logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्मैक पर सख्ती या सेटिंग? मधेपुरा के पुरैनी में पुलिस पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों का हंगामा – VIDEO वायरल बिहार के मधेपुरा से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है... जहां स्मैक तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई ही सवालों के घेरे में आ गई है। पुरैनी थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया और पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दरअसल मामला मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र का है जहां रविवार की शाम उस वक्त बवाल मच गया, जब कमांडो दस्ते की कार्रवाई पर ही ग्रामीणों ने सवाल खड़े कर दिए। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने स्मैक के साथ पकड़ी गई महिला को कथित तौर पर पैसे लेकर छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि पूर्वी औराय वार्ड 07 निवासी प्रीतम उर्फ पुतन की पत्नी शालू कुमारी को कमांडो दस्ते ने स्मैक के साथ पकड़ा था, लेकिन कुछ ही देर बाद उसे छोड़ दिया गया। इसी बात से नाराज़ ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया और जमकर हंगामा किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि इससे पहले भी इसी घर पर छापेमारी हुई थी, लेकिन हर बार पैसे लेकर मामला दबा दिया जाता है। लोगों का कहना है कि पुलिस की इस कथित ढिलाई से इलाके में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है और अपराध भी बढ़ रहे हैं। बाइट -ग्रामीण अगर पुलिस ही तस्करों को बचाएगी तो गांव कैसे सुरक्षित रहेगा... हम लोग अब चुप नहीं बैठेंगे। मामले की सूचना मिलते ही पुरैनी थाना अध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराया। इसके बाद महिला को दोबारा थाना लाया गया और विधि सम्मत कार्रवाई की बात कही जा रही है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो वे मुख्यमंत्री तक शिकायत पहुंचाएंगे। अब देखना होगा कि प्रशासन इस वायरल वीडियो और आरोपों पर क्या कार्रवाई करता है।

4 hrs ago
user_RAMAN KUMAR
RAMAN KUMAR
REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
4 hrs ago

स्मैक पर सख्ती या सेटिंग? मधेपुरा के पुरैनी में पुलिस पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों का हंगामा – VIDEO वायरल बिहार के मधेपुरा से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है... जहां स्मैक तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई ही सवालों के घेरे में आ गई है। पुरैनी थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया और पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दरअसल मामला मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र का है जहां रविवार की शाम उस वक्त

बवाल मच गया, जब कमांडो दस्ते की कार्रवाई पर ही ग्रामीणों ने सवाल खड़े कर दिए। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने स्मैक के साथ पकड़ी गई महिला को कथित तौर पर पैसे लेकर छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि पूर्वी औराय वार्ड 07 निवासी प्रीतम उर्फ पुतन की पत्नी शालू कुमारी को कमांडो दस्ते ने स्मैक के साथ पकड़ा था, लेकिन कुछ ही देर बाद उसे छोड़ दिया गया। इसी बात से नाराज़ ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया और जमकर हंगामा किया।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि इससे पहले भी इसी घर पर छापेमारी हुई थी, लेकिन हर बार पैसे लेकर मामला दबा दिया जाता है। लोगों का कहना है कि पुलिस की इस कथित ढिलाई से इलाके में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है और अपराध भी बढ़ रहे हैं। बाइट -ग्रामीण अगर पुलिस ही तस्करों को बचाएगी तो गांव कैसे सुरक्षित रहेगा... हम लोग अब चुप नहीं बैठेंगे। मामले की

