logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की हिरासत व गिरफ्तारी के विरोध में चल रहा सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन समाप्त हो गया है। अखिलेश यादव की रिहाई के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपना धरना खत्म करने का निर्णय लिया। मामले पर सपा प्रवक्ता अनूप संडा ने भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सरकार तानाशाही और अलोकतांत्रिक मानसिकता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से आए छात्र जंतर-मंतर पर अहिंसक आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उन संयमित छात्रों पर लाठीचार्ज करवा रही है और सादे कपड़ों में लोगों के जरिए अत्याचार करा रही है। सपा प्रवक्ता ने बताया कि अखिलेश यादव और अन्य विपक्षी नेता छात्रों के समर्थन में धरना स्थल पर जा रहे थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, प्रदेश भर में उपजे भारी आक्रोश और आंदोलन के बाद सरकार ने घबराकर उन्हें रिहा कर दिया। पार्टी के आधिकारिक निर्देश मिलने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने फिलहाल अपना विरोध समाप्त कर दिया है, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया है कि भविष्य में पार्टी का निर्देश मिलने या आवश्यकता पड़ने पर समाजवादी पार्टी छात्रों के हितों में फिर से अहिंसक आंदोलन के लिए सड़कों पर उतरेगी।

3 hrs ago
user_Navbharat Times
Navbharat Times
Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की हिरासत व गिरफ्तारी के विरोध में चल रहा सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन समाप्त हो गया है। अखिलेश यादव की रिहाई के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपना धरना खत्म करने का निर्णय लिया। मामले पर सपा प्रवक्ता अनूप संडा ने भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सरकार तानाशाही और अलोकतांत्रिक मानसिकता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से आए छात्र जंतर-मंतर पर अहिंसक आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उन संयमित

छात्रों पर लाठीचार्ज करवा रही है और सादे कपड़ों में लोगों के जरिए अत्याचार करा रही है। सपा प्रवक्ता ने बताया कि अखिलेश यादव और अन्य विपक्षी नेता छात्रों के समर्थन में धरना स्थल पर जा रहे थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, प्रदेश भर में उपजे भारी आक्रोश और आंदोलन के बाद सरकार ने घबराकर उन्हें रिहा कर दिया। पार्टी के आधिकारिक निर्देश मिलने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने फिलहाल अपना विरोध समाप्त कर दिया है, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया है कि भविष्य में पार्टी का निर्देश मिलने या आवश्यकता पड़ने पर समाजवादी पार्टी छात्रों के हितों में फिर से अहिंसक आंदोलन के लिए सड़कों पर उतरेगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जंतर मंतर पर चल रहे प्रोटेस्ट के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस एक्टिव हो गई है। मंगलवार रात 1 बजे सुलतानपुर जिला प्रशासन और पुलिस ने जनपद वासियों से शांति, सौहार्द और सुरक्षा बनाए रखने की अपील की है। अपील में स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी को अपनी कोई बात या मांग रखनी है, तो उसे केवल शांतिपूर्ण और वैधानिक माध्यम से उचित अनुमति प्राप्त करके ही प्रस्तुत किया जाए। प्रशासन ने लोगों से व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम या किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर समाज में वैमनस्य फैलाने वाली, भड़काऊ, भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट, शेयर या प्रसारित न करने को कहा है। इसके साथ ही लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने, उन्हें आगे न बढ़ाने और कानून का पालन करते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करने का अनुरोध किया गया है। जनपद सुलतानपुर में धारा-163 (BNSS), जो पूर्व में धारा-144 Cr PC थी, 31 जुलाई तक प्रभावी है। इस धारा का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस पूरी अपील के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर बृजनारायण सिंह ने भी बयान जारी किया है।
    1
    जंतर मंतर पर चल रहे प्रोटेस्ट के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस एक्टिव हो गई है। मंगलवार रात 1 बजे सुलतानपुर जिला प्रशासन और पुलिस ने जनपद वासियों से शांति, सौहार्द और सुरक्षा बनाए रखने की अपील की है। अपील में स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी को अपनी कोई बात या मांग रखनी है, तो उसे केवल शांतिपूर्ण और वैधानिक माध्यम से उचित अनुमति प्राप्त करके ही प्रस्तुत किया जाए।

