logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*30 वर्षों से श्रीकृष्ण की छठी पर सजता आस्था का महाभंडारा, दर्जनों गांवों के लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद* कन्नौज। आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता की अनूठी मिसाल ठठिया क्षेत्र के भुन्ना मौजा स्थित धन्नापुर्वा गांव में देखने को मिली, जहां पिछले करीब 30 वर्षों से भगवान श्रीकृष्ण की छठी का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया जा रहा है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद आयोजित होने वाले इस धार्मिक आयोजन में आसपास के दर्जनों गांवों से श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। देर शाम शुरू हुआ विशाल भंडारा देर रात तक चलता रहा। धन्नापुर्वा निवासी लोधी राकेश राजपूत पिछले तीन दशकों से अपने घर पर भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और छठी पर्व का आयोजन करते आ रहे हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर पूरे गांव के लोगों के सहयोग से उनके आवास पर आकर्षक झांकियां सजाई जाती हैं और भजन-कीर्तन का आयोजन होता है। वहीं भगवान श्रीकृष्ण की छठी पर विशाल भंडारे का आयोजन कर गांव और आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को प्रसाद ग्रहण कराया जाता है। राकेश राजपूत ने बताया कि शुरुआत में वह अपने स्तर से जन्माष्टमी और भगवान श्रीकृष्ण की छठी पर भंडारे का आयोजन करते थे, लेकिन समय के साथ यह आयोजन पूरे गांव का उत्सव बन गया। अब गांव के लोग भी आयोजन में बढ़-चढ़कर सहयोग करते हैं। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण की छठी के दिन गांव में रहने वाले लोगों के साथ-साथ उनके रिश्तेदार तथा गांव की वे बहन-बेटियां भी विशेष रूप से पहुंचती हैं, जिनका विवाह हो चुका है। यही कारण है कि यह आयोजन हर वर्ष गांव में किसी बड़े उत्सव की तरह मनाया जाता है। विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं को मेज-कुर्सियों पर बैठाकर सम्मानपूर्वक महाप्रसाद ग्रहण कराया गया। भंडारे में कढ़ी, चावल, सब्जी, पूरी, मालपुआ और विशेष राजस्थानी लड्डू परोसे गए। विशाल आकार के राजस्थानी लड्डू श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। बताया गया कि एक लड्डू का वजन लगभग 300 ग्राम से भी अधिक था। देर शाम से ही भंडारा स्थल पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहा। आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के बीच महाप्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक उल्लास और श्रद्धा का माहौल बना रहा। इस अवसर पर पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे, राजेश यादव, ब्लॉक प्रमुख अजय वर्मा, गिरीशचंद्र त्रिपाठी, रवि चतुर्वेदी, दीपक कटियार सहित सैकड़ों श्रद्धालु और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। तीन दशकों से लगातार निभाई जा रही इस धार्मिक परंपरा ने भगवान श्रीकृष्ण की छठी को धन्नापुर्वा गांव के सबसे बड़े सामाजिक और धार्मिक उत्सवों में शामिल कर दिया है।

1 hr ago
user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
राजेन्द्र सिंह धुआँधार
Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
1 hr ago

*30 वर्षों से श्रीकृष्ण की छठी पर सजता आस्था का महाभंडारा, दर्जनों गांवों के लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद* कन्नौज। आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता की अनूठी मिसाल ठठिया क्षेत्र के भुन्ना मौजा स्थित धन्नापुर्वा गांव में देखने को मिली, जहां पिछले करीब 30 वर्षों से भगवान श्रीकृष्ण की छठी का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया जा रहा है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद आयोजित होने वाले इस धार्मिक आयोजन में आसपास के दर्जनों गांवों से श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। देर शाम शुरू हुआ विशाल भंडारा देर रात तक चलता रहा। धन्नापुर्वा निवासी लोधी राकेश राजपूत पिछले तीन दशकों से अपने घर पर भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और छठी पर्व का आयोजन करते