रंका एनएच-343 पर मालवाहक ट्रक की टक्कर से युवक गंभीर घायल, नशे में चालक पर लोगों को कुचलने के प्रयास का आरोप आज मंगलवार सुबह आठ बजे रंका प्रखंड अंतर्गत एनएच-343 पर हुरदाग गांव के समीप मंगलवार को सड़क दुर्घटना में हुरदाग निवासी अजय गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के अनुसार अजय गुप्ता अपने घर से बाइक लेकर निकले ही थे कि विपरीत दिशा से आ रहे एक मालवाहक ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की मां ने आरोप लगाया कि ट्रक चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। वहीं प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों का कहना है कि जब लोग घायल अजय गुप्ता को उठाने पहुंचे, तब चालक ने ट्रक को पीछे करते हुए घायल और उसे बचाने आए लोगों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। हालांकि सभी लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि चालक ने ट्रक से एक पेड़ में भी टक्कर मार दी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रंका पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में लेकर घायल अजय गुप्ता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका पहुंचाया। यहां सोनदाग पंचायत की मुखिया रीमा देवी ने अस्पताल पहुंचकर घायल का हालचाल लिया तथा बेहतर इलाज के लिए उसे डाल्टनगंज रेफर कराने में सहयोग किया। ग्रामीणों के अनुसार ट्रक चालक ने अपना नाम रामकिशोर बरगेढ़, पिता बंसीलाल बरगेढ़, निवासी मध्य प्रदेश बताया है। लोगों का दावा है कि चालक ने शराब पीने की बात भी स्वीकार की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
रंका एनएच-343 पर मालवाहक ट्रक की टक्कर से युवक गंभीर घायल, नशे में चालक पर लोगों को कुचलने के प्रयास का आरोप आज मंगलवार सुबह आठ बजे रंका प्रखंड अंतर्गत एनएच-343 पर हुरदाग गांव के समीप मंगलवार को सड़क दुर्घटना में हुरदाग निवासी अजय गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के अनुसार अजय गुप्ता अपने घर से बाइक लेकर निकले ही थे कि विपरीत दिशा से आ रहे एक मालवाहक ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की मां ने आरोप लगाया कि ट्रक चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। वहीं प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों का कहना है कि जब लोग घायल अजय गुप्ता को उठाने पहुंचे, तब चालक ने ट्रक को पीछे करते हुए घायल और उसे बचाने आए लोगों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। हालांकि सभी लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि चालक ने ट्रक से एक पेड़ में भी टक्कर मार दी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रंका पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में लेकर घायल अजय गुप्ता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका पहुंचाया। यहां सोनदाग पंचायत की मुखिया रीमा देवी ने अस्पताल पहुंचकर घायल का हालचाल लिया तथा बेहतर इलाज के लिए उसे डाल्टनगंज रेफर कराने में सहयोग किया। ग्रामीणों के अनुसार ट्रक चालक ने अपना नाम रामकिशोर बरगेढ़, पिता बंसीलाल बरगेढ़, निवासी मध्य प्रदेश बताया है। लोगों का दावा है कि चालक ने शराब पीने की बात भी स्वीकार की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
- प्रोटेस्ट में रोने लगा यह लड़का, झारखंडी युवाओं का हाल देखिए ! प्रोटेस्ट में रोने लगा यह लड़का, झारखंडी युवाओं का हाल देखिए !1
- आनंद मार्ग संस्था में आचार्य सत्यव्रतानंद अवधूत जी महाराज ने प्रउत के बारे में जानकारी दी1
- हाथी दांत तस्करीश पर वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई.वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत तीन आरोपी को भेजा गया जेल बलरामपुर, अगस्त वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशन में संगठित वन अपराध की रोकथाम के लिए सघन मुहिम चलाई जा रही है। इसी कड़ी में जिले में वन मण्डलाधिकारी आलोक वाजपेयी के मार्गदर्शन में 03 अगस्त 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो मध्य क्षेत्र भोपाल एवं राज्य उड़न दस्ता दल रायपुर तथा वनमंडल बलरामपुर की संयुक्त टीम के द्वारा कार्रवाई की गई। प्राप्त सूचना अनुसार रामानुजगंज फारेस्ट नदी किनारे आमंत्रण धर्मशाला में अवैध रूप से हाथी दांत (जबड़ा) तस्करी के उद्देश्य से रूम नम्बर 205 में एक संदिग्ध व्यक्ति ठहरा हुआ था। वाइल्ड लाइफ क्राइम ब्यूरो एवं वन विभाग के टीम के द्वारा तत्काल धर्मशाला के रूम नम्बर 205 में दबिश देकर छानबीन करने पर एक बैग में जांच के दौरान 03 नग हाथी दांत (जबड़ा) पाया गया तथा साथ में 03 व्यक्ति मौके पर मौजूद पाये गये। उक्त प्रकरण में अंतर्राज्यीय राज्य झारखंड एवं छत्तीसगढ़ के संतोष कुमार विश्वकर्मा, उम्र 42 वर्ष, निवासी तुकबेरा, पोस्ट कण्ठा, थाना-नवाबाजार, जिला पलामू (झारखंड), अजय कुमार गुप्ता, उम्र 49 वर्ष निवासी रामानुजगंज वार्ड क्रमांक 11, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छ.