शिक्षक दिवस पर जसापुर की शिक्षामित्र आरती सिंह सम्मानित शिक्षक दिवस पर जसापुर की शिक्षामित्र आरती सिंह सम्मानित प्रधानाध्यापक अमित कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला प्रशस्ति-पत्र.. शिक्षक दिवस के अवसर पर कानपुर देहात के इको पार्क में आयोजित सम्मान समारोह में संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के जसापुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र आरती सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान देकर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। समारोह के दौरान गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह एवं उनके उद्बोधन का सजीव प्रसारण भी किया गया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले करीब 100 शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षण कर्मियों को सम्मानित किया गया। जसापुर प्राथमिक विद्यालय की शिक्षामित्र आरती सिंह को यह सम्मान प्रधानाध्यापक अमित कुमार गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में विद्यालय में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों एवं विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास में योगदान के लिए मिला। सम्मान प्राप्त करने के बाद आरती सिंह ने इसे विद्यालय परिवार के सहयोग और मार्गदर्शन का परिणाम बताया। रविवार को करीब डेढ़ बजे विद्यालय के शिक्षक नीरज सिंह, हिमांशु कुमार, मंदाकिनी प्रजापति एवं शिक्षामित्र शैलेन्द्र सिंह ने आरती सिंह को सम्मान मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आरती सिंह को मिला यह सम्मान पूरे विद्यालय परिवार के लिए गौरव की बात है। इससे शिक्षकों एवं शिक्षण कर्मियों को विद्यार्थियों के शैक्षिक एवं सर्वांगीण विकास के लिए और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। सम्मान समारोह में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने शिक्षकों की भूमिका को राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण बताते हुए उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और नवाचार की सराहना की।
शिक्षक दिवस पर जसापुर की शिक्षामित्र आरती सिंह सम्मानित शिक्षक दिवस पर जसापुर की शिक्षामित्र आरती सिंह सम्मानित प्रधानाध्यापक अमित कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला प्रशस्ति-पत्र.. शिक्षक दिवस के अवसर पर कानपुर देहात के इको पार्क में आयोजित सम्मान समारोह में संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के जसापुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र आरती सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान देकर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। समारोह के दौरान गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह एवं उनके उद्बोधन का सजीव प्रसारण भी किया गया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले करीब 100 शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षण कर्मियों को सम्मानित किया गया। जसापुर प्राथमिक विद्यालय की शिक्षामित्र आरती सिंह को यह सम्मान प्रधानाध्यापक अमित कुमार गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में विद्यालय में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों एवं विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास में योगदान के लिए मिला। सम्मान प्राप्त करने के बाद आरती सिंह ने इसे विद्यालय परिवार के सहयोग और मार्गदर्शन का परिणाम बताया। रविवार को करीब डेढ़ बजे विद्यालय के शिक्षक नीरज सिंह, हिमांशु कुमार, मंदाकिनी प्रजापति एवं शिक्षामित्र शैलेन्द्र सिंह ने आरती सिंह को सम्मान मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आरती सिंह को मिला यह सम्मान पूरे विद्यालय परिवार के लिए गौरव की बात है। इससे शिक्षकों एवं शिक्षण कर्मियों को विद्यार्थियों के शैक्षिक एवं सर्वांगीण विकास के लिए और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। सम्मान समारोह में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने शिक्षकों की भूमिका को राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण बताते हुए उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और नवाचार की सराहना की।
