Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिंगरौली: घर की बाउंड्री से 2 लाख के गांजा के 8 हरे पेड़ जब्त चितरंगी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई। सिंगरौली: जिले में अवैध मादक पदार्थों और ड्रग्स तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रहार अभियान के तहत चितरंगी थाना पुलिस ने एक और सफल कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने घर के पीछे बाउंड्री में अवैध रूप से गांजे की खेती करने वाले एक 60 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार करते हुए 13.648 किलोग्राम वजनी गांजा के 8 हरे पौधे जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 2 लाख 720 रुपये आंकी गई है।
Amrendra Shukla पत्रकार
सिंगरौली: घर की बाउंड्री से 2 लाख के गांजा के 8 हरे पेड़ जब्त चितरंगी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई। सिंगरौली: जिले में अवैध मादक पदार्थों और ड्रग्स तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रहार अभियान के तहत चितरंगी थाना पुलिस ने एक और सफल कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने घर के पीछे बाउंड्री में अवैध रूप से गांजे की खेती करने वाले एक 60 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार करते हुए 13.648 किलोग्राम वजनी गांजा के 8 हरे पौधे जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 2 लाख 720 रुपये आंकी गई है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सिंगरौली: घर की बाउंड्री से 2 लाख के गांजा के 8 हरे पेड़ जब्त चितरंगी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई। सिंगरौली: जिले में अवैध मादक पदार्थों और ड्रग्स तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रहार अभियान के तहत चितरंगी थाना पुलिस ने एक और सफल कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने घर के पीछे बाउंड्री में अवैध रूप से गांजे की खेती करने वाले एक 60 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार करते हुए 13.648 किलोग्राम वजनी गांजा के 8 हरे पौधे जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 2 लाख 720 रुपये आंकी गई है।1
- बरगवां पुलिस की कड़ी कार्रवाई, मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार जमीनी विवाद को लेकर बरगवां बाजार में हुई थी मारपीट, एक आरोपी फरार बरगवां पुलिस की कड़ी कार्रवाई, मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार जमीनी विवाद को लेकर बरगवां बाजार में हुई थी मारपीट, एक आरोपी फरार सिंगरौली। बरगवां थाना क्षेत्र के बरगवां बाजार में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक आरोपी फरार है। पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर 2026 को शाम करीब 4 बजे दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। घटना में रामरेखा नामदेव एवं बसंतलाल नामदेव को चोटें आई थीं। बसंतलाल नामदेव की रिपोर्ट पर पुलिस ने आधा प्रसाद नामदेव, अंकित नामदेव एवं अमन नामदेव के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया था। घायल रामरेखा नामदेव की चोट को डॉक्टर द्वारा गंभीर एवं प्राणघातक प्रकृति का बताए जाने पर प्रकरण में धारा 109 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। सिंगरौली पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन में एसडीओपी सिंगरौली रोशनी कुर्मी तथा थाना प्रभारी बरगवां अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की गई। पुलिस ने आधा प्रसाद नामदेव (49 वर्ष) और अंकित नामदेव (25 वर्ष), दोनों निवासी बड़ोखर, थाना बरगवां, को 13 सितंबर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाठी भी जब्त की। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल बैढ़न भेज दिया गया। वहीं तीसरा आरोपी अमन नामदेव फरार है, जिसकी तलाश जारी है। कार्रवाई में निरीक्षक अनिल कुमार पटेल, उपनिरीक्षक श्याम विहारी द्विवेदी, प्रधान आरक्षक रामचरण सतनामी, अरुण पटेल, आरक्षक श्यामलाल प्रजापति और आरक्षक राजन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- देवसर सब्जी मंडी के सामने बाइक से बाइक की भिड़ंत, महिला घायल देवसर। देवसर सब्जी मंडी के सामने बाइक से बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक महिला घायल हो गई। टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायल महिला की मदद की गई। देवसर सब्जी मंडी के सामने बाइक से बाइक की भिड़ंत, महिला घायल देवसर। देवसर सब्जी मंडी के सामने बाइक से बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक महिला घायल हो गई। टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायल महिला की मदद की गई।1
- 🚨 ब्रेकिंग | सोनभद्र ऑपरेशन शुद्धि में बड़ी कार्रवाई! रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने हिन्दुवारी तिराहा के पास 220 किलो गांजा बरामद कर अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह के 2 तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की कीमत करीब ₹1.10 करोड़ बताई गई है। तस्करी में इस्तेमाल EICHER वाहन के गुप्त केबिन से गांजा बरामद हुआ। पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। 🚔 #Sonbhadra #BreakingNews #OperationShuddhi #Ganja #PoliceAction DM Sonbhadra SP Sonbhadra1
