एआरटीओ दफ्तर में सीडीओ अभिषेक कुमार का छापा, गिरी गाज ऑपरेटर की सेवा समाप्त, कर्मचारी पर विभागीय कार्रवाई, दलाल पर FIR डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर सीडीओ अभिषेक कुमार की औचक कार्रवाई अवैध वसूली की शिकायत पर कंप्यूटर ऑपरेटर की सेवा समाप्त एआरटीओ दफ्तर में सीडीओ अभिषेक कुमार का छापा, गिरी गाज ऑपरेटर की सेवा समाप्त, कर्मचारी पर विभागीय कार्रवाई, दलाल पर FIR डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर सीडीओ अभिषेक कुमार की औचक कार्रवाई अवैध वसूली की शिकायत पर कंप्यूटर ऑपरेटर की सेवा समाप्त दलाली के आरोप में युवक पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश लखीमपुर खीरी, 10 मार्च। प्रदेश में पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन की मंशा को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिले में भ्रष्टाचार और दलाली के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर मंगलवार को सीडीओ अभिषेक कुमार ने एआरटीओ कार्यालय में औचक छापा मारा। अचानक हुई कार्रवाई से कार्यालय में हड़कंप मच गया।सीडीओ ने कार्यालय पहुंचते ही मुख्य गेट बंद कराए। जांच के दौरान बेहजम क्षेत्र के कैमाखादर निवासी इश्तियाक अपने साथ रवि पुत्र प्रेमशंकर के साथ वाहन ट्रांसफर कराने के लिए मौजूद मिले। पूछताछ में रवि ने खुद को रिश्तेदार बताया। सख्ती के बाद उसने स्वीकार किया कि वह काम कराने के लिए दफ्तर आया है। इश्तियाक ने बताया कि काम कराने के लिए उससे दो हजार रुपये लिए थे। इस पर सीडीओ ने एआरटीओ को रवि के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अर्जुनपुरवा निवासी शुभम गुप्ता ने शिकायत की कि ड्राइविंग लाइसेंस को लाइट मोटर व्हीकल (एलएमवी) कराने के लिए काउंटर पर 400 रुपये की जगह 1500 रुपये लिए गए हैं। शिकायत मिलते ही सीडीओ सीधे इंस्टेंट सॉल्यूशन सेंटर काउंटर पर पहुंचे। पूछताछ और तलाशी में कंप्यूटर ऑपरेटर कमर अली ने 1500 रुपये लेने की बात स्वीकार कर ली। जाँच-तलाशी में पैसे भी मिले। इस पर सीडीओ ने कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल उसकी सेवाएं समाप्त करने के निर्देश दे दिए।महीनों से चक्कर काट रहे व्यक्ति को मिला इंसाफ निरीक्षण के दौरान राधेश्याम नामक व्यक्ति ने सीडीओ से अपनी पीड़ा बताई कि वह नवंबर महीने से अपनी गाड़ी का बंधक कटवाने के लिए कार्यालय के चक्कर लगा रहा है, लेकिन बाबू टालमटोल कर रहे हैं। इस पर सीडीओ राधेश्याम को साथ लेकर संबंधित काउंटर पर पहुंचे। पूछने पर कनिष्ठ सहायक आशीष श्रीवास्तव संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए।पारदर्शिता और जवाबदेही ही प्रशासन की प्राथमिकता : सीडीओ अभिषेक कुमार सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य हमेशा पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित सुनिश्चित करना है। डीएम के निर्देशानुसार आज एआरटीओ कार्यालय में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में लापरवाही की शिकायतें सामने आईं। प्रत्येक मामले में तुरंत कार्रवाई की गई। कंप्यूटर ऑपरेटर की सेवा समाप्त की गई और दलाली करने वाले व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही अन्य कर्मचारियों की लापरवाही पर विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।
एआरटीओ दफ्तर में सीडीओ अभिषेक कुमार का छापा, गिरी गाज ऑपरेटर की सेवा समाप्त, कर्मचारी पर विभागीय कार्रवाई, दलाल पर FIR डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर सीडीओ अभिषेक कुमार की औचक कार्रवाई अवैध वसूली की शिकायत पर कंप्यूटर ऑपरेटर की सेवा समाप्त एआरटीओ दफ्तर में सीडीओ अभिषेक कुमार का छापा, गिरी गाज ऑपरेटर की सेवा समाप्त, कर्मचारी पर विभागीय कार्रवाई, दलाल पर FIR डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर सीडीओ अभिषेक कुमार की औचक कार्रवाई अवैध वसूली की शिकायत पर कंप्यूटर ऑपरेटर की सेवा समाप्त दलाली के आरोप में युवक पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश लखीमपुर खीरी, 10 मार्च। प्रदेश में पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन की मंशा को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिले में भ्रष्टाचार और दलाली के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर मंगलवार को सीडीओ अभिषेक कुमार ने एआरटीओ कार्यालय में औचक छापा मारा। अचानक हुई कार्रवाई से कार्यालय में हड़कंप मच गया।