मध्यप्रदेश में मत्स्य क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा, केज एक्वाकल्चर व फिश प्रोसेसिंग परियोजनाओं के लिए आवेदन आमंत्रित डिंडोरी । मध्यप्रदेश शासन के संचालनालय मत्स्योद्योग द्वारा “मध्यप्रदेश एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026” के अंतर्गत प्रदेश में मत्स्य उत्पादन बढ़ाने एवं निजी निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निवेशकों और उद्यमियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के तहत केज स्थापना एवं संचालन सहित मत्स्य आधारित आधुनिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार प्रदेश के विभिन्न जिलों में मत्स्योद्योग विभाग, जिला पंचायत एवं नगरीय निकायों के चयनित जलाशयों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के लिए उद्यमी मॉडल लागू किया जा रहा है। इसके अंतर्गत केज एक्वाकल्चर, एक्वापोनिक्स, इंटीग्रेटेड फिश फार्मिंग, ईको टूरिज्म तथा ग्रीन एनर्जी जैसी गतिविधियों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। नीति के माध्यम से फिश हैचरी, आइस प्लांट, कोल्ड स्टोरेज, फिश प्रोसेसिंग यूनिट एवं मत्स्य विपणन अधोसंरचना के विकास में निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया है। पात्र उद्यमियों को बैंक ऋण सुविधा, ब्याज सबवेंशन तथा तकनीकी सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।
मध्यप्रदेश में मत्स्य क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा, केज एक्वाकल्चर व फिश प्रोसेसिंग परियोजनाओं के लिए आवेदन आमंत्रित डिंडोरी । मध्यप्रदेश शासन के संचालनालय मत्स्योद्योग द्वारा “मध्यप्रदेश एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026” के अंतर्गत प्रदेश में मत्स्य उत्पादन बढ़ाने एवं निजी निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निवेशकों और उद्यमियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के तहत केज स्थापना एवं संचालन सहित मत्स्य आधारित आधुनिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार प्रदेश के विभिन्न जिलों में मत्स्योद्योग विभाग, जिला पंचायत एवं नगरीय निकायों के चयनित जलाशयों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के लिए उद्यमी मॉडल लागू किया जा रहा है। इसके अंतर्गत केज एक्वाकल्चर, एक्वापोनिक्स, इंटीग्रेटेड फिश फार्मिंग, ईको टूरिज्म तथा ग्रीन एनर्जी जैसी गतिविधियों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। नीति के माध्यम से फिश हैचरी, आइस प्लांट, कोल्ड स्टोरेज, फिश प्रोसेसिंग यूनिट एवं मत्स्य विपणन अधोसंरचना के विकास में निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया है। पात्र उद्यमियों को बैंक ऋण सुविधा, ब्याज सबवेंशन तथा तकनीकी सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।
- शहपुरा में दिनदहाड़े चोरी, होटल से नोटों से भरा बैग लेकर फरार हुए चोर डिंडौरी जिले के शहपुरा नगर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक एक शिक्षक बैंक से रुपये निकालकर लौट रहा था। इसी दौरान वह पानी पीने के लिए एक होटल में रुका, जहां उन्होंने रुपये से भरा बैग बेंच पर रख दिया। तभी पहले से घात लगाए बैठे चोर ने मौका पाकर बैग चोरी कर लिया और अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से फरार हो गया। पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही शहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद पीड़ित शिक्षक ने शहपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।1
- शहपुरा में नोट से भरा बैग दिनदहाड़े घात लगाए बैठे चोर लेकर उड़े डिंडौरी जिले के शहपुरा नगर में दिनदहाड़े चोरी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है जानकारी के मुताबिक शिक्षक शहपुरा बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे थे उसी दौरान रुपये से भरे बैग को शिक्षक अपने साथ होटल में ले गया जहाँ उन्होंने नोट से भरे बैग को ब्रेंच पर रख दिया जहां पलक झपकते ही घात लगाए हुए चोर ने नोट से भरे बैग पर हाथ साफ कर दिया और अपने सहियोगी के साथ मोटरसाइकिल पर बैठ कर नो दो ग्यारह हो गया पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई घटना की जानकारी लगते ही मौके पर शहपुरा पुलिस पहुंची जहां उन्होंने होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच कर घटना को अंजाम देने बाले दोनों चोरों की पतासाजी की जा रही है बतला दे शिक्षक होटल में पानी पीने के लिए रुके हुए थे इसी दौरान मौके का फायदा उठा चोरों ने नोटों से भरे बैग पर हांथ साफ करते हुए फरार हो गए पूरी घटना का वीडियो तेजी के साथ शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है तो वही दिन दहाड़े हुई इस घटना ने पुलिस व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है पीड़ित शिक्षक के द्वारा घटना के बाद शहपुरा थाना पहुंच शिकायत दर्ज कराई है1