- सिकंदरा में संपूर्ण समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 47 शिकायतें पहुंचीं, एक का मौके पर हुआ निस्तारण शनिवार को सिकंदरा तहसील में उपजिलाधिकारी उषा सिंह की अध्यक्षता में सुबह करीब 10 बजे से संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस दोपहर करीब दो बजे तक चला। इस दौरान फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर कुल 47 शिकायतें अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं। उपजिलाधिकारी उषा सिंह ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। जबकि अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस दौरान सिकंदरा सीओ सौरभ वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।1
- विभिन्न प्रकार के फूलों की खुशबू से महकेगा शहर का सुभाष चौराहा औरैया। समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए रविवार को समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में औरैया जनपद की ऐतिहासिक धरोहर सुभाष चौक, औरैया पर सफाई अभियान के उपरांत पौधारोपण अभियान चलाया गया । जिसके अंतर्गत चांदनी, क्रोटन, सदाबहार व रंग-बिरंगे फूलों के कई पौधों का पौधारोपण किया गया व लोगों को उनके मनपसंद के पौधे निःशुल्क भेंट किए गए। पौधों के देखभाल व सुरक्षा की जिम्मेदारी समिति के सदस्यों को सौंपी गई। पौधारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि सुभाष चौक औरैया शहर के केंद्र बिंदु के साथ जनपद औरैया का हृदय स्वरूप हैं, इसके देखरेख व सौंदरीकरण हम सवकी नैतिक जिम्मेदारी हैं, सुभाष चौक के हरे-भरे रहने व पौधों व रंग बिरंगे फूलों की खुशबू से महकने पर आसपास का वातावरण खुशनुमा होगा व चौक के आसपास से कदमताल कर रहे लोगों को आत्मिक प्रसन्नता के साथ अपार आनंद की अनुभूति होगी। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि भविष्य की विनाशकारी आपदाओं की आहट व पर्यावरण असंतुलन को दृष्टिगत रखते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण नितांत आवश्यक हैं, पौधारोपण अभियान के उपरांत लोगों को उनके मनपसंद के पौधों का वितरण किया गया। संस्थापक ने बताया कि अभी तक 4890 पौधों का पौधारोपण व वितरण किया गया, जबकि लक्ष्य पूरा होने तक जीवनधारा पौधारोपण अभियान व लोगों के मनपसंद के पौधों का वितरण जारी रहेगा।1
- औरैया | दिबियापुर 💔 सात बेटियों ने मां की अर्थी को कंधा देकर निभाया बेटे का फर्ज पति की मौत के बाद कृष्णा देवी ने अकेले अपनी सातों बेटियों की परवरिश औरैया | दिबियापुर 💔 सात बेटियों ने मां की अर्थी को कंधा देकर निभाया बेटे का फर्ज पति की मौत के बाद कृष्णा देवी ने अकेले अपनी सातों बेटियों की परवरिश की। शनिवार को मां के निधन के बाद बेटियों ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के सामने एक मिसाल पेश की। मां की अर्थी को सातों बेटियों ने कंधा दिया, जबकि सबसे छोटी बेटी सोनी सविता ने मुखाग्नि देने का फैसला लिया। दिबियापुर मुक्तिधाम में सोनी ने पूरे रीति-रिवाज के साथ अपनी मां का अंतिम संस्कार किया। बेटा होना जरूरी नहीं, औलाद का फर्ज निभाने वाला दिल होना जरूरी है। 🙏💐1
- उरई मुख्यालय में विकास पानी में बहा! 300 मीटर कच्ची सड़क पर घुटनों तक पानी, मरीज चारपाई पर और बच्चे जलभराव पार कर स्कूल जाने को मजबूर—जिम्मेदार कौन? उरई में विकास के दावों की खुली पोल! नेता वोट के समय हाथ जोड़ते हैं, लेकिन बारिश में जनता घुटनों तक पानी में चलने को मजबूर! विधानसभा उरई के मुख्यालय स्थित वार्ड नंबर-11 इंद्रानगर की तस्वीरें शहर में हो रहे विकास कार्यों पर सवाल खड़े कर रही हैं। वार्ड में दर्जनों मकान बने हैं और परिवार वर्षों से यहां रह रहे हैं, लेकिन करीब 300 से 400 मीटर सड़क आज भी कच्ची बताई जा रही है। बारिश के बाद हालात इतने खराब हैं कि इसी रास्ते पर घुटनों से ऊपर तक पानी और कीचड़ नजर आ रहा है। सवाल यह है कि अगर किसी बुजुर्ग, महिला या बीमार व्यक्ति को अस्पताल ले जाना पड़े तो वह इस जलभराव से कैसे निकले? स्थानीय लोगों के मुताबिक कई बार मरीज को चारपाई पर ले जाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। स्कूल जाने वाले बच्चों की भी मजबूरी कम नहीं है। नन्हे-मुन्ने बच्चे पानी और कीचड़ से भरे रास्ते से होकर विद्यालय जाने को मजबूर हैं। आखिर जिम्मेदारों के सामने यह तस्वीर क्यों नहीं पहुंच रही? मकानों के चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार, अस्पताल, कोर्ट, विद्यालय या किसी जरूरी काम से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। सबसे बड़ा सवाल— क्या चुनाव के समय किए गए विकास के वादे सिर्फ वोट लेने तक सीमित हैं? उरई मुख्यालय में ही 300-400 मीटर सड़क वर्षों से पक्की क्यों नहीं हो सकी? क्या नगर पालिका और संबंधित विभाग को इस जलभराव की जानकारी नहीं है? जल निकासी की स्थायी व्यवस्था आखिर कब होगी? क्या जनप्रतिनिधि और