Shuru
Apke Nagar Ki App…
आनंद मार्ग संस्था में आचार्य सत्यव्रतानंद अवधूत जी महाराज ने प्रउत के बारे में जानकारी दी
Shital vishwakarma
आनंद मार्ग संस्था में आचार्य सत्यव्रतानंद अवधूत जी महाराज ने प्रउत के बारे में जानकारी दी
More news from गढवा and nearby areas
- आनंद मार्ग संस्था में आचार्य सत्यव्रतानंद अवधूत जी महाराज ने प्रउत के बारे में जानकारी दी1
- भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव ने क्या लिख दिए बिजली के बारे में गढ़वा जिला भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव ने उग्रवादी का जमाने का तरीका बताए और वीडियो में सुने1
- "हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा नगर उटारी, सर्वेश्वरी समूह के श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना। "हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा नगर उटारी, सर्वेश्वरी समूह के श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना। नगर उटारी/विंढमगंज। सावन माह की शिवमय आस्था के बीच मंगलवार, 4 अगस्त 2026 की शाम नगर उटारी प्रखंड का वातावरण "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष से गूंज उठा। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मकरी से सर्वेश्वरी समूह के दर्जनों श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए झारखंड स्थित पवित्र बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) की यात्रा पर उत्साह और श्रद्धा के साथ रवाना हुए। शाम लगभग 5 बजे सभी श्रद्धालु सबसे पहले उत्तर प्रदेश-झारखंड सीमा पर स्थित प्रसिद्ध दीवार बाबा के दरबार में पहुंचकर विधिवत दर्शन-पूजन किया और यात्रा के सफल एवं मंगलमय होने की कामना की। इसके बाद श्रद्धालुओं का जत्था बिहार के पवित्र तीर्थ सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ, जहां उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र जल भरकर संकल्प लिया जाएगा। इसके उपरांत सभी कांवरिया लगभग 108 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी कर झारखंड के देवघर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। यात्रा में शामिल पुरुष एवं महिलाएं भगवा वस्त्र धारण किए हुए थे। हाथों में कांवर और भगवा ध्वज लिए श्रद्धालु "बोल बम", "हर-हर महादेव" और "जय बाबा बैद्यनाथ" के जयघोष के साथ पूरे उत्साह से आगे बढ़ते नजर आए। श्रद्धालु अपने निजी वाहनों से सुल्तानगंज के लिए रवाना हुए। इस दौरान गांव और आसपास के लोगों ने भी यात्रा दल का स्वागत करते हुए सफल यात्रा की शुभकामनाएं दीं। श्रद्धालुओं ने बताया कि सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि सच्ची श्रद्धा और विश्वास के साथ बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। सर्वेश्वरी समूह के इस धार्मिक यात्रा दल के रवाना होने से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं का उत्साह, आस्था और शिवभक्ति लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही तथा पूरा क्षेत्र शिवमय रंग में रंगा दिखाई दिया।2
- हाथी दांत तस्करीश पर वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई.वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत तीन आरोपी को भेजा गया जेल बलरामपुर, अगस्त वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशन में संगठित वन अपराध की रोकथाम के लिए सघन मुहिम चलाई जा रही है। इसी कड़ी में जिले में वन मण्डलाधिकारी आलोक वाजपेयी के मार्गदर्शन में 03 अगस्त 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो मध्य क्षेत्र भोपाल एवं राज्य उड़न दस्ता दल रायपुर तथा वनमंडल बलरामपुर की संयुक्त टीम के द्वारा कार्रवाई की गई। प्राप्त सूचना अनुसार रामानुजगंज फारेस्ट नदी किनारे आमंत्रण धर्मशाला में अवैध रूप से हाथी दांत (जबड़ा) तस्करी के उद्देश्य से रूम नम्बर 205 में एक संदिग्ध व्यक्ति ठहरा हुआ था। वाइल्ड लाइफ क्राइम ब्यूरो एवं वन विभाग के टीम के द्वारा तत्काल धर्मशाला के रूम नम्बर 205 में दबिश देकर छानबीन करने पर एक बैग में जांच के दौरान 03 नग हाथी दांत (जबड़ा) पाया गया तथा साथ में 03 व्यक्ति मौके पर मौजूद पाये गये। उक्त प्रकरण में अंतर्राज्यीय राज्य झारखंड एवं छत्तीसगढ़ के संतोष कुमार विश्वकर्मा, उम्र 42 वर्ष, निवासी तुकबेरा, पोस्ट कण्ठा, थाना-नवाबाजार, जिला पलामू (झारखंड), अजय कुमार गुप्ता, उम्र 49 वर्ष निवासी रामानुजगंज वार्ड क्रमांक 11, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छ.ग.), सतेन्द्र कुमार, उम्र 50 वर्ष निवासी रामानुजगंज, वार्ड क्रमांक 5, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के निवासी है। इनके पास से कुल 03 नग हाथी दांत (जबड़ा) जब्त किया गया। परिसर रक्षक रामानुजगंज द्वारा वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया। पूछताछ में सभी 03 आरोपियों के द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया। तत्पश्चात वन्य प्राणी (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 9, 39, 48(क), 50, 51, 52 (भारतीय जंगली हाथी अनुसूची-1 भाग-1 के अनुसूची क्र. 12-बी में अनुसूचित एवं संरक्षित वन्यप्राणी है) के तहत आरोपियों पर वैधानिक कार्यवाही कर उन्हें 03 अगस्त को 2026 को माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रामानुजगंज के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वन परिक्षेत्राधिकारी रामानुजगंज ने बताया कि प्रकरण में विवेचना जारी है, जिसमें अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।2
