Shuru
Apke Nagar Ki App…
हर गांव तक पहुंचेगी रोडवेज बस, यूपी सरकार की नई पॉलिसी – परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का बड़ा ऐलान लखनऊ। यूपी कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद परिवहन मंत्री Dayashankar Singh ने नई परिवहन नीति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ऐसी पॉलिसी लेकर आई है जिसके तहत जिले के हर गांव को जिला मुख्यालय से बस सेवा से जोड़ा जाएगा। नई व्यवस्था के अनुसार जिला मुख्यालय से रोज एक बस गांव तक जाएगी। यह बस रात में गांव में ही खड़ी रहेगी और सुबह वहीं से यात्रियों को लेकर ब्लॉक और तहसील होते हुए फिर जिला मुख्यालय तक आएगी। मंत्री ने कहा कि इस योजना का मकसद ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा देना है, ताकि उन्हें जिला मुख्यालय तक आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो। पूरी बात सुनें – वीडियो में।
Ajay shukla
हर गांव तक पहुंचेगी रोडवेज बस, यूपी सरकार की नई पॉलिसी – परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का बड़ा ऐलान लखनऊ। यूपी कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद परिवहन मंत्री Dayashankar Singh ने नई परिवहन नीति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ऐसी पॉलिसी लेकर आई है जिसके तहत जिले के हर गांव को जिला मुख्यालय से बस सेवा से जोड़ा जाएगा। नई व्यवस्था के अनुसार जिला मुख्यालय से रोज एक बस गांव तक जाएगी। यह बस रात में गांव में ही खड़ी रहेगी और सुबह वहीं से यात्रियों को लेकर ब्लॉक और तहसील होते हुए फिर जिला मुख्यालय तक आएगी। मंत्री ने कहा कि इस योजना का मकसद ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा देना है, ताकि उन्हें जिला मुख्यालय तक आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो। पूरी बात सुनें – वीडियो में।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by खीरी न्यूज़ अपडेट1
- अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पलिया पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पलिया थानाध्यक्ष पलिया पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस ने पलिया नगर के मोहल्ला सिंगहिया निवासी नीरज कुमार शर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद एवं नेपाल के धनगढ़ी थाना कैलाली, बार्ड नम्बर आठ निवासी उमेश राना पुत्र रामपूरन को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि आरोपितों के कब्जे से 26.80 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा 27 हजार रुपये भारतीय, 2600 रुपये नेपाली, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन एवं एक मोटरसाईकिल नम्बर यूपी 31 सीजे 4442 बरामद हुई है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गयी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामजीत यादव, उपनिरीक्षक प्रेमनारायण सरोज, महिला उपनिरीक्षक निशा शुक्ला, हेड कांस्टेबल घनश्याम शर्मा, कांस्टेबल अनुज कुमार एवं कांस्टेबल अमन राय शामिल रहे।1
- लखीमपुर खीरी :लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वाले युवक को थाना खीरी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक ने अपनी महिला मित्र के साथ संबंध छिपाने के लिए लूट की कहानी गढ़ी थी। आरोपी अनीश पुत्र विश्राम निवासी ग्राम हजरिया, थाना शारदानगर (उम्र करीब 23 वर्ष) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी निराला तिवारी ने बताया कि झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में उपनिरीक्षक जमील अहमद, उपनिरीक्षक सत्येंद्र कुमार, कांस्टेबल पंकज निर्मल व कांस्टेबल नीलू कुमार शामिल रहे।1
- लखनऊ। यूपी कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद परिवहन मंत्री Dayashankar Singh ने नई परिवहन नीति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ऐसी पॉलिसी लेकर आई है जिसके तहत जिले के हर गांव को जिला मुख्यालय से बस सेवा से जोड़ा जाएगा। नई व्यवस्था के अनुसार जिला मुख्यालय से रोज एक बस गांव तक जाएगी। यह बस रात में गांव में ही खड़ी रहेगी और सुबह वहीं से यात्रियों को लेकर ब्लॉक और तहसील होते हुए फिर जिला मुख्यालय तक आएगी। मंत्री ने कहा कि इस योजना का मकसद ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा देना है, ताकि उन्हें जिला मुख्यालय तक आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो। पूरी बात सुनें – वीडियो में।1