आ रहे हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर पूरे गांव के लोगों के सहयोग से उनके आवास पर आकर्षक झांकियां सजाई जाती हैं और भजन-कीर्तन का आयोजन होता है। वहीं भगवान श्रीकृष्ण की छठी पर विशाल भंडारे का आयोजन कर गांव और आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को प्रसाद ग्रहण कराया जाता है। राकेश राजपूत ने बताया कि शुरुआत में वह अपने स्तर से जन्माष्टमी और भगवान श्रीकृष्ण की छठी पर भंडारे का आयोजन करते थे, लेकिन समय के साथ यह आयोजन पूरे गांव का उत्सव बन गया। अब गांव के लोग भी आयोजन में बढ़-चढ़कर सहयोग करते हैं। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण की छठी के दिन गांव में रहने वाले लोगों के साथ-साथ उनके रिश्तेदार तथा गांव की वे बहन-बेटियां भी विशेष रूप से पहुंचती हैं, जिनका विवाह हो चुका है। यही कारण है कि यह आयोजन हर वर्ष गांव में किसी बड़े उत्सव की तरह मनाया जाता है। विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं को मेज-कुर्सियों पर बैठाकर सम्मानपूर्वक महाप्रसाद ग्रहण कराया गया। भंडारे में कढ़ी, चावल, सब्जी, पूरी, मालपुआ और विशेष राजस्थानी लड्डू परोसे गए। विशाल आकार के राजस्थानी लड्डू श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। बताया गया कि एक लड्डू का वजन लगभग 300 ग्राम से भी अधिक था। देर शाम से ही भंडारा स्थल पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहा। आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के बीच महाप्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक उल्लास और श्रद्धा का माहौल बना रहा। इस अवसर पर पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे, राजेश यादव, ब्लॉक प्रमुख अजय वर्मा, गिरीशचंद्र त्रिपाठी, रवि चतुर्वेदी, दीपक कटियार सहित सैकड़ों श्रद्धालु और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। तीन दशकों से लगातार निभाई जा रही इस धार्मिक परंपरा ने भगवान श्रीकृष्ण की छठी को धन्नापुर्वा गांव के सबसे बड़े सामाजिक और धार्मिक उत्सवों में शामिल कर दिया है।

More news from Kannauj and nearby areas
  • कन्नौज के एसपी का आदेश नहीं मानती फरियादी भटक रहे हैं पुलिस नहीं करती है कार्रवाई कप्तान के आदेश की धज्जियां कन्नौज ब्यूरो रिपोर्ट तहसील तिर्वा के अंतर्गत थाना ठठिया निवासी रामकुमार की मां की हत्या कर दी गई थी यह आप रामकुमार का है कि उसके भाई ने ही उसकी मां की हत्या कर दी थी और पोस्टमार्टम कानपुर में कराया था पोस्टमार्टम रिपोर्ट उसमें चोट के निशान दिखाई दिए गए पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है फिर दर्ज नहीं कर रही है मेरी जान को खतरा है कन्नौज से ब्यूरो रिपोर्ट अनुष्का यादव
    1
    कन्नौज के एसपी का आदेश नहीं मानती फरियादी भटक रहे हैं पुलिस नहीं करती है कार्रवाई कप्तान के आदेश की धज्जियां
कन्नौज ब्यूरो रिपोर्ट तहसील तिर्वा के अंतर्गत थाना ठठिया निवासी रामकुमार की मां की हत्या कर दी गई थी यह आप रामकुमार का है कि उसके भाई ने ही उसकी मां की हत्या कर दी थी और पोस्टमार्टम कानपुर में कराया था पोस्टमार्टम रिपोर्ट उसमें चोट के निशान दिखाई दिए गए पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है फिर दर्ज नहीं कर रही है मेरी जान को खतरा है कन्नौज से ब्यूरो रिपोर्ट अनुष्का यादव
    user_संविधान इंडिया न्यूज़ नेटवर्क
    संविधान इंडिया न्यूज़ नेटवर्क
    Tirwa, Kannauj•
    4 hrs ago
  • गुलरिहा, मितान पुरवा, भगवंत पुरवा, रतई पुरवा, गढ़ेवा, बगिया, सहिबापुर, भुड्डा आदि गांवो में बाढ़ का खतरा बढा 🌲🌲🌲🌲🌲🌲 तहसील संवाददाता विजयपाल की रिपोर्ट 7460816352 🌹🌹🌹🌹🌹🌹 यूपी हेड कुलदीप त्रिपाठी 9415339879 🌿🌿🌿🌿🌿 संवाददाता बनने और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 🌺🌺🌺🌺🌺🌺 संपादक श्यामसुन्दर निषाद 9369214042
    1
    गुलरिहा, मितान पुरवा, भगवंत पुरवा, रतई पुरवा, गढ़ेवा, बगिया, सहिबापुर, भुड्डा आदि गांवो में बाढ़ का खतरा बढा
🌲🌲🌲🌲🌲🌲
तहसील संवाददाता विजयपाल की रिपोर्ट
7460816352
🌹🌹🌹🌹🌹🌹
यूपी हेड कुलदीप त्रिपाठी 
9415339879
🌿🌿🌿🌿🌿
संवाददाता बनने और 
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 
