सिकंदरा में संपूर्ण समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 47 शिकायतें पहुंचीं, एक का मौके पर हुआ निस्तारण शनिवार को सिकंदरा तहसील में उपजिलाधिकारी उषा सिंह की अध्यक्षता में सुबह करीब 10 बजे से संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस दोपहर करीब दो बजे तक चला। इस दौरान फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर कुल 47 शिकायतें अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं। उपजिलाधिकारी उषा सिंह ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। जबकि अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस दौरान सिकंदरा सीओ सौरभ वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
सिकंदरा में संपूर्ण समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 47 शिकायतें पहुंचीं, एक का मौके पर हुआ निस्तारण शनिवार को सिकंदरा तहसील में उपजिलाधिकारी उषा सिंह की अध्यक्षता में सुबह करीब 10 बजे से संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस दोपहर करीब दो बजे तक चला। इस दौरान फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर कुल 47 शिकायतें अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं। उपजिलाधिकारी उषा सिंह ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। जबकि अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस दौरान सिकंदरा सीओ सौरभ वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
- सिकंदरा में संपूर्ण समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 47 शिकायतें पहुंचीं, एक का मौके पर हुआ निस्तारण शनिवार को सिकंदरा तहसील में उपजिलाधिकारी उषा सिंह की अध्यक्षता में सुबह करीब 10 बजे से संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस दोपहर करीब दो बजे तक चला। इस दौरान फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर कुल 47 शिकायतें अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं। उपजिलाधिकारी उषा सिंह ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। जबकि अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस दौरान सिकंदरा सीओ सौरभ वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।1
- विभिन्न प्रकार के फूलों की खुशबू से महकेगा शहर का सुभाष चौराहा औरैया। समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए रविवार को समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में औरैया जनपद की ऐतिहासिक धरोहर सुभाष चौक, औरैया पर सफाई अभियान के उपरांत पौधारोपण अभियान चलाया गया । जिसके अंतर्गत चांदनी, क्रोटन, सदाबहार व रंग-बिरंगे फूलों के कई पौधों का पौधारोपण किया गया व लोगों को उनके मनपसंद के पौधे निःशुल्क भेंट किए गए। पौधों के देखभाल व सुरक्षा की जिम्मेदारी समिति के सदस्यों को सौंपी गई। पौधारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि सुभाष चौक औरैया शहर के केंद्र बिंदु के साथ जनपद औरैया का हृदय स्वरूप हैं, इसके देखरेख व सौंदरीकरण हम सवकी नैतिक जिम्मेदारी हैं, सुभाष चौक के हरे-भरे रहने व पौधों व रंग बिरंगे फूलों की खुशबू से महकने पर आसपास का वातावरण खुशनुमा होगा व चौक के आसपास से कदमताल कर रहे लोगों को आत्मिक प्रसन्नता के साथ अपार आनंद की अनुभूति होगी। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि भविष्य की विनाशकारी आपदाओं की आहट व पर्यावरण असंतुलन को दृष्टिगत रखते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण नितांत आवश्यक हैं, पौधारोपण अभियान के उपरांत लोगों को उनके मनपसंद के पौधों का वितरण किया गया। संस्थापक ने बताया कि अभी तक 4890 पौधों का पौधारोपण व वितरण किया गया, जबकि लक्ष्य पूरा होने तक जीवनधारा पौधारोपण अभियान व लोगों के मनपसंद के पौधों का वितरण जारी रहेगा।1
- दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव ने अजीतमल में हुई हत्या पर खड़े किए सवाल, कहा उत्तर प्रदेश की पुलिस फेल दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव ने अजीतमल में हुई हत्या पर खड़े किए सवाल, कहा उत्तर प्रदेश की पुलिस फेल1
