सर्व विद्या पब्लिक स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा, नीति ने 95 प्रतिशत अंक हासिल किए इन्द्री विजय कांबोज। सर्व विद्या पब्लिक स्कूल इन्द्री के दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने कल सीबीएसई द्वारा घोषित किए गए परिणामों में हर साल की तरह इस बार भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय की छात्रा नीति ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा खुशप्रीत ने 94.4 प्रतिशत तथा ललिता ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। स्कूल के अन्य विद्यार्थियों में अक्षिता (89प्रतिशत), खनक (89प्रतिशत), रियांशी (89प्रतिशत), जसमीत (87 प्रतिशत), तान्या शर्मा (86 प्रतिशत), जसमीत (86 प्रतिशत), प्रियांशी डबरा (85प्रतिशत), नयन (85प्रतिशत), प्रभदीप (84.4 प्रतिशत) तथा तन्वी (83.4प्रतिशत) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सफलता हासिल की है। इस बारे में जानकारी देते हुए स्कूल की प्रिंसीपल शालू शर्मा व वाईस प्रिंसीपल नितिन शर्मा ने बताया कि स्कूल के बच्चों का विषयवार प्रदर्शन भी सराहनीय रहा है। उन्होंने बताया कि विज्ञान विषय में नीति (99), खुशप्रीत (93), खनक (92), ललिता (92), अंग्रेजी विषय में खुशप्रीत (98), ललिता (97), खनक (93),हिंदी विषय ललित (93), वंशिका (93), अक्षिता (93), खुशप्रीत (93), नीति (93), रियांशी (92), सामाजिक विज्ञान में ललिता (94), खुशप्रीत (92), नीति (90) गणित विषय में नीति (91) अंक हासिल किए है। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में खुशी का माहौल देखने को मिला। स्कूल प्रंबधन द्वारा सभी बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अभिभावकों ने भी बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। विद्यालय के प्रबंधक राजीव मेहता एवं नरेश कंबोज ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सर्व विद्या पब्लिक स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा, नीति ने 95 प्रतिशत अंक हासिल किए इन्द्री विजय कांबोज। सर्व विद्या पब्लिक स्कूल इन्द्री के दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने कल सीबीएसई द्वारा घोषित किए गए परिणामों में हर साल की तरह इस बार भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय की छात्रा नीति ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा खुशप्रीत ने 94.4 प्रतिशत तथा ललिता ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। स्कूल के अन्य विद्यार्थियों में अक्षिता (89प्रतिशत), खनक (89प्रतिशत), रियांशी (89प्रतिशत), जसमीत (87 प्रतिशत), तान्या शर्मा (86 प्रतिशत), जसमीत (86 प्रतिशत), प्रियांशी डबरा (85प्रतिशत), नयन (85प्रतिशत), प्रभदीप (84.4 प्रतिशत) तथा तन्वी (83.4प्रतिशत) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सफलता हासिल की है। इस बारे में जानकारी देते हुए स्कूल की प्रिंसीपल शालू शर्मा व
वाईस प्रिंसीपल नितिन शर्मा ने बताया कि स्कूल के बच्चों का विषयवार प्रदर्शन भी सराहनीय रहा है। उन्होंने बताया कि विज्ञान विषय में नीति (99), खुशप्रीत (93), खनक (92), ललिता (92), अंग्रेजी विषय में खुशप्रीत (98), ललिता (97), खनक (93),हिंदी विषय ललित (93), वंशिका (93), अक्षिता (93), खुशप्रीत (93), नीति (93), रियांशी (92), सामाजिक विज्ञान में ललिता (94), खुशप्रीत (92), नीति (90) गणित विषय में नीति (91) अंक हासिल किए है। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में खुशी का माहौल देखने को मिला। स्कूल प्रंबधन द्वारा सभी बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अभिभावकों ने भी बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। विद्यालय के प्रबंधक राजीव मेहता एवं नरेश कंबोज ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
- सुबह 4 बजे रोहतक में रहस्य ! हेलमेट वाला शख्स घरों में फेंक रहा आलू-पूड़ी, सुबह 4 बजे रोहतक में रहस्य ! हेलमेट वाला शख्स घरों में फेंक रहा आलू-पूड़ी के पैकेट, CCTV में कैद – अंधविश्वास या साजिश ? #rohtak #haryana #news #digitalbhoomi #db #exploreb1
