Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रधानमंत्री आवास के बाहर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी धरने पर बैठ गए हैं और अब सीधे तौर पर पीएम के इस्तीफे की मांग की जा रही है। यह पूरा इलाका एक हाई सिक्योरिटी सेंसेटिव एरिया है, जहां नियमों के तहत किसी भी तरह का धरना या प्रदर्शन करने की बिल्कुल भी अनुमति नहीं है। इस प्रदर्शन के चलते दिल्ली पुलिस उन्हें मौके से हटाने के लिए वहां पहुंच चुकी है। हाई सिक्योरिटी जोन में चल रहे इस धरने को लेकर दिल्ली पुलिस जल्द ही कोई बड़ा एक्शन ले सकती है।
ABHISHEK SINGH
प्रधानमंत्री आवास के बाहर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी धरने पर बैठ गए हैं और अब सीधे तौर पर पीएम के इस्तीफे की मांग की जा रही है। यह पूरा इलाका एक हाई सिक्योरिटी सेंसेटिव एरिया है, जहां नियमों के तहत किसी भी तरह का धरना या प्रदर्शन करने की बिल्कुल भी अनुमति नहीं है। इस प्रदर्शन के चलते दिल्ली पुलिस उन्हें मौके से हटाने के लिए वहां पहुंच चुकी है। हाई सिक्योरिटी जोन में चल रहे इस धरने को लेकर दिल्ली पुलिस जल्द ही कोई बड़ा एक्शन ले सकती है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- प्रधानमंत्री आवास के बाहर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी धरने पर बैठ गए हैं और अब सीधे तौर पर पीएम के इस्तीफे की मांग की जा रही है। यह पूरा इलाका एक हाई सिक्योरिटी सेंसेटिव एरिया है, जहां नियमों के तहत किसी भी तरह का धरना या प्रदर्शन करने की बिल्कुल भी अनुमति नहीं है। इस प्रदर्शन के चलते दिल्ली पुलिस उन्हें मौके से हटाने के लिए वहां पहुंच चुकी है। हाई सिक्योरिटी जोन में चल रहे इस धरने को लेकर दिल्ली पुलिस जल्द ही कोई बड़ा एक्शन ले सकती है।1
- उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जनपद में करौदी कला थाना क्षेत्र के अंतर्गत पाकड़ पुर गांव के पास एक तालाब में नहाने गए दो बच्चों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। यहाँ कुल पांच बच्चे तालाब में नहाने के लिए गए थे, जहाँ गहरे पानी में चले जाने के कारण यह हादसा हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह से तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बचाए गए तीनों बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका उपचार चल रहा है। इस हादसे के बाद मृतक बच्चों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँचकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।1
- सुल्तानपुर के पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित अवधी लोक कला महोत्सव लोक संस्कृति और परंपराओं का एक भव्य उत्सव बन गया। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग और सर्वांगीण विकास सेवा अकादमी, उमारी (जौनपुर) के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अजय विक्रम ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महोत्सव में अवधी लोकगीत, भजन, सोहर, नटका, बधाई, कजरी, होली गीत और लोकनृत्यों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को पूरी तरह मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत अयोध्या धाम से आई संगम लता की टीम ने स्वागत गीत और लोकप्रिय लोकगीत गाकर की। इसके बाद लोकगायक बृजेश पाण्डेय, अंकित मिश्रा और गौरव पाण्डेय ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं का दिल जीत लिया, जबकि संस्था के अध्यक्ष पं. दयाशंकर पाण्डेय के भजनों ने पूरे सभागार को भक्ति रस से सराबोर कर दिया और लोग झूमने पर मजबूर हो गए। इसके साथ ही विशाल तिवारी, सौरभ पाण्डेय, आरती, रुचि, अनुराग, राहुल, अरुण त्रिपाठी, अंजली, प्रदीप, इस्लाम और लालचंद जैसे कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर अवधी संस्कृति की समृद्ध परंपरा को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन बृजेश पाण्डेय ने किया।1
- जंतर-मंतर प्रोटेस्ट का इफेक्ट: सुलतानपुर पुलिस की अपील, शांति बनाए रखें; भड़काऊ सामग्री न फैलाएं जंतर मंतर पर चल रहे प्रोटेस्ट के बाद यूपी पुलिस एक्टिव हो गई है। मंगलवार रात 1 बजे सुलतानपुर जिला प्रशासन और पुलिस ने जनपद वासियों से शांति, सौहार्द और सुरक्षा बनाए रखने की अपील की है। लोगों से कहा गया है कि वे किसी भी प्रकार की भड़काऊ, भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री सोशल मीडिया पर प्रसारित न करें। अपील में स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी को अपनी बात या मांग रखनी है, तो उसे केवल शांतिपूर्ण और वैधानिक माध्यम से उचित अनुमति प्राप्त करके ही रखा जाए। व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम या किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर समाज में वैमनस्य फैलाने वाली सामग्री को पोस्ट, शेयर या प्रसारित करने से बचें। प्रशासन ने अफवाहों पर विश्वास न करने और उन्हें आगे न बढ़ाने का भी अनुरोध किया है। सभी जनपद वासियों से कानून का पालन करने और जिला प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करने की बात कही गई है। जनपद सुलतानपुर में धारा-163 (BNSS), जो पूर्व में धारा-144 Cr PC थी, दिनांक 31 जुलाई तक प्रभावी है। इस धारा का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अपील के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर बृजनारायण सिंह ने भी बयान जारी किया है।1
- लखनऊ में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की हिरासत के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जन भवन का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की, जिससे जन भवन के बाहर विरोध-प्रदर्शन काफी बढ़ गया। हालात को देखते हुए जन भवन के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और बसों के जरिए उन्हें इको गार्डन भेज दिया।1
- प्रधानमंत्री आवास के सामने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सुल्तानपुर स्थित कलेक्ट्रेट गेट पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट गेट के बाहर सड़क पर ही दोनों दलों के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला दहन करने का प्रयास किया गया, जिसे क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र सिंह ने विफल कर दिया। इसके बाद कलेक्ट्रेट से लेकर विकास भवन गेट तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी देर तक खींचतान और नूरा-कुश्ती का खेल चलता रहा।1