logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वोट देने आया हूं, सिर्फ बटन दबाने नहीं—अपने मत की पुष्टि करने आया हूं।” “लोकतंत्र की ताकत मतदाता का भरोसा है; भरोसे के लिए पारदर्शिता जरूरी है।”

2 hrs ago
user_Sunil kumar
Sunil kumar
Citizen Reporter जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
2 hrs ago

वोट देने आया हूं, सिर्फ बटन दबाने नहीं—अपने मत की पुष्टि करने आया हूं।” “लोकतंत्र की ताकत मतदाता का भरोसा है; भरोसे के लिए पारदर्शिता जरूरी है।”

More news from राजस्थान and nearby areas
  • समय सीमा खत्म होते ही निगम का गेट बंद, सिब्बल जमा कराने को लेकर आधे घंटे चली कशमकश पाली। नगर निगम महापौर पद के नामांकन जमा कराने के अंतिम दिन निगम परिसर में उस समय अलग ही नजारा देखने को मिला, जब निर्धारित समय पूरा होते ही मुख्य गेट बंद कर दिया गया। नामांकन के साथ सिब्बल जमा कराने पहुंचे कुछ प्रत्याशियों और पुलिस के बीच प्रवेश को लेकर काफी देर तक कशमकश चली। बताया गया कि गेट बंद होने के करीब आधे घंटे बाद जब अंदर जाने का मौका मिला तो निगम परिसर में दो युवा भागते हुए नजर आए। हालांकि रिटर्निंग अधिकारी के आदेश पर उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। इस दौरान करीब आधे घंटे तक प्रवेश को लेकर बहस चलती रही, लेकिन निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के नियम का हवाला देते हुए उन्हें अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। वहीं सूत्रों के अनुसार, एक राजनीतिक पार्टी की ओर से महापौर पद के लिए सिब्बल पहले ही जमा करवाया जा चुका था। इसी पार्टी का एक अन्य प्रत्याशी भी सिब्बल जमा कराने निगम पहुंचा था। समय सीमा समाप्त होने के कारण उसे प्रवेश मिला या नहीं, इसे लेकर निगम परिसर में चर्चाओं का दौर चलता रहा। महापौर पद के नामांकन की अंतिम समय सीमा को लेकर निगम परिसर में हुए इस घटनाक्रम ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया।
    1
    समय सीमा खत्म होते ही निगम का गेट बंद,
 सिब्बल जमा कराने को लेकर आधे घंटे चली कशमकश
पाली। नगर निगम महापौर पद के नामांकन जमा कराने के अंतिम दिन निगम परिसर में उस समय अलग ही नजारा देखने को मिला, जब निर्धारित समय पूरा होते ही मुख्य गेट बंद कर दिया गया। नामांकन के साथ सिब्बल जमा कराने पहुंचे कुछ प्रत्याशियों और पुलिस के बीच प्रवेश को लेकर काफी देर तक कशमकश चली।
बताया गया कि गेट बंद होने के करीब आधे घंटे बाद जब अंदर जाने का मौका मिला तो निगम परिसर में दो युवा भागते हुए नजर आए। हालांकि रिटर्निंग अधिकारी के आदेश पर उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। इस दौरान करीब आधे घंटे तक प्रवेश को लेकर बहस चलती रही, लेकिन निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के नियम का हवाला देते हुए उन्हें अंदर प्रवेश नहीं दिया गया।
वहीं सूत्रों के अनुसार, एक राजनीतिक पार्टी की ओर से महापौर पद के लिए सिब्बल पहले ही जमा करवाया जा चुका था। इसी पार्टी का एक अन्य प्रत्याशी भी सिब्बल जमा कराने निगम पहुंचा था। समय सीमा समाप्त होने के कारण उसे प्रवेश मिला या नहीं, इसे लेकर निगम परिसर में चर्चाओं का दौर चलता रहा।
महापौर पद के नामांकन की अंतिम समय सीमा को लेकर निगम परिसर में हुए इस घटनाक्रम ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया।
    user_Hastpal singh
    Hastpal singh
    पाली, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • उमस के बाद जमकर बरसे बादल, खुशी से लबालब हुए किसानों के चेहरे सोमेसर। निम्बाडा कस्बे सहित आसपास के गांवों में पिछले कुछ समय से बनी उमस के बाद आखिरकार बादलों ने जमकर बरसना शुरू किया। बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस से राहत मिली। बारिश के बाद खेतों में पानी पहुंचने से किसानों के चेहरे भी खिल उठे। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों ने इसे फसलों के लिए राहत भरा माना। खेतों में बारिश का पानी पहुंचने से फसलों को फायदा होने की उम्मीद है। बारिश के दौरान गांवों और कस्बे की गलियों में भी पानी जमा हुआ। ठंडी हवाओं के साथ हुई बारिश से मौसम में बदलाव देखने को मिला। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने बारिश का आनंद लिया। किसानों का कहना है कि समय पर हुई यह बारिश खरीफ फसलों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है।
