logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रीवा ब्रेकिंग न्यूज़। कल्पना मिश्रा जच्चा-बच्चा मौत मामले के बीच रीवा मेडिकल कॉलेज में बड़ा बदलाव! श्याम शाह मेडिकल कॉलेज रीवा के डीन डॉ. सुनील अग्रवाल को सतना स्थानांतरित किया गया है, जबकि सतना मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. शशिधर प्रसाद गर्ग को रीवा के डीन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी की कमान सौंपी गई है। यह आदेश लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 6 सितंबर 2026 को जारी किया। यह बदलाव ऐसे समय हुआ है, जब कल्पना मिश्रा और उनके नवजात शिशु की मौत के मामले में परिवार पांचवें दिन भी धरने पर है। मामले में डॉ. सोनल अग्रवाल, एनेस्थीसिया विभाग की डॉ. निधि पाण्डेय और दो नर्सिंग अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है, जबकि अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा को पद से हटाया गया था। आज स्वास्थ्य मंत्री के आवास तक प्रदर्शन पहुंचा, जहां इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी हुई। कांग्रेस भी अलग बैनर तले अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ चुकी है। इसी बीच सुबह उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने संजय गांधी अस्पताल में अधिकारियों के साथ बैठक की थी। अब डीन बदले जाने के बाद सबसे बड़ा सवाल- क्या यह महज प्रशासनिक फेरबदल है, या रीवा की स्वास्थ्य व्यवस्था में जवाबदेही की नई शुरुआत?

18 hrs ago
user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
उमेश पाठक सेमरिया रीवा
सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
18 hrs ago

रीवा ब्रेकिंग न्यूज़। कल्पना मिश्रा जच्चा-बच्चा मौत मामले के बीच रीवा मेडिकल कॉलेज में बड़ा बदलाव! श्याम शाह मेडिकल कॉलेज रीवा के डीन डॉ. सुनील अग्रवाल को सतना स्थानांतरित किया गया है, जबकि सतना मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. शशिधर प्रसाद गर्ग को रीवा के डीन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी की कमान सौंपी गई है। यह आदेश लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 6 सितंबर 2026 को जारी किया। यह बदलाव ऐसे समय हुआ है, जब कल्पना मिश्रा और उनके नवजात शिशु की मौत के मामले में परिवार पांचवें दिन भी धरने पर है। मामले में डॉ. सोनल अग्रवाल, एनेस्थीसिया विभाग की डॉ. निधि पाण्डेय और दो नर्सिंग अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है, जबकि अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा को पद से हटाया गया था। आज स्वास्थ्य मंत्री के आवास तक प्रदर्शन पहुंचा, जहां इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी हुई। कांग्रेस भी अलग बैनर तले अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ चुकी है। इसी बीच सुबह उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने संजय गांधी अस्पताल में अधिकारियों के साथ बैठक की थी। अब डीन बदले जाने के बाद सबसे बड़ा सवाल- क्या यह महज प्रशासनिक फेरबदल है, या रीवा की स्वास्थ्य व्यवस्था में जवाबदेही की नई शुरुआत?

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सेमरिया विधानसभा के सुकवार गांव में राघवेन्द्र पाठक के यहां कृष्ण जन्माष्टमी इस बार भी बड़ी धूमधाम से मनाई गई* शाहपुर,सेमरिया विधानसभा के अंतर्गत ग्राम सुकवार में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी राघवेन्द्र पाठक जी के निवास पर भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़ी श्रद्धा, भक्ति और धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संध्या भजन-गायकी से हुई। रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक स्थानीय एवं बाहर से आए भजन गायकों द्वारा सुमधुर कृष्ण भजनों की प्रस्तुति दी गई। ढोलक, हारमोनियम, मंजीरा की थाप पर "हरे कृष्ण, कुंज बिहारी, गिरधर कृष्ण मुरारी" के भजनों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। भक्त भाव-विभोर होकर नाचने-गाने लगे। ठीक रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के क्षण पर विशेष आरती *"आरती कुंज बिहारी की, श्री गिरधर कृष्ण मुरारी की"* का गायन किया गया। साथ ही *"नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की"* के जयघोषों से पूरा पंडाल गूंज उठा। आरती के पश्चात प्रसाद वितरण एवं भंडारा/भोजन का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों ग्रामवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस पावन अवसर पर प्रमुख रूप राघवेन्द्र पाठक, राजमणि पाठक, , उमेश पाठक प्रकाश नारायण पाठक, भगवान दीन पाठक, राजू गौतम राजकुमार पाठक, राज बहोर पाठक, शेष मणि त्रिपाठी, अभय राज त्रिवेदी, स्वास्तिक पाठक, अवध नारायण पाठक, रिंकू पाठक, पुष्पक पाठक, अनुरुद्ध पाठक, राम विश्वास तिवारी, ददोली पाठक सहित समस्त ग्रामवासी एवं महिला-पुरुष भक्तगण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। ग्रामवासियों ने बताया कि सुकवार में यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और हर साल इसी उल्लास के साथ जन्माष्टमी मनाई जाती है।
    1
    सेमरिया विधानसभा के सुकवार गांव में राघवेन्द्र पाठक के यहां कृष्ण जन्माष्टमी इस बार भी बड़ी धूमधाम से मनाई गई*
शाहपुर,सेमरिया विधानसभा के अंतर्गत ग्राम सुकवार में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी राघवेन्द्र पाठक जी के निवास पर भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़ी श्रद्धा, भक्ति और धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत संध्या भजन-गायकी से हुई। रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक स्थानीय एवं बाहर से आए भजन गायकों द्वारा सुमधुर कृष्ण भजनों की प्रस्तुति दी गई। ढोलक, हारमोनियम, मंजीरा की थाप पर "हरे कृष्ण, कुंज बिहारी, गिरधर कृष्ण मुरारी" के भजनों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। भक्त भाव-विभोर होकर नाचने-गाने लगे।

