शाहजहांपुर। असम विधानसभा चुनाव के दौरान असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्व सरमा द्वारा नेता प्रतिपक्ष माननीय राहुल गांधी,कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर लगातार अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर आज जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता व महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खान के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय राजीव भवन टाउन हॉल पर एकत्रित होकर असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्व सरमा का पुतला लेकर बाहर निकले लेकिन कार्यालय के बाहर सदर इंस्पेक्टर भारी पुलिस बल के साथ जुलूस को अपने घेरे में ले लिए लेकिन जोश से भरे कांग्रेसियों को रोकने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी जोरदार नारेबाजी करते हुए सभी नगर निगम तक पहुंच गए इस बीच पुतले के टुकड़े टुकड़े हो गए। पुलिस की इस बीच कार्यकर्ताओं को हल्की चोट भी लगी और कुछ पदाधिकारियों के जूते चप्पल टूट गए वही पीसीसी सदस्य बिंदेश्वरी राज को कुछ पुरुष सिपाहियों ने घेर लिया ये देख कांग्रेस पदाधिकारियों की पुलिस से तीखी नोक झोंक हुई कि एक महिला कार्यकर्ता को पुरुष सिपाहियों ने क्यों छुआ क्या महिला पुलिस नहीं है आपके पास। काफी देर चली मशक्कत के बाद पुतले के कुछ अंश पुलिस अपने साथ ले गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र में अब अपना विरोध भी नहीं दर्ज करवा सकते ऐसी क्या मजबूरी थी जोकि इतनी संख्या में पुलिस को कार्यालय घेरने पड़ा ऐसी तानाशाही पहले कभी नहीं देखी कि विपक्ष की आवाज़ को दबाया जा रहा है। लेकिन हम रुकने वाले नहीं है। हर मोर्चे पर लड़ाई जारी रहेगी। महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खान ने कहा कि खड़गे जी के खिलाफ इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल हेमंता विश्व सरमा द्वारा किया गया ये सीधे सीधे दलितों का अपमान है। चुनाव हमेशा से होते आए है लेकिन व्यक्तिगत रूप से किसी के खिलाफ ऐसी भाषा नहीं बोली गई। जिसकी हम कांग्रेसजन घोर निंदा करते है। आज के प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य कृष्ण विनोद मिश्रा, तनवीर सफदर,अनस इक़बाल,पवन सिंह,रामजी अवस्थी,नूरे सहर बी,रानी पांडे,पार्षद तालिब खान,शान मोहम्मद,वकार आलम,प्रवीण त्रिपाठी,सईद अंसारी,रफी उल हसन,प्रत्यूष मिश्रा, शाश्वत मिश्रा,अफजाल खान,अदीब अहमद,फरमान खान,गौरव त्रिपाठी,संजय सक्सेना, इकरार अहमद,अयान खान,अखलेश पाल,अनस,सुधांशु मिश्रा,नितिन तिवारी,साजिद खान, मुस्तकीम, इरफान,अनिल श्रीवास्तव,सलीम इदरीसी, शाहनवाज खान सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- कोर्ट का स्टे जेब में, लाठी सड़कों पर—निगोही में ‘कानून’ का नया मॉडल लॉन्च!”1
- शाहजहांपुर, जागरण संवाददाता। शहर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने शाहबाजनगर क्षेत्र में करीब 30 हजार वर्गमीटर भूमि पर बिना लेआउट पास कराए की जा रही प्लाटिंग पर बनी बाउंड्रीवाल को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई प्राधिकरण के सचिव अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस बल की मौजूदगी में की गई। अभियान में शाहबाजनगर पुलिस चौकी और नगर निगम की ईटीएफ टीम भी शामिल रही। टीम ने गांव शाहबाजनगर में चार अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से विकसित की जा रही प्लाटिंग को चिह्नित कर जेसीबी से बाउंड्रीवाल गिरा दी।1
- शाहजहांपुर 10 अप्रैल। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में पी०एम० श्री विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं बेसिक शिक्षा विभाग की विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने पीएम श्री विद्यालयों में नोडल अधिकारियों द्वारा बनवाए जा रहे गेट की समीक्षा की उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि गोद लिए हुए पीएम श्री विद्यालयों का स्वयं निरीक्षण कर गेट निर्माण अपूर्ण कार्य को जल्द पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पढ़ रही छात्राओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कक्षा 6 में लड़कियों के प्रवेश लेने के लिए लोग अपने पास के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में संपर्क कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक सप्ताह कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालयों का निरीक्षण करें तथा नए प्रवेश लिए बच्चों के साथ बैठकर बात करें और उनका मनोबल बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के किचन में सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगा हो और खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा नियमित निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि किचन साफ सुथरा रहे और बच्चों को अच्छी गुणवत्ता का भोजन मिलना चाहिए। विद्यालयों के किचन में गंदगी मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा की जल निगम द्वारा विद्यालयों के पानी की जांच एवं खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा भोजन की जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सभी आवश्यक सुविधा मिलनी चाहिए। 