logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पाली: रोहट थाना क्षेत्र से 22 वर्षीय युवती लापता, गांव के ही शादीशुदा युवक पर भगा ले जाने का आरोप पाली,ब्युरो चीफ मनीष राठौड़। जिले के रोहट थाना क्षेत्र के एक गांव से एक 22 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। विधायक भीमराज भाटी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसपी को सौपा ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। **दोपहर में बिना बताए घर से निकली थी युवती** प्रार्थी पिता ने रिपोर्ट में बताया कि उनकी 22 वर्षीय पुत्री 9 अगस्त को दोपहर को घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी तलाश करने और मोबाइल बंद आने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की आशंका जताई। **शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का संदेह** घटना के कुछ दिनों बाद जब परिजनों ने अपने स्तर पर पूछताछ की, तो पता चला कि गांव के ही लच्छाराम भाट का बेटा मुकेश भी उसी दिन से अपने घर से गायब है और उसका फोन भी बंद आ रहा है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर परिजनों को अंदेशा है कि मुकेश ही उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर और शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। परिजनों का आरोप है कि घटना के संबंध में 9 अगस्त को ही रोहट थाने में सूचना दी गई थी, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। युवती और आरोपी दोनों के मोबाइल बंद होने के कारण परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताई है और पुलिस अधीक्षक से जल्द से जल्द युवती की तलाश कराकर न्याय दिलाने की मांग की है।

12 hrs ago
user_Manish Rathore
Manish Rathore
Newspaper publisher पाली, पाली, राजस्थान•
12 hrs ago

पाली: रोहट थाना क्षेत्र से 22 वर्षीय युवती लापता, गांव के ही शादीशुदा युवक पर भगा ले जाने का आरोप पाली,ब्युरो चीफ मनीष राठौड़। जिले के रोहट थाना क्षेत्र के एक गांव से एक 22 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। विधायक भीमराज भाटी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसपी को सौपा ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। **दोपहर में बिना बताए घर से निकली थी युवती** प्रार्थी पिता ने रिपोर्ट में बताया कि उनकी 22 वर्षीय पुत्री 9 अगस्त को दोपहर को घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी तलाश करने और मोबाइल बंद आने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की आशंका जताई। **शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का संदेह** घटना के कुछ दिनों बाद जब परिजनों ने अपने स्तर पर पूछताछ की, तो पता चला कि गांव के ही लच्छाराम भाट का बेटा मुकेश भी उसी दिन से अपने घर से गायब है और उसका फोन भी बंद आ रहा है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर परिजनों को अंदेशा है कि मुकेश ही उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर और शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। परिजनों का आरोप है कि घटना के संबंध में 9 अगस्त को ही रोहट थाने में सूचना दी गई थी, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। युवती और आरोपी दोनों के मोबाइल बंद होने के कारण परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताई है और पुलिस अधीक्षक से जल्द से जल्द युवती की तलाश कराकर न्याय दिलाने की मांग की है।

  • user_JITENDR GAMOT
    JITENDR GAMOT
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश
    bhut hi achaa nirnay hai 👍👍👍
    8 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
  • पाली का सिकंदर खान नगर निगम से विदेश तक का सफर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाली का नाम रोशन किया पाली के सिकंदर खान ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बिखेरा संगीत का जादू पाली। पाली जिले की प्रतिभाओं में एक नाम ऐसा है, जिसने देश-विदेश में अपनी कला का परचम लहराया है। पाली के सिकंदर खान अपनी शानदार संगीत प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान बना चुके हैं। उनकी खासियत यह है कि वे अलग-अलग वाद्य यंत्रों पर संगीत की बेहतरीन प्रस्तुति देने में माहिर हैं। सिकंदर खान ने बचपन से ही संगीत के प्रति रुचि विकसित की। संघर्षों और आर्थिक परेशानियों के बावजूद उन्होंने संगीत को अपना जुनून बनाए रखा और लगातार अभ्यास करते हुए अपनी प्रतिभा को निखारा। धीरे-धीरे उनकी पहचान बड़े मंचों तक पहुंची और देश-विदेश में आयोजित कार्यक्रमों में उन्हें अपनी कला प्रस्तुत करने के अवसर मिलने लगे। वर्ष 2017 में पेरिस में आयोजित एक कार्यक्रम में भी उन्होंने शानदार प्रस्तुति देकर लोगों की खूब वाहवाही हासिल की। इसके अलावा वे कई बड़े कलाकारों के साथ मंच साझा कर चुके हैं और अलग-अलग शहरों में संगीत कार्यक्रमों में प्रस्तुति दे चुके हैं। सिकंदर खान का मानना है कि संगीत साधना, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उनकी उपलब्धि पाली जिले के लिए गर्व की बात है और युवा कलाकारों के लिए प्रेरणादायक संदेश भी है।