ठीक रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के क्षण पर विशेष आरती *"आरती कुंज बिहारी की, श्री गिरधर कृष्ण मुरारी की"* का गायन किया गया। साथ ही *"नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की"* के जयघोषों से पूरा पंडाल गूंज उठा।

आरती के पश्चात प्रसाद वितरण एवं भंडारा/भोजन का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों ग्रामवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस पावन अवसर पर प्रमुख रूप 
 राघवेन्द्र पाठक, राजमणि पाठक, , उमेश पाठक प्रकाश नारायण पाठक, भगवान दीन पाठक, राजू गौतम राजकुमार पाठक, राज बहोर पाठक, शेष मणि त्रिपाठी, अभय राज त्रिवेदी, स्वास्तिक पाठक, अवध नारायण पाठक, रिंकू पाठक, पुष्पक पाठक, अनुरुद्ध पाठक, राम विश्वास तिवारी, ददोली पाठक सहित समस्त ग्रामवासी एवं महिला-पुरुष भक्तगण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

ग्रामवासियों ने बताया कि सुकवार में यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और हर साल इसी उल्लास के साथ जन्माष्टमी मनाई जाती है।
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें देखिए, #जनसंपर्क_खबरें मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें देखिए, #जनसंपर्क_खबरें
    1
    मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें
देखिए, #जनसंपर्क_खबरें


मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें
देखिए, #जनसंपर्क_खबरें
    user_रामदत्त दाहिया
    रामदत्त दाहिया
    Firefighter रामपुर बघेलन, सतना, मध्य प्रदेश•
    13 min ago
  • भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के खिलाफ आईजी कार्यालय में सोपा ज्ञापन।
    1
    भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के खिलाफ आईजी कार्यालय में सोपा ज्ञापन।
    user_पत्रकार विनोद पांडेय
    पत्रकार विनोद पांडेय
    TV News Anchor जावा, रीवा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बाढ़ की त्रासदी के बीच सेवा का हाथ, पीड़ित परिवारों के बीच पहुंची राहत l चित्रकूट बाढ़ की त्रासदी के बीच सेवा का हाथ, पीड़ित परिवारों के बीच पहुंची राहत चित्रकूट। जिले में बाढ़ की विभीषिका से प्रभावित ग्रामीण इलाकों में सेवा भारती का राहत अभियान लगातार जारी है। 29 अगस्त से शुरू हुआ सेवा एवं राहत का सिलसिला मलकाना, पडरी पुरवा, कपसेठी, गोबरिया और बहादुरपुर समेत कई बाढ़ प्रभावित बस्तियों तक पहुंचा। सेवा भारती की ओर से बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था करने के साथ ही महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को कपड़े वितरित किए गए। इसी क्रम में 3 सितंबर को कुशवाहा पुरवा और गोबरिया में बाढ़ पीड़ितों को कपड़े, बिस्किट, चटाई और चादर सहित जरूरत का सामान उपलब्ध कराया गया। वहीं 6 सितंबर को चौरा, अरछा बरेठी के केवटन पुरवा में सेवा भारती चित्रकूट और न्यास सेवा बिन्दिकी फतेहपुर के संयुक्त तत्वावधान में राहत सामग्री वितरण किया गया। यहां जरूरतमंद परिवारों को आटा, दाल, चावल, चीनी, तेल, नमक, मसाले, कपड़े, दरी, चादर, तिरपाल, चटाई और बिस्किट समेत आवश्यक सामग्री दी गई। राहत अभियान के क्रम में कलवारा गांव में भी बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों के बीच दरी, चादर, चटाई, साड़ियां, कपड़े और बिस्किट वितरित किए गए। इस दौरान सेवा भारती के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। आपदा के इस कठिन समय में राहत सामग्री मिलने से बाढ़ प्रभावित परिवारों के चेहरों पर राहत दिखाई दी। सेवा भारती का यह अभियान संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों के लिए मदद के साथ-साथ भरोसे और संवेदना का संदेश भी दे रहा है। जन कनेक्ट भारत समाचार | चित्रकूट
    1
    बाढ़ की त्रासदी के बीच सेवा का हाथ, पीड़ित परिवारों के बीच पहुंची राहत
l चित्रकूट
बाढ़ की त्रासदी के बीच सेवा का हाथ, पीड़ित परिवारों के बीच पहुंची राहत
चित्रकूट। जिले में बाढ़ की विभीषिका से प्रभावित ग्रामीण इलाकों में सेवा भारती का राहत अभियान लगातार जारी है। 29 अगस्त से शुरू हुआ सेवा एवं राहत का सिलसिला मलकाना, पडरी पुरवा, कपसेठी, गोबरिया और बहादुरपुर समेत कई बाढ़ प्रभावित बस्तियों तक पहुंचा।
सेवा भारती की ओर से बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था करने के साथ ही महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को कपड़े वितरित किए गए।
इसी क्रम में 3 सितंबर को कुशवाहा पुरवा और गोबरिया में बाढ़ पीड़ितों को कपड़े, बिस्किट, चटाई और चादर सहित जरूरत का सामान उपलब्ध कराया गया।
वहीं 6 सितंबर को चौरा, अरछा बरेठी के केवटन पुरवा में सेवा भारती चित्रकूट और न्यास सेवा बिन्दिकी फतेहपुर के संयुक्त तत्वावधान में राहत सामग्री वितरण किया गया। यहां जरूरतमंद परिवारों को आटा, दाल, चावल, चीनी, तेल, नमक, मसाले, कपड़े, दरी, चादर, तिरपाल, चटाई और बिस्किट समेत आवश्यक सामग्री दी गई।
राहत अभियान के क्रम में कलवारा गांव में भी बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों के बीच दरी, चादर, चटाई, साड़ियां, कपड़े और बिस्किट वितरित किए गए।
इस दौरान सेवा भारती के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। आपदा के इस कठिन समय में राहत सामग्री मिलने से बाढ़ प्रभावित परिवारों के चेहरों पर राहत दिखाई दी। सेवा भारती का यह अभियान संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों के लिए मदद के साथ-साथ भरोसे और संवेदना का संदेश भी दे रहा है।
जन कनेक्ट भारत समाचार | चित्रकूट
    user_अजय पाण्डेय पत्रकार
    अजय पाण्डेय पत्रकार
    मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत जरहा के ग्रामीण जन फेसबुकिया विकास से ऊब कर सड़क पर उतरने का स्वागत योग्य फैसला अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत जरहा के ग्रामीण जन फेसबुकिया विकास से ऊब कर सड़क पर उतरने का स्वागत योग्य फैसला
