logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हाईवा का गर्म टायर खोलते समय फटा चालक की मौत CCTV फुटेज आया सामने हाईवा का गर्म टायर खोलते समय फटा चालक की मौत CCTV फुटेज आया सामने अचानक हुआ जोरदार धमाका कोल ट्रांसपोर्ट ने 2 लख दी आर्थिक सहायता राशि भूपेंद्र कुमार विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ दैनिक अखण्ड चक्र समाचार सिंगरौली सिंगरौली 14 सितंबर 2026 बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम पचौर स्थित कन्वेयर लाइन के पास रविवार रात करीब 10 बजे टायर पंचर की दुकान पर हाईवा वाहन का टायर खोलते समय अचानक तेज धमाके के साथ टायर फट गया। हादसे में ग्राम पचौर निवासी अनिल कुमार साहू पिता कृपानाथ साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना इतनी भयावह थी कि अनिल कुमार का एक पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है। पूरी घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें टायर फटने के दौरान हुए हादसे की भयावह तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। गर्म था टायर, खोलते समय अचानक हुआ धमाका प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हाईवा वाहन कोल परिवहन में लगा हुआ था और पंचर होने के बाद उसका टायर रिपेयर कराने के लिए दुकान पर लाया गया था। बताया जा रहा है कि टायर एवं रिम गर्म अवस्था में थे। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार टायर खोलने से पहले उसमें से धुआं निकलता दिखाई दिया और कुछ ही देर बाद अचानक तेज धमाके के साथ टायर फट गया। घटना के कारणों को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि गर्म टायर को जल्द खोलने का दबाव बनाया गया था। हालांकि इस संबंध में वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। अनिल कुमार साहू की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। घटना के बाद परिजनों एवं स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। *हादसे की जानकारी मिलते ही देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने घायल एवं मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही को निर्देश दिए।* *वहीं उपेन्द्र द्विवेदी महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली ग्रामीण को घटना की जानकारी मिलते ही भोपाल से रात्रि में ही ट्रेन पड़कर बरगवां पहुंचे तत्काल जिला अस्पताल पहुंच कर उन्होंने परिजनों से मुलाकात की और संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर परिवार को हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिया।* कंपनी की ओर से आर्थिक सहायता और नौकरी का आश्वासन बताया जा रहा है कि कंपनी की ओर कोल ट्रांसपोर्ट द्वारा मृतक के परिवार को दो लाख रुपये नगद आर्थिक सहायता देने तथा संभल के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराने की बात कही गई है। साथ ही मृतक की पत्नी को कंपनी में नौकरी देने का आश्वासन दिए जाने की जानकारी भी सामने आई है।

1 day ago
user_Journalist Bhupendra Kumar
Journalist Bhupendra Kumar
सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
1 day ago
a0580d16-1f28-4911-be92-2f36e17f44c9

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ‘मेरा राष्ट्र, मेरी जिम्मेदारी’ विषय पर पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ करेंगे नागरिकों से संवाद सिंगरौली। राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका और जिम्मेदारियों को लेकर भारत विकास परिषद सिंगरौली जिला इकाई, विंध्य प्रांत द्वारा ‘मेरा राष्ट्र, मेरी जिम्मेदारी’ विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ का आगमन होगा। कार्यक्रम 20 सितंबर 2026, रविवार को प्रातः 10:30 बजे से होटल सत्या बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया जाएगा। इसमें राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका, सामाजिक दायित्व और देश के प्रति जिम्मेदारियों जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक भारत विकास परिषद सिंगरौली जिला इकाई, विंध्य प्रांत हैं। कार्यक्रम संयोजक प्रदीप शुक्ला तथा सह संयोजक पवन कुमार सिंह बनाए गए हैं। आयोजकों ने नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। इसी संबंध में आज भारत विकास परिषद के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया है जिसमें उनके आगमन को लेकर चर्चाएं की गई
    1
    ‘मेरा राष्ट्र, मेरी जिम्मेदारी’ विषय पर पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ करेंगे नागरिकों से संवाद