- आधुनिक सुविधाओं से लैस न्यू हरियाणा नर्सिंग होम का भव्य शुभारम्भ सहारनपुर नकुड़ गंगोह रोड ( मिल रोड) स्थित न्यू हरियाणा नर्सिंग होम का गुरुवार को बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में भव्य शुभारम्भ किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में काजी नोमान मसूद (पूर्व चेयरमैन गंगोह) व इक़बाल भारती ने संयुक्त रूप से फीता काटकर अस्पताल का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर वार्ड नंबर 21 से जिला पंचायत प्रत्याशी उस्मान बाबू (एम डी हॉस्पिटल) भी विशेष रूप से मौजूद रहे और उन्होंने आये हुए लोगो का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह की आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं क्षेत्र के विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं स्थानीय लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब क्षेत्र के लोगों को छोटे-बड़े इलाज के लिए दूर-दराज शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि उन्हें अपने ही क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। न्यू हरियाणा नर्सिंग होम के संयुक्त प्रबंध निदेशक (एमडी) उस्मान बाबू एवं डॉ. मूर्तजा राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि नर्सिंग होम में आधुनिक तकनीक से लैस मशीनें स्थापित की गई हैं और मरीजों को बेहतर उपचार देने के लिए अनुभवी डॉक्टरों की टीम नियुक्त की गई है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी और मरीजों को हर संभव सुविधा प्रदान की जाएगी। यहां सेवाएं देने वाले प्रमुख डॉक्टरों में डॉ. शुशांक शर्मा (ऑर्थोपेडिक सर्जन), डॉ. मुदित गंभीर (जनरल सर्जन) एवं डॉ. गरिमा चौधरी (स्त्री रोग विशेषज्ञ)4 शामिल हैं, जो अपने-अपने क्षेत्र में अनुभवी और विशेषज्ञ माने जाते हैं। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। अंत में अस्पताल प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया तथा क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के संकल्प को दोहराया गया।1
- जिसमें मरीज के मुंह से कीड़े निकल रहे है पर स्टाफ इस बारे मे कुछ नहीं बोल रहा है सिर्फ अपनी फीस जमा न करने पर मरीज लेडीज को छुट्टी नहीं मिल रही बड़ी खबर1
- छछरौली के सिंहपुरा गांव से यह महिला है इनकी पुत्रवधू 25 वर्षीय महिला को मुलाना हॉस्पिटल में ₹40000 के इवज उनको मरीज नहीं दे रहे जबकि मरीज की हालत बहुत खराब है और डेढ़ लाख रुपए डॉक्टर को दे भी चुके हैं और यह परिवार बहुत गरीब है अब अपना मकान बेचने के लिए परेशान हो रहे। इनकी मदद करें।1
- परिजनों के अनुसार, कुछ महीने पहले बिलाल ने एक लोन ऐप से करीब 50 हजार रुपये का कर्ज लिया था, जिसकी जानकारी घरवालों को नहीं थी। हैरानी की बात ये है कि बिलाल अब तक करीब 5 लाख रुपये चुका चुका था, फिर भी लोन ऐप कंपनी लगातार उससे और पैसे मांग रही थी।1
- Post by Jagadhri Breaking News1
- सहारनपुर। बीती रात थाना सदर बाजार क्षेत्रान्तर्गत न्यू मक्खन कॉलोनी के पास एक पुराने रेलवे यार्ड में एक अज्ञात शव पड़ा मिला। सूचना पर तत्काल थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर फील्ड यूनिट को बुलाया गया। शव काफी पुराना है, जिसकी स्थिति काफी खराब हो चुकी थी। जिससे मृतक की पहचान नहीं हो पा रही है। आसपास के सभी थानों में जो भी गुमशुदगी दर्ज की गई है, उनकी जांच की जा रही है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। यही नहीं सीसीटीवी कैमरे को भी देखा जा रहा है। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है और अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है। वीडियो:- जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय।1
- यमुनानगर की छछरौली अनाज मंडी इन दिनों अव्यवस्था की मार झेल रही है। मंडी परिसर में गेहूं की बोरियों के ऊंचे-ऊंचे ढेर लगे हुए हैं, लेकिन उनका समय पर उठान नहीं हो पा रहा। हालात ये हैं कि किसान अपनी उपज बेचकर भी राहत महसूस नहीं कर पा रहे, वहीं आढ़ती भी भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। खुले आसमान के नीचे पड़ी ये फसल मौसम की मार झेलने को मजबूर है, जिससे खराब होने का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। सरकार की ओर से खरीद का जिम्मा हैफेड, वेयरहाउस और एफसीआई को सौंपा गया है, लेकिन ज़मीनी स्तर पर समन्वय की कमी साफ नजर आ रही है। खरीद एजेंसियां एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालती नजर आ रही हैं, जिसके चलते उठान की प्रक्रिया पूरी तरह प्रभावित हो रही है।किसानों का कहना है कि बड़ी मेहनत से उगाई गई फसल अगर इसी तरह मंडियों में पड़ी रही तो उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं आढ़ती भी आर्थिक दबाव में हैं, क्योंकि मंडी में जगह की कमी के चलते नई फसल की आवक प्रभावित हो रही है। एफसीआई के छछरौली इंस्पेक्टर सुखचैन ने बताया कि सप्ताह में 2 दिन गेहूं की खरीद करते हैं और उसके बाद लिफ्टिंग करते हैं 6 अप्रैल की हमारी लिफ्टिंग पूरी हो चुकी है लेकिन 13 अप्रैल की फिलहाल पेंडिंग है।2