    1
    अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत जरहा के ग्रामीण जन फेसबुकिया विकास से ऊब कर सड़क पर उतरने का स्वागत योग्य फैसला 
अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत जरहा के ग्रामीण जन फेसबुकिया विकास से ऊब कर सड़क पर उतरने का स्वागत योग्य फैसला
    user_सोशल मीडिया पंडित विकास पत्रका
    सोशल मीडिया पंडित विकास पत्रका
    हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 🚨 जेपी मोड़ से दुआरी तक खस्ताहाल सड़क बनी हादसों का खतरा, नाले के किनारे जान जोखिम में डालकर गुजर रहे वाहन। रीवा/दुआरी। जेपी मोड़ से दुआरी तक पहुंच मार्ग की हालत बेहद खराब है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और उबड़-खाबड़ रास्ते हैं, वहीं सड़क के बगल में नाला होने से वाहन चालकों के लिए खतरा और बढ़ गया है। तस्वीर में एक साथ कई दोपहिया वाहन और सामने से आता वाहन दिखाई दे रहा है। यह काफी व्यस्त मार्ग है, जहां लगातार वाहनों का आवागमन रहता है। ऐसे में थोड़ी-सी चूक कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। स्थानीय लोगों का सवाल है कि आखिर इस बदहाल सड़क को देखने वाला कौन है? लंबे समय से सड़क की मरम्मत और नाले के किनारे सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। प्रशासन और संबंधित विभाग को किसी बड़े हादसे का इंतजार किए बिना तत्काल मौके का निरीक्षण कर गड्ढों की मरम्मत, सड़क का समतलीकरण और नाले के किनारे सुरक्षा इंतजाम कराने चाहिए, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों की जान सुरक्षित रह सके।
    1
    🚨 जेपी मोड़ से दुआरी तक खस्ताहाल सड़क बनी हादसों का खतरा, नाले के किनारे जान जोखिम में डालकर गुजर रहे वाहन।
रीवा/दुआरी। जेपी मोड़ से दुआरी तक पहुंच मार्ग की हालत बेहद खराब है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और उबड़-खाबड़ रास्ते हैं, वहीं सड़क के बगल में नाला होने से वाहन चालकों के लिए खतरा और बढ़ गया है। तस्वीर में एक साथ कई दोपहिया वाहन और सामने से आता वाहन दिखाई दे रहा है। यह काफी व्यस्त मार्ग है, जहां लगातार वाहनों का आवागमन रहता है। ऐसे में थोड़ी-सी चूक कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।
स्थानीय लोगों का सवाल है कि आखिर इस बदहाल सड़क को देखने वाला कौन है? लंबे समय से सड़क की मरम्मत और नाले के किनारे सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। प्रशासन और संबंधित विभाग को किसी बड़े हादसे का इंतजार किए बिना तत्काल मौके का निरीक्षण कर गड्ढों की मरम्मत, सड़क का समतलीकरण और नाले के किनारे सुरक्षा इंतजाम कराने चाहिए, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों की जान सुरक्षित रह सके।
    user_Corruption Free India
    Corruption Free India
    Social worker हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • रीवा ब्रेकिंग न्यूज़। कल्पना मिश्रा जच्चा-बच्चा मौत मामले के बीच रीवा मेडिकल कॉलेज में बड़ा बदलाव! श्याम शाह मेडिकल कॉलेज रीवा के डीन डॉ. सुनील अग्रवाल को सतना स्थानांतरित किया गया है, जबकि सतना मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. शशिधर प्रसाद गर्ग को रीवा के डीन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी की कमान सौंपी गई है। यह आदेश लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 6 सितंबर 2026 को जारी किया। यह बदलाव ऐसे समय हुआ है, जब कल्पना मिश्रा और उनके नवजात शिशु की मौत के मामले में परिवार पांचवें दिन भी धरने पर है। मामले में डॉ. सोनल अग्रवाल, एनेस्थीसिया विभाग की डॉ. निधि पाण्डेय और दो नर्सिंग अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है, जबकि अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा को पद से हटाया गया था। आज स्वास्थ्य मंत्री के आवास तक प्रदर्शन पहुंचा, जहां इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी हुई। कांग्रेस भी अलग बैनर तले अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ चुकी है। इसी बीच सुबह उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने संजय गांधी अस्पताल में अधिकारियों के साथ बैठक की थी। अब डीन बदले जाने के बाद सबसे बड़ा सवाल- क्या यह महज प्रशासनिक फेरबदल है, या रीवा की स्वास्थ्य व्यवस्था में जवाबदेही की नई शुरुआत?
    1
    रीवा ब्रेकिंग न्यूज़।