    1
    पाली का सिकंदर खान नगर निगम से विदेश तक का सफर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाली का नाम रोशन किया
पाली के सिकंदर खान ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बिखेरा संगीत का जादू
पाली। पाली जिले की प्रतिभाओं में एक नाम ऐसा है, जिसने देश-विदेश में अपनी कला का परचम लहराया है। पाली के सिकंदर खान अपनी शानदार संगीत प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान बना चुके हैं। उनकी खासियत यह है कि वे अलग-अलग वाद्य यंत्रों पर संगीत की बेहतरीन प्रस्तुति देने में माहिर हैं।
सिकंदर खान ने बचपन से ही संगीत के प्रति रुचि विकसित की। संघर्षों और आर्थिक परेशानियों के बावजूद उन्होंने संगीत को अपना जुनून बनाए रखा और लगातार अभ्यास करते हुए अपनी प्रतिभा को निखारा। धीरे-धीरे उनकी पहचान बड़े मंचों तक पहुंची और देश-विदेश में आयोजित कार्यक्रमों में उन्हें अपनी कला प्रस्तुत करने के अवसर मिलने लगे।
वर्ष 2017 में पेरिस में आयोजित एक कार्यक्रम में भी उन्होंने शानदार प्रस्तुति देकर लोगों की खूब वाहवाही हासिल की। इसके अलावा वे कई बड़े कलाकारों के साथ मंच साझा कर चुके हैं और अलग-अलग शहरों में संगीत कार्यक्रमों में प्रस्तुति दे चुके हैं।
सिकंदर खान का मानना है कि संगीत साधना, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उनकी उपलब्धि पाली जिले के लिए गर्व की बात है और युवा कलाकारों के लिए प्रेरणादायक संदेश भी है।
    user_शरद भाटी
    शरद भाटी
    पाली, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • पाली नगर निगम में किस पार्टी का बनेगा मेयर, भाजपा एवं कांग्रेस ने किए दावे, विधायक भीमराज भाटी एवं पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख ने क्या कहा, आप भी सुनिए पाली, 13 अगस्त। नगरीय निकायों के आम चुनाव के लिए वार्डों में वर्गवार आरक्षण एवं महिला आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया 17 अगस्त को जिला परिषद सभागार में आयोजित की जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. बजरंगसिंह ने बताया कि स्वायत्त शासन विभाग के निर्देशानुसार नगर निगम पाली सहित नगर पालिका सोजत सिटी, सोजत रोड, मारवाड़ जंक्शन, रानी खुर्द, सादड़ी, बाली, खुडाला फालना स्टेशन, सुमेरपुर एवं तखतगढ़ के वार्डों में वर्गवार आरक्षण एवं महिला आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि लॉटरी प्रक्रिया 17 अगस्त को प्रातः 10 बजे जिला परिषद सभागार में संपादित की जाएगी।
    1
    पाली नगर निगम में किस पार्टी का बनेगा मेयर, भाजपा एवं कांग्रेस ने किए दावे, विधायक भीमराज भाटी एवं पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख ने क्या कहा, आप भी सुनिए
पाली, 13 अगस्त। नगरीय निकायों के आम चुनाव के लिए वार्डों में वर्गवार आरक्षण एवं महिला आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया 17 अगस्त को जिला परिषद सभागार में आयोजित की जाएगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. बजरंगसिंह ने बताया कि स्वायत्त शासन विभाग के निर्देशानुसार नगर निगम पाली सहित नगर पालिका सोजत सिटी, सोजत रोड, मारवाड़ जंक्शन, रानी खुर्द, सादड़ी, बाली, खुडाला फालना स्टेशन, सुमेरपुर एवं तखतगढ़ के वार्डों में वर्गवार आरक्षण एवं महिला आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि लॉटरी प्रक्रिया 17 अगस्त को प्रातः 10 बजे जिला परिषद सभागार में संपादित की जाएगी।
    user_मनोज शर्मा
    मनोज शर्मा