प्रशासन ने लोगों से व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम या किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर समाज में वैमनस्य फैलाने वाली, भड़काऊ, भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट, शेयर या प्रसारित न करने को कहा है। इसके साथ ही लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने, उन्हें आगे न बढ़ाने और कानून का पालन करते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करने का अनुरोध किया गया है।

जनपद सुलतानपुर में धारा-163 (BNSS), जो पूर्व में धारा-144 Cr PC थी, 31 जुलाई तक प्रभावी है। इस धारा का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस पूरी अपील के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर बृजनारायण सिंह ने भी बयान जारी किया है।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सुल्तानपुर के भदैया ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम करोमि और अहिरौली के बीच की सड़क पिछले 12 वर्षों से बदहाल पड़ी है। इस खस्ताहाल मार्ग की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। क्षेत्र के विधायक और सत्ताधारी नेता इस गंभीर जनसमस्या से पूरी तरह पल्ला झाड़ चुके हैं। सड़क निर्माण के नाम पर ग्रामीणों को सिर्फ आश्वासन मिला और इस मार्ग के 2 किलोमीटर हिस्से को बनाने का प्रस्ताव भी पास कराया गया। लेकिन सच्चाई यह है कि यह सड़क केवल कागजों पर ही बनकर तैयार हो गई है और संबंधित अधिकारी अपना हिस्सा लेकर घर जा चुके हैं। अब ग्रामीणों की इस समस्या को सुनने वाला कोई नहीं है, जिससे वे समझ नहीं पा रहे हैं कि अपनी गुहार लेकर आखिर कहां जाएं। यह सड़क पिछले 12 सालों से लगातार लोगों की जान ले रही है। ऐसे में लोग बेहद आक्रोशित होकर सवाल उठा रहे हैं कि जब रास्ते ही जान लेने लगेंगे, तो भला इंसान की जान कैसे बचेगी।
    1
    सुल्तानपुर के भदैया ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम करोमि और अहिरौली के बीच की सड़क पिछले 12 वर्षों से बदहाल पड़ी है। इस खस्ताहाल मार्ग की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। क्षेत्र के विधायक और सत्ताधारी नेता इस गंभीर जनसमस्या से पूरी तरह पल्ला झाड़ चुके हैं।

सड़क निर्माण के नाम पर ग्रामीणों को सिर्फ आश्वासन मिला और इस मार्ग के 2 किलोमीटर हिस्से को बनाने का प्रस्ताव भी पास कराया गया। लेकिन सच्चाई यह है कि यह सड़क केवल कागजों पर ही बनकर तैयार हो गई है और संबंधित अधिकारी अपना हिस्सा लेकर घर जा चुके हैं। अब ग्रामीणों की इस समस्या को सुनने वाला कोई नहीं है, जिससे वे समझ नहीं पा रहे हैं कि अपनी गुहार लेकर आखिर कहां जाएं।

यह सड़क पिछले 12 सालों से लगातार लोगों की जान ले रही है। ऐसे में लोग बेहद आक्रोशित होकर सवाल उठा रहे हैं कि जब रास्ते ही जान लेने लगेंगे, तो भला इंसान की जान कैसे बचेगी।
    user_Pramod Vishwakarma
    Pramod Vishwakarma
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • प्रधानमंत्री आवास के बाहर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी धरने पर बैठ गए हैं और अब सीधे तौर पर पीएम के इस्तीफे की मांग की जा रही है। यह पूरा इलाका एक हाई सिक्योरिटी सेंसेटिव एरिया है, जहां नियमों के तहत किसी भी तरह का धरना या प्रदर्शन करने की बिल्कुल भी अनुमति नहीं है। इस प्रदर्शन के चलते दिल्ली पुलिस उन्हें मौके से हटाने के लिए वहां पहुंच चुकी है। हाई सिक्योरिटी जोन में चल रहे इस धरने को लेकर दिल्ली पुलिस जल्द ही कोई बड़ा एक्शन ले सकती है।
    1
    प्रधानमंत्री आवास के बाहर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी धरने पर बैठ गए हैं और अब सीधे तौर पर पीएम के इस्तीफे की मांग की जा रही है। यह पूरा इलाका एक हाई सिक्योरिटी सेंसेटिव एरिया है, जहां नियमों के तहत किसी भी तरह का धरना या प्रदर्शन करने की बिल्कुल भी अनुमति नहीं है।

