logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

🚨 ब्रेकिंग | सोनभद्र ऑपरेशन शुद्धि में बड़ी कार्रवाई! रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने हिन्दुवारी तिराहा के पास 220 किलो गांजा बरामद कर अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह के 2 तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की कीमत करीब ₹1.10 करोड़ बताई गई है। तस्करी में इस्तेमाल EICHER वाहन के गुप्त केबिन से गांजा बरामद हुआ। पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। 🚔 #Sonbhadra #BreakingNews #OperationShuddhi #Ganja #PoliceAction DM Sonbhadra SP Sonbhadra

9 hrs ago
user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

🚨 ब्रेकिंग | सोनभद्र ऑपरेशन शुद्धि में बड़ी कार्रवाई! रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने हिन्दुवारी तिराहा के पास 220 किलो गांजा बरामद कर अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह के 2 तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की कीमत करीब ₹1.10 करोड़ बताई गई है। तस्करी में इस्तेमाल EICHER वाहन के गुप्त केबिन से गांजा बरामद हुआ। पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। 🚔 #Sonbhadra #BreakingNews #OperationShuddhi #Ganja #PoliceAction DM Sonbhadra SP Sonbhadra

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • दुद्धी प्रेस क्लब में हिंदी की गूंज, पत्रकारों का हुआ सम्मान हिंदी दिवस पर गोष्ठी आयोजित, दुद्धी प्रेस क्लब में हिंदी की गूंज, पत्रकारों का हुआ सम्मान हिंदी दिवस पर गोष्ठी आयोजित, एसडीएम ने राजकीय एवं दैनिक कार्यों में हिंदी के अधिक प्रयोग पर दिया जोर दुद्धी, सोनभद्र। हिंदी दिवस के अवसर पर सोमवार को दुद्धी प्रेस क्लब की ओर से पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सभागार में हिंदी दिवस गोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि देश की संस्कृति, परंपरा और पहचान से जुड़ी भाषा है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करने और जनसमस्याओं को प्रमुखता से सामने लाने में हिंदी की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में हिंदी का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। दैनिक जीवन के साथ-साथ सरकारी एवं राजकीय कार्यों में भी हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने कहा कि हिंदी देश के विभिन्न क्षेत्रों और वर्गों को जोड़ने वाली सशक्त भाषा है। म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड ने ग्रामीण क्षेत्रों में हिंदी की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। वहीं राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश भारती ने हिंदी के साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक योगदान पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर अतिथियों ने स्थानीय पत्रकारों को डायरी एवं पेन भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन दुद्धी प्रेस क्लब अध्यक्ष रमेश यादव ने किया। समारोह में व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल, प्रेस क्लब संरक्षक उपेंद्र कुमार तिवारी, सचिव रवि सिंह, जगत नारायण विश्वकर्मा, इब्राहिम खान, ओम प्रकाश रावत, विमल यादव, दैवी शक्ति राजा, सेराजुल, मनीष, विवेक, सेराज खान, संतोष गुप्ता, संजय गुप्ता, निरंजन जायसवाल समेत बड़ी संख्या में पत्रकार, प्रबुद्धजन एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान हिंदी के प्रचार-प्रसार और दैनिक जीवन में इसके अधिक प्रयोग का संकल्प लिया गया।
    4
    दुद्धी प्रेस क्लब में हिंदी की गूंज, पत्रकारों का हुआ सम्मान
हिंदी दिवस पर गोष्ठी आयोजित,
दुद्धी प्रेस क्लब में हिंदी की गूंज, पत्रकारों का हुआ सम्मान
हिंदी दिवस पर गोष्ठी आयोजित,
एसडीएम ने राजकीय एवं दैनिक कार्यों में हिंदी के अधिक प्रयोग पर दिया जोर
दुद्धी, सोनभद्र। हिंदी दिवस के अवसर पर सोमवार को दुद्धी प्रेस क्लब की ओर से पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सभागार में हिंदी दिवस गोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि देश की संस्कृति, परंपरा और पहचान से जुड़ी भाषा है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करने और जनसमस्याओं को प्रमुखता से सामने लाने में हिंदी की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में हिंदी का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। दैनिक जीवन के साथ-साथ सरकारी एवं राजकीय कार्यों में भी हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।
नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने कहा कि हिंदी देश के विभिन्न क्षेत्रों और वर्गों को जोड़ने वाली सशक्त भाषा है। म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड ने ग्रामीण क्षेत्रों में हिंदी की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। वहीं राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश भारती ने हिंदी के साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक योगदान पर अपने विचार रखे।