कल्पना मिश्रा जच्चा-बच्चा मौत मामले के बीच रीवा मेडिकल कॉलेज में बड़ा बदलाव!

श्याम शाह मेडिकल कॉलेज रीवा के डीन डॉ. सुनील अग्रवाल को सतना स्थानांतरित किया गया है, जबकि सतना मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. शशिधर प्रसाद गर्ग को रीवा के डीन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी की कमान सौंपी गई है। यह आदेश लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 6 सितंबर 2026 को जारी किया। यह बदलाव ऐसे समय हुआ है, जब कल्पना मिश्रा और उनके नवजात शिशु की मौत के मामले में परिवार पांचवें दिन भी धरने पर है। मामले में डॉ. सोनल अग्रवाल, एनेस्थीसिया विभाग की डॉ. निधि पाण्डेय और दो नर्सिंग अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है, जबकि अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा को पद से हटाया गया था। आज स्वास्थ्य मंत्री के आवास तक प्रदर्शन पहुंचा, जहां इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी हुई। कांग्रेस भी अलग बैनर तले अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ चुकी है। इसी बीच सुबह उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने संजय गांधी अस्पताल में अधिकारियों के साथ बैठक की थी। अब डीन बदले जाने के बाद सबसे बड़ा सवाल- क्या यह महज प्रशासनिक फेरबदल है, या रीवा की स्वास्थ्य व्यवस्था में जवाबदेही की नई शुरुआत?
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • ब्यूरो चीफ रीवा अभिषेक पांडे शर्मनाक! मौत के बाद भी लगाया वेंटिलेटर? ​मुंह से निकलने लगे कीड़े, तब माना डॉक्टर! ​ संजय गांधी अस्पताल की संवेदनहीनता पर उठे गंभीर सवाल ​ रीवा के मशहूर संजय गांधी अस्पताल से एक हैरान और शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रशासन की लापरवाही और संवेदनहीनता की पोल खोलकर रख दी है। परिजनों का आरोप है कि मरीज की मौत हो जाने के बाद भी उसे वेंटिलेटर पर रखा गया और इलाज के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती रही। ​ आरोप है कि मरीज की सांसें थम चुकी थीं, लेकिन इसके बावजूद डॉक्टरों ने परिजनों को गुमराह रखा और मरीज को वेंटिलेटर से हटाकर मृत घोषित करने में टालमटोल करते रहे। हड़कंप तो तब मचा जब वेंटिलेटर पर रखे मरीज के मुंह से कीड़े निकलते देखे गए। परिजनों ने जब यह खौफनाक मंजर देखा और हंगामा किया, तब जाकर डॉक्टरों ने माना कि मरीज की मौत हो चुकी है।" ​ इस घटना ने संजय गांधी अस्पताल की पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था और डॉक्टरों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों का साफ तौर पर कहना है कि जब तक मरीज के मुंह से कीड़े नहीं निकलने लगे, तब तक डॉक्टर मौन साधे रहे और मौत की बात छुपाते रहे। अस्पताल में मरीजों की देखरेख और वेंटिलेटर वार्ड के रख-रखाव पर अब बड़े सवाल उठ रहे हैं।" संजय गांधी अस्पताल में कोई भी मरीज आए जब डॉक्टर का मन हो तो उसे जिंदा कर दे, और जब मन हो तो उसे मार डाले, यह है संजय गांधी अस्पताल के भगवान, आम पब्लिक जाए तो जाए कहां, डॉक्टर भगवान बन गए हैं, भगवान पता नहीं कहां है
    1
    ब्यूरो चीफ रीवा 
अभिषेक पांडे
शर्मनाक! मौत के बाद भी लगाया वेंटिलेटर?
​मुंह से निकलने लगे कीड़े, तब माना डॉक्टर!
​
 संजय गांधी अस्पताल की संवेदनहीनता पर उठे गंभीर सवाल
​
 रीवा के मशहूर संजय गांधी अस्पताल से एक हैरान और शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रशासन की लापरवाही और संवेदनहीनता की पोल खोलकर रख दी है। परिजनों का आरोप है कि मरीज की मौत हो जाने के बाद भी उसे वेंटिलेटर पर रखा गया और इलाज के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती रही।
​
आरोप है कि मरीज की सांसें थम चुकी थीं, लेकिन इसके बावजूद डॉक्टरों ने परिजनों को गुमराह रखा और मरीज को वेंटिलेटर से हटाकर मृत घोषित करने में टालमटोल करते रहे। हड़कंप तो तब मचा जब वेंटिलेटर पर रखे मरीज के मुंह से कीड़े निकलते देखे गए। परिजनों ने जब यह खौफनाक मंजर देखा और हंगामा किया, तब जाकर डॉक्टरों ने माना कि मरीज की मौत हो चुकी है।"
​

इस घटना ने संजय गांधी अस्पताल की पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था और डॉक्टरों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों का साफ तौर पर कहना है कि जब तक मरीज के मुंह से कीड़े नहीं निकलने लगे, तब तक डॉक्टर मौन साधे रहे और मौत की बात छुपाते रहे। अस्पताल में मरीजों की देखरेख और वेंटिलेटर वार्ड के रख-रखाव पर अब बड़े सवाल उठ रहे हैं।"

संजय गांधी अस्पताल में कोई भी मरीज आए जब डॉक्टर का मन हो तो उसे जिंदा कर दे, और जब मन हो तो उसे मार डाले, यह है संजय गांधी अस्पताल के भगवान, 
आम पब्लिक जाए तो जाए कहां, डॉक्टर भगवान बन गए हैं, भगवान पता नहीं कहां है
    user_Abhishek Pandey
    Abhishek Pandey
    Artist हुजूर नगर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.