🌺🌺🌺🌺🌺🌺
संपादक श्यामसुन्दर निषाद 
9369214042
    user_SHYAMSUNDER
    SHYAMSUNDER
    Teacher बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • CITY NEWS: फर्रुखाबाद में बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा अस्पताल सील
    1
    CITY NEWS: फर्रुखाबाद में बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा अस्पताल सील
    user_CITY NEWS
    CITY NEWS
    Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप तक देखते रहिए शुरू एप पर Slug-- गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से हुआ पार, रामगंगा के जलस्तर में भी बढ़ोतरी Anchor-- फर्रुखाबाद जिले में गंगा और रामगंगा नदियों के जलस्तर को लेकर बाढ़ नियंत्रण विभाग ने मंगलवार को जलस्तर की स्थिति जारी की है सिचाई विभाग की रिपोर्ट के अनुसार लोहिया सेतु (पांचालघाट) पर गंगा का जलस्तर सुबह के समय 137.15 मीटर दर्ज किया गया। गंगा का चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर तथा खतरे का निशान 137.10 मीटर निर्धारित है। ऐसे में गंगा का पानी खतरे के निशान से 5 से.मी. ऊपर बह रहा है।वहीं रामगंगा नदी का जलस्तर बहमदत्त द्विवेदी सेतु पर 136.80 मीटर से बढ़कर सुबह को 136.85 मीटर दर्ज किया गया। रामगंगा का चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर और खतरे का निशान 137.10 मीटर है।बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के मुताबिक नरौरा स्केप से गंगा नदी में 105633 हरिद्वार बैराज से 112979 बिजनौर बैराज से 120443 खो हरेली रामनगर 16660 से पानी छोड़ा गया है गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर आने से से तटीय क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रशासन और सिंचाई विभाग की टीमें जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। गंगा का जलस्तर बढ़ने से फर्रुखाबाद जिले में लगभग एक सैकड़ा से अधिक गांव अब प्रभावित होते हुए नजर आ रहे हैं हालांकि जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित गांव पर निगरानी बनाकर रखे हुए हैं और बाढ़ प्रभावित गांवों को हर संभव मदद देने का भी प्रयास किया जा रहा है फर्रुखाबाद जिला प्रशासन ने अभी तक बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ राहत सामग्री का भी वितरण किया है जिसमें फर्रुखाबाद जनपद में बाढ़ पीड़ितों को मिली राहत है... 29628 बाढ़ राहत किट 111 ग्राम प्रभावित 67 आवास पट्टे 96 मकान 1.20 लाख आवास 29 झोपड़ी 8 हजार राशि 482 किसानों 40 लाख की धनराशि क्रषि का मुआवजा 23 हजार परिवार प्रभाबित 17 हजार पशु टीकाकरण 694 कुंतल भूसा बाढ़ प्रभावित को बांटा 482 कैम्प मेडिकल का आयोजन
    4
    उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप तक देखते रहिए शुरू एप पर 
Slug-- गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से हुआ पार, रामगंगा के जलस्तर में भी बढ़ोतरी 
Anchor-- फर्रुखाबाद जिले में गंगा और रामगंगा नदियों के जलस्तर को लेकर बाढ़ नियंत्रण विभाग ने मंगलवार को जलस्तर की स्थिति जारी की है सिचाई विभाग की रिपोर्ट के अनुसार लोहिया सेतु (पांचालघाट) पर गंगा का जलस्तर सुबह के समय 137.15 मीटर दर्ज किया गया। गंगा का चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर तथा खतरे का निशान 137.10 मीटर निर्धारित है। ऐसे में गंगा का पानी खतरे के निशान से 5 से.मी. ऊपर बह रहा है।वहीं रामगंगा नदी का जलस्तर बहमदत्त द्विवेदी सेतु पर 136.80 मीटर से बढ़कर सुबह को 136.85 मीटर दर्ज किया गया। रामगंगा का चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर और खतरे का निशान 137.10 मीटर है।बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के मुताबिक नरौरा स्केप से गंगा नदी में 105633 हरिद्वार बैराज से 112979 बिजनौर बैराज से 120443 खो हरेली रामनगर 16660 से पानी छोड़ा गया है 
गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर आने से से तटीय क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रशासन और सिंचाई विभाग की टीमें जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। गंगा का जलस्तर बढ़ने से फर्रुखाबाद जिले में लगभग एक सैकड़ा से अधिक गांव अब प्रभावित होते हुए नजर आ रहे हैं हालांकि जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित गांव पर निगरानी बनाकर रखे हुए हैं और बाढ़ प्रभावित गांवों को हर संभव मदद देने का भी प्रयास किया जा रहा है 
फर्रुखाबाद जिला प्रशासन ने अभी तक बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ राहत सामग्री का भी वितरण किया है जिसमें फर्रुखाबाद जनपद में बाढ़ पीड़ितों को मिली राहत है...
29628 बाढ़ राहत किट
111 ग्राम प्रभावित 
67 आवास पट्टे
96 मकान  1.20 लाख आवास 29 झोपड़ी 8 हजार राशि
482 किसानों 40 लाख की धनराशि क्रषि का मुआवजा
23 हजार परिवार प्रभाबित
17 हजार पशु टीकाकरण
694 कुंतल भूसा बाढ़ प्रभावित को बांटा
482 कैम्प मेडिकल का आयोजन
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • यूजीसी के प्रस्तावित प्रावधानों के विरोध में सड़कों पर उतरा राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा - मंडी गेट से सदर तहसील तक निकाला विरोध मार्च, नियम वापस लेने और आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा की मांग औरैया। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के प्रस्तावित प्रावधानों के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शहर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मंडी गेट से विरोध मार्च शुरू किया, जो जेसीज चौराहे से होते हुए सदर तहसील पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार और आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रस्तावित प्रावधानों को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं के हाथों में ‘काला कानून वापस लो’ और ‘प्रावधानों को रद्द करो’ लिखी तख्तियां थीं। सदर तहसील पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। उन्होंने आयोग के प्रस्तावित नियमों को वापस लेने के साथ ही आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा करने की मांग रखी। मोर्चा के जिलाध्यक्ष विमल पांडे ने कहा कि प्रस्तावित प्रावधानों को लेकर सामान्य वर्ग में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि औरैया से लेकर दिल्ली तक यह संदेश पहुंचाया जा रहा है कि प्रस्तावित नियमों को जल्द वापस लिया जाए। उनका आरोप है कि इन प्रावधानों से समाज में शोषित और शोषक जैसी धारणा बनती है, जिसे सामान्य वर्ग स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा कराने और एससी-एसटी कानून के कथित दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन में शामिल प्रीति त्रिपाठी ने कहा कि सामान्य वर्ग को भी न्याय और समान अवसर मिलना चाहिए। सामान्य वर्ग को शोषक मानना उचित नहीं है। उन्होंने आरक्षण व्यवस्था में सुधार को समय की मांग बताया।
    1
    यूजीसी के प्रस्तावित प्रावधानों के विरोध में सड़कों पर उतरा राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा
- मंडी गेट से सदर तहसील तक निकाला विरोध मार्च, नियम वापस लेने और आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा की मांग

औरैया। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के प्रस्तावित प्रावधानों के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शहर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मंडी गेट से विरोध मार्च शुरू किया, जो जेसीज चौराहे से होते हुए सदर तहसील पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार और आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रस्तावित प्रावधानों को वापस लेने की मांग की।
प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं के हाथों में ‘काला कानून वापस लो’ और ‘प्रावधानों को रद्द करो’ लिखी तख्तियां थीं। सदर तहसील पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। उन्होंने आयोग के प्रस्तावित नियमों को वापस लेने के साथ ही आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा करने की मांग रखी।