- उरई मुख्यालय में विकास पानी में बहा! 300 मीटर कच्ची सड़क पर घुटनों तक पानी, मरीज चारपाई पर और बच्चे जलभराव पार कर स्कूल जाने को मजबूर—जिम्मेदार कौन? उरई में विकास के दावों की खुली पोल! नेता वोट के समय हाथ जोड़ते हैं, लेकिन बारिश में जनता घुटनों तक पानी में चलने को मजबूर! विधानसभा उरई के मुख्यालय स्थित वार्ड नंबर-11 इंद्रानगर की तस्वीरें शहर में हो रहे विकास कार्यों पर सवाल खड़े कर रही हैं। वार्ड में दर्जनों मकान बने हैं और परिवार वर्षों से यहां रह रहे हैं, लेकिन करीब 300 से 400 मीटर सड़क आज भी कच्ची बताई जा रही है। बारिश के बाद हालात इतने खराब हैं कि इसी रास्ते पर घुटनों से ऊपर तक पानी और कीचड़ नजर आ रहा है। सवाल यह है कि अगर किसी बुजुर्ग, महिला या बीमार व्यक्ति को अस्पताल ले जाना पड़े तो वह इस जलभराव से कैसे निकले? स्थानीय लोगों के मुताबिक कई बार मरीज को चारपाई पर ले जाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। स्कूल जाने वाले बच्चों की भी मजबूरी कम नहीं है। नन्हे-मुन्ने बच्चे पानी और कीचड़ से भरे रास्ते से होकर विद्यालय जाने को मजबूर हैं। आखिर जिम्मेदारों के सामने यह तस्वीर क्यों नहीं पहुंच रही? मकानों के चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार, अस्पताल, कोर्ट, विद्यालय या किसी जरूरी काम से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। सबसे बड़ा सवाल— क्या चुनाव के समय किए गए विकास के वादे सिर्फ वोट लेने तक सीमित हैं? उरई मुख्यालय में ही 300-400 मीटर सड़क वर्षों से पक्की क्यों नहीं हो सकी? क्या नगर पालिका और संबंधित विभाग को इस जलभराव की जानकारी नहीं है? जल निकासी की स्थायी व्यवस्था आखिर कब होगी? क्या जनप्रतिनिधि और अधिकारी इस रास्ते से पैदल गुजरकर जनता की परेशानी महसूस करेंगे? क्या बारिश और जलभराव खत्म होने का इंतजार किया जाएगा या अब कोई स्थायी समाधान निकलेगा? पत्रकार सोनू महाराज ने मौके पर पहुंचकर जब स्थानीय लोगों से कैमरे पर बातचीत की तो सामने आई तस्वीरें विकास के दावों पर कई गंभीर सवाल खड़े करती हैं। वीडियो पूरा देखिए और खुद देखिए—उरई शहर के वार्ड नंबर-11 इंद्रानगर में लोगों की जिंदगी किस तरह पानी और कीचड़ के बीच गुजर रही है। यह सिर्फ एक मोहल्ले की तस्वीर है। क्या उरई शहर के दूसरे मोहल्लों में भी ऐसे ही हालात हैं? वीडियो देखने के बाद अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। #उरई #उरई_विधानसभा #वार्ड_नंबर_11 #इंद्रानगर #जालौन #उरई_शहर #नगरपालिका_उरई #नगर_पालिका_उरई #उरई_नगरपालिका #जिलाधिकारी_जालौन #डीएम_जालौन #जालौन_प्रशासन #नगर_पालिका_अध्यक्ष #ईओ_नगरपालिका #एसडीएम_उरई #सिटी_मजिस्ट्रेट_उरई #जनप्रतिनिधि #विधायक_उरई #उरई_विधायक #ग्राउंड_रिपोर्ट #BreakingNews #Urai #Jalaun #UraiNews #JalaunNews1
- कदौरा से बेरी जाने बाला रोड पूरी तरह से हुआ ध्वस्त । कभी भी हो सकती है बड़ी घटना रिपोर्ट अमित गुप्ता कदौरा जालौन कदौरा/जालौन कदौरा से बेरी जाने बाला रोड पूरी तरह ध्वस्त हो गया है आप को बता दें कि कदौरा से बेरी आने जाने वाले व स्कूल जाने बालों बच्चों को लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा है वहीं लगा रोड़ के किनारे मोरम का टम्प जिससे सड़क किनारे खड़े रहते हैं जिससे जाम की सामास्या बनी रहती है और रोड़ पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है जिससे स्कूल आने जाने वाले बच्चों को भी स्कूल जाने में दिक्कत होती है।और कभी कोई बड़ी घटना हो सकती है। कभी कभी यह हाल हो जाता है कि घन्टो तक जाम लगा रहता । जब रोड ही घड़ियां डाला गया हो स्थित खराब होगी । वहीं रोड किनारे मीट की दुकान दार का हाल-चाल पुरा है। क्या इस बात जान कारी नहीं है । की रोड खराब है और कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है क्या जानकार भी क्यों अनजान है आलाधिकारी क्या कोई बड़ी घटना को दावत देने जा रहे हैं उसके बाद ही होगी कार्रवाई । फोटो परिचय3