सूचना मिलते ही पुरैनी थाना अध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराया। इसके बाद महिला को दोबारा थाना लाया गया और विधि सम्मत कार्रवाई की बात कही जा रही है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो वे मुख्यमंत्री तक शिकायत पहुंचाएंगे। अब देखना होगा कि प्रशासन इस वायरल वीडियो और आरोपों पर क्या कार्रवाई करता है।

More news from बिहार and nearby areas
  • आंधी-तूफान से तबाही: विधायक ने दिए कार्रवाई के निर्देश, जल्द क्षेत्र में आने का आश्वासन
    1
    आंधी-तूफान से तबाही: विधायक ने दिए कार्रवाई के निर्देश, जल्द क्षेत्र में आने का आश्वासन
    user_CD News
    CD News
    Newspaper publisher सुपौल, सुपौल, बिहार•
    19 hrs ago
  • सहरसा मौसम दुःख न्यूज🥹✅
    1
    सहरसा  मौसम  दुःख  न्यूज🥹✅
    user_Sonu besra
    Sonu besra
    Content Creator (YouTuber) नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    53 min ago
  • Post by मो फिजाकत
    1
    Post by मो फिजाकत
    user_मो फिजाकत
    मो फिजाकत
    Court reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
    2 hrs ago
  • बिहार दिवस के अवसर पर सोमवार की सुबह आठ बजे खगड़िया जिले के गोगरी अनुमंडल मुख्यालय में मैराथन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिलाधिकारी नवीन कुमार एवं परबत्ता विधायक बाबू लाल शौर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मैराथन दौड़ में बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बड़ी संख्या में प्रतिभागियों की मौजूदगी से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। दौड़ को देखने के लिए दर्शकों की भी भारी भीड़ उमड़ी रही। मैराथन के दौरान कई प्रतिभागी तिरंगा और बिहार दिवस के संदेश वाले बैनर लेकर दौड़ते नजर आए, जिससे कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति और गर्व का माहौल बन गया। दौड़ प्रतियोगिता के समापन के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को जिला प्रशासन द्वारा पुरस्कृत किया गया, जिससे खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में गोगरी एसडीओ संजय कुमार, बीडीओ रघुनंदन सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
    1
    बिहार दिवस के अवसर पर सोमवार की सुबह आठ बजे खगड़िया जिले के गोगरी अनुमंडल मुख्यालय में मैराथन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिलाधिकारी नवीन कुमार एवं परबत्ता विधायक बाबू लाल शौर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस मैराथन दौड़ में बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बड़ी संख्या में प्रतिभागियों की मौजूदगी से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। दौड़ को देखने के लिए दर्शकों की भी भारी भीड़ उमड़ी रही।
मैराथन के दौरान कई प्रतिभागी तिरंगा और बिहार दिवस के संदेश वाले बैनर लेकर दौड़ते नजर आए, जिससे कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति और गर्व का माहौल बन गया।
दौड़ प्रतियोगिता के समापन के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को जिला प्रशासन द्वारा पुरस्कृत किया गया, जिससे खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम में गोगरी एसडीओ संजय कुमार, बीडीओ रघुनंदन सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
    user_Md Javed
    Md Javed
    बेलदौर, खगड़िया, बिहार•
    2 hrs ago
  • सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र के मालगोदाम रोड पर नाला निर्माण के लिए एक माह पहले जेसीबी से सड़क किनारे गहरा गड्ढा खोद दिया गया, लेकिन रेलवे से एनओसी नहीं लिए जाने के कारण रेलवे ने काम रुकवा दिया.उसके बाद न तो निर्माण कार्य आगे बढ़ा और न ही खोदे गए गड्ढे की भरने की कोई व्यवस्था की गई.अब स्थिति यह है कि सड़क किनारे बना यह लंबा गड्ढा लोगों के लिए खतरे का कारण बन गया है, जबकि संवेदक दिखाई नहीं दे रहा और प्रशासन की ओर से भी कोई स्पष्ट पहल नहीं दिख रही है.