Shuru
Apke Nagar Ki App…
दबोह आलमपुर मे खुलेआम गुमटीयों पर बिक रहा पेट्रोल वीडियो वायरल लहार क्षेत्र के दबोह आलमपुर से लेकर लहार एवं आसपास के क्षेत्र मे स्तिथ गुमटीयों पर उत्तर प्रदेश से लाकर अबैध रूप से डीजल पेट्रोल बेचा जा रहा है मजे की बात तो ये है की इन गुमटीयों पर दिन रात पेट्रोल से भरी बोतले खुलेआम टंगी नजर आती है फिर भी प्रशासनिक अधिकारी अपनी आंखे बंद किये हुए है आखिर क्यों आखिर कब ऐसा होगा ज़ब इन गुमटीयों पर अबैध कारोबार के लिए कार्यवाही की जाएगी ऐसे वीडियो कई बार वायरल होने के बाद भी प्रशासनिक अधिकारी अपनी कुम्भकरणीय नींद से जागने का मन कब बनाता है ये तो जल्द ही देखने को मिलेगा या तो कार्यवाही या कार्यबाही के नाम पर बहवाही???
DHARMENDRA SINGH KAURAV
दबोह आलमपुर मे खुलेआम गुमटीयों पर बिक रहा पेट्रोल वीडियो वायरल लहार क्षेत्र के दबोह आलमपुर से लेकर लहार एवं आसपास के क्षेत्र मे स्तिथ गुमटीयों पर उत्तर प्रदेश से लाकर अबैध रूप से डीजल पेट्रोल बेचा जा रहा है मजे की बात तो ये है की इन गुमटीयों पर दिन रात पेट्रोल से भरी बोतले खुलेआम टंगी नजर आती है फिर भी प्रशासनिक अधिकारी अपनी आंखे बंद किये हुए है आखिर क्यों आखिर कब ऐसा होगा ज़ब इन गुमटीयों पर अबैध कारोबार के लिए कार्यवाही की जाएगी ऐसे वीडियो कई बार वायरल होने के बाद भी प्रशासनिक अधिकारी अपनी कुम्भकरणीय नींद से जागने का मन कब बनाता है ये तो जल्द ही देखने को मिलेगा या तो कार्यवाही या कार्यबाही के नाम पर बहवाही???
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- भिंड दबोह लखन राठौर का निधन होने के बाद मुक्तिधाम की सुविधा नहीं होने के कारण NH-552 बाईपास के किनारे अंतिम संस्कार करना पड़ा। नगर में मौजूद मुक्तिधाम तक पहुंचने का रास्ता दलदल और अधिक दूरी के कारण परेशानी भरा बताया गया।स्थानीय लोगों ने नगर परिषद की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए स्थायी मुक्तिधाम की मांग की है।सीएमओ सोनू परिहार ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। वे मौके का निरीक्षण कर इंजीनियर से स्टीमेट बनवाएंगे।1
- जालौन में पीड़ित परिवार से मुलाकात करने पहुंचे सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा के पुत्र जालौन। जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन नगर में ब्याज माफिया की कथित प्रताड़ना से तंग आकर एक व्यक्ति द्वारा अपनी जीवन लीला समाप्त किए जाने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में आक्रोश का माहौल है और परिजनों द्वारा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। मामले की जानकारी मिलने के बाद सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा के पुत्र पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने परिजनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं। विधायक पुत्र ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि मामले में यदि किसी प्रकार की लापरवाही हुई है तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवार को न्याय दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों से बातचीत की जाएगी और मामले में उचित कार्रवाई सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि दो दिन के भीतर मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो वह पीड़ित परिवार के साथ धरने पर बैठने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उनके इस बयान के बाद मामले को लेकर प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। वहीं, पीड़ित परिवार का आरोप है कि ब्याज पर लिए गए पैसों को लेकर कथित ब्याज माफिया द्वारा लगातार दबाव और प्रताड़ना की जा रही थी, जिससे परेशान होकर व्यक्ति ने यह कदम उठाया। घटना के बाद से परिवार न्याय की मांग कर रहा है। परिजनों ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और मृतक को कथित रूप से प्रताड़ित करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। अब देखना होगा कि पुलिस और प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं और पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिल पाता है।1
- सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात बदमाशों ने की चोरी जिले में चोरों के हौसले बुलंद कालपी (जालौन)। स्थानीय नगर के मोहल्ला गणेशगंज में एक सूने मकान को अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। परिवार रोजगार के सिलसिले में खागा, फतेहपुर गया हुआ था। इसी दौरान चोर मकान में घुसे और सामान चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही सीओ राजेश कमल, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी तथा रामगंज चौकी प्रभारी विशाल भड़ाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बताया गया कि परिवार के घर पर मौजूद न होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। परिजनों के वापस लौटने के बाद ही चोरी गए सामान और उसकी अनुमानित कीमत का पता चल सकेगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बदमाशों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा सकती है। वहीं घटना के बाद मोहल्ले में लोगों के बीच चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।1
- “बाजपेई ने लगाओ हाथ, चौरसिया ने दओ साथ… पुरानी नझाई मा जमो भंडारो, जालौन भर से उमड़ो भोले भक्तन को सैलाब” 🔱 सबन खौं हरो-हरो राम-राम, जय भोले बाबा! 🔱 सावन के तीजे सोमवार अउ नागपंचमी के पावन परब पे जालौन की पुरानी नझाई मा भंडारो लगो, जालौन भर से भोले के भक्त प्रसादी पावै पहुंचिन। मंदिर को बढ़िया सिंगार रहो, अउ चारों ओर हर-हर महादेव के जयकारे गूंजत रहे। थारी मा आलू की स्वादिष्ट सब्जी, कद्दू की सब्जी, बूंदी, खट्टा-मीठो रायतो अउ हरी मिर्च को चटपटो अचार रहो। पूरियन नरम-मुलायम रहीं, सो भक्तन ने खूब प्रेम से प्रसादी पाई। बाजपेई ने लगाओ हाथ, चौरसिया ने दओ साथ, तब चल पाओ ये पत्तन बालो पात! मोनू गुड़ वाले भी सेवा मा जुटे रहिन, अउ मोहल्ला के छोटे-छोटे मोड़ा-मोड़ी भी बढ़-चढ़ के हाथ बंटावत रहिन। सफाई की व्यवस्था मा नगर पालिका की अगुवाई रही। पत्तल-ठिलिया फेंकन काजे जगह-जगह रोपाय दई गइन। रामू पान वाले बुलाबा लगावत रहिन— “आज पूरियन को डोल है, आइ जाओ भैया!” पुनीत मित्तल जी ने सबई से सफाई बनाए रखै अउ जयकारे लगावत रहै की अपील करी। भक्ति, सेवा अउ बुंदेली अपनापन से सराबोर रहो पुरानी नझाई को ये भंडारो। हर-हर महादेव! बम-बम भोले! 🔱 खबर लिवाए—अखिलेश सोनी अउ किशन सोनी।3
- कोंच,तीतरा खलीलपुर गांव में आटा चक्की को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों का सामान लेकर फरार, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम 5 बजे शातिर चोरों ने एक आटा चक्की को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात तीतरा खलीलपुर गांव में हुई। चोरों ने आटा चक्की का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखा कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित आटा चक्की संचालक प्रदीप कुमार के मुताबिक, चोर आटा की करीब 12 बोरियां, चक्की की मोटर समेत अन्य जरूरी सामान ले गए। चोरी किए गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद पीड़ित के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बताया गया कि प्रदीप कुमार ने लोन लेकर आटा चक्की का कारोबार शुरू किया था। कारोबार के शुरुआती दौर में ही हुई इस चोरी से उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।1
- कालपी क्षेत्र में गुढ़ा खास में सड़क के किनारे राहगीरों को महिला घायल अवस्था में मिली। पुलिस ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, लगभग 30 वर्षीय रेनू पत्नी रामप्रकाश को सोमवार सुबह दो युवक सड़क किनारे पीट रहे थे। देवकली निवासी परमसुख पुत्र सरजूप्रसाद ने जंगल जाते समय दूर से यह घटना देखी। कुछ देर बाद दोनों युवक महिला को जलधनिया लगे खेत में फेंककर फरार हो गए।1
