Shuru
Apke Nagar Ki App…
भारत का नंबर वन क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव का जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं Indian team ke khelne wala T20 player Surya Kumar Yadav ji ko janmdin ki hardik shubhkamnaen
Yaduvanshi karan
भारत का नंबर वन क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव का जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं Indian team ke khelne wala T20 player Surya Kumar Yadav ji ko janmdin ki hardik shubhkamnaen
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हरतालिका तीज पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत,दुद्धी के मंदिरों में उमड़ी आस्था दुद्धी (सोनभद्र)। कस्बे में हरतालिका तीज का पर्व आज सोमवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना की तथा पति की दीर्घायु, परिवार की सुख समृद्धि और उन्नति की मंगल कामना की। व्रती महिलाओं ने सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण किए और पूजा स्थलों पर विधि विधान से भगवान शिव व माता पार्वती का पूजन किया। इस दौरान बेलपत्र, धतूरा, अक्षत, फल फूल प्रसाद और सुहाग सामग्री अर्पित की गई। महिलाओं ने अपने इच्छा अनुसार सुबह और सायं हरतालिका तीज की कथा का श्रवण किया और आशीर्वाद लिया। मां काली मंदिर,शिवाला शिव मंदिर ,प्राचीन हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिरों में महिलाओं की भीड़ रही। शाम को भी महिलाओं ने पूजा अर्चना कथा का श्रवण कर व्रत की रस्में पूरी कीं। पूरे दिन मंदिरों और पूजा स्थलों पर भक्तिमय वातावरण बना रहा। मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें पत्नी रूप में स्वीकार किया। इसी मान्यता के तहत सुहागिन महिलाएं हरतालिका तीज पर निर्जला उपवास रखकर अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु की कामना करती हैं। व्रती महिलाएं मंगलवार सुबह व्रत का पारण करेंगी।3
- 🚨 ब्रेकिंग | सोनभद्र ऑपरेशन शुद्धि में बड़ी कार्रवाई! रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने हिन्दुवारी तिराहा के पास 220 किलो गांजा बरामद कर अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह के 2 तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की कीमत करीब ₹1.10 करोड़ बताई गई है। तस्करी में इस्तेमाल EICHER वाहन के गुप्त केबिन से गांजा बरामद हुआ। पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। 🚔 #Sonbhadra #BreakingNews #OperationShuddhi #Ganja #PoliceAction DM Sonbhadra SP Sonbhadra1
- *दिनांक-14 सितंबर2026 दिन सोमवार को समय करीब 11 बजे रात्रि में पुलिस अधीक्षक रोहतास द्वारा धौड़ाढ़ थाना का औचक निरीक्षण किया गया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाने में लंबित मामलों की समीक्षा की, पुलिस कर्मियों के कार्यों का निरीक्षण किया तथा कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण संबंधी आवश्यक दिशा -निर्देश दिए ।*1
- *थाना बभनी पुलिस द्वारा पैसा दोगुना-तिगुना करने का लालच देकर ठगी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 मोटरसाइकिल, ₹5,000 नगद, नोट के आकार के काले पेपर, केमिकल द्रव्य, फिटकरी, मोबाइल फोन एवं ठगी में प्रयुक्त अन्य सामग्री बरामद के संबंध में क्षेत्राधिकारी दुद्धी, सोनभद्र श्री विनय प्रभाकर साहनी की बाइट-* *थाना बभनी पुलिस द्वारा पैसा दोगुना-तिगुना करने का लालच देकर ठगी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 मोटरसाइकिल, ₹5,000 नगद, नोट के आकार के काले पेपर, केमिकल द्रव्य, फिटकरी, मोबाइल फोन एवं ठगी में प्रयुक्त अन्य सामग्री बरामद के संबंध में क्षेत्राधिकारी दुद्धी, सोनभद्र श्री विनय प्रभाकर साहनी की बाइट-*1
- स्कूटी दुर्घटना में महिला हुई घायल समाजसेवी ने कराया इलाज मनिका प्रखंड क्षेत्र के समाजसेवी अख्तर अंसारी ने घायल महिला को अपने निजी वाहन में बैठकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिका लाए जहां पर घायल का इलाज किया गया1
- लातेहार स्टेशन के नवरंग चौक ⚽ फुटबॉल टूर्नामेंट 25 सितम्बर से शुरू होगी1