मोर्चा के जिलाध्यक्ष विमल पांडे ने कहा कि प्रस्तावित प्रावधानों को लेकर सामान्य वर्ग में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि औरैया से लेकर दिल्ली तक यह संदेश पहुंचाया जा रहा है कि प्रस्तावित नियमों को जल्द वापस लिया जाए। उनका आरोप है कि इन प्रावधानों से समाज में शोषित और शोषक जैसी धारणा बनती है, जिसे सामान्य वर्ग स्वीकार नहीं करेगा।
उन्होंने आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा कराने और एससी-एसटी कानून के कथित दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
प्रदर्शन में शामिल प्रीति त्रिपाठी ने कहा कि सामान्य वर्ग को भी न्याय और समान अवसर मिलना चाहिए। सामान्य वर्ग को शोषक मानना उचित नहीं है। उन्होंने आरक्षण व्यवस्था में सुधार को समय की मांग बताया।
    user_Rohit Awsthi
    Rohit Awsthi
    Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • महिला शक्ति मिशन अभियान चल रहा है कन्नौज जनपद में विद्यालयों पर ग्राम पंचायत पर महिला शक्ति मिशन जागरूक अभियान तेजी पर कन्नौज ब्यूरो रिपोर्ट मिशन शक्ति नारी शक्ति समाज सुरक्षा बल अप पुलिस जागरूक अभियान कन्नौज जनपद के समस्त ब्लॉक में जागरूक अभियान चल रहा है विद्यालयों में इंटर कॉलेज में युवतियों को जागरूक किया जा रहा है ग्राम पंचायत पर स्तर पर कार्य चल रहा है जागरूक मिशन मिशन शक्ति तहसील स्तर पर सभी विद्यालयों में महिला समाज सुरक्षा बाद पुलिस अभियान चला रही है अब महिला शक्ति किसी भी अपराध अपराधियों का सलाखों के पीछे नजर आएंगे
    1
    महिला शक्ति मिशन अभियान चल रहा है कन्नौज जनपद में विद्यालयों पर ग्राम पंचायत पर महिला शक्ति मिशन जागरूक अभियान तेजी पर
कन्नौज ब्यूरो रिपोर्ट मिशन शक्ति नारी शक्ति समाज सुरक्षा बल अप पुलिस जागरूक अभियान कन्नौज जनपद के समस्त ब्लॉक में जागरूक अभियान चल रहा है विद्यालयों में इंटर कॉलेज में युवतियों को जागरूक किया जा रहा है ग्राम पंचायत पर स्तर पर कार्य चल रहा है जागरूक मिशन मिशन शक्ति तहसील स्तर पर सभी विद्यालयों में महिला समाज सुरक्षा बाद पुलिस अभियान चला रही है अब महिला शक्ति किसी भी अपराध अपराधियों का सलाखों के पीछे नजर आएंगे
    user_संविधान इंडिया न्यूज़ नेटवर्क
    संविधान इंडिया न्यूज़ नेटवर्क
    Tirwa, Kannauj•
    5 hrs ago
  • CITY NEWS: याकूतगंज में लुईस खुर्शीद ने किया जनसंवाद, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत
    1
    CITY NEWS: याकूतगंज में लुईस खुर्शीद ने किया जनसंवाद, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत
    user_CITY NEWS
    CITY NEWS
    Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • बघौली पुलिस ने शाहजहांपुर के युवक को गंभीर धाराओं में किया गिरफ्तार हरदोई। बघौली थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे अभियुक्त मनमीत, निवासी ग्राम नटूउरा, थाना बंडा, जिला शाहजहांपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को ग्राम जब्बारखेड़ा जाने वाले मार्ग के तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेजा जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विश्वबंधु सिंह, हेड कांस्टेबल विजयचंद्र यादव और कांस्टेबल रोहित कुमार शामिल रहे। एसओ बघौली प्रशान्त दुबे का पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    बघौली पुलिस ने शाहजहांपुर के युवक को गंभीर धाराओं में किया गिरफ्तार
हरदोई। बघौली थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे अभियुक्त मनमीत, निवासी ग्राम नटूउरा, थाना बंडा, जिला शाहजहांपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को ग्राम जब्बारखेड़ा जाने वाले मार्ग के तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेजा जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विश्वबंधु सिंह, हेड कांस्टेबल विजयचंद्र यादव और कांस्टेबल रोहित कुमार शामिल रहे।