- आनंद मार्ग संस्था में आचार्य सत्यव्रतानंद अवधूत जी महाराज ने भक्तिरूपा सेतु पर दिव्य प्रवचन दिया1
- हाथी दांत तस्करीश पर वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई.वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत तीन आरोपी को भेजा गया जेल बलरामपुर, अगस्त वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशन में संगठित वन अपराध की रोकथाम के लिए सघन मुहिम चलाई जा रही है। इसी कड़ी में जिले में वन मण्डलाधिकारी आलोक वाजपेयी के मार्गदर्शन में 03 अगस्त 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो मध्य क्षेत्र भोपाल एवं राज्य उड़न दस्ता दल रायपुर तथा वनमंडल बलरामपुर की संयुक्त टीम के द्वारा कार्रवाई की गई। प्राप्त सूचना अनुसार रामानुजगंज फारेस्ट नदी किनारे आमंत्रण धर्मशाला में अवैध रूप से हाथी दांत (जबड़ा) तस्करी के उद्देश्य से रूम नम्बर 205 में एक संदिग्ध व्यक्ति ठहरा हुआ था। वाइल्ड लाइफ क्राइम ब्यूरो एवं वन विभाग के टीम के द्वारा तत्काल धर्मशाला के रूम नम्बर 205 में दबिश देकर छानबीन करने पर एक बैग में जांच के दौरान 03 नग हाथी दांत (जबड़ा) पाया गया तथा साथ में 03 व्यक्ति मौके पर मौजूद पाये गये। उक्त प्रकरण में अंतर्राज्यीय राज्य झारखंड एवं छत्तीसगढ़ के संतोष कुमार विश्वकर्मा, उम्र 42 वर्ष, निवासी तुकबेरा, पोस्ट कण्ठा, थाना-नवाबाजार, जिला पलामू (झारखंड), अजय कुमार गुप्ता, उम्र 49 वर्ष निवासी रामानुजगंज वार्ड क्रमांक 11, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छ.ग.), सतेन्द्र कुमार, उम्र 50 वर्ष निवासी रामानुजगंज, वार्ड क्रमांक 5, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के निवासी है। इनके पास से कुल 03 नग हाथी दांत (जबड़ा) जब्त किया गया। परिसर रक्षक रामानुजगंज द्वारा वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया। पूछताछ में सभी 03 आरोपियों के द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया। तत्पश्चात वन्य प्राणी (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 9, 39, 48(क), 50, 51, 52 (भारतीय जंगली हाथी अनुसूची-1 भाग-1 के अनुसूची क्र. 12-बी में अनुसूचित एवं संरक्षित वन्यप्राणी है) के तहत आरोपियों पर वैधानिक कार्यवाही कर उन्हें 03 अगस्त को 2026 को माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रामानुजगंज के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वन परिक्षेत्राधिकारी रामानुजगंज ने बताया कि प्रकरण में विवेचना जारी है, जिसमें अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।4
- : इतिहास में पहली बार रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्पदंश मरीज का सफल उपचार, डॉक्टर गोरखनाथ पांडेय की तत्परता से बची जान रंका प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्पदंश के एक मरीज का सफल इलाज होने के बाद क्षेत्र में इसकी व्यापक चर्चा हो रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बहिरा जाड़ा गांव निवासी 30 वर्षीय राजेश सिंह, पिता दिनेश्वर सिंह, ग़ाम तमगे निवासी को सोमवार शाम लगभग चार बजे जहरीले सांप ने काट लिया। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण बिना समय गंवाए उन्हें तत्काल रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉ. गोरखनाथ पांडेय ने मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत उपचार शुरू कराया। पूरी रात चिकित्सकीय निगरानी में रखकर आवश्यक दवाएं एवं उपचार उपलब्ध कराया गया। डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों की सतर्कता तथा समय पर इलाज मिलने से मरीज की हालत में लगातार सुधार हुआ। मंगलवार 9 बजे पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद राजेश सिंह को अस्पताल से घर भेज दिया गया। मरीज के स्वस्थ होकर लौटने से परिजनों ने डॉक्टर एवं अस्पताल कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्पदंश के मरीज का इस तरह सफलतापूर्वक इलाज होने की यह पहली बड़ी घटना मानी जा रही है। इस सफलता में रंका प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी असजद अंसारी का क्षेत्र के लोगों ने प़संसा की एवं की उनकी व्यवस्था से जान बचाई गई वहीं रंका सरकारी अस्पताल और यहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं पर भरोसा और अधिक मजबूत हुआ है।1