बताया जा रहा है कि यह कार्य बिहार शहरी विकास एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड (बुडको) के माध्यम से कराया जा रहा था, लेकिन जिस तेजी से खुदाई की गई, उसी तेजी से काम भी ठप हो गया. बिना एनओसी शुरू हुआ काम, अब ठप इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब रेलवे की अनापत्ति प्रमाण पत्र ही नहीं थी, तो आखिर निर्माण कार्य शुरू कैसे कर दिया गया.शिकायत के बाद रेलवे अधिकारियों ने कार्य पर रोक लगा दी.सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी में भी यह साफ हो गया कि इस कार्य के लिए रेलवे की ओर से कोई अनुमति नहीं दी गई थी.अब सवाल यह उठता है कि जब रेलवे की अनुमति ही नहीं थी तो आखिर जेसीबी किसके भरोसे चलवाई गई और जब रेलवे ने काम रुकवा दिया तो गड्ढा भरने की जिम्मेदारी किसकी है. नहीं लगा बोर्ड, दुकानदार भी बेफिक्र कार्यस्थल पर योजना का कोई बोर्ड तक नहीं लगाया गया है.यानी नाला किस योजना का है, कितने पैसे की योजना है और कब तक बनना था.. यह सब अब तक बोर्ड के बजाय फाइलों के अंदर ही है.इस पूरे मामले में नाला किनारे के दुकानदार भी कम दिलचस्प किरदार नहीं हैं.जिन दुकानों के सामने यह गहरा गड्ढा खुला पड़ा है, वहां रोज ग्राहक आते - जाते हैं.लेकिन ग्राहकों की सुरक्षा के लिए न कोई घेरा और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाई गई है.स्थानीय लोग कहते हैं कि ग्राहकों की सुरक्षा से ज्यादा चिंता कई दुकानदारों को सिर्फ अपनी बिक्री की होती है.जब तक कोई ग्राहक गड्ढे में गिरकर घायल न हो जाए, तब तक खतरा भी शायद खतरा नहीं माना जाता. जब तक हादसा नहीं होगा, तब तो अब सोएंगे हम आपको बता दे कि मालगोदाम रोड नगर क्षेत्र की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है.इस रास्ते हजारों लोग रोज गुजरते हैं.इसके बावजूद सड़क किनारे खुला यह गड्ढा ऐसे पड़ा है जैसे यह किसी को दिखाई ही नहीं दे रहा.स्थानीय लोग कटाक्ष करते हुए कहते हैं कि देश में व्यवस्था का एक पुराना नियम है कि जब तक कोई हादसा नहीं होता, तब तक कोई जिम्मेदार नहीं जागते है.जिस दिन कोई बाइक सवार इस गड्ढे में गिर जाएगा, कोई राहगीर घायल हो जाएगा या कोई बड़ी दुर्घटना हो जाएगी, उसी दिन अचानक सब सक्रिय हो जाएंगे.फिर वही पुराना नजारा दिखेगा कि सड़क जाम होगी, अधिकारी दौड़ते नजर आएंगे, मान - मनौव्वल होगा, आश्वासन मिलेगा और अंत में मुआवजे की घोषणा भी हो जाएगी.इधर बुडको के कार्यपालक अभियंता हेमंत कुमार का कहना है कि नाला निर्माण की जमीन रेलवे की बताई जा रही है.रेलवे को एनओसी के लिए लिखा गया था.जेई को भेजकर रेलवे से जानकारी ली जा रही है.जल्द नाला का निर्माण हो इसके लिए प्रयास जारी हैं.
    1
    सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र के मालगोदाम रोड पर नाला निर्माण के लिए एक माह पहले जेसीबी से सड़क किनारे गहरा गड्ढा खोद दिया गया, लेकिन रेलवे से एनओसी नहीं लिए जाने के कारण रेलवे ने काम रुकवा दिया.उसके बाद न तो निर्माण कार्य आगे बढ़ा और न ही खोदे गए गड्ढे की भरने की कोई व्यवस्था की गई.अब स्थिति यह है कि सड़क किनारे बना यह लंबा गड्ढा लोगों के लिए खतरे का कारण बन गया है, जबकि संवेदक दिखाई नहीं दे रहा और प्रशासन की ओर से भी कोई स्पष्ट पहल नहीं दिख रही है.बताया जा रहा है कि यह कार्य बिहार शहरी विकास एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड (बुडको) के माध्यम से कराया जा रहा था, लेकिन जिस तेजी से खुदाई की गई, उसी तेजी से काम भी ठप हो गया.
बिना एनओसी शुरू हुआ काम, अब ठप
इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब रेलवे की अनापत्ति प्रमाण पत्र ही नहीं थी, तो आखिर निर्माण कार्य शुरू कैसे कर दिया गया.शिकायत के बाद रेलवे अधिकारियों ने कार्य पर रोक लगा दी.सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी में भी यह साफ हो गया कि इस कार्य के लिए रेलवे की ओर से कोई अनुमति नहीं दी गई थी.अब सवाल यह उठता है कि जब रेलवे की अनुमति ही नहीं थी तो आखिर जेसीबी किसके भरोसे चलवाई गई और जब रेलवे ने काम रुकवा दिया तो गड्ढा भरने की जिम्मेदारी किसकी है.
