नवहट्टा पुलिस की आधी रात छापेमारी, अवैध गैस कारोबार का भंडाफोड़ साहपुर में गैस माफिया पर बड़ा एक्शन, 135 LPG सिलेंडर जब्त सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत साहपुर पंचायत से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने अवैध एलपीजी गैस सिलेंडर के कारोबार का पर्दाफाश करते हुए भारी मात्रा में सिलेंडर जब्त किए हैं। दरअसल, नवहट्टा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शाहपुर गांव में एक घर के अंदर अवैध तरीके से घरेलू गैस सिलेंडरों का भंडारण किया जा रहा है और उन्हें ऊंचे दामों पर बाजार में बेचा जा रहा है। सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष रोशन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। छापेमारी के दौरान जो तस्वीर सामने आई, वह बेहद हैरान करने वाली थी। पुलिस ने मौके से कुल 135 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद किए, जिनमें 73 खाली और 62 भरे हुए HP गैस सिलेंडर शामिल हैं। इतनी बड़ी संख्या में गैस सिलेंडरों का एक ही स्थान पर मिलना इस बात की ओर साफ इशारा करता है कि यहां लंबे समय से अवैध कारोबार चल रहा था। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए आरोपी संजय कुमार दास से जब पूछताछ की गई, तो उसने इस पूरे नेटवर्क में अपने भाई संतोष कुमार दास की संलिप्तता भी बताई। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि ये लोग घरेलू गैस सिलेंडरों को अवैध तरीके से इकट्ठा कर ब्लैक मार्केट में ऊंचे दामों पर बेचते थे।
नवहट्टा पुलिस की आधी रात छापेमारी, अवैध गैस कारोबार का भंडाफोड़ साहपुर में गैस माफिया पर बड़ा एक्शन, 135 LPG सिलेंडर जब्त सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत साहपुर पंचायत से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने अवैध एलपीजी गैस सिलेंडर के कारोबार का पर्दाफाश करते हुए भारी मात्रा में सिलेंडर जब्त किए हैं। दरअसल, नवहट्टा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शाहपुर गांव में एक घर के अंदर अवैध तरीके से घरेलू गैस सिलेंडरों का भंडारण किया जा रहा है और उन्हें ऊंचे दामों पर बाजार में बेचा जा रहा है। सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष रोशन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। छापेमारी के दौरान जो तस्वीर सामने आई, वह बेहद हैरान करने वाली थी। पुलिस ने मौके से कुल 135 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद किए, जिनमें 73 खाली और 62 भरे हुए HP गैस सिलेंडर शामिल हैं। इतनी बड़ी संख्या में गैस सिलेंडरों का एक ही स्थान पर मिलना इस बात की ओर साफ इशारा करता है कि यहां लंबे समय से अवैध कारोबार चल रहा था। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए आरोपी संजय कुमार दास से जब पूछताछ की गई, तो उसने इस पूरे नेटवर्क में अपने भाई संतोष कुमार दास की संलिप्तता भी बताई। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि ये लोग घरेलू गैस सिलेंडरों को अवैध तरीके से इकट्ठा कर ब्लैक मार्केट में ऊंचे दामों पर बेचते थे।
- गांधी मैदान में बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक आए हैं ।1
- आंधी-तूफान से तबाही: विधायक ने दिए कार्रवाई के निर्देश, जल्द क्षेत्र में आने का आश्वासन1
- मधेपुर प्रखंड के परवलपुर पंचायत से जमीन विवाद में मारपीट का मामला सामने आया अस्पताल पहुंचे इलाज के लिए कारवाई की मांग ? #Madhepur #Madhubani #Bihar #news #DM #Madhubani #Madhubani #police न्यूज़ फुल देव जी मधेपुर मधुबनी1
- सहियार डीह रोसड़ा….. #viral #trending #viralpost #viralvideos #rosera1
