रांची के मुरी स्थित संत माइकल स्कूल में शनिवार को अपार हर्ष और उत्साह के साथ 'ग्रीन डे' मनाया गया। इस अवसर पर नर्सरी से यू.के.जी. वर्ग के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बच्चे आम, पेड़, अंगूर, हरा मकई, भिंडी, मिर्च, पालक, कद्दू, पपीता और अमरूद जैसे विभिन्न हरे रंग के परिधानों में सजकर आए थे। समृद्धि और उर्वरता का प्रतिनिधित्व करने वाले हरे रंग के इस उत्सव में बच्चों ने अपने-अपने परिधानों के बारे में जानकारी भी साझा की। शिक्षिका रीना साहू ने इस कार्यक्रम का संचालन किया और बच्चों को हरियाली के महत्व के साथ-साथ हरे फल व सब्जियां खाने के फायदों के प्रति जागरूक किया। मौके पर मौजूद स्कूल के निदेशक डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि प्रकृति के बिना मानव जीवन संभव नहीं है, इसलिए हमें पेड़-पौधों, जंगलों, नदियों, भूमि और पहाड़ों के महत्व को समझकर उनकी रक्षा करनी चाहिए। स्कूल के प्राचार्य सी. एल. प्रजापति ने भी बच्चों को हरी सब्जियों का अधिक सेवन करने की सलाह दी, जिससे शरीर तंदुरुस्त रहता है और आंखों की रोशनी बढ़ती है। उन्होंने बच्चों की सुंदर प्रस्तुति के लिए बधाई देकर उनका हौसला बढ़ाया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं निक्की कुमारी, उत्पल कुमार, दीपिका कुमारी, प्रतिमा कुमारी, डॉली महतो, संजुक्ता सिंह देव सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

- रांची के मुरी स्थित भगत सिंह चौक के समीप शनिवार की दोपहर करीब चार बजे एक बिजली पोल में अचानक आग लग गई। आग लगते ही आसपास की दुकानों में अफरा-तफरी मच गई और लोग सुरक्षा की दृष्टि से अपनी-अपनी दुकानों से बाहर निकल आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। इस हादसे में आग की चपेट में आने से करीब 10 दुकानों को बिजली आपूर्ति करने वाले तार जल गए। वहीं, 220 वोल्ट का सर्विस तार भी जलकर जमीन पर गिर गया, जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। घटना की सूचना दुकानदारों ने तुरंत बिजली विभाग को दी, जिसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी, जिससे दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। फिलहाल, बिजली विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटा है।1
- झारखंड के रामगढ़ जिले के गोला स्थित मुरी रोड डभातू में सोनालिका ट्रैक्टर का नया शोरूम खुल गया है। अब इस क्षेत्र के लोगों के लिए सोनालिका ट्रैक्टर की सेवाएं और शोरूम की उपलब्धता स्थानीय स्तर पर सुनिश्चित हो गई है।1
- झारखंड के रांची जिले के ओरमांझी में स्थित मनन विद्या स्कूल में 'फेयर ऑफ क्रिएशन्स' सजाया गया। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया।1
- जामताड़ा के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आलोक कुमार ने लगातार हो रही बारिश के बीच नगर परिषद मिहिजाम के अंतर्गत विभिन्न विकास योजनाओं का जमीनी निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले नगर परिषद कार्यालय के पास बन रहे निर्माणाधीन फुटबॉल स्टेडियम का जायजा लिया और परिसर का विस्तृत अवलोकन किया। प्रथमदृष्ट्या कार्य मानक के अनुरूप नहीं पाए जाने पर उपायुक्त ने नाराजगी जताते हुए संबंधित संवेदक से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। उन्होंने चेताया कि अगर एकरारनामा के अनुरूप कार्य समाप्ति में अनावश्यक रूप से विलंब पाया गया, तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके पश्चात उपायुक्त हांसीपहाड़ी स्थित स्नेहपुर कुष्ठ कॉलोनी पहुंचे, जहां उन्होंने कुष्ठ रोगियों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। वहां पीएम आवास योजना के वर्टिकल 3 के तहत बनाए जा रहे आवासों का जायजा लेते हुए उन्होंने संवेदक को निर्देश दिया कि निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार यह आवास गरीब, निराश्रित और कुष्ठ पीड़ितों के लिए बना रही है, इसलिए नैतिक रूप से दायित्व समझते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य करें। इसके साथ ही उन्होंने टेंडर एग्रीमेंट के अनुरूप पानी, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अपने निरीक्षण के अंतिम चरण में उपायुक्त ने मिहिजाम शहरी जलापूर्ति योजना के तहत पंप हाउस, फिल्ट्रेशन और वाटर सप्लाई का वृहत निरीक्षण किया। उन्होंने जलापूर्ति योजना की कुल क्षमता, वाटर लिफ्टिंग सोर्स और लाभान्वित घरों की जानकारी ली। दूषित पानी से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए उन्होंने पानी के शुद्धिकरण हेतु नियमित रूप से जरूरी दवाओं का प्रयोग करने के निर्देश दिए ताकि शहरवासियों को निर्बाध और शुद्ध पेयजल मिल सके। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, गोपनीय प्रभारी और कार्यपालक पदाधिकारी सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।2
- रामगढ़ के भुरकुंडा में पुल के इन्फ्रास्ट्रक्चर का रास्ता साफ हो गया है, जिसके बाद अब यहाँ पुल बनेगी।1
- रामगढ़ के गोला प्रखंड कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने को लेकर भारी बवाल हो गया है। यहाँ ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए 1000 लोगों की जगह सिर्फ 100 लोगों का ही चयन किया गया, जिसके बाद कार्यालय में हंगामा शुरू हो गया।1
- रामगढ़ में 6 अप्रैल की वह काली रात बेहद दर्दनाक रही, जिसमें 5 मजदूरों को मौत के घाट उतार दिया गया और 9 मजदूर घायल हो गए।1
- रामगढ़ में झारखंड के पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद स्व. चंद्रशेखर दुबे, जिन्हें 'ददई दुबे' के नाम से भी जाना जाता था, की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।1