नहीं लगा बोर्ड, दुकानदार भी बेफिक्र
कार्यस्थल पर योजना का कोई बोर्ड तक नहीं लगाया गया है.यानी नाला किस योजना का है, कितने पैसे की योजना है और कब तक बनना था.. यह सब अब तक बोर्ड के बजाय फाइलों के अंदर ही है.इस पूरे मामले में नाला किनारे के दुकानदार भी कम दिलचस्प किरदार नहीं हैं.जिन दुकानों के सामने यह गहरा गड्ढा खुला पड़ा है, वहां रोज ग्राहक आते - जाते हैं.लेकिन ग्राहकों की सुरक्षा के लिए न कोई घेरा और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाई गई है.स्थानीय लोग कहते हैं कि ग्राहकों की सुरक्षा से ज्यादा चिंता कई दुकानदारों को सिर्फ अपनी बिक्री की होती है.जब तक कोई ग्राहक गड्ढे में गिरकर घायल न हो जाए, तब तक खतरा भी शायद खतरा नहीं माना जाता.
जब तक हादसा नहीं होगा, तब तो अब सोएंगे
हम आपको बता दे कि मालगोदाम रोड नगर क्षेत्र की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है.इस रास्ते हजारों लोग रोज गुजरते हैं.इसके बावजूद सड़क किनारे खुला यह गड्ढा ऐसे पड़ा है जैसे यह किसी को दिखाई ही नहीं दे रहा.स्थानीय लोग कटाक्ष करते हुए कहते हैं कि देश में व्यवस्था का एक पुराना नियम है कि जब तक कोई हादसा नहीं होता, तब तक कोई जिम्मेदार नहीं जागते है.जिस दिन कोई बाइक सवार इस गड्ढे में गिर जाएगा, कोई राहगीर घायल हो जाएगा या कोई बड़ी दुर्घटना हो जाएगी, उसी दिन अचानक सब सक्रिय हो जाएंगे.फिर वही पुराना नजारा दिखेगा कि सड़क जाम होगी, अधिकारी दौड़ते नजर आएंगे, मान - मनौव्वल होगा, आश्वासन मिलेगा और अंत में मुआवजे की घोषणा भी हो जाएगी.इधर बुडको के कार्यपालक अभियंता हेमंत कुमार का कहना है कि नाला निर्माण की जमीन रेलवे की बताई जा रही है.रेलवे को एनओसी के लिए लिखा गया था.जेई को भेजकर रेलवे से जानकारी ली जा रही है.जल्द नाला का निर्माण हो इसके लिए प्रयास जारी हैं.
    user_Ayush Kumar
    Ayush Kumar
    सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा, बिहार•
    6 hrs ago
  • ​सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर पंचायत से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहाँ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध गैस रिफिलिंग के काले खेल का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध गैस सिलेंडर जप्त किए हैं। ​गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई ​जानकारी के अनुसार, पुलिस को काफी समय से शाहपुर पंचायत में अवैध रूप से गैस के भंडारण और ऊंचे दामों पर रिफिलिंग की सूचना मिल रही थी। नवहट्टा थाना पुलिस ने एक टीम गठित कर संदिग्ध ठिकाने पर अचानक दबिश दी। छापेमारी के दौरान वहां मौजूद लोग पुलिस को देखते ही भागने लगे, हालांकि पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मौके से अवैध खेप को अपने कब्जे में ले लिया। ​पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के बाद इलाके के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। जप्त किए गए सिलेंडरों में कई घरेलू और व्यावसायिक सिलेंडर शामिल बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाके में इस तरह अवैध गैस का धंधा किसी बड़ी दुर्घटना को निमंत्रण दे रहा था। ​नवहट्टा पुलिस अपर थाना अध्यक्ष रौशन कुमार के अनुसार, जप्त किए गए सिलेंडरों की गिनती और कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध धंधे के तार और कहां-कहां जुड़े हैं और इसका मुख्य सरगना कौन है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गई है।
    1
    ​सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर पंचायत से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहाँ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध गैस रिफिलिंग के काले खेल का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध गैस सिलेंडर जप्त किए हैं।
​गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
