान के तहत समिति ने किया पौधारोपण, सदस्यों को सौंपी पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी औरैया। पर्यावरण संरक्षण और शहर को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया की ओर से चलाए जा रहे जीवनधारा पौधारोपण अभियान के तहत रविवार को शहर की ऐतिहासिक धरोहर सुभाष चौक पर पौधारोपण किया गया। समिति ने अभियान के तहत 5100 पौधे लगाने और वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में रविवार सुबह सात बजे सुभाष चौक पर पहले सफाई अभियान चलाया गया। इसके बाद चांदनी, क्रोटन, सदाबहार सहित विभिन्न प्रजातियों के रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधे लगाए गए। इस दौरान लोगों को उनकी पसंद के पौधे निःशुल्क वितरित भी किए गए। लगाए गए पौधों की देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी समिति के सदस्यों को सौंपी गई। समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि सुभाष चौक औरैया शहर का केंद्र बिंदु होने के साथ ही जनपद का हृदय स्वरूप है। इसके संरक्षण और सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी सभी की है। चौक के हरे-भरे रहने और रंग-बिरंगे फूलों की खुशबू से आसपास का वातावरण खुशनुमा होगा तथा यहां से गुजरने वाले लोगों को भी आनंद और आत्मिक प्रसन्नता की अनुभूति होगी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण असंतुलन और भविष्य में आने वाली संभावित आपदाओं को देखते हुए पौधारोपण बेहद जरूरी है। समिति की ओर से अब तक 4890 पौधों का पौधारोपण एवं वितरण किया जा चुका है। लक्ष्य पूरा होने तक जीवनधारा पौधारोपण अभियान जारी रहेगा और लोगों को उनकी पसंद के पौधे वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर सेवानिवृत्त बैंककर्मी तेज बहादुर वर्मा, राकेश गुप्ता, डॉ. शिवकुमार सोनी, मोहन पुरवार, समाजसेवी एलएन गुप्ता, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के जिला महामंत्री नरेश चंद्र शिवहरे, नगर अध्यक्ष देवमुनि पोरवाल, पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु), हरिओम तिवारी, राम आसरे गुप्ता सहित अन्य पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।1
- *दिल्ली में महिला पत्रकार से मारपीट का आरोप, पत्रकारों में आक्रोश* *दिल्ली में महिला पत्रकार से मारपीट का आरोप, पत्रकारों में आक्रोश* राजधानी दिल्ली से पत्रकारिता की स्वतंत्रता को लेकर एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। महिला पत्रकार के साथ कथित मारपीट और पुलिस कार्रवाई के बाद दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। *क्या है पूरा मामला?* जानकारी के अनुसार महिला पत्रकार को कथित तौर पर थाने ले जाकर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद राजधानी के पत्रकार जगत में भारी आक्रोश है। *पत्रकारों का विरोध प्रदर्शन:* घटना के विरोध में बड़ी संख्या में पत्रकार एकजुट होकर थाने पहुंचे। सभी ने हाथों में "प्रेस की स्वतंत्रता" और "निष्पक्ष जांच हो" के पोस्टर लेकर विरोध जताया और दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पत्रकार संगठनों का कहना है — _"पत्रकारिता का मूल दायित्व सत्ता और व्यवस्था से सवाल पूछना है। ऐसे में किसी पत्रकार को दबाने की कोशिश लोकतंत्र पर हमला है।"_ *बड़ा सवाल:* क्या दिल्ली में पत्रकार अब सुरक्षित नहीं हैं? क्या सवाल पूछना जुर्म बन गया है? इस मामले ने दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर बड़ी बहस छेड़ दी है। फिलहाल पूरे मामले में आधिकारिक जांच और पुलिस के पक्ष का इंतजार है।1
- अजीतमल:हालेपुर में युवक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका1
- बंद पड़े 55 विद्यालयों को लेकर सपा जिलाध्यक्ष ने उठाई आवाज, शिक्षक दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया याद औरैया। शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने जिले में बंद पड़े विद्यालयों का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को उनके गांव के आसपास शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि जिले में करीब 55 विद्यालय बंद किए गए हैं, जबकि पूरे प्रदेश में लगभग 26 हजार विद्यालय बंद किए जाने की बात सामने आई है। समाजवादी पार्टी इन विद्यालयों को दोबारा संचालित कराने के लिए आवाज उठाती रहेगी। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा शिक्षा व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जनता के सामने रखा जा रहा है। इसी क्रम में ‘पाठशाला पुकारे’ और ‘पीडीए’ अभियान के तहत बंद विद्यालयों का मुद्दा उठाया गया है। उन्होंने बताया कि अजीतमल तहसील क्षेत्र में आर्य नगर अजीतमल, रामनगर, लक्ष्मणपुर अटा और ककरैया समेत कई विद्यालय बंद हैं। वहीं औरैया नगर क्षेत्र में भी सात विद्यालयों के बंद होने की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि जिले में करीब 55 विद्यालयों के बंद होने से ग्रामीण और गरीब परिवारों के बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि गांवों में छोटे-छोटे बच्चों को प्राथमिक स्तर पर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्यालय खोले गए थे। इन विद्यालयों के बंद होने से बच्चों को पढ़ाई के लिए दूसरे गांवों अथवा दूर स्थित विद्यालयों में जाना पड़ रहा है। गरीब परिवारों के लिए बच्चों को रोजाना दूर भेजना आसान नहीं है। इससे कई बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस केवल शिक्षकों को शुभकामनाएं देने तक सीमित नहीं होना चाहिए। शिक्षकों के सम्मान का वास्तविक अर्थ शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना, विद्यालयों में पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराना और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण देना है। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज को दिशा देने के साथ देश के भविष्य का निर्माण करते हैं। ऐसे में विद्यालयों को बंद करने के बजाय शिक्षा की पहुंच को और अधिक मजबूत किया जाना चाहिए। सपा जिलाध्यक्ष ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह देश के प्रथम उपराष्ट्रपति और द्वितीय राष्ट्रपति रहे। उनका जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने अपना जीवन शिक्षा और शिक्षकों के सम्मान के लिए समर्पित किया। उनके विचार आज भी समाज और शिक्षा जगत के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी शिक्षक हैं और शिक्षा के महत्व को करीब से समझते हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का उदाहरण देते हुए कहा कि नेताजी भी शिक्षक रहे और मैनपुरी के करहल स्थित जैन इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के रूप में कार्य किया। शिक्षक के रूप में मिले अनुभवों ने उनके व्यक्तित्व और सामाजिक सोच को मजबूत आधार दिया। सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि समाजवादी पार्टी बंद विद्यालयों के मुद्दे को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर बंद किए गए विद्यालयों को दोबारा संचालित कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को उनके गांव के आसपास ही शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है और किसी भी बच्चे को केवल विद्यालय दूर होने के कारण पढ़ाई से वंचित नहीं होना चाहिए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, राहुल तिवारी, राजेश राजपूत, स्नेह लता दोहरे, बबलू यादव, हरीशंकर यादव, अर्पित पोरवाल, कल्लू यादव समेत बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक पहुंचने का रास्ता बदहाल, गर्भवती महिलाओं व बच्चों को खतरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक पहुंचने का रास्ता बदहाल, गर्भवती महिलाओं व बच्चों को खतरा अटसू औरैया। कस्बा अटसू के श्री नगर में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक पहुंचने वाले रास्ते को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। केंद्र पर तैनात एएनएम सुधा ने नगर पंचायत अजीतमल के अध्यक्ष/अधिकारी को पत्र भेजकर रास्ते की समस्या का समाधान कराने की मांग की है। एएनएम द्वारा दिए गए पत्र में बताया गया है कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर प्रतिदिन गर्भवती महिलाओं और बच्चों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में केंद्र तक पहुंचने के लिए पर्याप्त एवं सुरक्षित रास्ता नहीं होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को आवागमन के दौरान परेशानी होने के साथ ही चोट लगने का खतरा भी बना रहता है। पत्र में कहा गया है कि स्वास्थ्य केंद्र पर रोजाना मरीज स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने पहुंचते हैं, लेकिन रास्ते की समुचित व्यवस्था न होने से उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। एएनएम ने नगर पंचायत से इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक निर्माण/व्यवस्था कराने की मांग की है। पहले भी दी जा चुकी है सूचना एएनएम ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि इस समस्या के संबंध में पूर्व में भी नगर पंचायत अध्यक्ष को लिखित रूप से सूचना दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। जिसके चलते परेशानी लगातार बनी हुई है। उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन से आग्रह किया है कि मामले में शीघ्र संज्ञान लेकर मौके का निरीक्षण कराया जाए और आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक आने-जाने के लिए सुरक्षित एवं सुविधाजनक रास्ते की व्यवस्था कराई जाए, ताकि गर्भवती महिलाओं, बच्चों और अन्य मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। स्वास्थ्य केंद्र तक सुरक्षित पहुंच जरूरी ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में आयुष्मान आरोग्य मंदिर जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों को घर के नजदीक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण हैं। उपकेंद्रों पर एएनएम की मौजूदगी से गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं में सुविधा मिलती है। ऐसे में स्वास्थ्य केंद्र तक सुरक्षित और सुगम आवागमन की व्यवस्था होना भी उतना ही जरूरी है। अब देखना होगा कि नगर पंचायत प्रशासन इस शिकायत पर कब तक कार्रवाई करता है और गर्भवती महिलाओं व बच्चों की परेशानी को दूर करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।1
- जालौन: ठेकेदार की मनमानी से रावतान मोहल्ले में परेशानी, एंबुलेंस तक पहुंचने में हो रही दिक्कत जालौन। नगर पालिका क्षेत्र के नया रावतान, कोंच रोड पर सड़क निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में लापरवाही के चलते सड़क की चौड़ाई नहीं बढ़ाई गई और बीच सड़क पर पेड़ व आरसीसी का काम भी समस्या पैदा कर रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क की स्थिति ऐसी हो गई है कि एम्बुलेंस, स्कूल वैन और कारों को घरों तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। वहीं, उचित ढाल और जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर जमा हो गया है, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर नगर पालिका में कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सड़क की स्थिति की जांच कराकर आवश्यक सुधार कराने की मांग की है। लोगों में चर्चा है कि संबंधित ठेकेदार के प्रति नगर पालिका की कथित मेहरबानी के चलते शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।2