इस अवसर पर अतिथियों ने स्थानीय पत्रकारों को डायरी एवं पेन भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन दुद्धी प्रेस क्लब अध्यक्ष रमेश यादव ने किया।
समारोह में व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल, प्रेस क्लब संरक्षक उपेंद्र कुमार तिवारी, सचिव रवि सिंह, जगत नारायण विश्वकर्मा, इब्राहिम खान, ओम प्रकाश रावत, विमल यादव, दैवी शक्ति राजा, सेराजुल, मनीष, विवेक, सेराज खान, संतोष गुप्ता, संजय गुप्ता, निरंजन जायसवाल समेत बड़ी संख्या में पत्रकार, प्रबुद्धजन एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान हिंदी के प्रचार-प्रसार और दैनिक जीवन में इसके अधिक प्रयोग का संकल्प लिया गया।
    user_Jitendr Prshad
    Jitendr Prshad
    Court reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • हरतालिका तीज पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत,दुद्धी के मंदिरों में उमड़ी आस्था दुद्धी (सोनभद्र)। कस्बे में हरतालिका तीज का पर्व आज सोमवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना की तथा पति की दीर्घायु, परिवार की सुख समृद्धि और उन्नति की मंगल कामना की। व्रती महिलाओं ने सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण किए और पूजा स्थलों पर विधि विधान से भगवान शिव व माता पार्वती का पूजन किया। इस दौरान बेलपत्र, धतूरा, अक्षत, फल फूल प्रसाद और सुहाग सामग्री अर्पित की गई। महिलाओं ने अपने इच्छा अनुसार सुबह और सायं हरतालिका तीज की कथा का श्रवण किया और आशीर्वाद लिया। मां काली मंदिर,शिवाला शिव मंदिर ,प्राचीन हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिरों में महिलाओं की भीड़ रही। शाम को भी महिलाओं ने पूजा अर्चना कथा का श्रवण कर व्रत की रस्में पूरी कीं। पूरे दिन मंदिरों और पूजा स्थलों पर भक्तिमय वातावरण बना रहा। मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें पत्नी रूप में स्वीकार किया। इसी मान्यता के तहत सुहागिन महिलाएं हरतालिका तीज पर निर्जला उपवास रखकर अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु की कामना करती हैं। व्रती महिलाएं मंगलवार सुबह व्रत का पारण करेंगी।
    3
    हरतालिका तीज पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत,दुद्धी के मंदिरों में उमड़ी आस्था
दुद्धी (सोनभद्र)। कस्बे में हरतालिका तीज का पर्व आज सोमवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना की तथा पति की दीर्घायु, परिवार की सुख समृद्धि और उन्नति की मंगल कामना की।
व्रती महिलाओं ने सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण किए और पूजा स्थलों पर विधि विधान से भगवान शिव व माता पार्वती का पूजन किया। इस दौरान बेलपत्र, धतूरा, अक्षत, फल फूल प्रसाद और सुहाग सामग्री अर्पित की गई। महिलाओं ने अपने इच्छा अनुसार सुबह और सायं हरतालिका तीज की कथा का श्रवण किया और आशीर्वाद लिया।
मां काली मंदिर,शिवाला शिव मंदिर ,प्राचीन हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिरों में महिलाओं की भीड़ रही। शाम को भी महिलाओं ने पूजा अर्चना कथा का श्रवण कर व्रत की रस्में पूरी कीं। पूरे दिन मंदिरों और पूजा स्थलों पर भक्तिमय वातावरण बना रहा।
मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें पत्नी रूप में स्वीकार किया। इसी मान्यता के तहत सुहागिन महिलाएं हरतालिका तीज पर निर्जला उपवास रखकर अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु की कामना करती हैं। व्रती महिलाएं मंगलवार सुबह व्रत का पारण करेंगी।
    user_विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    Local News Reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जनपद सोनभद्र में रामानंद महराज पति् बाबा बनारस रामनगर से आकर भरी हुंकार बाबा ने बताया कि ग्राम पंचायत भैसवार में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के साथ जो भी व्यक्ति धरना रत किसान के साथ उत्पीड़न का व्यवहार करेगा उसे हमारे यूनियन के लोग नहीं छोड़ेंगे इस धरने में मौजूद रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर शिवराज सिंह अवधेश कुमार राय महानगर अध्यक्ष वाराणसी अनिल कुमार भाटी ओंकार सिंह राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश त्रिपाठी बजरंगी कुशवाहा सोनभद्र के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा आदि भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे
    1
    जनपद सोनभद्र में रामानंद महराज पति् बाबा  बनारस रामनगर से आकर भरी हुंकार