- सिंगरौली ब्रेकिंग: लाठी लेकर SDM की गाड़ी के आगे खड़े हुए ग्रामीण, जर्जर स्कूल को लेकर फूटा गुस्सा! सिंगरौली ब्रेकिंग: लाठी लेकर SDM की गाड़ी के आगे खड़े हुए ग्रामीण, जर्जर स्कूल को लेकर फूटा गुस्सा! सिंगरौली के गन्नई-गजरहिया में जनविश्वास अभियान शिविर के बाद उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जर्जर प्राथमिक स्कूल और आंगनबाड़ी भवन की समस्या से नाराज ग्रामीण लाठी लेकर देवसर SDM के वाहन के सामने खड़े हो गए और रास्ता रोक दिया। ग्रामीणों ने तत्काल स्कूल की मरम्मत की मांग उठाई। स्थिति को देखते हुए SDM ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया और मौके पर स्कूल का निरीक्षण करते हुए भवन को जल्द दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। ग्रामीणों द्वारा लाठी लेकर SDM का काफिला रोकने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंटेलिजेंट गुरु1
- शिवाजी तालाब शिव मंदिर में हरतालिका तीज के अवसर पर उमड़ी सुहागिनों की भीड़ दुद्धी (सोनभद्र)।कस्बा स्थित शिवाजी तालाब शिव मंदिर में सोमवार को हरतालिका तीज के पावन पर्व पर सुहागिनों की भारी भीड़ नजर आई ।इस अवसर पर सुहागिनों ने मंदिर परिसर में निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव व माता पार्वती की विधि विधान से पूजा अर्चना की और पति के दीर्घायु की कामना की ।इस दौरान महिलाओं द्वारा भगवान को बेलपत्र, धतूरा, अक्षत,फल फूल, प्रसाद और सुहाग सामग्री अर्पित की गई। तत्पश्चात सुहागिन महिलाएं उपस्थित होकर हरतालिका तीज की कथा का श्रवण कर भगवान शिव-माता पार्वती से आशीर्वाद लिया और परिवार के सुख समृद्धि की कामना की । मंदिर के पुजारी रुद्राक्ष तिवारी ने बताया कि तीज पर्व की मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें पत्नी रूप में स्वीकार किया था। इसी मान्यता के तहत सुहागिन महिलाएं हरतालिका तीज पर निर्जला उपवास रखकर अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु की कामना करती हैं।4
- हरतालिका तीज पर मालेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी महिलाओं की भीड़, पति की दीर्घायु के लिए किया पूजन-अर्चन। हरतालिका तीज पर मालेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी महिलाओं की भीड़, पति की दीर्घायु के लिए किया पूजन-अर्चन। हरनाकछार, सोनभद्र। विकासखंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरनाकछार में मलीया नदी के पावन तट पर स्थित श्री मालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हरतालिका तीज का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं मंदिर परिसर पहुंचीं और भगवान शिव एवं माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। हरतालिका तीज व्रत रखने वाली महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना के लिए भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन किया। सुबह से ही मंदिर परिसर में महिलाओं की भीड़ जुटने लगी थी। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ पूजा-अर्चना कर व्रत की धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से महिलाएं समूह में मालेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। श्री मालेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी अरविंद दुबे के निर्देशन में हरतालिका तीज व्रत का धार्मिक आयोजन कुशलतापूर्वक संपन्न कराया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन कर परिवार के सुख-शांति की कामना की। ग्रामीणों के अनुसार मलीया नदी के तट पर स्थित मालेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। हरतालिका तीज के अवसर पर हरनाकछार की पावन धरती पर कई गांवों से महिलाएं पहुंचकर भगवान शिव एवं माता पार्वती की आराधना करती हैं। भाद्रपद मास में मनाए जाने वाले इस प्रमुख व्रत को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं विश्वास के साथ पर्व मनाया।4
- चितरंगी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, घर की बाउंड्री से गांजे के 8 हरे पौधे जब्त चितरंगी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, घर की बाउंड्री से गांजे के 8 हरे पौधे जब्त सिंगरौली। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष प्रहार अभियान के तहत चितरंगी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घर की बाउंड्री में अवैध रूप से गांजे की खेती करने के आरोप में 60 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से गांजे के 8 हरे पौधे बरामद किए, जिनका कुल वजन 13 किलो 648 ग्राम बताया गया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 2 लाख 720 रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर को थाना प्रभारी निरीक्षक सुधेश तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सुकहर टोला (धानपानी) निवासी रंगनाथ सिंह पिता बच्चू सिंह (60 वर्ष) ने अपने घर की बाउंड्री के भीतर गांजे के पौधे लगा रखे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार तलाशी ली, जहां से 8 नग हरे गांजे के पौधे बरामद हुए। पुलिस ने पौधों को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में थाना चितरंगी में अपराध क्रमांक 446/2026, धारा 8/20(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी को विशेष न्यायालय एनडीपीएस कोर्ट में पेश किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिंह के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चितरंगी ललित बैरागी की निगरानी में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी सुधेश तिवारी सहित पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।1