- नागपंचमी पर नाग देवता की पूजा में लीन है, वहीं छतरपुर के नौगांव में नाग देवता का अंदाज कुछ अलग ही देखने को मिला। यहां नाग और कुत्तों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई,मामला नौगांव में स्थित यादव बगिया का बताया जा रहा है। जहां कल रात अचानक बगिया में एक नाग आ पहुंचा। नाग को देखते ही बगिया के डॉग ने जैसे नागपंचमी की पूजा छोड़कर सुरक्षा की कमान संभाल ली। बस फिर क्या था, दोनों आमने-सामने आ गए।,वीडियो में साफ दिख रहा है, कभी नाग फन फैलाकर कुत्ते को डराता, तो कभी कुत्ता नाग पर भौंकता नजर आया। वहां मौजूद लोगों ने इस पूरे मुकाबले को मोबाइल में कैद कर लिया।,अब यही वीडियो आज सोशल मीडिया जहां एक ओर पूरा देश आज नागपंचमी पर नाग देवता की पूजा में लीन है, वहीं छतरपुर के नौगांव में नाग देवता का अंदाज कुछ अलग ही देखने को मिला। यहां नाग और कुत्तों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई,मामला नौगांव में स्थित यादव बगिया का बताया जा रहा है। जहां कल रात अचानक बगिया में एक नाग आ पहुंचा। नाग को देखते ही बगिया के डॉग ने जैसे नागपंचमी की पूजा छोड़कर सुरक्षा की कमान संभाल ली। बस फिर क्या था, दोनों आमने-सामने आ गए।,वीडियो में साफ दिख रहा है, कभी नाग फन फैलाकर कुत्ते को डराता, तो कभी कुत्ता नाग पर भौंकता नजर आया। वहां मौजूद लोगों ने इस पूरे मुकाबले को मोबाइल में कैद कर लिया।,अब यही वीडियो आज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है मानो नागपंचमी पर नाग देवता दर्शन देने आए थे, लेकिन डॉग ने बिना बुलाए ही उनकी सुरक्षा जांच शुरू कर दी।जीत किसकी हुई ये तो पता नहीं, लेकिन इतना तय है कि लोगों को पूजा के साथ-साथ भरपूर मनोरंजन भी मिल गया। वायरल वीडियो1
- कोंच,घुसिया गांव में कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे छज्जे से टकराने को लेकर विवाद, कांवड़ियों से मारपीट और धमकी का आरोप, पुलिस से की शिकायत जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घुसिया में सोमवार शाम कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे टकराने को लेकर विवाद हो गया। मामले में कांवड़ियों ने एक ग्रामीण पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए सोमवार शाम 6 बजे पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, ग्राम घुसिया निवासी कई कांवड़िए करीब 50 साथियों के साथ सेवढ़ा सनकुआ से कांवड़ में जल भरकर अपने गांव लौट रहे थे। शाम करीब चार बजे जब यात्रा गांव में सोहन सिंह यादव के घर के सामने पहुंची, तभी कांवड़ यात्रा में शामिल डीजे कथित तौर पर उनके दरवाजे से टकरा गया। आरोप है कि इससे नाराज सोहन सिंह यादव ने आशिक पुत्र तम्मान सिंह के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। कांवड़ियों का आरोप है कि आरोपी ने यात्रा में शामिल लोगों के साथ गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि वह एक-एक को काट देगा और कांवड़ यात्रा करने का तरीका दिखा देगा। तहरीर के अनुसार, कांवड़िए विवाद बढ़ाए बिना शांतिपूर्वक गांव के शिव मंदिर पहुंचे और जल चढ़ाया। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दी और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- तूमेरा में नल कनेक्शन को लेकर विवाद, महिला ने लगाया धमकी देने का आरोप कोंच/जालौन। तूमेरा गांव निवासी हैदलपुर बाली पत्नी अमर सिंह कोरी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर गांव के अंगद पुत्र रघुवर पाल पर नमामि गंगे योजना के तहत उसके मकान के सामने नल नहीं लगने देने, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि विपक्षी कहता है कि चाहे 5-6 लाख रुपये खर्च हो जाएं, लेकिन उसके घर के सामने नल नहीं लगने देगा। साथ ही पट्टे की जमीन पर निस्तार और आवागमन में भी बाधा डालने का आरोप लगाया गया है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ पुलिसकर्मी उसके परिवार को जेल भेजने की धमकी देकर भयभीत करते हैं। पीड़िता ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई तथा उसके मकान पर नमामि गंगे योजना का नल लगवाने की मांग की है।1