Shuru
Apke Nagar Ki App…
झारखंड के रांची जिले के ओरमांझी में स्थित मनन विद्या स्कूल में 'फेयर ऑफ क्रिएशन्स' सजाया गया। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया।
REHAN
झारखंड के रांची जिले के ओरमांझी में स्थित मनन विद्या स्कूल में 'फेयर ऑफ क्रिएशन्स' सजाया गया। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया।
More news from झारखंड and nearby areas
- झारखंड के रांची जिले के ओरमांझी में स्थित मनन विद्या स्कूल में 'फेयर ऑफ क्रिएशन्स' सजाया गया। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया।1
- रामगढ़ के भुरकुंडा में पुल के इन्फ्रास्ट्रक्चर का रास्ता साफ हो गया है, जिसके बाद अब यहाँ पुल बनेगी।1
- रामगढ़ के गोला प्रखंड कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने को लेकर भारी बवाल हो गया है। यहाँ ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए 1000 लोगों की जगह सिर्फ 100 लोगों का ही चयन किया गया, जिसके बाद कार्यालय में हंगामा शुरू हो गया।1
- रामगढ़ में 6 अप्रैल की वह काली रात बेहद दर्दनाक रही, जिसमें 5 मजदूरों को मौत के घाट उतार दिया गया और 9 मजदूर घायल हो गए।1
- जामताड़ा के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आलोक कुमार ने लगातार हो रही बारिश के बीच नगर परिषद मिहिजाम के अंतर्गत विभिन्न विकास योजनाओं का जमीनी निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले नगर परिषद कार्यालय के पास बन रहे निर्माणाधीन फुटबॉल स्टेडियम का जायजा लिया और परिसर का विस्तृत अवलोकन किया। प्रथमदृष्ट्या कार्य मानक के अनुरूप नहीं पाए जाने पर उपायुक्त ने नाराजगी जताते हुए संबंधित संवेदक से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। उन्होंने चेताया कि अगर एकरारनामा के अनुरूप कार्य समाप्ति में अनावश्यक रूप से विलंब पाया गया, तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके पश्चात उपायुक्त हांसीपहाड़ी स्थित स्नेहपुर कुष्ठ कॉलोनी पहुंचे, जहां उन्होंने कुष्ठ रोगियों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। वहां पीएम आवास योजना के वर्टिकल 3 के तहत बनाए जा रहे आवासों का जायजा लेते हुए उन्होंने संवेदक को निर्देश दिया कि निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार यह आवास गरीब, निराश्रित और कुष्ठ पीड़ितों के लिए बना रही है, इसलिए नैतिक रूप से दायित्व समझते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य करें। इसके साथ ही उन्होंने टेंडर एग्रीमेंट के अनुरूप पानी, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अपने निरीक्षण के अंतिम चरण में उपायुक्त ने मिहिजाम शहरी जलापूर्ति योजना के तहत पंप हाउस, फिल्ट्रेशन और वाटर सप्लाई का वृहत निरीक्षण किया। उन्होंने जलापूर्ति योजना की कुल क्षमता, वाटर लिफ्टिंग सोर्स और लाभान्वित घरों की जानकारी ली। दूषित पानी से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए उन्होंने पानी के शुद्धिकरण हेतु नियमित रूप से जरूरी दवाओं का प्रयोग करने के निर्देश दिए ताकि शहरवासियों को निर्बाध और शुद्ध पेयजल मिल सके। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, गोपनीय प्रभारी और कार्यपालक पदाधिकारी सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।2
- झारखंड के रामगढ़ जिले के गोला स्थित मुरी रोड डभातू में सोनालिका ट्रैक्टर का नया शोरूम खुल गया है। अब इस क्षेत्र के लोगों के लिए सोनालिका ट्रैक्टर की सेवाएं और शोरूम की उपलब्धता स्थानीय स्तर पर सुनिश्चित हो गई है।1
- रांची के मोराबादी इलाके में सड़क किनारे वर्षों से कारोबार कर रहे पथ विक्रेताओं को हटाने की कार्रवाई के खिलाफ भारतीय पथ विक्रेता महासंघ (AITUC) ने प्रेस वार्ता कर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। संगठन ने रांची नगर निगम पर सीधे तौर पर स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट, 2014 और न्यायालय के निर्देशों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। इस मामले में महासंघ ने कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि यदि 14 जुलाई तक समस्या का समाधान नहीं निकला, तो जयपाल सिंह स्टेडियम से रैली निकालकर नगर निगम का घेराव किया जाएगा। इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में संदीप वर्मा ने अपना बयान जारी कर नगर निगम की कार्रवाई का पुरजोर विरोध किया है।1
- झारखंड के कोडरमा से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप के बाद एक युवक की पिटाई की घटना दिखाई दे रही है। उपलब्ध मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मारपीट की यह पूरी घटना एक कोचिंग सेंटर के बाहर हुई बताई जा रही है। इस वायरल वीडियो के प्रसार का उद्देश्य केवल समाचार और जन-जागरूकता फैलाना है। रांची क्लब टीवी किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न या कानून को अपने हाथ में लेने का समर्थन नहीं करता है। इसके साथ ही, दर्शकों से यह विशेष अपील की गई है कि वे किसी भी वायरल वीडियो पर सीधे विश्वास न करें और आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार करें।1