    Court reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली द्वारा देशभक्ति के प्रति किया जागरूक हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली द्वारा देशभक्ति के प्रति किया जागरूक 80 वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन व महिला अधिकारिता पाली के संयुक्त तत्वावधान में हर घर तिरंगा रैली अभियान के तहत भव्य आयोजन किया गया। इस रैली में संस्कार सीनियर सैकण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा हाथ में तिरंगा व मन में देशभक्ति से ओतप्रोत नारों की गूंज के साथ स्थानीय विद्यालय से सुरजपोल चौराहे होते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नगर निगम होते हुए रैली निकाली गई। इस अभियान का उद्देश्य आमजन महिलाओं एवं बालिकाओं के मन में ध्वज के प्रति सम्मान व राष्ट्रीय भावना बढ़ाना है। अपने घरों पर तिरंगा पहनाना तथा बच्चों के मन में देशभक्ति के प्रति एकता अखण्डता व प्रेम की भावना पैदा करने का संदेश देना है। इस कार्यक्रम में डॉ रविन्द्र गोस्वामी जिला कलेक्टर व मोनिका सैन पुलिस अधीक्षक द्वारा रैली में विद्यार्थियों का देशभक्ति के प्रति प्रेरित व जीवन में प्रेम व सौहार्द के साथ आगे बढ़ते रहने का संदेश दिया गया। प्रियंका व्यास केन्द्र प्रबंधक पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के बारे में व अशोक चक्र के महत्व के बारे में अवगत करवाया। सुश्री देवी केन्द्र प्रबंधक सखी वन स्टॉप सेन्टर द्वारा विद्यार्थियों को देश भक्ति के प्रति अपना सकारात्मक संदेश दिया गया। इस रैली में मांगीलाल तंवर हेड पीएलवी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पाली द्वारा विद्यार्थियों को रैली के उद्देश्य व निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी प्रदान करी। उक्त कार्यक्रम में विमला मंत्री, विद्यालय संस्थापक स्टाफगण तथा समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
    2
    हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली द्वारा देशभक्ति के प्रति किया जागरूक

हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली द्वारा देशभक्ति के प्रति किया जागरूक
80 वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन व महिला अधिकारिता पाली के संयुक्त तत्वावधान में हर घर तिरंगा रैली अभियान के तहत भव्य आयोजन किया गया। इस रैली में संस्कार सीनियर सैकण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा हाथ में तिरंगा व मन में देशभक्ति से ओतप्रोत नारों की गूंज के साथ स्थानीय विद्यालय से सुरजपोल चौराहे होते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नगर निगम होते हुए रैली निकाली गई। इस अभियान का उद्देश्य आमजन महिलाओं एवं बालिकाओं के मन में ध्वज के प्रति सम्मान व राष्ट्रीय भावना बढ़ाना है। अपने घरों पर तिरंगा पहनाना तथा बच्चों के मन में देशभक्ति के प्रति एकता अखण्डता व प्रेम की भावना पैदा करने का संदेश देना है।
इस कार्यक्रम में डॉ रविन्द्र गोस्वामी जिला कलेक्टर व मोनिका सैन पुलिस अधीक्षक द्वारा रैली में विद्यार्थियों का देशभक्ति के प्रति प्रेरित व जीवन में प्रेम व सौहार्द के साथ आगे बढ़ते रहने का संदेश दिया गया।
प्रियंका व्यास केन्द्र प्रबंधक पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के बारे में व अशोक चक्र के महत्व के बारे में अवगत करवाया। सुश्री देवी केन्द्र प्रबंधक सखी वन स्टॉप सेन्टर द्वारा विद्यार्थियों को देश भक्ति के प्रति अपना सकारात्मक संदेश दिया गया। इस रैली में मांगीलाल तंवर हेड पीएलवी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पाली द्वारा विद्यार्थियों को रैली के उद्देश्य व निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी प्रदान करी। उक्त कार्यक्रम में विमला मंत्री, विद्यालय संस्थापक स्टाफगण तथा समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
    user_रामलाल चौहान
    रामलाल चौहान
    पाली, पाली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • हर घर तिरंगा रेली को कलेक्टर ने किया रवाना, शहरवासियों में जगाया देशभक्ति का जोश। 80 वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन व महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हर घर तिरंगा के तहत संस्कार सीनियर सैकण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा रेली निकालकर शहरवासियों में देशभक्ति का जोश जगाया। वंदे मातरम् के नारों के साथ जोश से तिरंगा हिलाते हुए विद्यालय से सुरजपोल चौराहे होते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नगर निगम होते हुए वापस विधालय में आकर समापन हुई। रेली को जिला कलेक्टर डॉ रविन्द्र गोस्वामी व पुलिस अधीक्षक मोनिका सैन द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए बच्चों का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को देशभक्ति सहित प्रेम व सौहार्द के साथ सबके साथ सकारात्मक व्यवहार करते हुए आगे बढ़ते रहने का प्रेरणादाई संदेश दिया। इस रेली का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं सहित आम आदमी के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व राष्ट्रीय भावना जागृत करना तथा बचपन से ही बच्चों के मन