खतियानी जमीन पर खूनी संग्राम! मधेपुरा में बांस काटने को लेकर भिड़े दो पक्ष, 3 लोग गंभीर मधेपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जमीन विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया है। बांस काटने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दरअसल मधेपुरा जिले के घैलाढ और गम्हरिया प्रखंड के बॉर्डर पर स्थित एक खतियानी जमीन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बांस काटने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। बताया जा रहा है कि यह विवाद लंबे समय से जमीन की हिस्सेदारी को लेकर चल रहा था, लेकिन रविवार को यह विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष के शंभू मंडल, सदानंद मंडल और लोचन मंडल समेत 6-7 लोगों ने लाठी-डंडे और कचिया से हमला कर दिया। इस हमले में एक ही परिवार के शिव कुमार, कृष्णा कुमार और संतोष कुमार बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत घैलाढ पीएचसी पहुंचाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने मधेपुरा हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बाइट – शिव कुमार, घायल बाइट – सत्यनारायण मंडल, परिजन फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। सवाल ये है कि आखिर जमीन विवाद कब तक इस तरह हिंसा की वजह बनता रहेगा?
खतियानी जमीन पर खूनी संग्राम! मधेपुरा में बांस काटने को लेकर भिड़े दो पक्ष, 3 लोग गंभीर मधेपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जमीन विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया है। बांस काटने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से
घायल हो गए हैं। दरअसल मधेपुरा जिले के घैलाढ और गम्हरिया प्रखंड के बॉर्डर पर स्थित एक खतियानी जमीन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बांस काटने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। बताया जा रहा है कि यह विवाद लंबे समय से जमीन की हिस्सेदारी को लेकर चल रहा था, लेकिन रविवार को यह विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि एक
पक्ष के शंभू मंडल, सदानंद मंडल और लोचन मंडल समेत 6-7 लोगों ने लाठी-डंडे और कचिया से हमला कर दिया। इस हमले में एक ही परिवार के शिव कुमार, कृष्णा कुमार और संतोष कुमार बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत घैलाढ पीएचसी पहुंचाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते
हुए डॉक्टरों ने मधेपुरा हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बाइट – शिव कुमार, घायल बाइट – सत्यनारायण मंडल, परिजन फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। सवाल ये है कि आखिर जमीन विवाद कब तक इस तरह हिंसा की वजह बनता रहेगा?
- बिहार के मधेपुरा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार का कहर सड़क से घर तक पहुंच गया। एक बेकाबू वैन ने पहले बाइक सवार को टक्कर मारी, फिर दो मासूम बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया और आखिर में एक घर में घुसकर पलट गई। दरअसल मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के राजपुर के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दूध लोड एक तेज रफ्तार वैन ने सड़क पर कहर बरपा दिया। बताया जा रहा है कि वैन ने पहले एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दूर जा गिरा। इसके बाद भी वैन नहीं रुकी और सड़क किनारे खेल रहे दो बच्चों को कुचलते हुए अनियंत्रित हो गई। बेकाबू वैन यहीं नहीं थमी, बल्कि पास के एक घर में घुस गई और पलट गई। हादसे में घर को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत सभी घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहते है कि वैन काफी तेज रफ्तार में थी और चालक नियंत्रण खो बैठा। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल फरार चालक की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।4
- Post by मिथिलेश कुमार1
- ✍️जन: संवाददाता प्रतिनिधि, बिहार📍सहरसा अनुमंडल के सौर बाजार प्रखंड में सरकारी योजनाओं में अनियमितताओं की मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने शनिवार को दोपहर 1 बजे से संध्या 7 बजे तक प्रखंड कार्यालय में रहकर सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है। जांच की शुरुआत ग्राम पंचायत चंदौर पूर्वी से की गई, जिसे अब प्रखंड के सभी पंचायतों तक विस्तारित कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जांच अभियान का नेतृत्व उप विकास आयुक्त, निदेशक DRDA एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सहित अन्य वरीय अधिकारी कर रहे हैं। अधिकारियों द्वारा योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का आकलन किया जा रहा है। चंदौर पूर्वी पंचायत में जांच के दौरान जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने वार्ड संख्या-7 की प्रेमा देवी एवं वार्ड संख्या-4 के अखिलेश यादव के घर पहुंचकर योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जियो टैगिंग के नाम पर अनियमितता के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए हैं। जांच के दायरे में षष्ठम वित्त आयोग, 15वीं वित्त आयोग एवं मनरेगा (MGNREGA) जैसी प्रमुख योजनाएं शामिल हैं। इन योजनाओं में फर्जी बिलिंग, घटिया निर्माण, अपूर्ण कार्य एवं अनियमित भुगतान जैसी शिकायतें सामने आई हैं। बताया जाता है कि इन मामलों की शिकायत एडवोकेट ऑफ जेएसडी कॉउंसिल द्वारा संबंधित विभागों को दी गई थी, जिसके बाद प्रशासन ने जांच प्रक्रिया शुरू की है। इधर, निगरानी विभाग भी सक्रिय हो गया है और वर्षों से संचालित योजनाओं की गुणवत्ता एवं वित्तीय पारदर्शिता की समीक्षा की जा रही है। प्रखंड में चल रही इस कार्रवाई से जहां संबंधित विभागों में हलचल है, वहीं आम लोगों में पारदर्शिता और कार्रवाई को लेकर उम्मीद बढ़ी है। 🏛️ ADVOCATE OF JSD COUNCIL (N.P.O.) ◆ जन ❤️ Save the Democracy【JSD】🇮🇳 📞 +91 95340 003331