ग.), सतेन्द्र कुमार, उम्र 50 वर्ष निवासी रामानुजगंज, वार्ड क्रमांक 5, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के निवासी है। इनके पास से कुल 03 नग हाथी दांत (जबड़ा) जब्त किया गया। परिसर रक्षक रामानुजगंज द्वारा वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया। पूछताछ में सभी 03 आरोपियों के द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया। तत्पश्चात वन्य प्राणी (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 9, 39, 48(क), 50, 51, 52 (भारतीय जंगली हाथी अनुसूची-1 भाग-1 के अनुसूची क्र. 12-बी में अनुसूचित एवं संरक्षित वन्यप्राणी है) के तहत आरोपियों पर वैधानिक कार्यवाही कर उन्हें 03 अगस्त को 2026 को माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रामानुजगंज के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वन परिक्षेत्राधिकारी रामानुजगंज ने बताया कि प्रकरण में विवेचना जारी है, जिसमें अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।2
- भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव ने क्या लिख दिए बिजली के बारे में गढ़वा जिला भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव ने उग्रवादी का जमाने का तरीका बताए और वीडियो में सुने1
- आनंद मार्ग संस्था में आचार्य सत्यव्रतानंद अवधूत जी महाराज ने भक्तिरूपा सेतु पर दिव्य प्रवचन दिया1
- हाथी दांत तस्करीश पर वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई.वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत तीन आरोपी को भेजा गया जेल बलरामपुर, अगस्त वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशन में संगठित वन अपराध की रोकथाम के लिए सघन मुहिम चलाई जा रही है। इसी कड़ी में जिले में वन मण्डलाधिकारी आलोक वाजपेयी के मार्गदर्शन में 03 अगस्त 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो मध्य क्षेत्र भोपाल एवं राज्य उड़न दस्ता दल रायपुर तथा वनमंडल बलरामपुर की संयुक्त टीम के द्वारा कार्रवाई की गई। प्राप्त सूचना अनुसार रामानुजगंज फारेस्ट नदी किनारे आमंत्रण धर्मशाला में अवैध रूप से हाथी दांत (जबड़ा) तस्करी के उद्देश्य से रूम नम्बर 205 में एक संदिग्ध व्यक्ति ठहरा हुआ था। वाइल्ड लाइफ क्राइम ब्यूरो एवं वन विभाग के टीम के द्वारा तत्काल धर्मशाला के रूम नम्बर 205 में दबिश देकर छानबीन करने पर एक बैग में जांच के दौरान 03 नग हाथी दांत (जबड़ा) पाया गया तथा साथ में 03 व्यक्ति मौके पर मौजूद पाये गये। उक्त प्रकरण में अंतर्राज्यीय राज्य झारखंड एवं छत्तीसगढ़ के संतोष कुमार विश्वकर्मा, उम्र 42 वर्ष, निवासी तुकबेरा, पोस्ट कण्ठा, थाना-नवाबाजार, जिला पलामू (झारखंड), अजय कुमार गुप्ता, उम्र 49 वर्ष निवासी रामानुजगंज वार्ड क्रमांक 11, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छ.ग.), सतेन्द्र कुमार, उम्र 50 वर्ष निवासी रामानुजगंज, वार्ड क्रमांक 5, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के निवासी है। इनके पास से कुल 03 नग हाथी दांत (जबड़ा) जब्त किया गया। परिसर रक्षक रामानुजगंज द्वारा वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया। पूछताछ में सभी 03 आरोपियों के द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया। तत्पश्चात वन्य प्राणी (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 9, 39, 48(क), 50, 51, 52 (भारतीय जंगली हाथी अनुसूची-1 भाग-1 के अनुसूची क्र. 12-बी में अनुसूचित एवं संरक्षित वन्यप्राणी है) के तहत आरोपियों पर वैधानिक कार्यवाही कर उन्हें 03 अगस्त को 2026 को माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रामानुजगंज के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वन परिक्षेत्राधिकारी रामानुजगंज ने बताया कि प्रकरण में विवेचना जारी है, जिसमें अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।4