- दुद्धी प्रेस क्लब में पत्रकार सम्मान, उपस्थित जन ने हिंदी बढ़ावा देने का लिया संकल्प दुद्धी (सोनभद्र)। हिंदी दिवस के अवसर पर सोमवार को दुद्धी प्रेस क्लब के तत्वावधान में गोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता मौजूद रहे, जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड, राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रभारी राजेश भारती और अपना दल (एस)विधानसभा अध्यक्ष दुद्धी व प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की । कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन एवं अन्य गणमान्य अतिथियों के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इस अवसर पर दुद्धी प्रेस क्लब के संरक्षक उपेंद्र कुमार तिवारी,सचिव रवि सिंह,अमरनाथ जायसवाल,इब्राहिम खान, विमल यादव, दैवी शक्ति राजा, सेराजुल, मनीष, विवेक, सेराज खान समेत बड़ी संख्या में स्थानीय पत्रकार, प्रबुद्धजन और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। गोष्ठी को संबोधित करते हुए एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि हिंदी हमारी पहचान और गौरवशाली संस्कृति का आधार है। उन्होंने पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करने और लोगों को जोड़ने में हिंदी की महत्वपूर्ण भूमिका रेखांकित की। एसडीएम ने कहा कि डिजिटल युग में भी हिंदी का दायरा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने दैनिक जीवन के साथ साथ राजकीय कार्यों में भी हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग कर इसके सम्मान को बढ़ाने पर जोर दिया।उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे हिंदी को बिना किसी हिचकिचाहट के गर्व के साथ बोलें और इसे आगे बढ़ाएं। नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने कहा कि हिंदी देश को एक सूत्र में पिरोने वाली भाषा है। इस दौरान उन्होंने नगर के तमाम विकास कार्यों को भी पत्रकारों से साझा किया। म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड ने ग्रामीण अंचलों में हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश भारती ने हिंदी के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक योगदान पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर अन्य उपस्थित लोगों ने भी अपने अपने विचार रखे और हिंदी को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। सभी ने कहा कि वे अपनी अपनी क्षमता के अनुसार हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार और सम्मान में योगदान देंगे। पत्रकारों का सम्मान और कार्यक्रम का समापन इस अवसर पर अतिथियों ने स्थानीय पत्रकारों को डायरी और पेन भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन दुद्धी प्रेस क्लब अध्यक्ष रमेश यादव ने किया, जबकि समापन प्रेस क्लब के सचिव रवि सिंह ने आए आगंतुकों का आभार जताते हुए किया।4
- 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बसपा ने कसी कमर, सेक्टर एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बसपा ने कसी कमर, सेक्टर एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक दुद्धी, सोनभद्र। बहुजन समाज पार्टी विधानसभा क्षेत्र 403 दुद्धी के सेक्टर नंबर-10 भवरा में सेक्टर एवं बूथ स्तरीय पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 2027 विधानसभा आम चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी की संगठनात्मक स्थिति, बूथ स्तर पर सक्रियता तथा चुनावी रणनीति को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामविचार गौतम, मंडल प्रभारी मिर्जापुर मंडल मौजूद रहे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बाबूराम प्रजापति, पिछड़ा भाईचारा संयोजक, श्याम बिहारी भारती, वासुदेव यादव, मुखदेव बौद्ध, वासुदेव भारती, सेक्टर अध्यक्ष, दिलीप कुमार भारती, सेक्टर सचिव तथा सेक्टर अध्यक्ष विनोद भारती सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में ग्राम प्रधान बद्रीनाथ, पूर्व ग्राम प्रधान लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, लाल जी भारती और जगन्नाथ सहित रायसिंह गोंड, गणेश राम गुर्जर, रामप्रवेश भारती, रामवृक्ष गोंड, देवशरण सिंह गोंड, रामबरन अगरिया, रामदयाल अगरिया और राम लगन सिंह गोंड समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। महिला कार्यकर्ताओं में कुमारी प्रियंका गौतम, सविता सिंह गोंड, मीनाक्षी गोंड, शैल कुमारी और सुनीता देवी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, बूथ कमेटियों को सक्रिय रखने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन के निर्देशों के अनुरूप क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर पूरी मजबूती से कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बसपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- 🚨 ब्रेकिंग | सोनभद्र 🌳 58 पौधों से दी गई अनूठी श्रद्धांजलि डाला में पं. ओम प्रकाश तिवारी की स्मृति में किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने 58 छायादार-फलदार पौधे लगाए। 🌱 कार्यक्रम में ओबरा एसडीएम रवि कुमार पासवान मुख्य अतिथि रहे। ‘पेड़ है तो प्राण है’ अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। #Sonbhadra #Dala #Plantation #पर्यावरण #श्रद्धांजलि1