logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*नाला निर्माण में उजड़े गरीबों के आशियाने, बुलडोजर कार्रवाई पर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन ने जताया विरोध* रिपोर्टर रईस खान शाहजहांपुर के मोहल्ला मामूली, रेलवे लाइन के किनारे नाला निर्माण कार्य के दौरान नगर निगम की कार्रवाई से गरीब परिवारों के आशियाने उजड़ गए। वर्षों से जुग्गी झोपड़ियां बनाकर रह रहे लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाया गया, जिससे कई परिवार बेघर हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना झुग्गी-झोपड़ियां तोड़े भी नाला निर्माण कराया जा सकता था, लेकिन प्रशासन ने ऐसा नहीं किया और सीधे कार्रवाई करते हुए गरीबों के घरों को तोड़ दिया। इस मामले को लेकर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन ने कड़ा विरोध जताया है। संगठन के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि गरीबों को बेघर न किया जाए और उनके पुनर्वास की उचित व्यवस्था की जाए। ज्ञापन देने के दौरान जिला अध्यक्ष रईस खान, महानगर अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष वकार आलम वारसी , जिला युवा प्रकोष्ठ अशरफ कुरेशी सहित अन्य तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

6 hrs ago
user_रिपोर्टर रईस खान
रिपोर्टर रईस खान
शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

*नाला निर्माण में उजड़े गरीबों के आशियाने, बुलडोजर कार्रवाई पर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन ने जताया विरोध* रिपोर्टर रईस खान शाहजहांपुर के मोहल्ला मामूली, रेलवे लाइन के किनारे नाला निर्माण कार्य के दौरान नगर निगम की कार्रवाई से गरीब परिवारों के आशियाने उजड़ गए। वर्षों से जुग्गी झोपड़ियां बनाकर रह रहे लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाया गया, जिससे कई परिवार बेघर हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना झुग्गी-झोपड़ियां तोड़े भी नाला निर्माण कराया जा सकता था, लेकिन प्रशासन ने ऐसा नहीं किया और सीधे कार्रवाई करते हुए गरीबों के घरों को तोड़ दिया। इस मामले को लेकर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन ने कड़ा विरोध जताया है। संगठन के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि गरीबों को बेघर न किया जाए और उनके पुनर्वास की उचित व्यवस्था की जाए। ज्ञापन देने के दौरान जिला अध्यक्ष रईस खान, महानगर अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष वकार आलम वारसी , जिला युवा प्रकोष्ठ अशरफ कुरेशी सहित अन्य तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by MAHARAJ SINGH
    1
    Post by MAHARAJ SINGH
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 min ago
  • पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ग्रहण कर परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस बल की वर्दी, टर्न आउट, अनुशासन और शारीरिक दक्षता का सूक्ष्म परीक्षण किया गया तथा अधिकारियों व कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया। परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल के साथ दौड़ लगाकर फिटनेस का संदेश दिया और सभी को नियमित व्यायाम व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। इसके बाद पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर आरटीसी बैरक, पुलिस मैस और पीआरवी वाहनों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आर्दली रूम में विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों की जांच कर समयबद्ध निस्तारण और कार्य प्रणाली को और प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा गया कि जनता का विश्वास ही पुलिस की सबसे बड़ी पूंजी है और संवेदनशीलता, अनुशासन व पारदर्शिता के साथ सेवा भाव से कार्य करना आवश्यक है।
    1
    पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ग्रहण कर परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस बल की वर्दी, टर्न आउट, अनुशासन और शारीरिक दक्षता का सूक्ष्म परीक्षण किया गया तथा अधिकारियों व कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।
परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल के साथ दौड़ लगाकर फिटनेस का संदेश दिया और सभी को नियमित व्यायाम व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। इसके बाद पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर आरटीसी बैरक, पुलिस मैस और पीआरवी वाहनों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
आर्दली रूम में विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों की जांच कर समयबद्ध निस्तारण और कार्य प्रणाली को और प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा गया कि जनता का विश्वास ही पुलिस की सबसे बड़ी पूंजी है और संवेदनशीलता, अनुशासन व पारदर्शिता के साथ सेवा भाव से कार्य करना आवश्यक है।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    24 min ago
  • Post by रिपोर्टर रईस खान
    1
    Post by रिपोर्टर रईस खान
    user_रिपोर्टर रईस खान
    रिपोर्टर रईस खान
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • शाहजहाँपुर। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व पर की गई टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को शाहजहाँपुर में जमकर हंगामा हुआ। जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने टाउन हॉल स्थित राजीव भवन से नगर निगम तक विरोध मार्च निकाला।
    1
    शाहजहाँपुर। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व पर की गई टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को शाहजहाँपुर में जमकर हंगामा हुआ। जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने टाउन हॉल स्थित राजीव भवन से नगर निगम तक विरोध मार्च निकाला।
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कोर्ट का स्टे जेब में, लाठी सड़कों पर—निगोही में ‘कानून’ का नया मॉडल लॉन्च!”