सिंगरौली। राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका और जिम्मेदारियों को लेकर भारत विकास परिषद सिंगरौली जिला इकाई, विंध्य प्रांत द्वारा ‘मेरा राष्ट्र, मेरी जिम्मेदारी’ विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ का आगमन होगा।

कार्यक्रम 20 सितंबर 2026, रविवार को प्रातः 10:30 बजे से होटल सत्या बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया जाएगा। इसमें राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका, सामाजिक दायित्व और देश के प्रति जिम्मेदारियों जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

कार्यक्रम के आयोजक भारत विकास परिषद सिंगरौली जिला इकाई, विंध्य प्रांत हैं। कार्यक्रम संयोजक प्रदीप शुक्ला तथा सह संयोजक पवन कुमार सिंह बनाए गए हैं। आयोजकों ने नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

इसी संबंध में आज भारत विकास परिषद के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया है जिसमें उनके आगमन को लेकर चर्चाएं की गई
    user_Brijesh kumar
    Brijesh kumar
    सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • UGC रोल 🔙 सवाल से विचलित होकर कुर्सी छोड़ भागी पूर्व सांसद रीती पाठक सहित कई भाजपा नेता? #सिंगरौली
    1
    UGC रोल 🔙 सवाल से विचलित होकर कुर्सी छोड़ भागी पूर्व सांसद रीती पाठक सहित कई भाजपा नेता? 

#सिंगरौली
    user_Mithilesh Kumar Yadav
    Mithilesh Kumar Yadav
    Newspaper publisher सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बरगवां पुलिस की कड़ी कार्रवाई, मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार जमीनी विवाद को लेकर बरगवां बाजार में हुई थी मारपीट, एक आरोपी फरार बरगवां पुलिस की कड़ी कार्रवाई, मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार जमीनी विवाद को लेकर बरगवां बाजार में हुई थी मारपीट, एक आरोपी फरार सिंगरौली। बरगवां थाना क्षेत्र के बरगवां बाजार में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक आरोपी फरार है। पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर 2026 को शाम करीब 4 बजे दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। घटना में रामरेखा नामदेव एवं बसंतलाल नामदेव को चोटें आई थीं। बसंतलाल नामदेव की रिपोर्ट पर पुलिस ने आधा प्रसाद नामदेव, अंकित नामदेव एवं अमन नामदेव के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया था। घायल रामरेखा नामदेव की चोट को डॉक्टर द्वारा गंभीर एवं प्राणघातक प्रकृति का बताए जाने पर प्रकरण में धारा 109 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। सिंगरौली पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन में एसडीओपी सिंगरौली रोशनी कुर्मी तथा थाना प्रभारी बरगवां अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की गई। पुलिस ने आधा प्रसाद नामदेव (49 वर्ष) और अंकित नामदेव (25 वर्ष), दोनों निवासी बड़ोखर, थाना बरगवां, को 13 सितंबर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाठी भी जब्त की। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल बैढ़न भेज दिया गया। वहीं तीसरा आरोपी अमन नामदेव फरार है, जिसकी तलाश जारी है। कार्रवाई में निरीक्षक अनिल कुमार पटेल, उपनिरीक्षक श्याम विहारी द्विवेदी, प्रधान आरक्षक रामचरण सतनामी, अरुण पटेल, आरक्षक श्यामलाल प्रजापति और आरक्षक राजन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    बरगवां पुलिस की कड़ी कार्रवाई, मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