- लखनऊ/ लखीमपुर खीरी, 10 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश का 'चीनी का कटोरा' कहा जाने वाला लखीमपुर खीरी न केवल अपनी प्राकृतिक संपदा के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि इसका राजनीतिक और ऐतिहासिक आधार भी उतना ही गहरा है। आज ही लॉन्च हुई वेबसाइट जनपद के इसी अनछुए पहलुओं को दुनिया के सामने ला रही है। बहुआयामी दल ने आज आधुनिक भारत की प्रथम महिला शिक्षिका क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की जयंती के गौरवशाली अवसर पर तराई और अवध क्षेत्र की राजनीति को नई दिशा देने हेतु अपनी आधिकारिक सार्वजनिक वेबसाइट का लोकार्पण किया। यह वेबसाइट विशेष रूप से जनपद लखीमपुर खीरी की स्थानीय राजनीति, जन-समस्याओं और विकास की संभावनाओं पर केंद्रित है। वेबसाइट के शुभारंभ के दौरान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान डॉ. के. एम. आमिश जी ने कहा कि तराई-अवध का यह क्षेत्र राजनैतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है, किंतु यहाँ की स्थानीय आवाज़ को अक्सर डिजिटल मंचों पर वह स्थान नहीं मिल पाता जिसकी वह हकदार है। सावित्रीबाई फुले, जिन्होंने शिक्षा के माध्यम से समाज के वंचित वर्गों को सशक्त किया, उनकी स्मृति में यह डिजिटल पहल जन-जन तक पहुँचने का एक माध्यम बनेगी। स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी के मुख्य पदाधिकारियों ने कहा कि "बहुआयामी दल" समाज के हर वर्ग के उत्थान और देश के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। सावित्रीबाई फुले के आदर्शों को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा और समानता ही वह आधार हैं, जिस पर एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। आज लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक निर्णायक भूमिका निभाता है। यहाँ की राजनीतिक हलचल सीधे लखनऊ और दिल्ली के गलियारों तक पहुँचती है। पोर्टल पर वर्तमान नेताओं, राजनीतिक समीकरणों और विकास कार्यों का विस्तृत ब्यौरा उपलब्ध है, जो जनता को जागरूक करने का एक सशक्त माध्यम बन रहा है। तराई का संघर्ष और मिनी पंजाब की प्रगतिशील राजनीतिक सोच का मिलन होता है। पार्टी का मानना है कि जिले की राजनीति को केवल नारों तक सीमित न रखकर उसे डेटा, शोध और तकनीक (Research Based Politics) से जोड़ा जाए। जैसा कि बहुआयामी राजनीतिक दल के माध्यम से लगातार शिक्षा तकनीकी एवं अनुसंधान के शोध कार्यों विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के माध्यम से देश की आर्थिक स्थिति आपको ध्यान में रखकर रणनीतियां हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी है वर्तमान दौर की तकनीक का लाभ उठाते हुए, कार्यकर्ताओं ने विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी एकजुटता दिखाई। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने की शपथ ली। ऑनलाइन कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से समर्थकों ने भाग लिया और पार्टी को अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। "हमारा उद्देश्य केवल राजनीति नहीं, बल्कि खीरी की विरासत को सहेजना और उसे नई पीढ़ी तक पहुँचाना है।" वेबसाइट की प्रमुख विशेषताएँ:वेबसाइट के माध्यम से तराई क्षेत्र के राजनीतिक मुद्दों के बारे में जानकारी, तराई क्षेत्र के महत्वपूर्ण राजनेताओं के बारे में जानकारी, तराई क्षेत्र के महत्वपूर्ण स्थान के बारे में जानकारी, बहुआयामी राजनीतिक दल पार्टी के गठन खीरी में ही क्यों के बारे में जानकारी,लखीमपुर जिले की आठों विधानसभाओं और दो लोकसभाओं की राजनीति की महत्वपूर्ण जानकारी ,घर बैठे ऑनलाइन निशुल्क सदस्यता लेने संबंधित मेंबरशिप फॉर्म की जानकारी,क्षेत्र के चुनावी समीकरणों और जनहित के मुद्दों पर विस्तृत डेटा और लेख,जनपद की तहसीलवार समस्याओं और उनके समाधान हेतु सुझावों का डिजिटल संग्रह, स्थानीय निवासियों के लिए सीधे पार्टी से जुड़ने और अपनी शिकायतें या सुझाव साझा करने की सुविधा, डिजिटल और वेबसाइट के माध्यम से पार्टी अपनी सक्रियता बढ़ाएगी और डिजिटल सशक्तिकरण के जरिए तराई की राजनीति में पारदर्शिता लाने का प्रयास करेगी। इस महत्वपूर्ण वर्चुअल सभा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. एम. आमिश जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमान अमित कुमार जी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर इस्तियाक अली जी लेखक अधिवक्ता मोबीन गाजी जी, वैज्ञानिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बाकर अली जी शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष काजिम अली जी, राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती रेशम जी आदि महत्वपूर्ण पदाधिकारी वर्चुअल उपस्थित रहे।1