बाबा ने बताया कि ग्राम पंचायत भैसवार में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के साथ जो भी व्यक्ति धरना रत किसान के साथ उत्पीड़न का व्यवहार करेगा उसे हमारे यूनियन के लोग नहीं छोड़ेंगे इस धरने में मौजूद रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर शिवराज सिंह अवधेश कुमार राय महानगर अध्यक्ष वाराणसी अनिल कुमार भाटी ओंकार सिंह राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश त्रिपाठी बजरंगी कुशवाहा सोनभद्र के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा आदि भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे
    user_Brijesh kumar singh
    Brijesh kumar singh
    Court reporter घोरावल, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आगर मालवा में लाड़ली बहनों को राशि अंतरण एवं विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम देखिए, जनकल्याण और विकास के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की खास झलकिया।
    1
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आगर मालवा में लाड़ली बहनों को राशि अंतरण एवं विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम
देखिए, जनकल्याण और विकास के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की खास झलकिया।
    user_Amrendra Shukla पत्रकार
    Amrendra Shukla पत्रकार
    Local News Reporter सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सिंगरौली के सिंगरौली के विचारों को रोकने के लिए हमारे हमारी मांगे पूरी करें कलेक्टर साहब सिंगरौली
    1
    सिंगरौली के सिंगरौली के विचारों को रोकने के लिए हमारे हमारी मांगे पूरी करें कलेक्टर साहब
सिंगरौली
    user_बैढन सिंगरौली
    बैढन सिंगरौली
    Actor सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • दुद्धी प्रेस क्लब में पत्रकार सम्मान, उपस्थित जन ने हिंदी बढ़ावा देने का लिया संकल्प दुद्धी (सोनभद्र)। हिंदी दिवस के अवसर पर सोमवार को दुद्धी प्रेस क्लब के तत्वावधान में गोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता मौजूद रहे, जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड, राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रभारी राजेश भारती और अपना दल (एस)विधानसभा अध्यक्ष दुद्धी व प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की । कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन एवं अन्य गणमान्य अतिथियों के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इस अवसर पर दुद्धी प्रेस क्लब के संरक्षक उपेंद्र कुमार तिवारी,सचिव रवि सिंह,अमरनाथ जायसवाल,इब्राहिम खान, विमल यादव, दैवी शक्ति राजा, सेराजुल, मनीष, विवेक, सेराज खान समेत बड़ी संख्या में स्थानीय पत्रकार, प्रबुद्धजन और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। गोष्ठी को संबोधित करते हुए एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि हिंदी हमारी पहचान और गौरवशाली संस्कृति का आधार है। उन्होंने पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करने और लोगों को जोड़ने में हिंदी की महत्वपूर्ण भूमिका रेखांकित की। एसडीएम ने कहा कि डिजिटल युग में भी हिंदी का दायरा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने दैनिक जीवन के साथ साथ राजकीय कार्यों में भी हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग कर इसके सम्मान को बढ़ाने पर जोर दिया।उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे हिंदी को बिना किसी हिचकिचाहट के गर्व के साथ बोलें और इसे आगे बढ़ाएं। नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने कहा कि हिंदी देश को एक सूत्र में पिरोने वाली भाषा है। इस दौरान उन्होंने नगर के तमाम विकास कार्यों को भी पत्रकारों से साझा किया। म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड ने ग्रामीण अंचलों में हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश भारती ने हिंदी के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक योगदान पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर अन्य उपस्थित लोगों ने भी अपने अपने विचार रखे और हिंदी को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। सभी ने कहा कि वे अपनी अपनी क्षमता के अनुसार हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार और सम्मान में योगदान देंगे। पत्रकारों का सम्मान और कार्यक्रम का समापन इस अवसर पर अतिथियों ने स्थानीय पत्रकारों को डायरी और पेन भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन दुद्धी प्रेस क्लब अध्यक्ष रमेश यादव ने किया, जबकि समापन प्रेस क्लब के सचिव रवि सिंह ने आए आगंतुकों का आभार जताते हुए किया।
    4
    दुद्धी प्रेस क्लब में पत्रकार सम्मान, उपस्थित जन ने हिंदी बढ़ावा देने का लिया संकल्प