    1
    कोर्ट का स्टे जेब में, लाठी सड़कों पर—निगोही में ‘कानून’ का नया मॉडल लॉन्च!”
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • शाहजहांपुर 10 अप्रैल। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में पी०एम० श्री विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं बेसिक शिक्षा विभाग की विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने पीएम श्री विद्यालयों में नोडल अधिकारियों द्वारा बनवाए जा रहे गेट की समीक्षा की उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि गोद लिए हुए पीएम श्री विद्यालयों का स्वयं निरीक्षण कर गेट निर्माण अपूर्ण कार्य को जल्द पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पढ़ रही छात्राओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कक्षा 6 में लड़कियों के प्रवेश लेने के लिए लोग अपने पास के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में संपर्क कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक सप्ताह कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालयों का निरीक्षण करें तथा नए प्रवेश लिए बच्चों के साथ बैठकर बात करें और उनका मनोबल बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के किचन में सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगा हो और खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा नियमित निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि किचन साफ सुथरा रहे और बच्चों को अच्छी गुणवत्ता का भोजन मिलना चाहिए। विद्यालयों के किचन में गंदगी मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा की जल निगम द्वारा विद्यालयों के पानी की जांच एवं खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा भोजन की जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सभी आवश्यक सुविधा मिलनी चाहिए। 14 वर्ष आयु पूर्ण करने वाली बच्चियों को सर्वाइवल कैंसर के टीके लगाया जाए। जिलाधिकारी द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान की समीक्षा में कक्षा 01 में नामांकन कम होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए इस नए सत्र में अधिक से अधिक नामांकन करना सुनिश्चित करें कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित न रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में शत प्रतिशत पुस्तक वितरण का प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने विद्यालयों में एआरपी द्वारा सुपरविजन विजिट स्थिति कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि सभी एआरपी अपने-अपने लक्ष्य को पूरा करें। उन्होंने कहा कि सभी एआरपी अपनी जिम्मेदारी समझे और मेहनत से अच्छा कार्य करके शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाए। जिलाधिकारी द्वारा बैठक में बताया गया कि जनपद में श्रीमद्भागवत गीता प्रतियोगिता 7 मई को ब्लॉक स्तर पर एवं 14 मई को जनपद स्तर पर आयोजित की जाएगी। इसके अलावा ओपन श्रीमद्भागवत गीता प्रतियोगिता में कक्षा 12 के छात्र एवं शिक्षक भी भाग ले सकते हैं उनके लिए पेंटिंग एवं व्याख्यान प्रतियोगिता होगी। उन्होंने कहा कि इस बार प्राथमिक विद्यालय के बच्चों में ग्रुपडांस प्रतियोगिता आयोजन 8 मई को किया जाएगा। प्रत्येक ब्लॉक से एक एक टीम का चयन होगा। प्रथम डांस प्रतियोगिता विजेता टीम को 25 हजार रुपए द्वितीय को 20 हजार रुपए एवं तृतीय को 15-15 हजार रुपए एवं अन्य टीमों को 5-5 हजार रुपए दिए जाएंगे। डांस प्रतियोगिता में ग्रामीण एवं शहर मिलाकर कुल 18 टीम में प्रतिभा करेंगे। जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि आरटीई के अंतर्गत प्राइवेट विद्यालयों में एडमिशन हुए बच्चों का निरीक्षण किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ अपराजिता सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार एवं जिला अधिकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता सहित और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे ‌
    1