- जालौन में नहीं थम रहा मारपीट का सिलसिला, रेस्टोरेंट के बाहर दो गुट भिड़े जालौन में नहीं थम रहा मारपीट का सिलसिला, रेस्टोरेंट के बाहर दो गुट भिड़े जालौन। नगर में युवकों के बीच मारपीट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला जालौन कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला बापूसाब से सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पीएनबी बैंक के पास स्थित Sandwich bar रेस्टोरेंट के बाहर दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। घटना के दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामा मचा रहा। बताया जा रहा है कि मारपीट की पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक आपस में मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। हालांकि, मारपीट की वजह और इसमें शामिल युवकों की पहचान को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कैफे और रेस्टोरेंट के आसपास युवकों के बीच होने वाले विवादों पर पुलिस को सख्ती से नजर रखनी चाहिए। पुलिस कार्रवाई और घटना की पूरी वजह सामने आने के बाद तस्वीर और साफ हो सकेगी l1
- औरैया | दिबियापुर 💔 सात बेटियों ने मां की अर्थी को कंधा देकर निभाया बेटे का फर्ज पति की मौत के बाद कृष्णा देवी ने अकेले अपनी सातों बेटियों की परवरिश औरैया | दिबियापुर 💔 सात बेटियों ने मां की अर्थी को कंधा देकर निभाया बेटे का फर्ज पति की मौत के बाद कृष्णा देवी ने अकेले अपनी सातों बेटियों की परवरिश की। शनिवार को मां के निधन के बाद बेटियों ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के सामने एक मिसाल पेश की। मां की अर्थी को सातों बेटियों ने कंधा दिया, जबकि सबसे छोटी बेटी सोनी सविता ने मुखाग्नि देने का फैसला लिया। दिबियापुर मुक्तिधाम में सोनी ने पूरे रीति-रिवाज के साथ अपनी मां का अंतिम संस्कार किया। बेटा होना जरूरी नहीं, औलाद का फर्ज निभाने वाला दिल होना जरूरी है। 🙏💐1
- लगातार हो रही बारिश से भरभराकर गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबा गृहस्थी का सामान कोंच (जालौन)। लगातार हो रही बारिश के चलते कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा में एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में मकान के मलबे में दो बाइकें, कूलर, अनाज समेत गृहस्थी का अन्य सामान दब गया। गनीमत रही कि हादसे के समय घर में मौजूद परिवार के लोग बाल-बाल बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई। मकान गिरने की सूचना इलाके के सभासद ने लेखपाल को दी है। सूचना के बाद प्रशासनिक स्तर पर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। मामला कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा का है। लगातार हो रही बारिश से भरभराकर गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबा गृहस्थी का सामान कोंच (जालौन)। लगातार हो रही बारिश के चलते कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा में एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में मकान के मलबे में दो बाइकें, कूलर, अनाज समेत गृहस्थी का अन्य सामान दब गया। गनीमत रही कि हादसे के समय घर में मौजूद परिवार के लोग बाल-बाल बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई। मकान गिरने की सूचना इलाके के सभासद ने लेखपाल को दी है। सूचना के बाद प्रशासनिक स्तर पर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। मामला कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा का है।1
- Ursh... Shufi.. Khalik.. Miya.. Rahmatullah... 7..shala..ursh..Mubarak... Konch.. Me.. Mnayagaya... 5..9..2026... Ko.. Jere.. Sharprasti.. Jabed.. Miyan.. Shajjada.. Nshin.. Dargah.. Kalik.. Miya.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. Ba.. Md.. Anish.. Sabri.. Quddushi.. Piretrekat.. Ba.. Nfish.. Khalifa.. Ji.. Konch1