Shuru
Apke Nagar Ki App…
"छत पर सोने गया था 16 साल का मासूम! सुबह पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटकी मिली लाश, हत्या या आत्महत्या?" "छत पर सोने गया था 16 साल का मासूम! सुबह पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटकी मिली लाश, हत्या या आत्महत्या?"
Abhay TV News

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मानिकपुर में ‘दबंगई’ के साये में निर्माण का आरोप, नाली और रोड़ के ऊपर,दरवाजे पर निकाला जा रहा छज्जा! मानिकपुर में ‘दबंगई’ के साये में निर्माण का आरोप, नाली और रोड़ के ऊपर,दरवाजे पर निकाला जा रहा छज्जा! *बिना मानचित्र स्वीकृति निर्माण का दावा—विरोध करने पर जान से मारने की धमकी का आरोप, नगर पंचायत की कार्रवाई पर टिकी निगाहें* मानिकपुर, चित्रकूट। नगर पंचायत मानिकपुर क्षेत्र में कथित अवैध निर्माण को लेकर एक शिकायत ने नगर पंचायत की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिकायतकर्ता दीपक तोमर पुत्र विजय तोमर ने आरोप लगाया है कि भवन निर्माण में नियम-कायदों को ताक पर रखकर उनके मकान के पूर्वी दरवाजे और नाली के ऊपर जबरन छज्जा निकाला जा रहा है। शिकायत के मुताबिक, भू-स्वामी सुषमा के पति दिनेश चन्द्र और पुत्र साकेत समेत दो-तीन लोगों पर दबंगई के बल पर निर्माण कराने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का दावा है कि संबंधित भवन का निर्माण नगर पंचायत से मानचित्र स्वीकृत कराए बिना कराया जा रहा है। यही नहीं, आरोप है कि उनके मकान के दरवाजे और नाली के ऊपर छज्जा निकालकर कथित तौर पर उनके आवागमन और नाली व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। *विरोध पड़ा भारी, धमकी देने का आरोप* शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि जब उसने इस निर्माण का विरोध किया तो संबंधित लोगों ने लड़ाई-झगड़े पर आमादा होकर जान से मारने की धमकी दी। ऐसे में मामला महज निर्माण विवाद तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि शिकायतकर्ता ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। शिकायतकर्ता ने नगर पंचायत अध्यक्ष/अधिशासी अधिकारी साथ ही उपजिलाधिकारी से मामले की तत्काल स्थलीय जांच कराकर निर्माण कार्य रुकवाने तथा नाली ,रोड और दरवाजे के ऊपर किए जा रहे कथित अवैध निर्माण को हटवाने/रोकने की मांग की है। अब सवाल यह है कि क्या नगर पंचायत मानिकपुर के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर यह जांच करेंगे कि निर्माण का मानचित्र स्वीकृत है या नहीं? यदि निर्माण नियम विरुद्ध पाया जाता है तो क्या जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी? फिलहाल जांच के बाद ही तस्वीर साफ होगी लेकिन जिस तरह नाली, रोड और मकान के दरवाजे के ऊपर निर्माण तथा विरोध पर धमकी के आरोप सामने आए हैं, उससे नगर पंचायत प्रशासन की तत्काल और निष्पक्ष कार्रवाई बेहद जरूरी हो गई है।1
- पिपरी पुलिस ने मनौरी पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक कौशांबी....पिपरी पुलिस ने मनौरी पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गौरतलब हो कि दिनांक 31.08.2026 को थाना पिपरी क्षेत्रान्तर्गत मनौरी स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने की घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पिपरी पर मु0अ0सं0 219/26 धारा 105/288 बीएनएस व 4/5/9बी विस्फोटक अधिनियम पंजीकृत किया गया था। घटना से संबधित 06 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा चुका है। प्रकरण की विवेचना के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों से की गई पूछताछ, तकनीकी एवं अन्य अभिलेखीय साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर जनपद प्रयागराज निवासी शोएब पुत्र अलीम की उक्त घटना तथा अवैध पटाखा कारोबार में संलिप्तता के सम्बन्ध में साक्ष्य प्राप्त हुये थे। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा गठित टीमों को निर्देशित किया गया था। उपरोक्त क्रम में दिनांक 07.09.2026 को थाना पिपरी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये वाछित अभियुक्त शोएब पुत्र अलीम निवासी दायराशाह अजमल थाना शाहगंज जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।अभियुक्त शोएब से गहन पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि उनके पिता अलीम को जनपद प्रयागराज में पटाखा विक्रय का लाइसेंस जारी हुआ था। इसी लाइसेंस का उपयोग करते हुये मेरे द्वारा तमिलनाडू से निर्मित पटाखों की खरीद की जाती थी तथा उन्हे नौशाद एवं शकील के साथ मिलकर आसपास के क्षेत्रों में अधिक मूल्य पर बेचा जा रहा था। शोएब द्वारा पूछताछ में यह भी बताया गया कि पिछले माह जनपद प्रयागराज के नैनी थाने में शोएब के पिता के विरुद्ध प्राप्त लाइसेंस की तय क्षमता से बहुत अधिक मात्रा में पटाखे का भंडारण पाये जाने पर अभियोग पंजीकृत किया गया था।इसके अतिरिक्त गिरफ्तार अभियुक्त शोएब से पूछताछ तथा पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तो के बयानों से यह तथ्य प्रकाश में आया है कि देशी पटाखों के निर्माण में प्रयुक्त बारूद/विस्फोटक सामग्री हापुड़ निवासी एक व्यक्ति के माध्यम से खरीदा जाता था। इस सम्बन्ध में भी गहनता से जांच की जा रही है।1