- "हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा नगर उटारी, सर्वेश्वरी समूह के श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना। "हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा नगर उटारी, सर्वेश्वरी समूह के श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना। नगर उटारी/विंढमगंज। सावन माह की शिवमय आस्था के बीच मंगलवार, 4 अगस्त 2026 की शाम नगर उटारी प्रखंड का वातावरण "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष से गूंज उठा। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मकरी से सर्वेश्वरी समूह के दर्जनों श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए झारखंड स्थित पवित्र बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) की यात्रा पर उत्साह और श्रद्धा के साथ रवाना हुए। शाम लगभग 5 बजे सभी श्रद्धालु सबसे पहले उत्तर प्रदेश-झारखंड सीमा पर स्थित प्रसिद्ध दीवार बाबा के दरबार में पहुंचकर विधिवत दर्शन-पूजन किया और यात्रा के सफल एवं मंगलमय होने की कामना की। इसके बाद श्रद्धालुओं का जत्था बिहार के पवित्र तीर्थ सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ, जहां उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र जल भरकर संकल्प लिया जाएगा। इसके उपरांत सभी कांवरिया लगभग 108 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी कर झारखंड के देवघर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। यात्रा में शामिल पुरुष एवं महिलाएं भगवा वस्त्र धारण किए हुए थे। हाथों में कांवर और भगवा ध्वज लिए श्रद्धालु "बोल बम", "हर-हर महादेव" और "जय बाबा बैद्यनाथ" के जयघोष के साथ पूरे उत्साह से आगे बढ़ते नजर आए। श्रद्धालु अपने निजी वाहनों से सुल्तानगंज के लिए रवाना हुए। इस दौरान गांव और आसपास के लोगों ने भी यात्रा दल का स्वागत करते हुए सफल यात्रा की शुभकामनाएं दीं। श्रद्धालुओं ने बताया कि सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि सच्ची श्रद्धा और विश्वास के साथ बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। सर्वेश्वरी समूह के इस धार्मिक यात्रा दल के रवाना होने से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं का उत्साह, आस्था और शिवभक्ति लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही तथा पूरा क्षेत्र शिवमय रंग में रंगा दिखाई दिया।2
- रामानुजगंज में भीषण अग्निकांड: कपड़ा दुकान जलकर राख, 60-70 लाख के नुकसान का दावा रामानुजगंज में भीषण अग्निकांड: कपड़ा दुकान जलकर राख, 60-70 लाख के नुकसान का दावा रामानुजगंज। नगर के स्टेट बैंक रोड स्थित एक कपड़ा दुकान में मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी दुकान इसकी चपेट में आ गई। दुकान संचालक निहाल जायसवाल ने इस हादसे में 60 से 70 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है। जानकारी के अनुसार, सुबह टहलने निकले लोगों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं। उन्होंने तुरंत दुकान संचालक को सूचना दी, जिसके बाद नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। हालांकि, तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी और दुकान में रखा कपड़ा व अन्य सामान तेजी से जल रहा था। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन फायर ब्रिगेड के वाहन का पानी खत्म हो जाने से स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने नगर पालिका के पानी के टैंकर से बाल्टियों के माध्यम से पानी डालकर आग बुझाने में सहयोग किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर खाक हो चुका था। अग्निशमन कार्य के दौरान नगर पालिका के युवा पार्षद पवन गुप्ता, रवि रंजन पाल, अमित गुप्ता, रोहित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौके पर मौजूद रहे और राहत कार्य में सक्रिय सहयोग किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक अनुमान में 50 लाख रुपये से अधिक के नुकसान की आशंका जताई गई थी, जबकि दुकान मालिक का कहना है कि वास्तविक नुकसान 60 से 70 लाख रुपये के बीच है। गौरतलब है कि रामानुजगंज नगर में एक सप्ताह के भीतर आग लगने की यह दूसरी बड़ी घटना है। लगातार हो रही अग्नि दुर्घटनाओं से व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों में चिंता का माहौल है।2