- कुमारखंड। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर बाजार पंचायत के टिकुलिया में 21,22व 23 नवंबर 2026 को होने वाले अखिल भारतीय संतमत सत्संग को लेकर रविवार को सत्संग स्थल पर ध्वजारोहण कार्यक्रम व सत्संग एवं महासभा बैठक आयोजित हुई। मौके पर सबौर आश्रम भागलपुर से आए संतमत के वर्तमान आचार्य महर्षि वेदानंद परमहंस जी महाराज, बनारस से आए श्री रविशंकरानंद जी महाराज व अन्य संत महात्मा सहित बिशनपुर बाजार पंचायत सहित आसपास के अन्य पंचायत के सैकड़ों संतमत सत्संग प्रेमी मौजूद थे। इस दौरान ठाकुरबाड़ी में आयोजित बैठक में सत्संग की सफलता को लेकर विस्तार से चर्चा हुई और कार्ययोजना तैयार किया गया। इस दौरान वचन दान उपस्थित लोगों ने किया। उसके बाद शोभायात्रा के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर ध्वजारोहण किया गया। मौके पर अमृतानंद बाबा, कुंदन बाबा, रमण बाबा, अखिल भारतीय संतमत सत्संग महासभा के अध्यक्ष तेज नारायण मेहता, उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल , संजय सत्यदर्शी , बिहार प्रांतीय अध्यक्ष शिवनारायण मेहता, स्वामी अरविंद योगी, पूर्व मुखिया अनमोल यादव, पूर्व जिप सदस्य भूपेंद्र मंडल, मुखिया प्रतिनिधि महताब आलम, अमित कुमार, सरपंच प्रतिनिधि उपेन्द्र मेहता, राजेंद्र मेहता, योगेन्द्र मेहता, दीनदयाल मंडल, विपीन कुमार, महावीर पोद्दार, भीम मालाकार, सुदीप कुमार, रविन्द्र भगत, अरुण कुमार निराला, चंद्रदेव मेहता, कृष्ण बहादुर मुखिया, अनिल सिंह, बिंदेश्वरी मेहता, रामदेव यादव, अनिल यादव, मनोज मेहता, नरेश यादव, अजय शर्मा, संजय यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण व सत्संग प्रेमी मौजूद थे।1
- आज दिनांक 04.04.2026 को समाहरणालय, सुपौल स्थित लहटन चौधरी सभागार में श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, जिलाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिलाधिकारी ने राजस्व संग्रहण, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, जिला अंतर्गत निर्माणाधीन विद्युत शक्ति उपकेंद्र, सुविधा ऐप से प्राप्त नया विद्युत संबंध, धरती आभा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, उपभोक्ताओं द्वारा विद्युत शक्ति उपकेंद्र के मोबाइल नंबर पर दर्ज शिकायत की समीक्षा की गई। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा सभी कनीय विद्युत अभियंता को निदेशित किया गया कि उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधित शिकायत का समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे। साथ ही विद्युत शक्ति उपकेंद्र निर्माण के कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की गई और संबंधित कार्यकारी एजेंसी को मैनपावर बढ़ाकर कार्य में तेजी लाने हेतु निदेशित किया गया। उक्त बैठक में विद्युत कार्यपालक अभियंता, राघोपुर, सुपौल जिला अंतर्गत सभी सहायक विद्युत अभियंता, कनीय विद्युत अभियंता एवं कार्यकारी एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे। जिलाधिकारी द्वारा सभी पदाधिकारियों को निदेशित किया गया कि राजस्व संग्रहण, एवं पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को प्राथमिकता देते हुए लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।3
- फारबिसगंज रेड लाइट एरिया में पुलिस की बड़ी छापेमारी, 30 से अधिक हिरासत में; युवतियों-बच्चियों के रेस्क्यू का अभियान1
- Post by मो फिजाकत1
- मधेपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जमीन विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया है। बांस काटने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दरअसल मधेपुरा जिले के घैलाढ और गम्हरिया प्रखंड के बॉर्डर पर स्थित एक खतियानी जमीन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बांस काटने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। बताया जा रहा है कि यह विवाद लंबे समय से जमीन की हिस्सेदारी को लेकर चल रहा था, लेकिन रविवार को यह विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष के शंभू मंडल, सदानंद मंडल और लोचन मंडल समेत 6-7 लोगों ने लाठी-डंडे और कचिया से हमला कर दिया। इस हमले में एक ही परिवार के शिव कुमार, कृष्णा कुमार और संतोष कुमार बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत घैलाढ पीएचसी पहुंचाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने मधेपुरा हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बाइट – शिव कुमार, घायल बाइट – सत्यनारायण मंडल, परिजन फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। सवाल ये है कि आखिर जमीन विवाद कब तक इस तरह हिंसा की वजह बनता रहेगा?4