    2
    उमस के बाद जमकर बरसे बादल, खुशी से लबालब हुए किसानों के चेहरे
सोमेसर। निम्बाडा कस्बे सहित आसपास के गांवों में पिछले कुछ समय से बनी उमस के बाद आखिरकार बादलों ने जमकर बरसना शुरू किया। बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस से राहत मिली।
बारिश के बाद खेतों में पानी पहुंचने से किसानों के चेहरे भी खिल उठे। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों ने इसे फसलों के लिए राहत भरा माना। खेतों में बारिश का पानी पहुंचने से फसलों को फायदा होने की उम्मीद है।
बारिश के दौरान गांवों और कस्बे की गलियों में भी पानी जमा हुआ। ठंडी हवाओं के साथ हुई बारिश से मौसम में बदलाव देखने को मिला। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने बारिश का आनंद लिया।
किसानों का कहना है कि समय पर हुई यह बारिश खरीफ फसलों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है।
    user_Devendra Singh
    Devendra Singh
    Local News Reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • सोमेसर में उमस के बाद जमकर बरसे बादल, खुशी से लबालब किसान सोमेसर कस्बे सहित आस पास गांवों में उमस के बाद बादलों से बारिश सै किसानों के चेहरे खिल उठे
    1
    सोमेसर में उमस के बाद जमकर बरसे बादल, खुशी से लबालब किसान
सोमेसर कस्बे सहित आस पास गांवों में उमस के बाद बादलों से बारिश सै किसानों के चेहरे खिल उठे
    user_Hadmat Singh Kumpawat
    Hadmat Singh Kumpawat
    Local News Reporter Pali, Rajasthan•
    3 hrs ago
  • कांग्रेस से सुमित्रा-राजबाला ने भरा फॉर्म, गले भी मिली, भाजपा ने भी नमिता को बनाया प्रत्याशी पाली,ब्युरो चिफ मनीष राठौड़। नगर निगम में महापौर की दौड़ में अब भाजपा की भी एंट्री हो गई है। पार्टी ने नमिता बुबकिया को महापौर का प्रत्याशी घोषित किया है। इससे पहले कांग्रेस की ओर से राजबाला हिंगड़, सुमित्रा जैन, निर्दलीय कुसुम सोनी और पुष्पा सोमनानी मंगलवार को महापौर का नामांकन पत्र लेकर गए थे। ऐसे में देखना होगा कि महापौर का ताज किसके सिर बंधता है। महापौर के लिए 21 सितंबर और उप महापौर के लिए 22 सितंबर को वोटिंग होगी।
    1
    कांग्रेस से सुमित्रा-राजबाला ने भरा फॉर्म, गले भी मिली, भाजपा ने भी नमिता को बनाया प्रत्याशी
पाली,ब्युरो चिफ मनीष राठौड़। नगर निगम में महापौर की दौड़ में अब भाजपा की भी एंट्री हो गई है। पार्टी ने नमिता बुबकिया को महापौर का प्रत्याशी घोषित किया है। इससे पहले कांग्रेस की ओर से राजबाला हिंगड़, सुमित्रा जैन, निर्दलीय कुसुम सोनी और पुष्पा सोमनानी मंगलवार को महापौर का नामांकन पत्र लेकर गए थे। ऐसे में देखना होगा कि महापौर का ताज किसके सिर बंधता है। महापौर के लिए 21 सितंबर और उप महापौर के लिए 22 सितंबर को वोटिंग होगी।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher पाली, पाली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • पाली शहर के बीचो बिच घोसी वाड़ा के सुलभ कॉम्प्लेक्स के घोसी वाड़ा सुलभ कॉम्प्लेक्स के रास्ते पर और आम आने जाने वाले के रास्ते को गाड़ियों से रोक दिया जाता है जैसे पार्किंग बनाई गई किसी के घर के सामने रहने वाले जब बोलते हैं तो लड़ाई झगड़ा जिलचालू कर देते हैं स्कूल की गाड़ियों को सुबह के समय मुश्किल बच्चों को लेकर जाना पड़ता है नगर परिषद अधिकारी आकर खुद देख सकते हैं कि रहने वालों को और सुबह के समय सफाई कर्मचारियों को झाड़ू और सफाई के अंदर कितनी मुश्किलों का सामना और सारा रास्ता जाम कर दिया जाता है जिला प्रशासन खुद आकर मोका मुआइना कर सकती है आम आदमी का रास्ता रोकना गाडियों को खड़ा कर देना और मोहल्ला और रहने वालों को मार्ग नहीं मिलना रोड पर भी गाड़ी खड़ी कर देना