एसओ बघौली प्रशान्त दुबे का पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कंडे पाथने और मवेशी बांधने को लेकर हुए विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत , दो गिरफ्तार कंडे पाथने और मवेशी बांधने को लेकर हुए विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत , दो गिरफ्तार हरदोई।थाना हरपालपुर के बेहटा रम्पुरा गांव में कंडे पाथने और मवेशी बांधने के मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मारपीट में घायल युवक की मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को ईंट सहित गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 06 सितंबर को गांव में कंडे पाथने और मवेशी बाधने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर हुई मारपीट में धीरेन्द्र पुत्र रामलखन गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी हरपालपुर में भर्ती कराया, उपरोक्त को अंदरूनी चोट आयी थी।सीएचसी हरपालपुर से प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर उपचार हेतु उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, घटना के संबंध में धीरेंद्र के पिता की तहरीर के आधार पर थाना हरपालपुर पर मु0अ0स0 276/26धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस बनाम सीबू पुत्र राम किशोर, राम किशोर पुत्र बाबूराम, रेखा पत्नी राजवीर, जीनू पुत्री रामकिशोर,सर्व निवासी गण ग्राम बेहटा रम्पुरा थाना हरपालपुर जनपद हरदोई के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था। धीरेन्द्र उपरोक्त की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई स्थानीय पुलिस द्वारा शव को नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के पिता की तहरीर पर थाना हरपालपुर में 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मौत के बाद पुलिस ने मुकदमे में धारा 105 बीएनएस की बढ़ोतरी की कार्रवाई करते हुए। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार शुक्ला उप0नि0 देवेन्द्र प्रताप सिंह का0 राहुल शाक्य म0का0 लक्ष्मी द्विवेदी आदि। ने आरोपी रामकिशोर पुत्र बाबूराम और रेखा पत्नी राजवीर निवासी बेहटा रम्पुरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त ईंट भी बरामद की है।
    3
    कंडे पाथने और मवेशी बांधने को लेकर हुए विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत , दो गिरफ्तार

कंडे पाथने और मवेशी बांधने को लेकर हुए विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत , दो गिरफ्तार
हरदोई।थाना हरपालपुर के बेहटा रम्पुरा गांव में कंडे पाथने और मवेशी बांधने के मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मारपीट में घायल युवक की मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को ईंट सहित गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 06 सितंबर को गांव में कंडे पाथने और मवेशी बाधने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर हुई मारपीट में धीरेन्द्र पुत्र रामलखन गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी हरपालपुर में भर्ती कराया,
उपरोक्त को अंदरूनी चोट आयी थी।सीएचसी हरपालपुर से प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर उपचार हेतु उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, घटना के संबंध में धीरेंद्र के पिता की तहरीर के आधार पर थाना हरपालपुर पर मु0अ0स0 276/26धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस बनाम सीबू पुत्र राम किशोर, राम किशोर पुत्र बाबूराम, रेखा पत्नी राजवीर, जीनू पुत्री रामकिशोर,सर्व निवासी गण ग्राम बेहटा रम्पुरा थाना हरपालपुर जनपद हरदोई के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था। धीरेन्द्र उपरोक्त की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई स्थानीय पुलिस द्वारा शव को नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम कराया गया।
मृतक के पिता की तहरीर पर थाना हरपालपुर में 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मौत के बाद पुलिस ने मुकदमे में धारा 105 बीएनएस की बढ़ोतरी की कार्रवाई करते हुए।
प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार शुक्ला उप0नि0 देवेन्द्र प्रताप सिंह का0 राहुल शाक्य म0का0 लक्ष्मी द्विवेदी आदि। ने आरोपी रामकिशोर पुत्र बाबूराम और रेखा पत्नी राजवीर निवासी बेहटा रम्पुरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त ईंट भी बरामद की है।
    user_Shivendra Shukla
    Shivendra Shukla
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.