दुद्धी (सोनभद्र)। हिंदी दिवस के अवसर पर सोमवार को दुद्धी प्रेस क्लब के तत्वावधान में गोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता मौजूद रहे, जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड, राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रभारी राजेश भारती और अपना दल (एस)विधानसभा अध्यक्ष दुद्धी व प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की ।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन एवं अन्य गणमान्य अतिथियों के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।  इस अवसर पर दुद्धी प्रेस क्लब के संरक्षक उपेंद्र कुमार तिवारी,सचिव रवि सिंह,अमरनाथ जायसवाल,इब्राहिम खान, विमल यादव, दैवी शक्ति राजा, सेराजुल, मनीष, विवेक, सेराज खान समेत बड़ी संख्या में स्थानीय पत्रकार, प्रबुद्धजन और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि हिंदी हमारी पहचान और गौरवशाली संस्कृति का आधार है।  उन्होंने पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करने और लोगों को जोड़ने में हिंदी की महत्वपूर्ण भूमिका रेखांकित की।
एसडीएम ने कहा कि डिजिटल युग में भी हिंदी का दायरा लगातार बढ़ रहा है।  उन्होंने दैनिक जीवन के साथ साथ राजकीय कार्यों में भी हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग कर इसके सम्मान को बढ़ाने पर जोर दिया।उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे हिंदी को बिना किसी हिचकिचाहट के गर्व के साथ बोलें और इसे आगे बढ़ाएं।
नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने कहा कि हिंदी देश को एक सूत्र में पिरोने वाली भाषा है।  इस दौरान उन्होंने नगर के तमाम विकास कार्यों को भी पत्रकारों से साझा किया।
म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड ने ग्रामीण अंचलों में हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश भारती ने हिंदी के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक योगदान पर अपने विचार रखे।
इस अवसर पर अन्य उपस्थित लोगों ने भी अपने अपने विचार रखे और हिंदी को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।  सभी ने कहा कि वे अपनी अपनी क्षमता के अनुसार हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार और सम्मान में योगदान देंगे।
पत्रकारों का सम्मान और कार्यक्रम का समापन
इस अवसर पर अतिथियों ने स्थानीय पत्रकारों को डायरी और पेन भेंटकर सम्मानित किया।  कार्यक्रम का संचालन दुद्धी प्रेस क्लब अध्यक्ष रमेश यादव ने किया, जबकि समापन प्रेस क्लब के सचिव रवि सिंह ने आए आगंतुकों का आभार जताते हुए किया।
    user_विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    Local News Reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बसपा ने कसी कमर, सेक्टर एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बसपा ने कसी कमर, सेक्टर एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक दुद्धी, सोनभद्र। बहुजन समाज पार्टी विधानसभा क्षेत्र 403 दुद्धी के सेक्टर नंबर-10 भवरा में सेक्टर एवं बूथ स्तरीय पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 2027 विधानसभा आम चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी की संगठनात्मक स्थिति, बूथ स्तर पर सक्रियता तथा चुनावी रणनीति को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामविचार गौतम, मंडल प्रभारी मिर्जापुर मंडल मौजूद रहे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बाबूराम प्रजापति, पिछड़ा भाईचारा संयोजक, श्याम बिहारी भारती, वासुदेव यादव, मुखदेव बौद्ध, वासुदेव भारती, सेक्टर अध्यक्ष, दिलीप कुमार भारती, सेक्टर सचिव तथा सेक्टर अध्यक्ष विनोद भारती सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में ग्राम प्रधान बद्रीनाथ, पूर्व ग्राम प्रधान लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, लाल जी भारती और जगन्नाथ सहित रायसिंह गोंड, गणेश राम गुर्जर, रामप्रवेश भारती, रामवृक्ष गोंड, देवशरण सिंह गोंड, रामबरन अगरिया, रामदयाल अगरिया और राम लगन सिंह गोंड समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। महिला कार्यकर्ताओं में कुमारी प्रियंका गौतम, सविता सिंह गोंड, मीनाक्षी गोंड, शैल कुमारी और सुनीता देवी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, बूथ कमेटियों को सक्रिय रखने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन के निर्देशों के अनुरूप क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर पूरी मजबूती से कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बसपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बसपा ने कसी कमर, सेक्टर एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक
2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बसपा ने कसी कमर, सेक्टर एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक
दुद्धी, सोनभद्र। बहुजन समाज पार्टी विधानसभा क्षेत्र 403 दुद्धी के सेक्टर नंबर-10 भवरा में सेक्टर एवं बूथ स्तरीय पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 2027 विधानसभा आम चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी की संगठनात्मक स्थिति, बूथ स्तर पर सक्रियता तथा चुनावी रणनीति को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामविचार गौतम, मंडल प्रभारी मिर्जापुर मंडल मौजूद रहे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बाबूराम प्रजापति, पिछड़ा भाईचारा संयोजक, श्याम बिहारी भारती, वासुदेव यादव, मुखदेव बौद्ध, वासुदेव भारती, सेक्टर अध्यक्ष, दिलीप कुमार भारती, सेक्टर सचिव तथा सेक्टर अध्यक्ष विनोद भारती सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में ग्राम प्रधान बद्रीनाथ, पूर्व ग्राम प्रधान लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, लाल जी भारती और जगन्नाथ सहित रायसिंह गोंड, गणेश राम गुर्जर, रामप्रवेश भारती, रामवृक्ष गोंड, देवशरण सिंह गोंड, रामबरन अगरिया, रामदयाल अगरिया और राम लगन सिंह गोंड समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
महिला कार्यकर्ताओं में कुमारी प्रियंका गौतम, सविता सिंह गोंड, मीनाक्षी गोंड, शैल कुमारी और सुनीता देवी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, बूथ कमेटियों को सक्रिय रखने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन के निर्देशों के अनुरूप क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर पूरी मजबूती से कार्य करने की बात कही।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बसपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Jitendr Prshad
    Jitendr Prshad
    Court reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जनपद सोनभद्र के भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा ने भरी हुंकार जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा ने बताया कि आज मेरा धरना 483 दिन में पहुंच गया है अध्यक्ष ने बताया कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्शोराज सिंह ने कहा कि अगर भैसवार की चकबंदीप्रक्रिया जिलाधिकारी एंव माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार मैं इसको सही नहीं किया तो 2017 में सरकार नहीं आएगी अगर सही कर दिया तो 2027 में सरकार आएगी
    1
    जनपद सोनभद्र के भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा ने भरी हुंकार
जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा ने बताया कि आज मेरा धरना 483 दिन में पहुंच गया है अध्यक्ष ने बताया कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर    श्शोराज सिंह ने कहा कि अगर भैसवार की चकबंदीप्रक्रिया जिलाधिकारी एंव माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार मैं इसको सही नहीं किया तो 2017 में सरकार नहीं आएगी अगर सही कर दिया तो 2027 में सरकार आएगी
    user_Brijesh kumar singh
    Brijesh kumar singh
    Court reporter घोरावल, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *वाराणसी: GRP, RPF और CIB की संयुक्त कार्रवाई में शातिर स्नैचर गिरफ्तार* *वाराणसी।* ट्रेनों में महिलाओं के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र छीनने वाले शातिर स्नैचर को GRP, RPF और CIB की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्त का नाम *रतन डोम* है, जो वाराणसी के चितरपुर इलाके का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार आरोपी ट्रेनों में सफर करने वाली महिलाओं को निशाना बनाता था और मौका मिलते ही उनके गले से चेन, मंगलसूत्र जैसी कीमती चीजें छीनकर फरार हो जाता था। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। वह काफी समय से GRP की निगरानी में था। टीम ने मुखबिर की सूचना पर उसे धर दबोचा। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके पास से छीने गए सामानों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
    1
    *वाराणसी: GRP, RPF और CIB की संयुक्त कार्रवाई में शातिर स्नैचर गिरफ्तार*

*वाराणसी।* ट्रेनों में महिलाओं के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र छीनने वाले शातिर स्नैचर को GRP, RPF और CIB की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

पकड़े गए अभियुक्त का नाम *रतन डोम* है, जो वाराणसी के चितरपुर इलाके का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार आरोपी ट्रेनों में सफर करने वाली महिलाओं को निशाना बनाता था और मौका मिलते ही उनके गले से चेन, मंगलसूत्र जैसी कीमती चीजें छीनकर फरार हो जाता था।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। वह काफी समय से GRP की निगरानी में था। टीम ने मुखबिर की सूचना पर उसे धर दबोचा।

फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके पास से छीने गए सामानों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
    user_अंकित सैनी
    अंकित सैनी
    Local News Reporter चकिया, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.