    शाहजहांपुर 10 अप्रैल। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में पी०एम० श्री विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं बेसिक शिक्षा विभाग की विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने पीएम श्री विद्यालयों में नोडल अधिकारियों द्वारा बनवाए जा रहे गेट की समीक्षा की उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि गोद लिए हुए पीएम श्री विद्यालयों का स्वयं निरीक्षण कर गेट निर्माण अपूर्ण कार्य को जल्द पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पढ़ रही छात्राओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कक्षा 6 में लड़कियों के प्रवेश लेने के लिए लोग अपने पास के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में संपर्क कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक सप्ताह कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालयों का निरीक्षण करें तथा नए प्रवेश लिए बच्चों के साथ बैठकर बात करें और उनका मनोबल बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के किचन में सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगा हो और खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा नियमित निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि किचन साफ सुथरा रहे और बच्चों को अच्छी गुणवत्ता का भोजन मिलना चाहिए। विद्यालयों के किचन में गंदगी मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा की जल निगम द्वारा विद्यालयों के पानी की जांच एवं खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा भोजन की जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सभी आवश्यक सुविधा मिलनी चाहिए। 14 वर्ष आयु पूर्ण करने वाली बच्चियों को सर्वाइवल कैंसर के टीके लगाया जाए।
जिलाधिकारी द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान की समीक्षा में कक्षा 01 में नामांकन कम होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए इस नए सत्र में अधिक से अधिक नामांकन करना सुनिश्चित करें कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित न रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में शत प्रतिशत पुस्तक वितरण का प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने विद्यालयों में एआरपी द्वारा सुपरविजन विजिट स्थिति कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि सभी एआरपी अपने-अपने लक्ष्य को पूरा करें। उन्होंने कहा कि सभी एआरपी अपनी जिम्मेदारी समझे और मेहनत से अच्छा कार्य करके शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाए। 
जिलाधिकारी द्वारा बैठक में बताया गया कि जनपद में श्रीमद्भागवत गीता प्रतियोगिता 7 मई को ब्लॉक स्तर पर एवं 14 मई को जनपद स्तर पर आयोजित की जाएगी। इसके अलावा ओपन श्रीमद्भागवत गीता प्रतियोगिता में कक्षा 12 के छात्र एवं शिक्षक भी भाग ले सकते हैं उनके लिए पेंटिंग एवं व्याख्यान प्रतियोगिता होगी।
उन्होंने कहा कि इस बार प्राथमिक विद्यालय के बच्चों में ग्रुपडांस प्रतियोगिता आयोजन 8 मई को किया जाएगा। प्रत्येक ब्लॉक से एक एक टीम का चयन होगा। प्रथम डांस प्रतियोगिता विजेता टीम को 25 हजार रुपए द्वितीय को 20 हजार रुपए एवं तृतीय को 15-15 हजार रुपए एवं अन्य टीमों को 5-5 हजार रुपए दिए जाएंगे। डांस प्रतियोगिता में ग्रामीण एवं शहर मिलाकर कुल 18 टीम में प्रतिभा करेंगे।
जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि आरटीई के अंतर्गत  प्राइवेट विद्यालयों में एडमिशन हुए बच्चों का निरीक्षण किया जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ अपराजिता सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार एवं जिला अधिकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता सहित और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे ‌
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Ravi Kaithwar
    1
    Post by Ravi Kaithwar
    user_Ravi Kaithwar
    Ravi Kaithwar
    Local News Reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by MAHARAJ SINGH
    1
    Post by MAHARAJ SINGH
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.