- निशु आजाद और उसका परिवार फंस गया है गाजियाबाद में जिस सोसाइटी में Nishu Azad रहती है, वहां के लोगों ने घर खाली करने को कह दिया है लोगों का कहना है कि निशु डेंजरस है और उनके बच्चों के लिए ठीक नहीं है1
- कौशाम्बी। बालू पर लैटरिंग करने से रोकना युवक को पड़ा भारी दबंगों ने घर पर चढ़कर पूरे कुनबे को पीटा। लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से महिलाओं-पुरुषों पर हमला। मारपीट में कई लोग घायल, घटना से इलाके में सनसनी। उलाहना देने पर दबंगों ने दिखाया दबंगई का कहर। पीड़ितों ने पुलिस से लगाई गुहार, कार्रवाई पर सवाल। चरवा थाना क्षेत्र की नगर पंचायत चरवा का मामला। पुलिस की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल, इंसाफ की मांग। मामला सोशल मीडिया में हुआ वायरल । कौशाम्बी। बालू पर लैटरिंग करने से रोकना युवक को पड़ा भारी दबंगों ने घर पर चढ़कर पूरे कुनबे को पीटा। लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से महिलाओं-पुरुषों पर हमला। मारपीट में कई लोग घायल, घटना से इलाके में सनसनी। उलाहना देने पर दबंगों ने दिखाया दबंगई का कहर। पीड़ितों ने पुलिस से लगाई गुहार, कार्रवाई पर सवाल। चरवा थाना क्षेत्र की नगर पंचायत चरवा का मामला। पुलिस की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल, इंसाफ की मांग। मामला सोशल मीडिया में हुआ वायरल ।1
- रीवा ब्रेकिंग न्यूज़। कल्पना मिश्रा जच्चा-बच्चा मौत मामले के बीच रीवा मेडिकल कॉलेज में बड़ा बदलाव! श्याम शाह मेडिकल कॉलेज रीवा के डीन डॉ. सुनील अग्रवाल को सतना स्थानांतरित किया गया है, जबकि सतना मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. शशिधर प्रसाद गर्ग को रीवा के डीन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी की कमान सौंपी गई है। यह आदेश लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 6 सितंबर 2026 को जारी किया। यह बदलाव ऐसे समय हुआ है, जब कल्पना मिश्रा और उनके नवजात शिशु की मौत के मामले में परिवार पांचवें दिन भी धरने पर है। मामले में डॉ. सोनल अग्रवाल, एनेस्थीसिया विभाग की डॉ. निधि पाण्डेय और दो नर्सिंग अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है, जबकि अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा को पद से हटाया गया था। आज स्वास्थ्य मंत्री के आवास तक प्रदर्शन पहुंचा, जहां इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी हुई। कांग्रेस भी अलग बैनर तले अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ चुकी है। इसी बीच सुबह उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने संजय गांधी अस्पताल में अधिकारियों के साथ बैठक की थी। अब डीन बदले जाने के बाद सबसे बड़ा सवाल- क्या यह महज प्रशासनिक फेरबदल है, या रीवा की स्वास्थ्य व्यवस्था में जवाबदेही की नई शुरुआत?1
- तिंदवारी रोड कालू कुआं इलाके में हीरो मोटर साइकिल एजेंसी में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी भीषण आग,दमकल कर्मियों ने आग को किया काबू । तिंदवारी रोड कालू कुआं इलाके में हीरो मोटर साइकिल एजेंसी में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी भीषण आग,दमकल कर्मियों ने आग को किया काबू ।1
- चित्रकूट में सीएम योगी का डेढ़ घंटे का तूफानी दौरा... बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री... लापरवाही पर अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी... तरौहा की महिलाओं ने किया हंगामा, रोते हुए लगाई मदद की गुहार... चित्रकूट में सीएम योगी का डेढ़ घंटे का तूफानी दौरा... बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री... लापरवाही पर अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी... तरौहा की महिलाओं ने किया हंगामा, रोते हुए लगाई मदद की गुहार...2