सीडीओ ने कार्यालय पहुंचते ही मुख्य गेट बंद कराए। जांच के दौरान बेहजम क्षेत्र के कैमाखादर निवासी इश्तियाक अपने साथ रवि पुत्र प्रेमशंकर के साथ वाहन ट्रांसफर कराने के लिए मौजूद मिले। पूछताछ में रवि ने खुद को रिश्तेदार बताया। सख्ती के बाद उसने स्वीकार किया कि वह काम कराने के लिए दफ्तर आया है। इश्तियाक ने बताया कि काम कराने के लिए उससे दो हजार रुपये लिए थे। इस पर सीडीओ ने एआरटीओ को रवि के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अर्जुनपुरवा निवासी शुभम गुप्ता ने शिकायत
की कि ड्राइविंग लाइसेंस को लाइट मोटर व्हीकल (एलएमवी) कराने के लिए काउंटर पर 400 रुपये की जगह 1500 रुपये लिए गए हैं। शिकायत मिलते ही सीडीओ सीधे इंस्टेंट सॉल्यूशन सेंटर काउंटर पर पहुंचे। पूछताछ और तलाशी में कंप्यूटर ऑपरेटर कमर अली ने 1500 रुपये लेने की बात स्वीकार कर ली। जाँच-तलाशी में पैसे भी मिले। इस पर सीडीओ ने कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल उसकी सेवाएं समाप्त करने के निर्देश दे दिए।महीनों से चक्कर काट रहे व्यक्ति को मिला इंसाफ निरीक्षण के दौरान राधेश्याम नामक व्यक्ति ने सीडीओ से अपनी पीड़ा बताई कि वह नवंबर महीने से अपनी गाड़ी का बंधक कटवाने के लिए कार्यालय के चक्कर लगा रहा है, लेकिन बाबू टालमटोल कर रहे हैं। इस पर सीडीओ राधेश्याम को साथ लेकर संबंधित काउंटर पर पहुंचे। पूछने पर कनिष्ठ सहायक आशीष श्रीवास्तव संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए।पारदर्शिता और जवाबदेही ही प्रशासन की प्राथमिकता : सीडीओ अभिषेक कुमार सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य हमेशा पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित सुनिश्चित करना है। डीएम के निर्देशानुसार आज एआरटीओ कार्यालय में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में लापरवाही की शिकायतें सामने आईं। प्रत्येक मामले में तुरंत कार्रवाई की गई। कंप्यूटर ऑपरेटर की सेवा समाप्त की गई और दलाली करने वाले व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही अन्य कर्मचारियों की लापरवाही पर विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।
- Post by खीरी न्यूज़ अपडेट1
- *होली मिलन समारोह को सफल बनाने के लिए भाजपा नेता अनिल गुप्ता ने गांव गांव जाकर क्षेत्रवासियों को किया आमंत्रित* *कल सुबह मंगलम पैलेस में होने वाले होली मिलन समारोह की तैयारियाँ हुई पूरी* खमरिया खीरी। कस्बा खमरिया स्थित मंगलम पैलेस में आयोजित होने वाले भारतीय जनता पार्टी के होली मिलन समारोह को सफल बनाने के लिए पूर्व सदस्य जिला पंचायत व भाजपा नेता अनिल गुप्ता लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं,इसी क्रम में अनिल गुप्ता ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों व कस्बों का भ्रमण कर लोगों से मुलाकात की और उन्हें होली मिलन समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी सौहार्द और मेल-मिलाप की भावना और मजबूत होती है।इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों व नगरवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर होली मिलन समारोह की शोभा बढ़ाएं। जनसंपर्क के दौरान लोगों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह भी देखने को मिला और लोगों ने कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया,बताया गया कि यह भव्य होली मिलन समारोह कस्बा खमरिया के मंगलम पैलेस में आयोजित किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी शामिल होंगे। निवेदक - टीम अनिल गुप्ता 🙏🙏1
- अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पलिया पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पलिया थानाध्यक्ष पलिया पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस ने पलिया नगर के मोहल्ला सिंगहिया निवासी नीरज कुमार शर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद एवं नेपाल के धनगढ़ी थाना कैलाली, बार्ड नम्बर आठ निवासी उमेश राना पुत्र रामपूरन को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि आरोपितों के कब्जे से 26.80 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा 27 हजार रुपये भारतीय, 2600 रुपये नेपाली, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन एवं एक मोटरसाईकिल नम्बर यूपी 31 सीजे 4442 बरामद हुई है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गयी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामजीत यादव, उपनिरीक्षक प्रेमनारायण सरोज, महिला उपनिरीक्षक निशा शुक्ला, हेड कांस्टेबल घनश्याम शर्मा, कांस्टेबल अनुज कुमार एवं कांस्टेबल अमन राय शामिल रहे।1
- लखीमपुर खीरी :लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वाले युवक को थाना खीरी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक ने अपनी महिला मित्र के साथ संबंध छिपाने के लिए लूट की कहानी गढ़ी थी। आरोपी अनीश पुत्र विश्राम निवासी ग्राम हजरिया, थाना शारदानगर (उम्र करीब 23 वर्ष) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी निराला तिवारी ने बताया कि झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में उपनिरीक्षक जमील अहमद, उपनिरीक्षक सत्येंद्र कुमार, कांस्टेबल पंकज निर्मल व कांस्टेबल नीलू कुमार शामिल रहे।1
- • सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि सिलेंडर भरे जाएं • अगर 2 हफ्ते ऐसा ही चला तो हमें आपको कंडे और लकड़ी का इंतजाम करना पड़ेगा - अखिलेश यादव1
- लखनऊ। यूपी कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद परिवहन मंत्री Dayashankar Singh ने नई परिवहन नीति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ऐसी पॉलिसी लेकर आई है जिसके तहत जिले के हर गांव को जिला मुख्यालय से बस सेवा से जोड़ा जाएगा। नई व्यवस्था के अनुसार जिला मुख्यालय से रोज एक बस गांव तक जाएगी। यह बस रात में गांव में ही खड़ी रहेगी और सुबह वहीं से यात्रियों को लेकर ब्लॉक और तहसील होते हुए फिर जिला मुख्यालय तक आएगी। मंत्री ने कहा कि इस योजना का मकसद ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा देना है, ताकि उन्हें जिला मुख्यालय तक आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो। पूरी बात सुनें – वीडियो में।1
- लखनऊ/ लखीमपुर खीरी, 10 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश का 'चीनी का कटोरा' कहा जाने वाला लखीमपुर खीरी न केवल अपनी प्राकृतिक संपदा के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि इसका राजनीतिक और ऐतिहासिक आधार भी उतना ही गहरा है। आज ही लॉन्च हुई वेबसाइट जनपद के इसी अनछुए पहलुओं को दुनिया के सामने ला रही है। बहुआयामी दल ने आज आधुनिक भारत की प्रथम महिला शिक्षिका क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की जयंती के गौरवशाली अवसर पर तराई और अवध क्षेत्र की राजनीति को नई दिशा देने हेतु अपनी आधिकारिक सार्वजनिक वेबसाइट का लोकार्पण किया। यह वेबसाइट विशेष रूप से जनपद लखीमपुर खीरी की स्थानीय राजनीति, जन-समस्याओं और विकास की संभावनाओं पर केंद्रित है। वेबसाइट के शुभारंभ के दौरान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान डॉ. के. एम. आमिश जी ने कहा कि तराई-अवध का यह क्षेत्र राजनैतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है, किंतु यहाँ की स्थानीय आवाज़ को