- शहपुरा में दिनदहाड़े चोरी की वारदात: शिक्षक का रुपयों से भरा बैग लेकर युवक फरार शहपुरा में दिनदहाड़े चोरी की वारदात: शिक्षक का रुपयों से भरा बैग लेकर युवक फरार शहपुरा में दिनदहाड़े चोरी की वारदात: शिक्षक का रुपयों से भरा बैग लेकर युवक फरार शहपुरा में दिनदहाड़े चोरी की वारदात: शिक्षक का रुपयों से भरा बैग लेकर युवक फरार1
- डिंडोरी जिले के बिंझौरी गांव में छत बनाते समय अचानक गिर जाने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ उसका उपचार जारी है।2
- चलती मालगाड़ी में लगी आग, बिरसिंहपुर स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन चलती मालगाड़ी में लगी आग, बिरसिंहपुर स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन उमरिया तपस गुप्ता (7999276090) जिले के बिरसिंहपुर रेलवे स्टेशन में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। शहडोल की तरफ से आ रही कोयला लोड मालगाड़ी के तीन डब्बों में अचानक आग लग गई। चलते ट्रेन से धुआं और आग की लपटें उठती देख रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी कोयला लेकर आगे की ओर जा रही थी। इसी दौरान ट्रेन के बीच वाले डब्बों से धुआं निकलता दिखाई दिया। लोको पायलट और गार्ड ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत रेलवे कंट्रोल को सूचना दी और मालगाड़ी को बिरसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर रोक दिया। समय रहते ट्रेन रोक दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। मामले की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन और स्टेशन कर्मचारियों ने मोर्चा संभाल लिया। स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई और लोगों को डब्बों से दूर किया गया। वहीं नगरपालिका की दमकल गाड़ी को मौके पर बुलाया गया। दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद डब्बों से तेज धुआं उठ रहा था, जिसे देखकर आसपास मौजूद लोग भी दहशत में आ गए। राहत की बात यह रही कि आग अन्य डब्बों तक नहीं पहुंची। यदि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण कोयले में गर्मी या घर्षण बताया जा रहा है, हालांकि रेलवे विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है। स्थानीय लोगों ने लोको पायलट, गार्ड और दमकल टीम की तत्परता की सराहना की है। उनकी सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा रेल हादसा टल गया।4
- Post by Pavan kumar sahu1
- कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक हुई संपन्न अधिकारी कर्मचारी रहे मौजूद शहडोल नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत नगर की जयस्तंभ चौक स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में सोमवार को समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई है,बैठक में जिले के कलेक्टर डॉक्टर केदार सिंह ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सीएम हेल्पलाइन की प्रकरणों का समय सीमा पर निराकरण करने की निर्देश दिए हैं,इस दौरान जिले के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे हैं।1
- व्यापारी से लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल व्यापारी से लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल उमरिया तपस गुप्ता (7999276090) जिले के घुँघुटी चौकी क्षेत्र में व्यापारी से हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो युवक और एक नाबालिग शामिल है। पुलिस ने सभी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में एक व्यापारी से मारपीट कर गहनों और नगदी से भरा बैग लूट लिया गया था। घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। जांच के दौरान पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर संदिग्ध युवकों की पहचान की गई। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सत्यम पीत पिता सुदामा मांझी उम्र 19 वर्ष निवासी निलहरी तथा नागेश पिता राजेंद्र वासुदेवा उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम चिमटा को गिरफ्तार किया। वहीं वारदात में शामिल एक नाबालिग को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने सुनसान रास्ते में व्यापारी को रोककर मारपीट की और उसके पास रखा बैग छीनकर फरार हो गए थे। बैग में सोना-चांदी के गहने, नगदी और अन्य सामान रखा हुआ था। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था। व्यापारी वर्ग लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लगातार दबिश दी और आखिरकार आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। इस संबंध में घुँघुटी पुलिस ने बताया कि मामले में कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और लूटे गए सामान की बरामदगी के प्रयास भी जारी हैं।3