इस प्रदर्शन के चलते दिल्ली पुलिस उन्हें मौके से हटाने के लिए वहां पहुंच चुकी है। हाई सिक्योरिटी जोन में चल रहे इस धरने को लेकर दिल्ली पुलिस जल्द ही कोई बड़ा एक्शन ले सकती है।
    user_ABHISHEK SINGH
    ABHISHEK SINGH
    Teacher जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जनपद में करौदी कला थाना क्षेत्र के अंतर्गत पाकड़ पुर गांव के पास एक तालाब में नहाने गए दो बच्चों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। यहाँ कुल पांच बच्चे तालाब में नहाने के लिए गए थे, जहाँ गहरे पानी में चले जाने के कारण यह हादसा हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह से तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बचाए गए तीनों बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका उपचार चल रहा है। इस हादसे के बाद मृतक बच्चों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँचकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।
    1
    उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जनपद में करौदी कला थाना क्षेत्र के अंतर्गत पाकड़ पुर गांव के पास एक तालाब में नहाने गए दो बच्चों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। यहाँ कुल पांच बच्चे तालाब में नहाने के लिए गए थे, जहाँ गहरे पानी में चले जाने के कारण यह हादसा हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह से तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बचाए गए तीनों बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका उपचार चल रहा है। इस हादसे के बाद मृतक बच्चों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँचकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सुलतानपुर में आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से डीएम इन्द्रजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने सीताकुण्ड घाट तथा प्रमुख मंदिरों का स्थलीय निरीक्षण किया। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत किए गए इस निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ यात्रियों की आवाजाही और सुरक्षा से जुड़ी तैयारियों का मुआयना किया। स्थल पर जायजे के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, श्रद्धालुओं की आवाजाही, पार्किंग और भीड़ नियंत्रण जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं को परखा। इस अवसर पर मौजूद संबंधित अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिनमें कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने और किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के निर्देश शामिल हैं।
    1
    सुलतानपुर में आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से डीएम इन्द्रजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने सीताकुण्ड घाट तथा प्रमुख मंदिरों का स्थलीय निरीक्षण किया। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत किए गए इस निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ यात्रियों की आवाजाही और सुरक्षा से जुड़ी तैयारियों का मुआयना किया।

स्थल पर जायजे के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, श्रद्धालुओं की आवाजाही, पार्किंग और भीड़ नियंत्रण जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं को परखा। इस अवसर पर मौजूद संबंधित अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिनमें कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने और किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के निर्देश शामिल हैं।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • प्रधानमंत्री आवास के सामने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सुलतानपुर कलेक्ट्रेट गेट पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता सड़क पर धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शहजाद अहमद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सपाई कलेक्ट्रेट पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन का प्रयास किया, जिसे क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने विफल कर दिया। कलेक्ट्रेट से विकास भवन गेट तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक होती रही, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखा गया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव तेजिंदर सिंह बग्गा, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शहज़ाद अमहद, वरिष्ठ सपा नेता शिवम पांडे, एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन, अमरीश, योगेश यादव, सुल्तान खान मोनू, आसिफ खान, बिस्मिल्लाह, अमजद खान, सईद अहमद, राजू चौधर, इंफ़ान अहमद पीटू और पवन यादव आदि सपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
    1
    प्रधानमंत्री आवास के सामने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सुलतानपुर कलेक्ट्रेट गेट पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता सड़क पर धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया।

प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शहजाद अहमद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सपाई कलेक्ट्रेट पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन का प्रयास किया, जिसे क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने विफल कर दिया। कलेक्ट्रेट से विकास भवन गेट तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक होती रही, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखा गया।

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव तेजिंदर सिंह बग्गा, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शहज़ाद अमहद, वरिष्ठ सपा नेता शिवम पांडे, एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन, अमरीश, योगेश यादव, सुल्तान खान मोनू, आसिफ खान, बिस्मिल्लाह, अमजद खान, सईद अहमद, राजू चौधर, इंफ़ान अहमद पीटू और पवन यादव आदि सपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.