जमीनी विवाद को लेकर बरगवां बाजार में हुई थी मारपीट, एक आरोपी फरार
बरगवां पुलिस की कड़ी कार्रवाई, मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
जमीनी विवाद को लेकर बरगवां बाजार में हुई थी मारपीट, एक आरोपी फरार
सिंगरौली। बरगवां थाना क्षेत्र के बरगवां बाजार में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक आरोपी फरार है।
पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर 2026 को शाम करीब 4 बजे दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। घटना में रामरेखा नामदेव एवं बसंतलाल नामदेव को चोटें आई थीं। बसंतलाल नामदेव की रिपोर्ट पर पुलिस ने आधा प्रसाद नामदेव, अंकित नामदेव एवं अमन नामदेव के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया था।
घायल रामरेखा नामदेव की चोट को डॉक्टर द्वारा गंभीर एवं प्राणघातक प्रकृति का बताए जाने पर प्रकरण में धारा 109 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
सिंगरौली पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन में एसडीओपी सिंगरौली रोशनी कुर्मी तथा थाना प्रभारी बरगवां अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की गई।
पुलिस ने आधा प्रसाद नामदेव (49 वर्ष) और अंकित नामदेव (25 वर्ष), दोनों निवासी बड़ोखर, थाना बरगवां, को 13 सितंबर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाठी भी जब्त की। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल बैढ़न भेज दिया गया। वहीं तीसरा आरोपी अमन नामदेव फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
कार्रवाई में निरीक्षक अनिल कुमार पटेल, उपनिरीक्षक श्याम विहारी द्विवेदी, प्रधान आरक्षक रामचरण सतनामी, अरुण पटेल, आरक्षक श्यामलाल प्रजापति और आरक्षक राजन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Santosh kumar
    Santosh kumar
    सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सिंगरौली: घर की बाउंड्री से 2 लाख के गांजा के 8 हरे पेड़ जब्त चितरंगी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई। सिंगरौली: जिले में अवैध मादक पदार्थों और ड्रग्स तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रहार अभियान के तहत चितरंगी थाना पुलिस ने एक और सफल कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने घर के पीछे बाउंड्री में अवैध रूप से गांजे की खेती करने वाले एक 60 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार करते हुए 13.648 किलोग्राम वजनी गांजा के 8 हरे पौधे जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 2 लाख 720 रुपये आंकी गई है।
    1
    सिंगरौली: घर की बाउंड्री से 2 लाख के गांजा के 8 हरे पेड़ जब्त चितरंगी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई।
सिंगरौली: जिले में अवैध मादक पदार्थों और ड्रग्स तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रहार अभियान के तहत चितरंगी थाना पुलिस ने एक और सफल कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने घर के पीछे बाउंड्री में अवैध रूप से गांजे की खेती करने वाले एक 60 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार करते हुए 13.648 किलोग्राम वजनी गांजा के 8 हरे पौधे जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 2 लाख 720 रुपये आंकी गई है।
    user_Amrendra Shukla पत्रकार
    Amrendra Shukla पत्रकार
    Local News Reporter सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • देवसर सब्जी मंडी के सामने बाइक से बाइक की भिड़ंत, महिला घायल देवसर। देवसर सब्जी मंडी के सामने बाइक से बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक महिला घायल हो गई। टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायल महिला की मदद की गई। देवसर सब्जी मंडी के सामने बाइक से बाइक की भिड़ंत, महिला घायल देवसर। देवसर सब्जी मंडी के सामने बाइक से बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक महिला घायल हो गई। टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायल महिला की मदद की गई।
    1
    देवसर सब्जी मंडी के सामने बाइक से बाइक की भिड़ंत, महिला घायल
देवसर। देवसर सब्जी मंडी के सामने बाइक से बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक महिला घायल हो गई। टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायल महिला की मदद की गई।