    3
    पाली शहर के बीचो बिच घोसी वाड़ा के सुलभ कॉम्प्लेक्स के 
घोसी वाड़ा सुलभ कॉम्प्लेक्स के रास्ते पर और आम आने जाने वाले के   रास्ते को गाड़ियों से रोक दिया जाता है जैसे पार्किंग बनाई गई किसी के घर के सामने रहने वाले जब बोलते हैं तो लड़ाई झगड़ा जिलचालू कर देते हैं स्कूल की गाड़ियों को सुबह के समय मुश्किल बच्चों को लेकर जाना पड़ता है  नगर परिषद अधिकारी आकर खुद देख सकते हैं कि रहने वालों को और सुबह के समय सफाई कर्मचारियों को झाड़ू और सफाई के अंदर कितनी मुश्किलों का सामना और सारा रास्ता जाम कर दिया जाता है जिला प्रशासन खुद आकर मोका मुआइना कर सकती है  आम आदमी का रास्ता रोकना गाडियों को खड़ा कर देना और मोहल्ला और रहने वालों को मार्ग नहीं मिलना रोड पर भी गाड़ी खड़ी कर देना
    user_Moh. Sajid
    Moh. Sajid
    Voice of people पाली, पाली, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • बाबा रामदेव मंदिर में बही राम भक्ति की गंगा, श्रीराम कथा में झूम उठे श्रद्धालु खंडप। कहीं आंखों में भक्ति के आंसू थे तो कहीं श्रीराम के भजनों पर झूमते कदम... बाबा रामदेव मंदिर का वातावरण बुधवार को पूरी तरह राममय नजर आया। गणपति वंदना और कथा पूजन के साथ जैसे ही संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ, मंदिर परिसर में श्रद्धा की ऐसी लहर उठी कि हर कोई भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। जय श्रीराम के जयकारों और भजनों की मधुर स्वर लहरियों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। ग्राम खंडप स्थित बाबा रामदेव मंदिर में बुधवार को नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का विधिवत आगाज हुआ। कथा शुभारंभ से पूर्व श्रद्धालुओं की मौजूदगी में कथा पूजन किया गया। इसके बाद भगवान गणपति की वंदना के साथ श्रीराम कथा का आरंभ हुआ। प्रयागराज से पहुंचे कथावाचक श्री कमलाकांत दुबे महाराज ने संगीतमय शैली में भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र, त्याग, मर्यादा, संस्कार एवं आदर्शों से जुड़े प्रसंगों का वर्णन किया। कथा के दौरान जब भजनों की स्वर लहरियां गूंजीं तो श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। भक्तिभाव में डूबे श्रोता अपने स्थान पर झूमते नजर आए, वहीं कई श्रद्धालु भजनों पर नृत्य करने लगे। मंदिर परिसर में गूंजते जय श्रीराम के जयकारों ने माहौल को और अधिक आध्यात्मिक बना दिया। श्रद्धालुओं के चेहरे पर आस्था और उमंग साफ झलक रही थी। कथा के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा संस्कारों की राह पर चलने का संदेश दिया गया।श्रीराम कथा का आयोजन 16 सितंबर से 24 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक बाबा रामदेव मंदिर, खंडप में किया जा रहा है। आयोजकों ने क्षेत्र के धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से परिवार सहित कथा में पहुंचकर श्रीराम कथा का श्रवण करने एवं आध्यात्मिक लाभ लेने की अपील की रिपोर्टर रोहित जोशी खंडप की रिपोर्ट
    2
    बाबा रामदेव मंदिर में बही राम भक्ति की गंगा, श्रीराम कथा में झूम उठे श्रद्धालु
खंडप। कहीं आंखों में भक्ति के आंसू थे तो कहीं श्रीराम के भजनों पर झूमते कदम... बाबा रामदेव मंदिर का वातावरण बुधवार को पूरी तरह राममय नजर आया। गणपति वंदना और कथा पूजन के साथ जैसे ही संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ, मंदिर परिसर में श्रद्धा की ऐसी लहर उठी कि हर कोई भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। जय श्रीराम के जयकारों और भजनों की मधुर स्वर लहरियों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
