logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बसपा ने कसी कमर, सेक्टर एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बसपा ने कसी कमर, सेक्टर एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक दुद्धी, सोनभद्र। बहुजन समाज पार्टी विधानसभा क्षेत्र 403 दुद्धी के सेक्टर नंबर-10 भवरा में सेक्टर एवं बूथ स्तरीय पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 2027 विधानसभा आम चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी की संगठनात्मक स्थिति, बूथ स्तर पर सक्रियता तथा चुनावी रणनीति को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामविचार गौतम, मंडल प्रभारी मिर्जापुर मंडल मौजूद रहे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बाबूराम प्रजापति, पिछड़ा भाईचारा संयोजक, श्याम बिहारी भारती, वासुदेव यादव, मुखदेव बौद्ध, वासुदेव भारती, सेक्टर अध्यक्ष, दिलीप कुमार भारती, सेक्टर सचिव तथा सेक्टर अध्यक्ष विनोद भारती सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में ग्राम प्रधान बद्रीनाथ, पूर्व ग्राम प्रधान लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, लाल जी भारती और जगन्नाथ सहित रायसिंह गोंड, गणेश राम गुर्जर, रामप्रवेश भारती, रामवृक्ष गोंड, देवशरण सिंह गोंड, रामबरन अगरिया, रामदयाल अगरिया और राम लगन सिंह गोंड समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। महिला कार्यकर्ताओं में कुमारी प्रियंका गौतम, सविता सिंह गोंड, मीनाक्षी गोंड, शैल कुमारी और सुनीता देवी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, बूथ कमेटियों को सक्रिय रखने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन के निर्देशों के अनुरूप क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर पूरी मजबूती से कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बसपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

10 hrs ago
user_Jitendr Prshad
Jitendr Prshad
Court reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बसपा ने कसी कमर, सेक्टर एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बसपा ने कसी कमर, सेक्टर एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक दुद्धी, सोनभद्र। बहुजन समाज पार्टी विधानसभा क्षेत्र 403 दुद्धी के सेक्टर नंबर-10 भवरा में सेक्टर एवं बूथ स्तरीय पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 2027 विधानसभा आम चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी की संगठनात्मक स्थिति, बूथ स्तर पर सक्रियता तथा चुनावी रणनीति को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामविचार गौतम, मंडल प्रभारी मिर्जापुर मंडल मौजूद रहे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बाबूराम प्रजापति, पिछड़ा भाईचारा संयोजक, श्याम बिहारी भारती, वासुदेव यादव, मुखदेव बौद्ध, वासुदेव भारती, सेक्टर अध्यक्ष, दिलीप कुमार भारती, सेक्टर सचिव तथा सेक्टर अध्यक्ष विनोद भारती सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में ग्राम प्रधान बद्रीनाथ, पूर्व ग्राम प्रधान लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, लाल जी भारती और जगन्नाथ सहित रायसिंह गोंड, गणेश राम गुर्जर, रामप्रवेश भारती, रामवृक्ष गोंड, देवशरण सिंह गोंड, रामबरन अगरिया, रामदयाल अगरिया और राम लगन सिंह गोंड समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। महिला कार्यकर्ताओं में कुमारी प्रियंका गौतम, सविता सिंह गोंड, मीनाक्षी गोंड, शैल कुमारी और सुनीता देवी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, बूथ कमेटियों को सक्रिय रखने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन के निर्देशों के अनुरूप क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर पूरी मजबूती से कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बसपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • दुद्धी में गणेश चतुर्थी प्राचीन हनुमान व पंचदेव मंदिर में हुई गणपति प्रतिमा की स्थापना, दो दिवसीय पूजन का आयोजन दुद्धी (सोनभद्र)।गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर सोमवार को कस्बे के प्राचीन हनुमान मंदिर एवं पंचदेव मंदिर परिसर में भगवान गणेश की प्रतिमाओं की विधि विधान से स्थापना की गई। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर प्रांगण में पूजा की तैयारियों में जुटे रहे और पंडाल को भव्य एवं आकर्षक बनाने का कार्य किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न हुआ पूजन पूजन अर्चन का कार्य स्थानीय विद्वान पंडित देवेंद्र मिश्रा के वैदिक मंत्रोच्चारण और परंपरागत रीति रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ। प्राचीन हनुमान मंदिर में हुई पूजा के मुख्य यजमान अनिल कुमार उर्फ गोलू रहे, जबकि इस धार्मिक आयोजन में पवन सिंह, विकास अग्रहरि उर्फ भोलू, संजय कुमार, राजू, शिवम, अमरजीत सहित अन्य भक्तगण भी शामिल रहे। प्रतिमा स्थापना के उपरांत बप्पा का श्रृंगार, भोग एवं आरती संपन्न की गई। शाम होते ही संध्या आरती में स्थानीय माताएं बहनें व पुरुष बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे और भक्ति भाव से गणपति बप्पा की आराधना की। भक्तों ने आरती के बाद प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। पूजा समिति ने बताया कि यह पूजन अर्चन दो दिवसीय रहेगा, जिसके अंतर्गत विशेष पूजन, भजन कीर्तन एवं आरती का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में पंचदेव मंदिर में भी विधिपूर्वक भगवान गणपति बप्पा की प्रतिमा की स्थापना की गई, जहां श्रद्धालुओं ने बड़े भाव से आरती और पूजन अर्चन में भाग लिया।धार्मिक उत्सव को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी, जिससे श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और शांति वातावरण में पूजा कार्यक्रम संपन्न कराया।
    2
    दुद्धी में गणेश चतुर्थी प्राचीन हनुमान व पंचदेव मंदिर में हुई गणपति प्रतिमा की स्थापना, दो दिवसीय पूजन का आयोजन
दुद्धी (सोनभद्र)।गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर सोमवार को कस्बे के प्राचीन हनुमान मंदिर एवं पंचदेव मंदिर परिसर में भगवान गणेश की प्रतिमाओं की विधि विधान से स्थापना की गई।  सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर प्रांगण में पूजा की तैयारियों में जुटे रहे और पंडाल को भव्य एवं आकर्षक बनाने का कार्य किया गया।
वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न हुआ पूजन
पूजन अर्चन का कार्य स्थानीय विद्वान पंडित देवेंद्र मिश्रा के वैदिक मंत्रोच्चारण और परंपरागत रीति रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ।  प्राचीन हनुमान मंदिर में हुई पूजा के मुख्य यजमान अनिल कुमार उर्फ गोलू रहे, जबकि इस धार्मिक आयोजन में पवन सिंह, विकास अग्रहरि उर्फ भोलू, संजय कुमार, राजू, शिवम, अमरजीत सहित अन्य भक्तगण भी शामिल रहे।
प्रतिमा स्थापना के उपरांत बप्पा का श्रृंगार, भोग एवं आरती संपन्न की गई।  शाम होते ही संध्या आरती में स्थानीय माताएं बहनें व पुरुष बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे और भक्ति भाव से गणपति बप्पा की आराधना की।  भक्तों ने आरती के बाद प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया।
पूजा समिति ने बताया कि यह पूजन अर्चन दो दिवसीय रहेगा, जिसके अंतर्गत विशेष पूजन, भजन कीर्तन एवं आरती का आयोजन किया जाएगा।  इसी क्रम में पंचदेव मंदिर में भी विधिपूर्वक भगवान गणपति बप्पा की प्रतिमा की स्थापना की गई, जहां श्रद्धालुओं ने बड़े भाव से आरती और पूजन अर्चन में भाग लिया।धार्मिक उत्सव को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी, जिससे श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और शांति वातावरण में पूजा कार्यक्रम संपन्न कराया।
    user_विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    Local News Reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हरतालिका तीज पर मालेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी महिलाओं की भीड़, पति की दीर्घायु के लिए किया पूजन-अर्चन। हरतालिका तीज पर मालेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी महिलाओं की भीड़, पति की दीर्घायु के लिए किया पूजन-अर्चन। हरनाकछार, सोनभद्र। विकासखंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरनाकछार में मलीया नदी के पावन तट पर स्थित श्री मालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हरतालिका तीज का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं मंदिर परिसर पहुंचीं और भगवान शिव एवं माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। हरतालिका तीज व्रत रखने वाली महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना के लिए भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन किया। सुबह से ही मंदिर परिसर में महिलाओं की भीड़ जुटने लगी थी। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ पूजा-अर्चना कर व्रत की धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से महिलाएं समूह में मालेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। श्री मालेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी अरविंद दुबे के निर्देशन में हरतालिका तीज व्रत का धार्मिक आयोजन कुशलतापूर्वक संपन्न कराया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन कर परिवार के सुख-शांति की कामना की। ग्रामीणों के अनुसार मलीया नदी के तट पर स्थित मालेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। हरतालिका तीज के अवसर पर हरनाकछार की पावन धरती पर कई गांवों से महिलाएं पहुंचकर भगवान शिव एवं माता पार्वती की आराधना करती हैं। भाद्रपद मास में मनाए जाने वाले इस प्रमुख व्रत को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं विश्वास के साथ पर्व मनाया।