- बिहार के मधेपुरा से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है... जहां स्मैक तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई ही सवालों के घेरे में आ गई है। पुरैनी थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया और पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दरअसल मामला मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र का है जहां रविवार की शाम उस वक्त बवाल मच गया, जब कमांडो दस्ते की कार्रवाई पर ही ग्रामीणों ने सवाल खड़े कर दिए। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने स्मैक के साथ पकड़ी गई महिला को कथित तौर पर पैसे लेकर छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि पूर्वी औराय वार्ड 07 निवासी प्रीतम उर्फ पुतन की पत्नी शालू कुमारी को कमांडो दस्ते ने स्मैक के साथ पकड़ा था, लेकिन कुछ ही देर बाद उसे छोड़ दिया गया। इसी बात से नाराज़ ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया और जमकर हंगामा किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि इससे पहले भी इसी घर पर छापेमारी हुई थी, लेकिन हर बार पैसे लेकर मामला दबा दिया जाता है। लोगों का कहना है कि पुलिस की इस कथित ढिलाई से इलाके में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है और अपराध भी बढ़ रहे हैं। बाइट -ग्रामीण अगर पुलिस ही तस्करों को बचाएगी तो गांव कैसे सुरक्षित रहेगा... हम लोग अब चुप नहीं बैठेंगे। मामले की सूचना मिलते ही पुरैनी थाना अध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराया। इसके बाद महिला को दोबारा थाना लाया गया और विधि सम्मत कार्रवाई की बात कही जा रही है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो वे मुख्यमंत्री तक शिकायत पहुंचाएंगे। अब देखना होगा कि प्रशासन इस वायरल वीडियो और आरोपों पर क्या कार्रवाई करता है।4
- सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र के मालगोदाम रोड पर नाला निर्माण के लिए एक माह पहले जेसीबी से सड़क किनारे गहरा गड्ढा खोद दिया गया, लेकिन रेलवे से एनओसी नहीं लिए जाने के कारण रेलवे ने काम रुकवा दिया.उसके बाद न तो निर्माण कार्य आगे बढ़ा और न ही खोदे गए गड्ढे की भरने की कोई व्यवस्था की गई.अब स्थिति यह है कि सड़क किनारे बना यह लंबा गड्ढा लोगों के लिए खतरे का कारण बन गया है, जबकि संवेदक दिखाई नहीं दे रहा और प्रशासन की ओर से भी कोई स्पष्ट पहल नहीं दिख रही है.बताया जा रहा है कि यह कार्य बिहार शहरी विकास एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड (बुडको) के माध्यम से कराया जा रहा था, लेकिन जिस तेजी से खुदाई की गई, उसी तेजी से काम भी ठप हो गया. बिना एनओसी शुरू हुआ काम, अब ठप इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब रेलवे की अनापत्ति प्रमाण पत्र ही नहीं थी, तो आखिर निर्माण कार्य शुरू कैसे कर दिया गया.शिकायत के बाद रेलवे अधिकारियों ने कार्य पर रोक लगा दी.सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी में भी यह साफ हो गया कि इस कार्य के लिए रेलवे की ओर से कोई अनुमति नहीं दी गई थी.अब सवाल यह उठता है कि जब रेलवे की अनुमति ही नहीं थी तो आखिर जेसीबी किसके भरोसे चलवाई गई और जब रेलवे ने काम रुकवा दिया तो गड्ढा भरने की जिम्मेदारी किसकी है. नहीं लगा बोर्ड, दुकानदार भी बेफिक्र कार्यस्थल पर योजना का कोई बोर्ड तक नहीं लगाया गया है.यानी नाला किस योजना का है, कितने पैसे की योजना है और कब तक बनना था.. यह सब अब तक बोर्ड के बजाय फाइलों के अंदर ही है.इस पूरे मामले में नाला किनारे के दुकानदार भी कम दिलचस्प किरदार नहीं हैं.जिन दुकानों के सामने यह गहरा गड्ढा खुला पड़ा है, वहां रोज ग्राहक आते - जाते हैं.लेकिन ग्राहकों की सुरक्षा के लिए न कोई घेरा और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाई गई है.