जालौन में नहीं थम रहा मारपीट का सिलसिला, रेस्टोरेंट के बाहर दो गुट भिड़े जालौन में नहीं थम रहा मारपीट का सिलसिला, रेस्टोरेंट के बाहर दो गुट भिड़े जालौन। नगर में युवकों के बीच मारपीट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला जालौन कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला बापूसाब से सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पीएनबी बैंक के पास स्थित Sandwich bar रेस्टोरेंट के बाहर दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। घटना के दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामा मचा रहा। बताया जा रहा है कि मारपीट की पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक आपस में मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। हालांकि, मारपीट की वजह और इसमें शामिल युवकों की पहचान को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कैफे और रेस्टोरेंट के आसपास युवकों के बीच होने वाले विवादों पर पुलिस को सख्ती से नजर रखनी चाहिए। पुलिस कार्रवाई और घटना की पूरी वजह सामने आने के बाद तस्वीर और साफ हो सकेगी l
जालौन में नहीं थम रहा मारपीट का सिलसिला, रेस्टोरेंट के बाहर दो गुट भिड़े जालौन में नहीं थम रहा मारपीट का सिलसिला, रेस्टोरेंट के बाहर दो गुट भिड़े जालौन। नगर में युवकों के बीच मारपीट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला जालौन कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला बापूसाब से सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पीएनबी बैंक के पास स्थित Sandwich bar रेस्टोरेंट के बाहर दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। घटना के दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामा मचा रहा। बताया जा रहा है कि मारपीट की पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक आपस में मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। हालांकि, मारपीट की वजह और इसमें शामिल युवकों की पहचान को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कैफे और रेस्टोरेंट के आसपास युवकों के बीच होने वाले विवादों पर पुलिस को सख्ती से नजर रखनी चाहिए। पुलिस कार्रवाई और घटना की पूरी वजह सामने आने के बाद तस्वीर और साफ हो सकेगी l
- जालौन जालौन में लगातार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर । जालौन जालौन में लगातार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। उरई कोतवाली क्षेत्र के रामनगर मोहल्ले में मलंगा नाले का जलस्तर बढ़ने से तेज बहाव में एक युवक बह गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वहीं बारिश के कारण इलाके में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।2
- थाना रूरा पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही द्वारा रेकी कर चोरी की घटना कारित करने वाले गिरोह का किया गया भण्डाफोड़, 6 शातिर चोर गिरफ्तार थाना रूरा पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही द्वारा रेकी कर चोरी की घटना कारित करने वाले गिरोह के 6 शातिर चोरों नौशाद अली उर्फ छोटे अली पुत्र हबीब अली निवासी ग्राम देवरांव थाना बिधूना जनपद औरैया उम्र 24 वर्ष, अरमान उर्फ अदनान पुत्र कल्लू खाँ निवासी पक्का बाग साईं बिहार कॉलोनी थाना इकदिल जनपद इटावा उम्र 30 वर्ष, अनुज यादव पुत्र बलराम सिंह निवासी ग्राम गहेसर थाना दिबियापुर जनपद औरैया उम्र 27 वर्ष, आजाद उर्फ रजोल पुत्र हबीब अली निवासी देवरांव थाना बिधूना जनपद औरैया उम्र 19 वर्ष, अमन अली पुत्र रहीश अली निवासी तकिया मोहल्ला दलेल नगर मुरादगंज थाना अजीतमल जनपद औरैया उम्र 19 वर्ष व अभयराज उर्फ अमन सोनी पुत्र संजीव सिंह चौहान मूल निवासी ग्राम भिखरा हालनिवास मोहल्ला कछपुरा कस्बा व थाना बिधूना जनपद औरैया उम्र करीब 29 वर्ष को इन्जुआरामपुर रोड की ओर चलने पर अन्डरपास पार करने के उपरान्त टावर से करीब 200 मीटर आगे इंजुआरामपुर गैंदामऊ चौराहा मार्ग पर से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तों के कब्जे से पीली व सफेद धातु के आभूषण, 97 हजार रुपए नकद, 6 मोबाइल फोन, अवैध असलाहा-कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त 1 स्कोर्पियो कार बरामद की गई।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।1
- जनपद कानपुर देहात सैनी खेड़ा में समूह का आंदोलन किया जा रहा है जिस भी महिला को जोड़ना है तो इस मोबाइल नंबर पर संपर्क करें ग्राम पंचायत समस्त महिलाओं को सूचित किया जाता है₹20000 मिलेंगे हरमहीने2
- Ursh... Shufi.. Khalik.. Miya.. Rahmatullah... 7..shala..ursh..Mubarak... Konch.. Me.. Mnayagaya... 5..9..2026... Ko.. Jere.. Sharprasti.. Jabed.. Miyan.. Shajjada.. Nshin.. Dargah.. Kalik.. Miya.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. Ba.. Md.. Anish.. Sabri.. Quddushi.. Piretrekat.. Ba.. Nfish.. Khalifa.. Ji.. Konch1