    4
    हरतालिका तीज पर मालेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी महिलाओं की भीड़, पति की दीर्घायु के लिए किया पूजन-अर्चन।
हरतालिका तीज पर मालेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी महिलाओं की भीड़, पति की दीर्घायु के लिए किया पूजन-अर्चन।
हरनाकछार, सोनभद्र। विकासखंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरनाकछार में मलीया नदी के पावन तट पर स्थित श्री मालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हरतालिका तीज का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं मंदिर परिसर पहुंचीं और भगवान शिव एवं माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
हरतालिका तीज व्रत रखने वाली महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना के लिए भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन किया। सुबह से ही मंदिर परिसर में महिलाओं की भीड़ जुटने लगी थी। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ पूजा-अर्चना कर व्रत की धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया।
मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से महिलाएं समूह में मालेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।
श्री मालेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी अरविंद दुबे के निर्देशन में हरतालिका तीज व्रत का धार्मिक आयोजन कुशलतापूर्वक संपन्न कराया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन कर परिवार के सुख-शांति की कामना की।
ग्रामीणों के अनुसार मलीया नदी के तट पर स्थित मालेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। हरतालिका तीज के अवसर पर हरनाकछार की पावन धरती पर कई गांवों से महिलाएं पहुंचकर भगवान शिव एवं माता पार्वती की आराधना करती हैं।
भाद्रपद मास में मनाए जाने वाले इस प्रमुख व्रत को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं विश्वास के साथ पर्व मनाया।
    user_Jitendr Prshad
    Jitendr Prshad
    Court reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मनोहर चाय एवं कैफे अब आप के रेणुकूट में वी मार्ट के पास शुगर फ्री चाय , अब डायबिटीज से ग्रसित लोग भी चाय का आनंद ले सकेंगे क्योंकि अब उपलब्ध है गुड से बनी शुद्ध चाय एक बार जरूर विजिट करे
    1
    मनोहर चाय एवं कैफे अब आप के रेणुकूट में वी मार्ट के पास शुगर फ्री चाय , अब डायबिटीज से ग्रसित लोग भी चाय का आनंद ले सकेंगे क्योंकि अब उपलब्ध है गुड से बनी शुद्ध चाय एक बार जरूर विजिट करे
    user_संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    Dudhi, Sonbhadra•
    6 hrs ago
  • ऑपरेशन शुद्धि" के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज एवं एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में 02 गांजा तस्कर गिरफ्तार, 220 किलोग्राम गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त DCM वाहन बरामदगी के सम्बन्ध में #SP_SBR_श्री_अभिषेक_वर्मा की बाइट। ऑपरेशन शुद्धि" के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज एवं एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में 02 गांजा तस्कर गिरफ्तार, 220 किलोग्राम गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त DCM वाहन बरामदगी के सम्बन्ध में #SP_SBR_श्री_अभिषेक_वर्मा की बाइट।
    1
    ऑपरेशन शुद्धि" के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज एवं

एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में 02 गांजा तस्कर गिरफ्तार, 220 किलोग्राम गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त DCM वाहन बरामदगी के सम्बन्ध में

#SP_SBR_श्री_अभिषेक_वर्मा की बाइट।
ऑपरेशन शुद्धि" के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज एवं
एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में 02 गांजा तस्कर गिरफ्तार, 220 किलोग्राम गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त DCM वाहन बरामदगी के सम्बन्ध में
#SP_SBR_श्री_अभिषेक_वर्मा की बाइट।
    user_Nitesh Kumar
    Nitesh Kumar
    Mandi Agent Mahuli•
    12 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग | सोनभद्र ऑपरेशन शुद्धि में बड़ी कार्रवाई! रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने हिन्दुवारी तिराहा के पास 220 किलो गांजा बरामद कर अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह के 2 तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की कीमत करीब ₹1.10 करोड़ बताई गई है। तस्करी में इस्तेमाल EICHER वाहन के गुप्त केबिन से गांजा बरामद हुआ। पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। 🚔 #Sonbhadra #BreakingNews #OperationShuddhi #Ganja #PoliceAction DM Sonbhadra SP Sonbhadra
    1
    🚨 ब्रेकिंग | सोनभद्र
ऑपरेशन शुद्धि में बड़ी कार्रवाई!
रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने हिन्दुवारी तिराहा के पास 220 किलो गांजा बरामद कर अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह के 2 तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की कीमत करीब ₹1.10 करोड़ बताई गई है।
तस्करी में इस्तेमाल EICHER वाहन के गुप्त केबिन से गांजा बरामद हुआ। पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। 🚔
#Sonbhadra #BreakingNews #OperationShuddhi #Ganja #PoliceAction DM Sonbhadra SP Sonbhadra
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • भारत का नंबर वन क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव का जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं Indian team ke khelne wala T20 player Surya Kumar Yadav ji ko janmdin ki hardik shubhkamnaen
    1
    भारत का नंबर वन क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव का जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
Indian team ke khelne wala T20 player Surya Kumar Yadav ji ko janmdin ki hardik shubhkamnaen
    user_Yaduvanshi karan
    Yaduvanshi karan
    Lawyer दंदई, गढ़वा, झारखंड•
    20 hrs ago
  • *थाना बभनी पुलिस द्वारा पैसा दोगुना-तिगुना करने का लालच देकर ठगी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 मोटरसाइकिल, ₹5,000 नगद, नोट के आकार के काले पेपर, केमिकल द्रव्य, फिटकरी, मोबाइल फोन एवं ठगी में प्रयुक्त अन्य सामग्री बरामद के संबंध में क्षेत्राधिकारी दुद्धी, सोनभद्र श्री विनय प्रभाकर साहनी की बाइट-* *थाना बभनी पुलिस द्वारा पैसा दोगुना-तिगुना करने का लालच देकर ठगी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 मोटरसाइकिल, ₹5,000 नगद, नोट के आकार के काले पेपर, केमिकल द्रव्य, फिटकरी, मोबाइल फोन एवं ठगी में प्रयुक्त अन्य सामग्री बरामद के संबंध में क्षेत्राधिकारी दुद्धी, सोनभद्र श्री विनय प्रभाकर साहनी की बाइट-*
    1
    *थाना बभनी पुलिस द्वारा पैसा दोगुना-तिगुना करने का लालच देकर ठगी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 मोटरसाइकिल, ₹5,000 नगद, नोट के आकार के काले पेपर, केमिकल द्रव्य, फिटकरी, मोबाइल फोन एवं ठगी में प्रयुक्त अन्य सामग्री बरामद के संबंध में क्षेत्राधिकारी दुद्धी, सोनभद्र श्री विनय प्रभाकर साहनी की बाइट-*
*थाना बभनी पुलिस द्वारा पैसा दोगुना-तिगुना करने का लालच देकर ठगी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 मोटरसाइकिल, ₹5,000 नगद, नोट के आकार के काले पेपर, केमिकल द्रव्य, फिटकरी, मोबाइल फोन एवं ठगी में प्रयुक्त अन्य सामग्री बरामद के संबंध में क्षेत्राधिकारी दुद्धी, सोनभद्र श्री विनय प्रभाकर साहनी की बाइट-*
    user_Bharat kumar bharat
    Bharat kumar bharat
    पत्रकार Robertsganj, Sonbhadra•
    10 hrs ago
  • दुद्धी प्रेस क्लब में हिंदी की गूंज, पत्रकारों का हुआ सम्मान हिंदी दिवस पर गोष्ठी आयोजित, दुद्धी प्रेस क्लब में हिंदी की गूंज, पत्रकारों का हुआ सम्मान हिंदी दिवस पर गोष्ठी आयोजित, एसडीएम ने राजकीय एवं दैनिक कार्यों में हिंदी के अधिक प्रयोग पर दिया जोर दुद्धी, सोनभद्र। हिंदी दिवस के अवसर पर सोमवार को दुद्धी प्रेस क्लब की ओर से पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सभागार में हिंदी दिवस गोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि देश की संस्कृति, परंपरा और पहचान से जुड़ी भाषा है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करने और जनसमस्याओं को प्रमुखता से सामने लाने में हिंदी की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में हिंदी