रामपुरिया कॉलेज के पीछे नई शीतल जल प्याऊ का उद्घाटन, कबूतरों के चुगे की चौकी का भी जीर्णोद्धार बीकानेर पत्रकार इकबाल खान: रामपुरिया कॉलेज के पीछे मोहता कुआं के पास “गंगा-जानकी” पंवार की स्मृति में पंवार परिवार द्वारा नई शीतल जल प्याऊ का निर्माण करवाया गया तथा कबूतरों के चुगे की चौकी का जीर्णोद्धार किया गया। इसका उद्घाटन योगी ओमनाथ ने किया। इस अवसर पर योगी ओमनाथ ने कहा कि गर्मियों के मौसम में जल सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं होती। उन्होंने कहा कि ऋषि जांगी व भागीरथ की कृपा से गंगा का पानी धरती (जानकी) पर लाकर संसार की व्यवस्था भगवान शिव द्वारा बनाई गई और पक्षियों के लिए चुगा डालना भी पुण्य का कार्य माना गया है।बीकानेर नगर विकास के पूर्व न्यासी एवं श्री कृपाल भैरू मंदिर ट्रस्ट के संरक्षक खूमराज पंवार ने कहा कि अन्न सेवा से भी अधिक महत्व जल सेवा का है। अन्न के बिना मनुष्य कुछ दिनों तक जीवित रह सकता है, लेकिन पानी के बिना जीवन संभव नहीं है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साहित्यकार राजेंद्र जोशी ने कहा कि समाज में इस प्रकार के कार्य होते रहने चाहिए, इससे धार्मिक सद्भावना मजबूत होती है। इस अवसर पर राजाराम स्वर्णकार, शिक्षाविद बद्रीदास और भगवानदास परिहार ने भी जल ही जीवन की महत्ता पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में सखा संगम के अध्यक्ष एन.डी. रंगा, महेश जोशी, नागेश्वर जोशी, रामेश्वर जोशी और दिनेश जोशी सहित कई लोगों ने जल सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। श्री कृपाल भैरू मंदिर के अध्यक्ष अजयसिंह पंवार ने बताया कि पूर्वजों की भावनाओं के अनुरूप शीतल जल प्याऊ और पक्षियों के चुगे की व्यवस्था के साथ श्री कृपाल भैरूनाथ की पूजा-अर्चना, हवन, सत्संग, आरती, भंडारा और जागरण की परंपरा निरंतर जारी रखने का निर्णय ट्रस्ट द्वारा लिया गया है। इसके लिए ट्रस्ट में 10 लाख रुपये की एफडी भी की गई है। इस दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारी सत्यनारायण पंवार, तेजसिंह पंवार, अनुप पंवार, दिनेश गहलोत, हुकमसिंह तंवर, प्रेमसिंह पंवार, पेंटर अशोका, नेमीचंद भोपा, गिरधारी पंवार और पंडित नवरतन पुरोहित ने पूजा-अर्चना की। वहीं राजेश, कृष्ण, निखिल, यश, हैप्पी, तरुण चेल्सी और दिव्या ने “गंगा जानकी” के भजन प्रस्तुत किए।

- होर्मुज स्ट्रेट में फंसे 37 भारतीय जहाज, 10,000 करोड़ रुपये से अधिक माल जोखिम में1
- Post by Bikaner local news1
- आज जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णी SP कावेंद्र सिंह सागर ने श्री डूंगरगढ़ में अधिकारियों के साथ एक बैठक ली जिसमें उपखंड मे हो रही दुर्घटना को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।1
- नागौर/पादूकलां ,,जिले के पादूकलां क्षेत्र की ग्राम पंचायत मेवड़ा में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। समाजसेवी एवं पूर्व सरपंच राजुराम चेन्दलिया की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदारों और ग्रामीणों ने भाग लेकर रोजा खोला और देश-प्रदेश में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे की दुआ मांगी।इफ्तार कार्यक्रम के दौरान गांव में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल देखने को मिली, जहां हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग एक साथ बैठकर इफ्तार करते नजर आए। इस मौके पर आयोजक राजुराम चेन्दलिया ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना इंसानियत, सब्र और आपसी भाईचारे का संदेश देता है और ऐसे आयोजन समाज में सौहार्द को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में सुगनाराम जाजड़ा, रामस्वरूप घटियाला, भवानी धायल, संस्कार चेन्दलिया, सत्तार रंगरेज, गुल मोहम्मद, शब्बीर मोहम्मद, उमरदीन, रमजान मोहम्मद, आरिफ मोहम्मद, फारूक मोहम्मद, राजू, शेर मोहम्मद, नवाब नौजवान कमेटी के सदस्य, निसार भाई, रशीद भाई, आसीन भाई, सद्दाम भाई, रजाक भाई, बरकत अली, कयामुद्दीन, मुस्ताक भाई सहित दोनों समुदाय के अनेक लोग मौजूद रहे। मेवड़ा गांव में आयोजित इस रोजा इफ्तार पार्टी ने एक बार फिर हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे का संदेश दिया।3
- “रास्ता दो या जवाब दो!” आजाद नगर की हुंकार से गूंजा कलेक्ट्रेट, नारी-युवा शक्ति का ऐतिहासिक प्रदर्शन 📍 श्रीगंगानगर से बड अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻1
- राजस्थानी संस्कृति में मायरे का अपना ही मान और गौरव है। 🙏 #Mayra #MayraRitual #RajasthaniCulture #RajasthaniTradition #MayraCeremony #BhatRasam #RajasthanCulture #DesiTradition #VillageCulture #IndianTradition #MarwadiCulture #FamilyFunction #BhaiBehenKaPyar #DesiLife #VillageLife #Rajasthan #Marwadi #IncredibleRajasthan #ReelsIndia #ViralReels1
- वृद्ध आश्रम अनूपगढ़ जिला श्रीगंगानगर राजस्थान 96721853661
- अमेरिका-इजरायल ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण होर्मुज स्ट्रेट के पास कई भारतीय जहाज फंसे हुए हैं। इससे कार्गो सेफ्टी, क्रू सिक्योरिटी और एनर्जी सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस इलाके में लगभग 37 भारतीय झंडे वाले जहाज फंसे हैं। इन जहाजों पर 10,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का सामान लोड है। इनमें से कई जहाज तेल और गैस कैरियर हैं, जो भारतीय पोर्ट्स पर क्रूड ऑयल और एलपीजी पहुंचाते हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि इंडियन नेशनल शिपओनर्स एसोसिएशन (INSA) ने मिनिस्ट्री ऑफ पोर्ट्स, शिपिंग एंड वॉटरवेज को पत्र लिखकर तुरंत कार्रवाई की मांग की है। जहाजों के फंसे रहने का कारण जरूरी शिपिंग रूट का 'ब्लॉक्ड स्टाइल क्लोजर' बताया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है, तो एनर्जी सप्लाई और अंतरराष्ट्रीय शिपिंग पर गंभीर असर पड़ सकता है।1