स्थानीय लोग कहते हैं कि ग्राहकों की सुरक्षा से ज्यादा चिंता कई दुकानदारों को सिर्फ अपनी बिक्री की होती है.जब तक कोई ग्राहक गड्ढे में गिरकर घायल न हो जाए, तब तक खतरा भी शायद खतरा नहीं माना जाता. जब तक हादसा नहीं होगा, तब तो अब सोएंगे हम आपको बता दे कि मालगोदाम रोड नगर क्षेत्र की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है.इस रास्ते हजारों लोग रोज गुजरते हैं.इसके बावजूद सड़क किनारे खुला यह गड्ढा ऐसे पड़ा है जैसे यह किसी को दिखाई ही नहीं दे रहा.स्थानीय लोग कटाक्ष करते हुए कहते हैं कि देश में व्यवस्था का एक पुराना नियम है कि जब तक कोई हादसा नहीं होता, तब तक कोई जिम्मेदार नहीं जागते है.जिस दिन कोई बाइक सवार इस गड्ढे में गिर जाएगा, कोई राहगीर घायल हो जाएगा या कोई बड़ी दुर्घटना हो जाएगी, उसी दिन अचानक सब सक्रिय हो जाएंगे.फिर वही पुराना नजारा दिखेगा कि सड़क जाम होगी, अधिकारी दौड़ते नजर आएंगे, मान - मनौव्वल होगा, आश्वासन मिलेगा और अंत में मुआवजे की घोषणा भी हो जाएगी.इधर बुडको के कार्यपालक अभियंता हेमंत कुमार का कहना है कि नाला निर्माण की जमीन रेलवे की बताई जा रही है.रेलवे को एनओसी के लिए लिखा गया था.जेई को भेजकर रेलवे से जानकारी ली जा रही है.जल्द नाला का निर्माण हो इसके लिए प्रयास जारी हैं.1
- एक रात की मूसलाधार बारिश ने बिहार के खेतों में खड़ी उम्मीदों को मिट्टी में मिला दिया—महीनों की मेहनत, कर्ज और सपनों का सहारा बनी फसल बर्बाद, अब सवाल उठता है कि हर साल आपदा के बाद भी किसानों के लिए स्थायी राहत और मजबूत व्यवस्था क्यों नहीं बन पाती?1
- खगड़िया जिले के श्रद्धालुओं और कला प्रेमियों के लिए एक बेहद शानदार खबर है! जिले के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ, चौथम स्थित 'मां कात्यायनी स्थान' में पूरे आठ वर्ष के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर से 'कात्यायनी महोत्सव' की रौनक लौटने वाली है। आगामी 25 और 26 मार्च को दो दिवसीय भव्य कात्यायनी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। डीएम के निर्देश पर व्यापक तैयारियां शुरू...! कात्यायनी न्यास समिति के अध्यक्ष सह जिलाधिकारी नवीन कुमार के कड़े और स्पष्ट निर्देशों के बाद महोत्सव की तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू कर दी गई हैं। न्यास समिति के उपाध्यक्ष युवराज शंभु और स्थानीय भवेश कुमार सन्नी ने 'ब्रजेश की बात' को बताया कि कला एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त सहयोग से इस महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। न्यास समिति डीएम के आदेशों का पूरी जिम्मेदारी से पालन कर रही है। क्या है महोत्सव का कार्यक्रम? पहला दिन (25 मार्च) महोत्सव का शानदार आगाज़ 25 मार्च की शाम विशिष्ट अतिथियों के द्वारा किया जाएगा। इस शाम मंच पर राज्य स्तरीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। भक्ति संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मां का दरबार गुंजायमान होगा। दूसरा दिन (26 मार्च) - मुख्य आकर्षण 26 मार्च की शाम खगड़िया के लोगों के लिए बेहद खास होने वाली है। इस दिन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त और मशहूर भजन गायक "लखबीर सिंह लक्खा" मंच पर मौजूद होंगे। वे एक से बढ़कर एक माता के भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर देंगे।1
- मधुबनी के प्रसिद्ध मिथिला हाट में रविवार दोपहर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि मिथिला हाट परिसर के भंसा घर में आग लगी है। रविवार होने की वजह से यहां पर्यटकों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौजूद थी। सूत्रों के अनुसार गैस सिलेंडर से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।1