ग्राम खंडप स्थित बाबा रामदेव मंदिर में बुधवार को नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का विधिवत आगाज हुआ। कथा शुभारंभ से पूर्व श्रद्धालुओं की मौजूदगी में कथा पूजन किया गया। इसके बाद भगवान गणपति की वंदना के साथ श्रीराम कथा का आरंभ हुआ।
प्रयागराज से पहुंचे कथावाचक श्री कमलाकांत दुबे महाराज ने संगीतमय शैली में भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र, त्याग, मर्यादा, संस्कार एवं आदर्शों से जुड़े प्रसंगों का वर्णन किया। कथा के दौरान जब भजनों की स्वर लहरियां गूंजीं तो श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। भक्तिभाव में डूबे श्रोता अपने स्थान पर झूमते नजर आए, वहीं कई श्रद्धालु भजनों पर नृत्य करने लगे।
मंदिर परिसर में गूंजते जय श्रीराम के जयकारों ने माहौल को और अधिक आध्यात्मिक बना दिया। श्रद्धालुओं के चेहरे पर आस्था और उमंग साफ झलक रही थी। कथा के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा संस्कारों की राह पर चलने का संदेश दिया गया।श्रीराम कथा का आयोजन 16 सितंबर से 24 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक बाबा रामदेव मंदिर, खंडप में किया जा रहा है। आयोजकों ने क्षेत्र के धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से परिवार सहित कथा में पहुंचकर श्रीराम कथा का श्रवण करने एवं आध्यात्मिक लाभ लेने की अपील की रिपोर्टर रोहित जोशी खंडप की रिपोर्ट
    user_Rohit
    Rohit
    Local News Reporter समदड़ी, बाड़मेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • महापौर चुनाव को लेकर कांग्रेस में हलचल के बीच विधायक भीमराज भाटी के भाई से मारपीट, कोतवाली में दी रिपोर्ट पाली। कांग्रेस महापौर पद के लिए सिब्बल जमा करने के बाद स्कूटी से जा रहे विधायक भीमराज भाटी के भाई लक्ष्मीनारायण भाटी के साथ बाइक सवार कुछ लोगों द्वारा टक्कर मारकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद लक्ष्मीनारायण भाटी ने पाली के कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी। लक्ष्मीनारायण भाटी के अनुसार वे नगर निगम में पार्टी का टिकट देकर नए बस स्टैंड की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान व्यास सर्कल के पास बाइक सवार युवकों ने उनकी स्कूटी के सामने बाइक डाल दी। इसके बाद वे स्कूटी लेकर पुराने बस स्टैंड और विवेकानंद सर्कल की तरफ मुड़ गए। आरोप है कि बाइक सवार उनका पीछा करते हुए पहुंचे और उन्हें नीचे गिराकर मारपीट की। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि मारपीट करने वालों में से दो लोगों को वे पहचानते हैं, जबकि अन्य लोगों को नहीं जानते। घटना की सूचना मिलने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह भी कोतवाली थाने पहुंचे। वहीं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक थाने के बाहर जमा हो गए। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे चुनावी विवाद है या कोई अन्य कारण, यह पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगा। बाइट लक्ष्मी नारायण भाटी विधायक भाई
    1
    महापौर चुनाव को लेकर कांग्रेस में हलचल के

 बीच विधायक भीमराज भाटी के भाई से मारपीट, 
कोतवाली में दी रिपोर्ट

पाली। कांग्रेस महापौर पद के लिए सिब्बल जमा करने के बाद स्कूटी से जा रहे विधायक भीमराज भाटी के भाई लक्ष्मीनारायण भाटी के साथ बाइक सवार कुछ लोगों द्वारा टक्कर मारकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद लक्ष्मीनारायण भाटी ने पाली के कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी।
लक्ष्मीनारायण भाटी के अनुसार वे नगर निगम में पार्टी का टिकट देकर नए बस स्टैंड की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान व्यास सर्कल के पास बाइक सवार युवकों ने उनकी स्कूटी के सामने बाइक डाल दी। इसके बाद वे स्कूटी लेकर पुराने बस स्टैंड और विवेकानंद सर्कल की तरफ मुड़ गए। आरोप है कि बाइक सवार उनका पीछा करते हुए पहुंचे और उन्हें नीचे गिराकर मारपीट की। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