​जानकारी के अनुसार, पुलिस को काफी समय से शाहपुर पंचायत में अवैध रूप से गैस के भंडारण और ऊंचे दामों पर रिफिलिंग की सूचना मिल रही थी। नवहट्टा थाना पुलिस ने एक टीम गठित कर संदिग्ध ठिकाने पर अचानक दबिश दी। छापेमारी के दौरान वहां मौजूद लोग पुलिस को देखते ही भागने लगे, हालांकि पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मौके से अवैध खेप को अपने कब्जे में ले लिया। ​पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के बाद इलाके के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। जप्त किए गए सिलेंडरों में कई घरेलू और व्यावसायिक सिलेंडर शामिल बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाके में इस तरह अवैध गैस का धंधा किसी बड़ी दुर्घटना को निमंत्रण दे रहा था। ​नवहट्टा पुलिस अपर थाना अध्यक्ष रौशन कुमार के अनुसार, जप्त किए गए सिलेंडरों की गिनती और कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध धंधे के तार और कहां-कहां जुड़े हैं और इसका मुख्य सरगना कौन है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गई है।
    user_पत्रकार सरफराज खान
    पत्रकार सरफराज खान
    Court reporter नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    6 hrs ago
  • एक रात की मूसलाधार बारिश ने बिहार के खेतों में खड़ी उम्मीदों को मिट्टी में मिला दिया—महीनों की मेहनत, कर्ज और सपनों का सहारा बनी फसल बर्बाद, अब सवाल उठता है कि हर साल आपदा के बाद भी किसानों के लिए स्थायी राहत और मजबूत व्यवस्था क्यों नहीं बन पाती?
    1
    एक रात की मूसलाधार बारिश ने बिहार के खेतों में खड़ी उम्मीदों को मिट्टी में मिला दिया—महीनों की मेहनत, कर्ज और सपनों का सहारा बनी फसल बर्बाद, अब सवाल उठता है कि हर साल आपदा के बाद भी किसानों के लिए स्थायी राहत और मजबूत व्यवस्था क्यों नहीं बन पाती?
    user_CD News
    CD News
    Newspaper publisher सुपौल, सुपौल, बिहार•
    19 hrs ago
  • खगड़िया जिले के श्रद्धालुओं और कला प्रेमियों के लिए एक बेहद शानदार खबर है! जिले के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ, चौथम स्थित 'मां कात्यायनी स्थान' में पूरे आठ वर्ष के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर से 'कात्यायनी महोत्सव' की रौनक लौटने वाली है। आगामी 25 और 26 मार्च को दो दिवसीय भव्य कात्यायनी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। डीएम के निर्देश पर व्यापक तैयारियां शुरू...! कात्यायनी न्यास समिति के अध्यक्ष सह जिलाधिकारी नवीन कुमार के कड़े और स्पष्ट निर्देशों के बाद महोत्सव की तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू कर दी गई हैं। न्यास समिति के उपाध्यक्ष युवराज शंभु और स्थानीय भवेश कुमार सन्नी ने 'ब्रजेश की बात' को बताया कि कला एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त सहयोग से इस महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। न्यास समिति डीएम के आदेशों का पूरी जिम्मेदारी से पालन कर रही है। क्या है महोत्सव का कार्यक्रम? पहला दिन (25 मार्च) महोत्सव का शानदार आगाज़ 25 मार्च की शाम विशिष्ट अतिथियों के द्वारा किया जाएगा। इस शाम मंच पर राज्य स्तरीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। भक्ति संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मां का दरबार गुंजायमान होगा। दूसरा दिन (26 मार्च) - मुख्य आकर्षण 26 मार्च की शाम खगड़िया के लोगों के लिए बेहद खास होने वाली है। इस दिन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त और मशहूर भजन गायक "लखबीर सिंह लक्खा" मंच पर मौजूद होंगे। वे एक से बढ़कर एक माता के भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर देंगे।
    1
    खगड़िया जिले के श्रद्धालुओं और कला प्रेमियों के लिए एक बेहद शानदार खबर है! जिले के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ, चौथम स्थित 'मां कात्यायनी स्थान' में पूरे आठ वर्ष के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर से 'कात्यायनी महोत्सव' की रौनक लौटने वाली है। आगामी 25 और 26 मार्च को दो दिवसीय भव्य कात्यायनी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
डीएम के निर्देश पर व्यापक तैयारियां शुरू...!