का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। दैनिक जीवन के साथ-साथ सरकारी एवं राजकीय कार्यों में भी हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने कहा कि हिंदी देश के विभिन्न क्षेत्रों और वर्गों को जोड़ने वाली सशक्त भाषा है। म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड ने ग्रामीण क्षेत्रों में हिंदी की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। वहीं राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश भारती ने हिंदी के साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक योगदान पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर अतिथियों ने स्थानीय पत्रकारों को डायरी एवं पेन भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन दुद्धी प्रेस क्लब अध्यक्ष रमेश यादव ने किया। समारोह में व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल, प्रेस क्लब संरक्षक उपेंद्र कुमार तिवारी, सचिव रवि सिंह, जगत नारायण विश्वकर्मा, इब्राहिम खान, ओम प्रकाश रावत, विमल यादव, दैवी शक्ति राजा, सेराजुल, मनीष, विवेक, सेराज खान, संतोष गुप्ता, संजय गुप्ता, निरंजन जायसवाल समेत बड़ी संख्या में पत्रकार, प्रबुद्धजन एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान हिंदी के प्रचार-प्रसार और दैनिक जीवन में इसके अधिक प्रयोग का संकल्प लिया गया।
    4
    दुद्धी प्रेस क्लब में हिंदी की गूंज, पत्रकारों का हुआ सम्मान
हिंदी दिवस पर गोष्ठी आयोजित,
दुद्धी प्रेस क्लब में हिंदी की गूंज, पत्रकारों का हुआ सम्मान
हिंदी दिवस पर गोष्ठी आयोजित,
एसडीएम ने राजकीय एवं दैनिक कार्यों में हिंदी के अधिक प्रयोग पर दिया जोर
दुद्धी, सोनभद्र। हिंदी दिवस के अवसर पर सोमवार को दुद्धी प्रेस क्लब की ओर से पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सभागार में हिंदी दिवस गोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि देश की संस्कृति, परंपरा और पहचान से जुड़ी भाषा है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करने और जनसमस्याओं को प्रमुखता से सामने लाने में हिंदी की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में हिंदी का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। दैनिक जीवन के साथ-साथ सरकारी एवं राजकीय कार्यों में भी हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।
नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने कहा कि हिंदी देश के विभिन्न क्षेत्रों और वर्गों को जोड़ने वाली सशक्त भाषा है। म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड ने ग्रामीण क्षेत्रों में हिंदी की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। वहीं राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश भारती ने हिंदी के साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक योगदान पर अपने विचार रखे।
इस अवसर पर अतिथियों ने स्थानीय पत्रकारों को डायरी एवं पेन भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन दुद्धी प्रेस क्लब अध्यक्ष रमेश यादव ने किया।
समारोह में व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल, प्रेस क्लब संरक्षक उपेंद्र कुमार तिवारी, सचिव रवि सिंह, जगत नारायण विश्वकर्मा, इब्राहिम खान, ओम प्रकाश रावत, विमल यादव, दैवी शक्ति राजा, सेराजुल, मनीष, विवेक, सेराज खान, संतोष गुप्ता, संजय गुप्ता, निरंजन जायसवाल समेत बड़ी संख्या में पत्रकार, प्रबुद्धजन एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान हिंदी के प्रचार-प्रसार और दैनिक जीवन में इसके अधिक प्रयोग का संकल्प लिया गया।
    user_Jitendr Prshad
    Jitendr Prshad
    Court reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.