में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के प्रति श्रद्धा की भावना पैदा करने का संदेश देना रहा। केन्द्र प्रबंधक पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र प्रियंका व्यास ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज व अशोक चक्र के महत्व के बारे में अवगत करवाया। प्रबंधक सखी वन स्टॉप सेन्टर केन्द्र प्रभारी सुश्री देवी द्वारा देश भक्ति का संदेश दिया। रैली में पीएलवी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हेड मांगीलाल तंवर पाली द्वारा विद्यार्थियों को रैली के उद्देश्य व निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय संस्थापक विमला मंत्री, स्टाफगण का सहयोग रहा। रिपोर्ट - घेवरचन्द आर्य पाली
    1
    हर घर तिरंगा रेली को कलेक्टर ने किया रवाना, शहरवासियों में जगाया देशभक्ति का जोश।
80 वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन व महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हर घर तिरंगा  के तहत संस्कार सीनियर सैकण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा रेली निकालकर शहरवासियों में देशभक्ति का जोश जगाया।
वंदे मातरम् के नारों के साथ जोश से तिरंगा हिलाते हुए विद्यालय से सुरजपोल चौराहे होते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नगर निगम होते हुए वापस विधालय में आकर समापन हुई। 
रेली को जिला कलेक्टर डॉ रविन्द्र गोस्वामी व  पुलिस अधीक्षक मोनिका सैन द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए बच्चों का उत्साह वर्धन किया।  उन्होंने विद्यार्थियों को देशभक्ति सहित प्रेम व सौहार्द के साथ सबके साथ सकारात्मक व्यवहार करते हुए आगे बढ़ते रहने का प्रेरणादाई संदेश दिया।
इस रेली का  उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं सहित आम आदमी के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व राष्ट्रीय भावना जागृत करना तथा बचपन से ही बच्चों के मन में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के प्रति श्रद्धा की भावना पैदा करने का संदेश देना रहा।
केन्द्र प्रबंधक पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र प्रियंका व्यास ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज व अशोक चक्र के महत्व के बारे में अवगत करवाया। प्रबंधक सखी वन स्टॉप सेन्टर केन्द्र प्रभारी सुश्री देवी द्वारा देश भक्ति का संदेश दिया।  रैली में  पीएलवी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हेड मांगीलाल तंवर पाली द्वारा विद्यार्थियों को रैली के उद्देश्य व निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय संस्थापक विमला मंत्री, स्टाफगण का सहयोग रहा।
रिपोर्ट - घेवरचन्द आर्य पाली
    user_घेवरचन्द आर्य  पाली
    घेवरचन्द आर्य पाली
    Citizen Reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर NSUI का प्रदर्शन छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर NSUI का प्रदर्शन जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक के बाद जुलूस के रूप में छात्र पहुंचे कॉलेज, कांग्रेस कार्यालय में NSUI के पदाधिकारियों व जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने किया संबोधित, बड़ी संख्या में छात्रों ने बांगड़ कॉलेज के बाहर किया प्रदर्शन, छात्र संघ चुनाव बहाल करने की कर रहे मांग, सुरक्षा को लेकर ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस कॉलेज के मुख्य गेट पर रही मौजूद
    3
    छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर NSUI का प्रदर्शन

छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर NSUI का प्रदर्शन
जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक के बाद जुलूस के रूप में छात्र पहुंचे कॉलेज, कांग्रेस कार्यालय में NSUI के पदाधिकारियों व जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने किया संबोधित, बड़ी संख्या में छात्रों ने बांगड़ कॉलेज के बाहर किया प्रदर्शन, छात्र संघ चुनाव बहाल करने की कर रहे मांग, सुरक्षा को लेकर ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस कॉलेज के मुख्य गेट पर रही मौजूद
    user_PAVAN PANDE PRESS
    PAVAN PANDE PRESS