- शिक्षक दिवस पर जसापुर की शिक्षामित्र आरती सिंह सम्मानित शिक्षक दिवस पर जसापुर की शिक्षामित्र आरती सिंह सम्मानित प्रधानाध्यापक अमित कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला प्रशस्ति-पत्र.. शिक्षक दिवस के अवसर पर कानपुर देहात के इको पार्क में आयोजित सम्मान समारोह में संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के जसापुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र आरती सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान देकर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। समारोह के दौरान गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह एवं उनके उद्बोधन का सजीव प्रसारण भी किया गया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले करीब 100 शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षण कर्मियों को सम्मानित किया गया। जसापुर प्राथमिक विद्यालय की शिक्षामित्र आरती सिंह को यह सम्मान प्रधानाध्यापक अमित कुमार गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में विद्यालय में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों एवं विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास में योगदान के लिए मिला। सम्मान प्राप्त करने के बाद आरती सिंह ने इसे विद्यालय परिवार के सहयोग और मार्गदर्शन का परिणाम बताया। रविवार को करीब डेढ़ बजे विद्यालय के शिक्षक नीरज सिंह, हिमांशु कुमार, मंदाकिनी प्रजापति एवं शिक्षामित्र शैलेन्द्र सिंह ने आरती सिंह को सम्मान मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आरती सिंह को मिला यह सम्मान पूरे विद्यालय परिवार के लिए गौरव की बात है। इससे शिक्षकों एवं शिक्षण कर्मियों को विद्यार्थियों के शैक्षिक एवं सर्वांगीण विकास के लिए और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। सम्मान समारोह में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने शिक्षकों की भूमिका को राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण बताते हुए उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और नवाचार की सराहना की।1
- सिल्हौला गौशाला में गौवंश की संदिग्ध मौत पर हिंदू रक्षा दल ने जताई नाराजगी, जांच की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन सिकंदरा थाना क्षेत्र के सिल्हौला गौशाला में गौवंश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने के बाद हिंदू रक्षा दल के जिला उपाध्यक्ष मयंक अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने नायब तहसीलदार सिकंदरा को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि गौशाला में गोवंश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। हिंदू रक्षा दल ने प्रशासन और पुलिस से गोवंश की मौत के कारणों की जांच कराने तथा किसी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसी दौरान हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता गौशाला के गेट पर नारेबाजी करने लगे। इसको लेकर काफी देर तक अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच बहस होती रही। बाद में अधिकारियों ने हिंदू रक्षा दल के एक व्यक्ति को अपने साथ ले जाने की बात कही। वहीं, मीडिया कर्मियों को गौशाला के अंदर जाने से रोक दिया गया। मीडिया को अंदर जाने की अनुमति न मिलने पर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। ग्रामीणों का कहना था कि यदि गौशाला में व्यवस्थाएं ठीक हैं तो मीडिया को अंदर जाकर स्थिति देखने की अनुमति दी जानी चाहिए। हालांकि गौशाला में किसी तरह की कमी या लापरवाही की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हिंदू रक्षा दल के जिला उपाध्यक्ष मयंक ने शनिवार को करीब 2 बजे अधिकारियों से मामले का जल्द संज्ञान लेकर गोवंश की मौत के कारणों की जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की।1
- जालौन में युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस से ससुराल पक्ष को परेशान न करने की अपील जालौन। सोशल मीडिया पर एक युवती का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवती अपना नाम नेहा कुशवाहा बताते हुए खुद को जनपद जालौन के ग्राम क्योलारी की रहने वाली बता रही है। युवती ने वीडियो में अपने पिता का नाम मंगल कुशवाहा बताया है। वीडियो में युवती ने बताया कि उसके पति का नाम राज कुशवाहा है और उसके ससुर का नाम मथुरा प्रसाद है। युवती के मुताबिक, उसके पति का परिवार जालौन तहसील क्षेत्र के सुढार सालबाद का रहने वाला है। युवती ने वीडियो के माध्यम से पुलिस से अपील करते हुए कहा कि उसके पति के घरवालों को परेशान न किया जाए। युवती की यह अपील सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, वायरल वीडियो में युवती द्वारा कही गई बातों और पूरे मामले की परिस्थितियों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।1
- जालौन मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़ कर उरई कोतवाली लाया गया युवक हुआ घायल, जालौन मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़ कर उरई कोतवाली लाया गया युवक हुआ घायल, आरोपी अनिल कुमार को कोतवाली परिसर में पड़ा दौरा कोतवाली परिसर में गिरने से आरोपी गंभीर रूप से घायल वही कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार ने तत्काल घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में कराया भर्ती1
- सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कानपुर देहात पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 479 वाहनों का चालान किया गया पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जनपदीय पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत बिना नंबर प्लेट के वाहन, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनना, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना आदि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कठोर कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान *कुल 479 वाहनों* का चालान किया गया। इसके साथ ही, जनपदीय पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। यह अभियान जनपद में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए निरंतर जारी रहेगा।1