पीड़ित का कहना है कि मारपीट करने वालों में से दो लोगों को वे पहचानते हैं, जबकि अन्य लोगों को नहीं जानते। घटना की सूचना मिलने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह भी कोतवाली थाने पहुंचे। वहीं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक थाने के बाहर जमा हो गए।
पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे चुनावी विवाद है या कोई अन्य कारण, यह पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगा।
बाइट लक्ष्मी नारायण भाटी
विधायक भाई
    user_Hastpal singh
    Hastpal singh
    पाली, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • डुठारियां के मेघवालों के छोटे वास, वार्ड नंबर 11 में आबादी क्षेत्र के बीच बिजली का तार टूटकर गिरने से बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बचा। डुठारियां में मेघवालों के बास में बिजली का टुटने से बड़ा हादसा टला आबादी क्षेत्र में इस तरह बिजली के तार टूटना और विभाग द्वारा *समय पर रखरखाव नहीं किया जाना **घोर निंदनीय एवं गंभीर लापरवाही है। बिजली विभाग से मांग है कि घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टूटे तार की मरम्मत करवाकर* पूरे क्षेत्र की बिजली लाइन की जांच करवाई जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना की पुनरावृत्ति न हो। जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है।
    3
    डुठारियां के मेघवालों के छोटे वास, वार्ड नंबर 11 में आबादी क्षेत्र के बीच बिजली का तार टूटकर गिरने से बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बचा।
डुठारियां में  मेघवालों के बास में बिजली का टुटने से बड़ा हादसा टला 
आबादी क्षेत्र में इस तरह बिजली के तार टूटना और विभाग द्वारा *समय पर रखरखाव नहीं किया जाना **घोर निंदनीय एवं गंभीर लापरवाही है।
बिजली विभाग से मांग है कि घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टूटे तार की मरम्मत करवाकर* पूरे क्षेत्र की बिजली लाइन की जांच करवाई जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना की पुनरावृत्ति न हो।
जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है।
    user_Hadmat Singh Kumpawat
    Hadmat Singh Kumpawat
    Local News Reporter Pali, Rajasthan•
    5 hrs ago
  • मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका अध्यक्ष के लिए नामांकन प्रक्रिया।। पाली मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका अध्यक्ष के लिए नामांकन प्रक्रिया।। मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन हुए प्रस्तुत।। भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों ने किया नामांकन प्रस्तुत।। कांग्रेस पार्टी से मनोहर लाल ने एवं भाजपा से देवाराम वागोरिया ने अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन प्रस्तुत।। मारवाड़ जंक्शन उपखंड कार्यालय पर 18 सितंबर को होगी नाम वापसी प्रकिया।।। 21 सितंबर को नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए होगा मतदान।।
    1
    मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका अध्यक्ष के लिए नामांकन प्रक्रिया।।
पाली
मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका अध्यक्ष के लिए नामांकन प्रक्रिया।।
मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन हुए प्रस्तुत।।
भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों ने किया नामांकन प्रस्तुत।।
कांग्रेस पार्टी से मनोहर लाल ने एवं भाजपा से देवाराम वागोरिया ने अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन प्रस्तुत।।
मारवाड़ जंक्शन उपखंड कार्यालय पर 18 सितंबर को होगी नाम वापसी प्रकिया।।।
21 सितंबर को नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए होगा मतदान।।
    user_Dilip singh
    Dilip singh
    मारवाड़ जंक्शन, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.