    user_जय प्रकाश द्विवेदी जिला मंत्री
    जय प्रकाश द्विवेदी जिला मंत्री
    Local News Reporter देवसर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • महाराष्ट्र तालुका बाईपास के पास महाराष्ट्र यातायात पुलिस की मनमानी ना गलती रहते हुए भी ड्राइवर से जबरन उसूली करते हैं न देने पर करने की धमकी और गाड़ी चीज करने की बात करते हैं
    1
    महाराष्ट्र तालुका बाईपास के पास महाराष्ट्र यातायात पुलिस की मनमानी ना गलती रहते हुए भी ड्राइवर से जबरन उसूली करते हैं न देने पर करने की धमकी और गाड़ी चीज करने की बात करते हैं
    user_Mukesh Tiwari
    Mukesh Tiwari
    सराय, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ग्राम मठिया में सड़क की काफी समस्या होने के बाद भी अभी तक सड़क नहीं बनी है जिसके कारण खबर प्रकाशित ग्रामीणों द्वारा किया गया ग्रामीणों का कहना है कि जल्द से जल्द हमारे गांव की सड़क सड़क की समस्या होने के कारण ग्रामीण को बरसात में आने जाने के संबंध में काफी समस्या होती है जिसके कारण ग्रामीण खुद चंदा लगा करके सड़क निर्माण कार्य कराए लेकिन बरसात में आवेदन करने में काफी समस्या होती है कृपया सरकार से यही निवेदन कर रहे हैं कि सिर्फ आपकी सड़क बनाई जाए
    1
    ग्राम मठिया में सड़क की काफी समस्या होने के बाद भी अभी तक सड़क नहीं बनी है जिसके कारण खबर प्रकाशित ग्रामीणों द्वारा किया गया ग्रामीणों का कहना है कि जल्द से जल्द हमारे गांव की सड़क
सड़क की समस्या होने के कारण ग्रामीण को बरसात में आने जाने के संबंध में काफी समस्या होती है जिसके कारण ग्रामीण खुद चंदा लगा करके सड़क निर्माण कार्य कराए लेकिन बरसात में आवेदन करने में काफी समस्या होती है कृपया सरकार से यही निवेदन कर रहे हैं कि सिर्फ आपकी सड़क बनाई जाए
    user_Raj Kumar
    Raj Kumar
    Photographer सराय, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • चितरंगी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, घर की बाउंड्री से गांजे के 8 हरे पौधे जब्त चितरंगी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, घर की बाउंड्री से गांजे के 8 हरे पौधे जब्त सिंगरौली। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष प्रहार अभियान के तहत चितरंगी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घर की बाउंड्री में अवैध रूप से गांजे की खेती करने के आरोप में 60 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से गांजे के 8 हरे पौधे बरामद किए, जिनका कुल वजन 13 किलो 648 ग्राम बताया गया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 2 लाख 720 रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर को थाना प्रभारी निरीक्षक सुधेश तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सुकहर टोला (धानपानी) निवासी रंगनाथ सिंह पिता बच्चू सिंह (60 वर्ष) ने अपने घर की बाउंड्री के भीतर गांजे के पौधे लगा रखे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार तलाशी ली, जहां से 8 नग हरे गांजे के पौधे बरामद हुए। पुलिस ने पौधों को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में थाना चितरंगी में अपराध क्रमांक 446/2026, धारा 8/20(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी को विशेष न्यायालय एनडीपीएस कोर्ट में पेश किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शि‍याज के.एम. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिंह के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चितरंगी ललित बैरागी की निगरानी में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी सुधेश तिवारी सहित पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।
    1
    चितरंगी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, घर की बाउंड्री से गांजे के 8 हरे पौधे जब्त
चितरंगी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, घर की बाउंड्री से गांजे के 8 हरे पौधे जब्त
सिंगरौली। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष प्रहार अभियान के तहत चितरंगी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घर की बाउंड्री में अवैध रूप से गांजे की खेती करने के आरोप में 60 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से गांजे के 8 हरे पौधे बरामद किए, जिनका कुल वजन 13 किलो 648 ग्राम बताया गया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 2 लाख 720 रुपये आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर को थाना प्रभारी निरीक्षक सुधेश तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सुकहर टोला (धानपानी) निवासी रंगनाथ सिंह पिता बच्चू सिंह (60 वर्ष) ने अपने घर की बाउंड्री के भीतर गांजे के पौधे लगा रखे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार तलाशी ली, जहां से 8 नग हरे गांजे के पौधे बरामद हुए।
पुलिस ने पौधों को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में थाना चितरंगी में अपराध क्रमांक 446/2026, धारा 8/20(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी को विशेष न्यायालय एनडीपीएस कोर्ट में पेश किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शि‍याज के.एम. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिंह के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चितरंगी ललित बैरागी की निगरानी में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी सुधेश तिवारी सहित पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।
    user_Santosh kumar
    Santosh kumar
    सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.