अधिकारी इस रास्ते से पैदल गुजरकर जनता की परेशानी महसूस करेंगे? क्या बारिश और जलभराव खत्म होने का इंतजार किया जाएगा या अब कोई स्थायी समाधान निकलेगा? पत्रकार सोनू महाराज ने मौके पर पहुंचकर जब स्थानीय लोगों से कैमरे पर बातचीत की तो सामने आई तस्वीरें विकास के दावों पर कई गंभीर सवाल खड़े करती हैं। वीडियो पूरा देखिए और खुद देखिए—उरई शहर के वार्ड नंबर-11 इंद्रानगर में लोगों की जिंदगी किस तरह पानी और कीचड़ के बीच गुजर रही है। यह सिर्फ एक मोहल्ले की तस्वीर है। क्या उरई शहर के दूसरे मोहल्लों में भी ऐसे ही हालात हैं? वीडियो देखने के बाद अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। #उरई #उरई_विधानसभा #वार्ड_नंबर_11 #इंद्रानगर #जालौन #उरई_शहर #नगरपालिका_उरई #नगर_पालिका_उरई #उरई_नगरपालिका #जिलाधिकारी_जालौन #डीएम_जालौन #जालौन_प्रशासन #नगर_पालिका_अध्यक्ष #ईओ_नगरपालिका #एसडीएम_उरई #सिटी_मजिस्ट्रेट_उरई #जनप्रतिनिधि #विधायक_उरई #उरई_विधायक #ग्राउंड_रिपोर्ट #BreakingNews #Urai #Jalaun #UraiNews #JalaunNews1
- कदौरा से बेरी जाने बाला रोड पूरी तरह से हुआ ध्वस्त । कभी भी हो सकती है बड़ी घटना रिपोर्ट अमित गुप्ता कदौरा जालौन कदौरा/जालौन कदौरा से बेरी जाने बाला रोड पूरी तरह ध्वस्त हो गया है आप को बता दें कि कदौरा से बेरी आने जाने वाले व स्कूल जाने बालों बच्चों को लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा है वहीं लगा रोड़ के किनारे मोरम का टम्प जिससे सड़क किनारे खड़े रहते हैं जिससे जाम की सामास्या बनी रहती है और रोड़ पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है जिससे स्कूल आने जाने वाले बच्चों को भी स्कूल जाने में दिक्कत होती है।और कभी कोई बड़ी घटना हो सकती है। कभी कभी यह हाल हो जाता है कि घन्टो तक जाम लगा रहता । जब रोड ही घड़ियां डाला गया हो स्थित खराब होगी । वहीं रोड किनारे मीट की दुकान दार का हाल-चाल पुरा है। क्या इस बात जान कारी नहीं है । की रोड खराब है और कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है क्या जानकार भी क्यों अनजान है आलाधिकारी क्या कोई बड़ी घटना को दावत देने जा रहे हैं उसके बाद ही होगी कार्रवाई । फोटो परिचय3
- जालौन में नहीं थम रहा मारपीट का सिलसिला, रेस्टोरेंट के बाहर दो गुट भिड़े जालौन में नहीं थम रहा मारपीट का सिलसिला, रेस्टोरेंट के बाहर दो गुट भिड़े जालौन। नगर में युवकों के बीच मारपीट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला जालौन कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला बापूसाब से सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पीएनबी बैंक के पास स्थित Sandwich bar रेस्टोरेंट के बाहर दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। घटना के दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामा मचा रहा। बताया जा रहा है कि मारपीट की पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक आपस में मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। हालांकि, मारपीट की वजह और इसमें शामिल युवकों की पहचान को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कैफे और रेस्टोरेंट के आसपास युवकों के बीच होने वाले विवादों पर पुलिस को सख्ती से नजर रखनी चाहिए। पुलिस कार्रवाई और घटना की पूरी वजह सामने आने के बाद तस्वीर और साफ हो सकेगी l1
- बंद पड़े 55 विद्यालयों को लेकर सपा जिलाध्यक्ष ने उठाई आवाज, शिक्षक दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया याद औरैया। शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने जिले में बंद पड़े विद्यालयों का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को उनके गांव के आसपास शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि जिले में करीब 55 विद्यालय बंद किए गए हैं, जबकि पूरे प्रदेश में लगभग 26 हजार विद्यालय बंद किए जाने की बात सामने आई है। समाजवादी पार्टी इन विद्यालयों को दोबारा संचालित कराने के लिए आवाज उठाती रहेगी। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा शिक्षा व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जनता के सामने रखा जा रहा है। इसी क्रम में ‘पाठशाला पुकारे’ और ‘पीडीए’ अभियान के तहत बंद विद्यालयों का मुद्दा उठाया गया है। उन्होंने बताया कि अजीतमल तहसील क्षेत्र में आर्य नगर अजीतमल, रामनगर, लक्ष्मणपुर अटा और ककरैया समेत कई विद्यालय बंद हैं। वहीं औरैया नगर क्षेत्र में भी सात विद्यालयों के बंद होने की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि जिले में करीब 55 विद्यालयों के बंद होने से ग्रामीण और गरीब परिवारों के बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि गांवों में छोटे-छोटे बच्चों को प्राथमिक स्तर पर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्यालय खोले गए थे। इन विद्यालयों के बंद होने से बच्चों को पढ़ाई के लिए दूसरे गांवों अथवा दूर स्थित विद्यालयों में जाना पड़ रहा है। गरीब परिवारों के लिए बच्चों को रोजाना दूर भेजना आसान नहीं है। इससे कई बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस केवल शिक्षकों को शुभकामनाएं देने तक सीमित नहीं होना चाहिए। शिक्षकों के सम्मान का वास्तविक अर्थ शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना, विद्यालयों में पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराना और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण देना है। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज को दिशा देने के साथ देश के भविष्य का निर्माण करते हैं। ऐसे में विद्यालयों को बंद करने के बजाय शिक्षा की पहुंच को और अधिक मजबूत किया जाना चाहिए। सपा जिलाध्यक्ष ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह देश के प्रथम उपराष्ट्रपति और द्वितीय राष्ट्रपति रहे। उनका जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने अपना जीवन शिक्षा और शिक्षकों के सम्मान के लिए समर्पित किया। उनके विचार आज भी समाज और शिक्षा जगत के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी शिक्षक हैं और शिक्षा के महत्व को करीब से समझते हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का उदाहरण देते हुए कहा कि नेताजी भी शिक्षक रहे और मैनपुरी के करहल स्थित जैन इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के रूप में कार्य किया। शिक्षक के रूप में मिले अनुभवों ने उनके व्यक्तित्व और सामाजिक सोच को मजबूत आधार दिया। सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि समाजवादी पार्टी बंद विद्यालयों के मुद्दे को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर बंद किए गए विद्यालयों को दोबारा संचालित कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को उनके गांव के आसपास ही शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है और किसी भी बच्चे को केवल विद्यालय दूर होने के कारण पढ़ाई से वंचित नहीं होना चाहिए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, राहुल तिवारी, राजेश राजपूत, स्नेह लता दोहरे, बबलू यादव, हरीशंकर यादव, अर्पित पोरवाल, कल्लू यादव समेत बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- लगातार हो रही बारिश से भरभराकर गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबा गृहस्थी का सामान कोंच (जालौन)। लगातार हो रही बारिश के चलते कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा में एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में मकान के मलबे में दो बाइकें, कूलर, अनाज समेत गृहस्थी का अन्य सामान दब गया। गनीमत रही कि हादसे के समय घर में मौजूद परिवार के लोग बाल-बाल बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई। मकान गिरने की सूचना इलाके के सभासद ने लेखपाल को दी है। सूचना के बाद प्रशासनिक स्तर पर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। मामला कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा का है। लगातार हो रही बारिश से भरभराकर गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबा गृहस्थी का सामान कोंच (जालौन)। लगातार हो रही बारिश के चलते कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा में एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में मकान के मलबे में दो बाइकें, कूलर, अनाज समेत गृहस्थी का अन्य सामान दब गया। गनीमत रही कि हादसे के समय घर में मौजूद परिवार के लोग बाल-बाल बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई। मकान गिरने की सूचना इलाके के सभासद ने लेखपाल को दी है। सूचना के बाद प्रशासनिक स्तर पर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। मामला कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा का है।1
- Ursh... Shufi.. Khalik.. Miya.. Rahmatullah... 7..shala..ursh..Mubarak... Konch.. Me.. Mnayagaya... 5..9..2026... Ko.. Jere.. Sharprasti.. Jabed.. Miyan.. Shajjada.. Nshin.. Dargah.. Kalik.. Miya.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. Ba.. Md.. Anish.. Sabri.. Quddushi.. Piretrekat.. Ba.. Nfish.. Khalifa.. Ji.. Konch1