    पब्लिक ऐप पत्रकार पाली, पाली, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • पाली: रोहट थाना क्षेत्र से 22 वर्षीय युवती लापता, गांव के ही शादीशुदा युवक पर भगा ले जाने का आरोप पाली,ब्युरो चीफ मनीष राठौड़। जिले के रोहट थाना क्षेत्र के एक गांव से एक 22 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। विधायक भीमराज भाटी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसपी को सौपा ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। **दोपहर में बिना बताए घर से निकली थी युवती** प्रार्थी पिता ने रिपोर्ट में बताया कि उनकी 22 वर्षीय पुत्री 9 अगस्त को दोपहर को घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी तलाश करने और मोबाइल बंद आने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की आशंका जताई। **शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का संदेह** घटना के कुछ दिनों बाद जब परिजनों ने अपने स्तर पर पूछताछ की, तो पता चला कि गांव के ही लच्छाराम भाट का बेटा मुकेश भी उसी दिन से अपने घर से गायब है और उसका फोन भी बंद आ रहा है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर परिजनों को अंदेशा है कि मुकेश ही उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर और शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। परिजनों का आरोप है कि घटना के संबंध में 9 अगस्त को ही रोहट थाने में सूचना दी गई थी, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। युवती और आरोपी दोनों के मोबाइल बंद होने के कारण परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताई है और पुलिस अधीक्षक से जल्द से जल्द युवती की तलाश कराकर न्याय दिलाने की मांग की है।
    1
    पाली: रोहट थाना क्षेत्र से 22 वर्षीय युवती लापता, गांव के ही शादीशुदा युवक पर भगा ले जाने का आरोप
पाली,ब्युरो चीफ मनीष राठौड़। जिले के रोहट थाना क्षेत्र के एक गांव से एक 22 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। विधायक भीमराज भाटी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसपी को सौपा ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।
**दोपहर में बिना बताए घर से निकली थी युवती**
प्रार्थी पिता ने रिपोर्ट में बताया कि उनकी 22 वर्षीय पुत्री 9 अगस्त को दोपहर को घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी तलाश करने और मोबाइल बंद आने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की आशंका जताई। 
**शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का संदेह**
घटना के कुछ दिनों बाद जब परिजनों ने अपने स्तर पर पूछताछ की, तो पता चला कि गांव के ही लच्छाराम भाट का बेटा मुकेश भी उसी दिन से अपने घर से गायब है और उसका फोन भी बंद आ रहा है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर परिजनों को अंदेशा है कि मुकेश ही उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर और शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। परिजनों का आरोप है कि घटना के संबंध में 9 अगस्त को ही रोहट थाने में सूचना दी गई थी, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। 
युवती और आरोपी दोनों के मोबाइल बंद होने के कारण परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताई है और पुलिस अधीक्षक से जल्द से जल्द युवती की तलाश कराकर न्याय दिलाने की मांग की है।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher पाली, पाली, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • राजस्थान के हॉस्पिटल के अंदर डॉ. की तानाशाही करौली जिला राजस्थान के अंदर भी यूपी बिहार के हॉस्पिटल के डॉ जैसा व्यवहार करते हैं आज राजस्थान के बाला घाट करौली के हॉस्पिटल की वीडियो सामने आई एक डॉ मरीज के लिए भगवान का रूप माना जाता है और डॉ उसको हर तरह से इलाज करता है मगर जब एक मरीज के पर्ची को फेंक दिया गया क्यों के डेढ़ घंटे इंतजार के बाद उसने सवाल करा तो और साथ ही अभद्रता किया गया किया एक डॉ इस तरह से कर सकता है कई हॉस्पिटल के अंदर देखने को मिलता है डॉ फोन पे लगे रहते हैं मरीज लंबी लंबी लाइन लगा कर खड़े हैं कोई पूछने वाला नहीं वीडियो के अंदर साफ साफ दिख रहा है
    1
    राजस्थान के हॉस्पिटल के अंदर डॉ. की तानाशाही करौली जिला
राजस्थान के अंदर भी यूपी बिहार के हॉस्पिटल के डॉ जैसा व्यवहार करते हैं आज राजस्थान के बाला घाट करौली के हॉस्पिटल की वीडियो सामने आई एक डॉ मरीज के लिए भगवान का रूप माना जाता है और डॉ उसको हर तरह से इलाज करता है मगर जब एक मरीज के पर्ची को फेंक दिया गया क्यों के डेढ़ घंटे इंतजार के बाद उसने सवाल करा तो और साथ ही अभद्रता किया गया किया एक डॉ इस तरह से कर सकता है कई हॉस्पिटल के अंदर देखने को मिलता है डॉ फोन पे लगे रहते हैं मरीज लंबी लंबी लाइन लगा कर खड़े हैं कोई पूछने वाला नहीं वीडियो के अंदर साफ साफ दिख रहा है
    user_Moh. Sajid
    Moh. Sajid
    Voice of people पाली, पाली, राजस्थान•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.