- पिपरी पुलिस ने मनौरी पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक कौशांबी....पिपरी पुलिस ने मनौरी पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गौरतलब हो कि दिनांक 31.08.2026 को थाना पिपरी क्षेत्रान्तर्गत मनौरी स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने की घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पिपरी पर मु0अ0सं0 219/26 धारा 105/288 बीएनएस व 4/5/9बी विस्फोटक अधिनियम पंजीकृत किया गया था। घटना से संबधित 06 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा चुका है। प्रकरण की विवेचना के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों से की गई पूछताछ, तकनीकी एवं अन्य अभिलेखीय साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर जनपद प्रयागराज निवासी शोएब पुत्र अलीम की उक्त घटना तथा अवैध पटाखा कारोबार में संलिप्तता के सम्बन्ध में साक्ष्य प्राप्त हुये थे। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा गठित टीमों को निर्देशित किया गया था। उपरोक्त क्रम में दिनांक 07.09.2026 को थाना पिपरी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये वाछित अभियुक्त शोएब पुत्र अलीम निवासी दायराशाह अजमल थाना शाहगंज जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।अभियुक्त शोएब से गहन पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि उनके पिता अलीम को जनपद प्रयागराज में पटाखा विक्रय का लाइसेंस जारी हुआ था। इसी लाइसेंस का उपयोग करते हुये मेरे द्वारा तमिलनाडू से निर्मित पटाखों की खरीद की जाती थी तथा उन्हे नौशाद एवं शकील के साथ मिलकर आसपास के क्षेत्रों में अधिक मूल्य पर बेचा जा रहा था। शोएब द्वारा पूछताछ में यह भी बताया गया कि पिछले माह जनपद प्रयागराज के नैनी थाने में शोएब के पिता के विरुद्ध प्राप्त लाइसेंस की तय क्षमता से बहुत अधिक मात्रा में पटाखे का भंडारण पाये जाने पर अभियोग पंजीकृत किया गया था।इसके अतिरिक्त गिरफ्तार अभियुक्त शोएब से पूछताछ तथा पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तो के बयानों से यह तथ्य प्रकाश में आया है कि देशी पटाखों के निर्माण में प्रयुक्त बारूद/विस्फोटक सामग्री हापुड़ निवासी एक व्यक्ति के माध्यम से खरीदा जाता था। इस सम्बन्ध में भी गहनता से जांच की जा रही है।1
- 🔴 कोर्ट के आदेश की अवहेलना पर कौशांबी के CO सत्येंद्र तिवारी के खिलाफ गिरफ्तारी का आदेश गवाही के लिए बार-बार बुलाने के बावजूद अदालत में पेश नहीं हुए, वेतन रोकने के भी निर्देश कौशांबी/वाराणसी। वाराणसी की विशेष एससी/एसटी अदालत ने कौशांबी के सिराथू सर्किल में तैनात क्षेत्राधिकारी (CO) सत्येंद्र कुमार तिवारी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें गिरफ्तार कर 10 सितंबर 2026 को अदालत में पेश करने का आदेश दिया है। अदालत ने उनके वेतन को रोकने के निर्देश भी दिए हैं। बताया जा रहा है कि मामला वर्ष 2018 के एससी/एसटी एक्ट से जुड़े एक मामले, सत्र परीक्षण संख्या-401/2018 से संबंधित है। इस मामले में सत्येंद्र कुमार तिवारी तत्कालीन विवेचक (IO) थे। अदालत में उनकी गवाही महत्वपूर्ण होने के बावजूद वे लगातार पेश नहीं हो रहे थे। अदालत द्वारा कई बार उन्हें गवाही के लिए बुलाया गया। बताया गया है कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से भी समन भेजे गए, लेकिन इसके बावजूद उनके अदालत में उपस्थित नहीं होने पर न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाया। इसी क्रम में अदालत ने गिरफ्तारी कर उन्हें निर्धारित तारीख पर पेश करने के साथ-साथ वेतन रोकने का निर्देश दिया है। चुनाव के दौरान भी विवादों में रहे CO CO सत्येंद्र कुमार तिवारी का नाम इससे पहले भी विवादों में रहा है। चुनाव के दौरान प्रत्याशी छेददू चमार के साथ कथित बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठे थे। हालांकि, इस मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि आवश्यक है। अपराधियों को संरक्षण देने के आरोपों को लेकर भी उठते रहे सवाल स्थानीय स्तर पर CO सत्येंद्र कुमार तिवारी पर अपराधियों को संरक्षण देने और मामलों में कार्रवाई न करने के आरोप भी लगते रहे हैं। वहीं, पिपरी थाना क्षेत्र में हुए पटाखा विस्फोट मामले को लेकर भी उनका नाम चर्चा में आया था। इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका को लेकर सवाल उठे थे। अब वाराणसी की विशेष एससी/एसटी अदालत के ताजा आदेश के बाद एक बार फिर CO सत्येंद्र कुमार तिवारी चर्चा में हैं। 10 सितंबर को अदालत में उनकी पेशी और आगे होने वाली न्यायिक कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। सवाल यह है कि जब अदालत के बार-बार निर्देश और समन के बावजूद एक पुलिस अधिकारी गवाही के लिए उपस्थित नहीं होता है, तो क्या आम व्यक्ति के लिए न्यायालय के आदेशों के पालन को लेकर अलग मानदंड होना चाहिए?1