14 वर्ष आयु पूर्ण करने वाली बच्चियों को सर्वाइवल कैंसर के टीके लगाया जाए। जिलाधिकारी द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान की समीक्षा में कक्षा 01 में नामांकन कम होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए इस नए सत्र में अधिक से अधिक नामांकन करना सुनिश्चित करें कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित न रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में शत प्रतिशत पुस्तक वितरण का प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने विद्यालयों में एआरपी द्वारा सुपरविजन विजिट स्थिति कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि सभी एआरपी अपने-अपने लक्ष्य को पूरा करें। उन्होंने कहा कि सभी एआरपी अपनी जिम्मेदारी समझे और मेहनत से अच्छा कार्य करके शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाए। जिलाधिकारी द्वारा बैठक में बताया गया कि जनपद में श्रीमद्भागवत गीता प्रतियोगिता 7 मई को ब्लॉक स्तर पर एवं 14 मई को जनपद स्तर पर आयोजित की जाएगी। इसके अलावा ओपन श्रीमद्भागवत गीता प्रतियोगिता में कक्षा 12 के छात्र एवं शिक्षक भी भाग ले सकते हैं उनके लिए पेंटिंग एवं व्याख्यान प्रतियोगिता होगी। उन्होंने कहा कि इस बार प्राथमिक विद्यालय के बच्चों में ग्रुपडांस प्रतियोगिता आयोजन 8 मई को किया जाएगा। प्रत्येक ब्लॉक से एक एक टीम का चयन होगा। प्रथम डांस प्रतियोगिता विजेता टीम को 25 हजार रुपए द्वितीय को 20 हजार रुपए एवं तृतीय को 15-15 हजार रुपए एवं अन्य टीमों को 5-5 हजार रुपए दिए जाएंगे। डांस प्रतियोगिता में ग्रामीण एवं शहर मिलाकर कुल 18 टीम में प्रतिभा करेंगे। जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि आरटीई के अंतर्गत प्राइवेट विद्यालयों में एडमिशन हुए बच्चों का निरीक्षण किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ अपराजिता सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार एवं जिला अधिकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता सहित और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे 1
- Post by Ravi Kaithwar1
- शाहजहांपुर, / जनपद में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के बिजनेस प्लान 2026-27 के अंतर्गत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बंतारा का शिलान्यास किया। इस परियोजना की कुल लागत लगभग 9.90 करोड़ रुपये बताई गई है। इस योजना के तहत बंतारा में 2×5 एमवीए क्षमता का नया विद्युत उपकेंद्र तथा संबंधित 33 केवी और 11 केवी लाइनों का निर्माण किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में अत्सलिया विद्युत उपकेंद्र की स्थापित क्षमता (1×10 + 1×5 एमवीए) है, जिस पर अधिकतम भार 970 एम्पियर तक पहुंच चुका है, जिससे उपकेंद्र लगातार अधिभारित हो रहा है। नए उपकेंद्र के बनने से अत्सलिया उपकेंद्र से लगभग 350 एम्पियर भार बंतारा पर स्थानांतरित किया जाएगा, जिससे लोड संतुलन स्थापित होगा और विद्युत आपूर्ति में सुधार आएगा। बताया गया कि अत्सलिया से निकलने वाला 11 केवी इंडस्ट्रियल फीडर वर्तमान में लगभग 350 एम्पियर भार वहन कर रहा है। इसकी लंबाई लगभग 45 किलोमीटर होने के कारण बार-बार ट्रिपिंग और फॉल्ट निवारण में काफी समय लग जाता है। बंतारा उपकेंद्र बनने के बाद दो नए इंडस्ट्रियल फीडर प्रस्तावित हैं, जिससे बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण होगी। ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस परियोजना से क्षेत्र में औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी तथा नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना का मार्ग प्रशस्त होगा। इससे रोजगार के अवसर बढ़ने की भी उम्मीद जताई जा रही है। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर सांसद अरुण कुमार सागर तथा ददरौल विधायक अरविंद कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने परियोजना को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।1
- Post by Chirag Paswan mukhymantri Chirag PaswanMukhymantri1
- Post by Asha Rani1
- असम CM के बयान पर विरोध, धक्का-मुक्की में कई कार्यकर्ता घायल शाहजहांपुर: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के बयान के विरोध में शुक्रवार को शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन उग्र हो गया। पुतला फूंकने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोक लिया, जिससे दोनों पक्षों में जमकर धक्का-मुक्की हो गई। इस दौरान पुलिस ने पुतला छीन लिया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन की शुरुआत कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन टाउन हॉल से हुई, जहां जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता और महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खान के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां से जुलूस के रूप में निकलते ही पुलिस ने उन्हें घेर लिया। सदर इंस्पेक्टर के नेतृत्व में मौजूद भारी पुलिस बल ने जुलूस को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ते रहे।1