अक्सर डिजिटल मंचों पर वह स्थान नहीं मिल पाता जिसकी वह हकदार है। सावित्रीबाई फुले, जिन्होंने शिक्षा के माध्यम से समाज के वंचित वर्गों को सशक्त किया, उनकी स्मृति में यह डिजिटल पहल जन-जन तक पहुँचने का एक माध्यम बनेगी। स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी के मुख्य पदाधिकारियों ने कहा कि "बहुआयामी दल" समाज के हर वर्ग के उत्थान और देश के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। सावित्रीबाई फुले के आदर्शों को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा और समानता ही वह आधार हैं, जिस पर एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। आज लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक निर्णायक भूमिका निभाता है। यहाँ की राजनीतिक हलचल सीधे लखनऊ और दिल्ली के गलियारों तक पहुँचती है। पोर्टल पर वर्तमान नेताओं, राजनीतिक समीकरणों और विकास कार्यों का विस्तृत ब्यौरा उपलब्ध है, जो जनता को जागरूक करने का एक सशक्त माध्यम बन रहा है। तराई का संघर्ष और मिनी पंजाब की प्रगतिशील राजनीतिक सोच का मिलन होता है। पार्टी का मानना है कि जिले की राजनीति को केवल नारों तक सीमित न रखकर उसे डेटा, शोध और तकनीक (Research Based Politics) से जोड़ा जाए। जैसा कि बहुआयामी राजनीतिक दल के माध्यम से लगातार शिक्षा तकनीकी एवं अनुसंधान के शोध कार्यों विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के माध्यम से देश की आर्थिक स्थिति आपको ध्यान में रखकर रणनीतियां हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी है वर्तमान दौर की तकनीक का लाभ उठाते हुए, कार्यकर्ताओं ने विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी एकजुटता दिखाई। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने की शपथ ली। ऑनलाइन कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से समर्थकों ने भाग लिया और पार्टी को अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। "हमारा उद्देश्य केवल राजनीति नहीं, बल्कि खीरी की विरासत को सहेजना और उसे नई पीढ़ी तक पहुँचाना है।" वेबसाइट की प्रमुख विशेषताएँ:वेबसाइट के माध्यम से तराई क्षेत्र के राजनीतिक मुद्दों के बारे में जानकारी, तराई क्षेत्र के महत्वपूर्ण राजनेताओं के बारे में जानकारी, तराई क्षेत्र के महत्वपूर्ण स्थान के बारे में जानकारी, बहुआयामी राजनीतिक दल पार्टी के गठन खीरी में ही क्यों के बारे में जानकारी,लखीमपुर जिले की आठों विधानसभाओं और दो लोकसभाओं की राजनीति की महत्वपूर्ण जानकारी ,घर बैठे ऑनलाइन निशुल्क सदस्यता लेने संबंधित मेंबरशिप फॉर्म की जानकारी,क्षेत्र के चुनावी समीकरणों और जनहित के मुद्दों पर विस्तृत डेटा और लेख,जनपद की तहसीलवार समस्याओं और उनके समाधान हेतु सुझावों का डिजिटल संग्रह, स्थानीय निवासियों के लिए सीधे पार्टी से जुड़ने और अपनी शिकायतें या सुझाव साझा करने की सुविधा, डिजिटल और वेबसाइट के माध्यम से पार्टी अपनी सक्रियता बढ़ाएगी और डिजिटल सशक्तिकरण के जरिए तराई की राजनीति में पारदर्शिता लाने का प्रयास करेगी। इस महत्वपूर्ण वर्चुअल सभा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. एम. आमिश जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमान अमित कुमार जी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर इस्तियाक अली जी लेखक अधिवक्ता मोबीन गाजी जी, वैज्ञानिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बाकर अली जी शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष काजिम अली जी, राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती रेशम जी आदि महत्वपूर्ण पदाधिकारी वर्चुअल उपस्थित रहे।1
- अविवाहित सूरज प्रकाश मुस्लिम आबादी के बीच रहते थे, उनकी मृत्यु के बाद पड़ोसियों ने पिंडदान से लेकर अंतिम यात्रा तक की जिम्मेदारी निभाई, कंधा देकर अर्थी को श्मशान घाट तक पहुंचाया और अंतिम संस्कार में परिवार की भूमिका निभाई1