- *थाना मैगलगंज पुलिस द्वारा, हत्या के अभियोग में नामजद/वांछित तथा 50,000/- रू0 के ईनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया* पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक मैगलगंज के नेतृत्व में दिनांक 09.03.2026 को थाना मैगलगंज पुलिस द्वारा, मु0अ0सं0 82/2026 धारा 103(1)/238(1)/351(3) बीएनएस में वांछित तथा 50,000/- रूपये के ईनामिया अभियुक्त योगेश उर्फ नन्हे पुत्र रमेश कुमार निवासी ग्राम दीक्षितपुर थाना मैगलगंज जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया। *घटना का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 17.02.2026 को वादी मुकदमा श्री रमेश कुमार पुत्र छोटेलाल निवासी दीक्षितपुर थाना मैंगलगंज जनपद खीरी द्वारा सूचना दी गयी कि उनकी पत्नी उर्मिला देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यू हो गयी है । सूचना के आधार पर शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस भेजा गया था । मृतका के शव का पोस्टमार्टम मोर्चरी हाउस लखीमपुर खीरी मे हुआ । पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे हत्या कारण गला दबाकर आना पाया गया । दिनांक 18.02.2026 को वादी मुकदमा द्वारा तहरीर दी गयी कि दिनांक 17.02.2026 को इनकी पत्नी उर्मिला देवी उम्र 58 वर्ष को इनके पुत्र योगेश उर्फ नन्हे द्वारा अपनी पहली पत्नी के न आने के कारण नाराजगी को लेकर मारा पीटा गया व गला दबाकर हत्या कर दी गयी थी तथा लाश को साडी से गले मे लपेट कर अपने घर के कमरे में पंखे से टांग दिया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 82/2026 धारा 103(1)/238(1)/351(3) बीएनएस विरुध्द योगेश उर्फ नन्हे पुत्र रमेश कुमार निवासी ग्राम दीक्षितपुर थाना मैगलगंज जनपद लखीमपुर खीरी के अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी का प्रयास किया गया । अपराध गम्भीर प्रकृति का होने के कारण व काफी प्रयास के बाद अभियुक्त की गिरफ्तारी न होने के पर श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय लखनऊ परिक्षेत्र लखनऊ द्वारा अभियुक्त योगेश उर्फ नन्हे उपरोक्त पर 50,000/- रुपये का इनाम घोषित किया गया था । गिरफ्तारी के प्रयास के क्रम में दिनांक 09.03.2026 को अभियुक्त योगेश उर्फ नन्हे उपरोक्त को औरंगाबाद चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया तथा नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* 1.योगेश उर्फ नन्हे पुत्र रमेश कुमार निवासी ग्राम दीक्षितपुर थाना मैगलगंज जनपद खीरी *गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास* 1.मु0अ0सं0 239/2018 धारा 307/504 भा0द0वि0 थाना मलिहाबाद जनपद लखनऊ कमिश्नरेट(उत्तरी) 2.मु0अ0सं0 374/2021 धारा 323/458/506 भा0द0वि0 थाना मैगलगंज जनपद खीरी 3.मु0अ0सं0 82/2026 धारा 103(1)/238(1)/351(3) बीएनएस थाना मैगलगंज जनपद खीरी *गिरफ्तार करने वाली टीम* 1.प्र0नि0 इन्द्रजीत सिंह चौहान 2.उ0नि0 श्री सुनील कुमार तिवारी 3.हे0का0 देवेन्द्र सिंह 4.का0 अजय कुमार 5.का0 सुमित जैनर समस्त थाना मैगलगंज।1
- ईद का त्योहार आते ही सेवई और सूद फेनी की मांग अचानक बढ़ जाती है। कस्बा खीरी में कई परिवार ऐसे हैं जो पीढ़ियों से यह कारोबार करते आ रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि उनका यह पुश्तैनी काम है और वह पिछले लगभग 40 सालों से लोगों को सेवई और सूद फेनी उपलब्ध करा रहे हैं। कारोबारियों के अनुसार सूद फेनी को शुद्ध तेल और मैदे से तैयार किया जाता है। इसे बनाने में काफी मेहनत लगती है। रमजान शुरू होते ही इसकी बिक्री भी शुरू हो जाती है। दुकानों और घरों में एक तरफ सूद फेनी बनाई जाती है तो दूसरी तरफ ग्राहकों को बेची जाती है। जैसे-जैसे ईद करीब आती है, वैसे-वैसे इसकी मांग और बिक्री दोनों तेजी से बढ़ने लगती हैं। कस्बा खीरी में बनने वाली सूद फेनी और सेवई सिर्फ स्थानीय बाजारों में ही नहीं बल्कि दूर-दराज के इलाकों तक भेजी जाती है, जहां इसकी खास पहचान और मांग है। यही वजह है कि ईद के त्योहार से पहले कस्बा खीरी की सेवई और सूद फेनी दूर-दराज तक मशहूर मानी जाती है।1
- जनपद के आरटीओ कार्यालय में लगातार मिल रही दलाली और अवैध वसूली की शिकायतों पर डीएम के निर्देश पर सीडीओ अभिषेक कुमार ने अचानक छापेमारी की। छापे के दौरान कार्यालय के गेट बंद करा दिए गए और पूछताछ में एक दलाल पकड़ा गया। वहीं ऑपरेटर कमर अली अवैध वसूली में संलिप्त पाए जाने पर उसकी सेवा समाप्त कर दी गई। एक कर्मचारी काशी श्रीवास्तव की लापरवाही पर विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है, जबकि दलाल रवि के खिलाफ सदर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्रवाई के बाद आरटीओ कार्यालय में हड़कंप मच गया।1