कात्यायनी न्यास समिति के अध्यक्ष सह जिलाधिकारी नवीन कुमार के कड़े और स्पष्ट निर्देशों के बाद महोत्सव की तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू कर दी गई हैं। न्यास समिति के उपाध्यक्ष युवराज शंभु और स्थानीय भवेश कुमार सन्नी ने 'ब्रजेश की बात' को बताया कि कला एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त सहयोग से इस महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। न्यास समिति डीएम के आदेशों का पूरी जिम्मेदारी से पालन कर रही है।
क्या है महोत्सव का कार्यक्रम? पहला दिन (25 मार्च)
महोत्सव का शानदार आगाज़ 25 मार्च की शाम विशिष्ट अतिथियों के द्वारा किया जाएगा। इस शाम मंच पर राज्य स्तरीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। भक्ति संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मां का दरबार गुंजायमान होगा।
दूसरा दिन (26 मार्च) - मुख्य आकर्षण
26 मार्च की शाम खगड़िया के लोगों के लिए बेहद खास होने वाली है। इस दिन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त और मशहूर भजन गायक "लखबीर सिंह लक्खा" मंच पर मौजूद होंगे। वे एक से बढ़कर एक माता के भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर देंगे।
    user_Ayush Kumar
    Ayush Kumar
    सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा, बिहार•
    6 hrs ago
  • सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत साहपुर पंचायत से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने अवैध एलपीजी गैस सिलेंडर के कारोबार का पर्दाफाश करते हुए भारी मात्रा में सिलेंडर जब्त किए हैं। दरअसल, नवहट्टा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शाहपुर गांव में एक घर के अंदर अवैध तरीके से घरेलू गैस सिलेंडरों का भंडारण किया जा रहा है और उन्हें ऊंचे दामों पर बाजार में बेचा जा रहा है। सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष रोशन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। छापेमारी के दौरान जो तस्वीर सामने आई, वह बेहद हैरान करने वाली थी। पुलिस ने मौके से कुल 135 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद किए, जिनमें 73 खाली और 62 भरे हुए HP गैस सिलेंडर शामिल हैं। इतनी बड़ी संख्या में गैस सिलेंडरों का एक ही स्थान पर मिलना इस बात की ओर साफ इशारा करता है कि यहां लंबे समय से अवैध कारोबार चल रहा था। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए आरोपी संजय कुमार दास से जब पूछताछ की गई, तो उसने इस पूरे नेटवर्क में अपने भाई संतोष कुमार दास की संलिप्तता भी बताई। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि ये लोग घरेलू गैस सिलेंडरों को अवैध तरीके से इकट्ठा कर ब्लैक मार्केट में ऊंचे दामों पर बेचते थे।
    1
    सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत साहपुर पंचायत से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने अवैध एलपीजी गैस सिलेंडर के कारोबार का पर्दाफाश करते हुए भारी मात्रा में सिलेंडर जब्त किए हैं।
दरअसल, नवहट्टा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शाहपुर गांव में एक घर के अंदर अवैध तरीके से घरेलू गैस सिलेंडरों का भंडारण किया जा रहा है और उन्हें ऊंचे दामों पर बाजार में बेचा जा रहा है। सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष रोशन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात छापेमारी की कार्रवाई शुरू की।
छापेमारी के दौरान जो तस्वीर सामने आई, वह बेहद हैरान करने वाली थी। पुलिस ने मौके से कुल 135 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद किए, जिनमें 73 खाली और 62 भरे हुए HP गैस सिलेंडर शामिल हैं। इतनी बड़ी संख्या में गैस सिलेंडरों का एक ही स्थान पर मिलना इस बात की ओर साफ इशारा करता है कि यहां लंबे समय से अवैध कारोबार चल रहा था।
पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए आरोपी संजय कुमार दास से जब पूछताछ की गई, तो उसने इस पूरे नेटवर्क में अपने भाई संतोष कुमार दास की संलिप्तता भी बताई। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि ये लोग घरेलू गैस सिलेंडरों को अवैध तरीके से इकट्ठा कर ब्लैक मार्केट में ऊंचे दामों पर बेचते थे।
    user_PP News Koshi
    PP News Koshi
    Voice of people Nauhatta, Saharsa•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.